‘‘सीमो! तू मेरा विश्वास कर, मैं तुझे कभी धोखा नहीं दूँगा। मेरा भरोसा रखियो....।’’
पज्जवाल से चलते हुए उसने यही कहा था और सीमो भी उसे भरी आँख स्टेशन तक विदा करने आई थी। स्टेशन छोड़ने उसके साथ बापू और छोटा भाई आया था, लेकिन उनकी नज़र बचाकर सीमो भी प्लेटफार्म पर चली आई थी। बुक व्हीलर पर खड़े होकर मैग्जीन पलटते हुए उसकी निगाहें देर तक, दूर तक उसे ही देखती रही थीं। तब भी जब वह अपने बापू के पैर छूकर डिब्बे में चढ़ा था, और तब भी जब वह सामन रखकर खिड़की से हाथ हिलाकर सबसे विदा ले रहा था।....फिर क्या हुआ सीमो को? मोबाईल पर बात करते हुए वह कुछ उखड़ी-उखड़ी क्यों रहती है! उसके लहजे में यह बेगानापन क्यों? इंसान को दूरियाँ क्या इतना सर्द बना देती हैं कि वह अपने रिश्तों की गर्माहट को ही भूल जाये? नहीं, जरूर कुछ बात है। जरूर मेरी सीमो के साथ कुछ हुआ है। उसका मन गवाही न देता। जरूर उसके रोने का कारण कोई दूसरा ही है। ऐसा तो तब होता है जब सामने वाले का कोई अता-पता ही न चले। वर्षों हो जायें। मेरी तो उससे बात भी होती है। भले ही वो रोज़ न हो, पर होती तो है। उसने उसे समझाया भी था-‘‘नौ महीने की ही तो ट्रेनिंग है। बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। मेजर ड्रिल और पी.टी. करवाते हुए इतना थका देता है, कि मैस में खाना खाने का भी मन नहीं करता। बिस्तर पर गिरता तो फिर होश नहीं रहता। सुबह फिर वही काम। जरा सा डिसऑर्डर हुए कि लाद दिया पिटठू।...मैं क्या करता सीमो, मुझे मौका ही नहीं मिलता तुझसे बात करने का...; जब बात करना चाहूँ तब तूँ घर में अकेली नहीं होती। माँ-बापू, ताया, दादी और दुनिया भर के डर।... मैंनें कई बार मखलू के नंबर से भी बात करनी चाहीं, पर उससे तो तूँ शुरू से ही बात नहीं करना चाहती थी। वो बात करवाता; तब भी तूँ बात न करती।....सीमो! अब तूँ ही बता मैं क्या करता...।’’ बिस्तर पर पड़े-पड़े उसे नींद नहीं आ रही थी। उस पर दिन में आज मेजर ने भी उसे उसकी इस बेखुदी पर कई बार कसा था-‘‘तरन, तुम्हारी हालत बता रही है कि तुम्हारा दिलो-दिमाग ठीक नहीं है, ट्रेनिंग में इस तरह की लापरवाही अच्छी नहीं होती...अब की थोड़ी मेहनत जिन्दगी भर का आराम।’’ ऊपर से साथ में ड्रिल कर रहे चंबल के एक साथी रंगरूट ने उस पर एक अलग फि़करा कसा था-‘‘भई जट्ट सरदार है! राँझे के देश का...जरूर वहाँ अपनी कोई हीर छोड़ आया है....तभी तो उसका मन यहाँ टेंªनिंग में नहीं लगता... लेफ्ट कहो राइट मुड़ जाता है?’’ वह ऊपरी तौर पर गुस्सा दिखाते हुए, मन ही मन मुस्करा कर रह गया था।
ट्रेनिंग का भी अब एक ही महीना बचा था। आठ महीने पहले देश के विभिन्न भागों से भर्ती होकर आए तरह-तरह की शक्लो-सूरत और बोली-वानियों वाले लड़कों में से, कई अब उसके जि़गरी दोस्त बन गए थे। फिर भी सीमो की शक्ल वह एक पल के लिए भी नहीं भूला था। उसके लिए एक-एक दिन वर्ष और रात सदियों के समान गुज़र रही थी। जिस घर को उसने कभी दस दिन के लिए नहीं छोड़ा था। ननिहाल और दरबार साहिब अमृतसर के अलावा उसने कोई दूसरी जगह नहीं देखी थी। इस बार वह पहली पहल घर से हजारों कि.मी. दूर समुद्र के किनारे बसे इस मुंबई एयरपोर्ट पर सर्विस करने चला आया था। वह जानता था कि घर में और कोई उसकी चिंता करे न करे, पर माँ ज़रूर याद करती होगी। लेकिन ठीक उसे माँ यहाँ वैसे ही याद आती, जैसे घनघोर घटाओं के बीच कभी-कभार चमकने वाली बिजली..., और सीमो...उसके लिए एक ऐसा ख़्वाब, जो उसकी आँखों पर दिन-रात चस्पाँ रहता है। एक ऐसा नशा, एक ऐसा खुमार जो नहीं उतरता।...
अब क्या हुआ सीमो को, उसका दिमाग हमेशा चक्कर-भँवरी पर रहता। फोन लगाओ तो कभी उठता नहीं, उठ भी जाता है तो उसे अटेंड करने वाला सिर्फ रोने के; कोई जवाब नहीं देता। यह लड़की तो उसकी जिन्दंगी बरबाद करके रख देगी! कभी उसे गुस्सा भी आ जाता...।
उसने जैसे-तैसे एक महीना और निकाला। जिस दिन सी.आई.एस.एफ की ट्रेनिंग और कसम-परेड समाप्त हुई सबके साथ-साथ वह भी खुश था; इसलिए नहीं कि उसने अपनी सर्विस के विधिवत प्रारंभ करने का एक चरण सफलता पूर्वक हासिल कर लिया है, बल्कि इसलिए कि अब एयरपोर्ट पर ड्यूटी चढ़ने से पहले वह भी अन्य रिक्रूटों के साथ कुछ दिन के लिए अपने घर जायेगा- वर्दी में। उसकी इच्छा है कि वर्दी में सबसे पहले उसे सीमो ही देखे; देखे कि उसका ‘जुगनू’ अब कितना बड़ा आदमी बन गया है। जिन जहाजों को वह अपने गाँव के ऊपर से उड़ते हुए दूर तक देखती रहती है, उन जहाजों में अब उसका ‘जुगनू’ आता-जाता भी है।
और तब यह पिछले दिसंबर की बात है। मौसम की ठंडक से ही उसने महसूस कर लिया था कि ‘कठुआ’ के आसपास तो अभी भयंकर बर्फवारी हो रही होगी। दादर-अमृतसर एक्सप्रेस में बैठते हुए उसे इतनी उतावली हो रही थी, कि रेल कहीं प्लेन हो जाए और वह जितनी जल्दी हो सके अपनी सीमो के पास जा पहुँचे। उसके इतने करीब, इतने; कि जितने करीब अभी कोई और पहुँचा न हो। वह उसके पास जाकर कहना चाहता था-‘‘देख सीमो, मैं आ गया न! फोन पर तूँ फालतू में रोती थी। सबसे पहले मैं तेरे ही पास आया हूँ...तूँ मेरा विश्वास करती है न...?’’
लेकिन जब वह उसके पास पहुँचा तो लगा कि वह उसकी सीमो नहीं, कोई और है। उसकी आँखों में कोई चमक न थी। उत्साह तो रंचमात्र भी नहीं। बर्फ जैसी सर्द खामोशी। झुकी नज़र। दाँत से अँगूठे का नाखून कुतरते; उदास, किन्तु ओंठों पर एक फीकी मुस्कान के साथ उसका उसने स्वागत किया था-‘‘कब आये..?’’
-‘‘आज, अभी तो आया; देखो मैंने वर्दी भी नहीं उतारी... माँ से झूठ बोल आया हूँ कि गुरुद्वारे मत्था टेकने जा रहा हूँ, तूँ कैसी है...?’’
-‘‘चंगी हूँ..., और तुम कैसे हो...?’’ उसने नपे-तुले शब्दों में कुछ इस तरह जवाब दिया, जैसे कोई अपना पुराना अहसान चुकता करता है। उसे बड़ा गहरा धक्का लगा। कहाँ उसे वह दिल की सारी बातें बताने आया था कि जिन्हें सुनते वक़्त कम पड़ जाए और सुनाने वाला न थके। मुम्बई एयरपोर्ट/प्लेन/एयरहोस्टेस/पुलिस/कॉलगर्ल/होटल ताज/गेट-वे-ऑफ़ इंडिया/समन्दर/पानी के जहाज/डबल डेकर बसें और न जाने कितनी-कितनी चीजों के बारे में, जिन्हें उसने अभी देखा कम अपने दोस्तों और साथी रिक्रूटों से अधिक जाना था। वह उन सारी चीजों के बारे में उसे ब्योरेबार बताना चाहता था। चाहा तो उसने यह भी था कि जाते ही वह अपनी सीमो को बाँहों में भरकर अपने सीने से लगा लेगा। आठ-दस माह की सारी दूरियों की खाई को वह एक ही क्षण में पाट देगा। उसकी आँखों में बसी तन्हाई को दूर कर, खुशियों की चमक भर देगा।...पर यह क्या, सीमो का यह रूप देख उसके भीतर की सारी खुशी अन्दर-ही-अन्दर घुटकर रह गई थी। जिस अरमान से वह उसे जी भरकर प्यार देना चाहता था, वे हाथ उसे छूने से रह गए थे। अचानक उसे जाने क्यों महसूस हुआ कि यह उसकी अनाधिकार चेष्टा होगी। जबकि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। स्कूल में वह तो उसे न जाने किन-किन बहानों से छूने और बात करने की कोशिश करता था, जिसमें कभी वह टीचर की डाँट खाता तो कभी स्वयं ‘सीमो’ ही उसे झिड़क देती थी। पर आज न जाने क्यों उसे इस प्रक्रिया में परायापन महसूस हुआ था।
इस तरह बहुत देर हो गई थी, कोई किसी से कुछ कह नहीं पाया। वह दोनों बाँहें बाँधे बीच रास्ते प्रश्नवाचक मुद्रा में कुछ इस तरह खड़ा था, जैसे पूछ रहा हो-‘आखिर हुआ क्या है?’ और वह भी गुरुद्वारे के बगल से गुजरने वाली गली के उस एकांत में पैर के अंगूठे से ज़मीन पर नब्बे अंश का काल्पनिक कोण बनाती/मिटाती, झुकी नज़र मुट्ठीबंद अँगूठे के नाखून पर अपनी ठोड़ी टिकाए बुत बनी खड़ी थी।... कोई कुछ न कह पाता यदि वे कुछ देर यों ही और खड़े रहते संभवतः बिना बोले ही अपने-अपने घर लौट जाते कि तभी गुरुद्वारे के कँगूरे से एक कबूतर का जोड़ा उनके ऊपर से पंख फड़फड़ाता पास खड़े आम के पेड़ की टहनियों में जा छुपा था। उनके पीछे बाज था।...दो के बीच किसी अन्य की उपस्थिति के अहसास मात्र ने एकाएक उन्हें सचेत कर दिया था। पता नहीं उसमें जाने कहाँ से इतना साहस आ गया कि उसने लड़की का कंधा पकड़कर हिला दिया था-‘‘सौंह रब दी सीमो! सच बता तेरे साथ क्या हुआ है...?’’ और उसने खींचकर अपने सीने से लगा लिया था। जैसे कच्ची मिट्टी की दीवार जरा सी बरसात में भरभरा कर गिर पड़ती है। जैसे नदी की बाढ़ में कमजोर बाँध फूटकर बह निकलता है। ठीक वैसे ही उसके गले लगाते सीमो, हिलकियाँ ले फूट-फूटकर रो पड़ी थी।
जब शांत हुई और उसने जो बताया उसे सुनकर ऐसा लगा, जैसे उसके पैरों तले ज़मीन नहीं। सिर पर आसमान नहीं। आँखों में अंधेरा और मन से एकाएक सोचने की शक्ति समाप्त हो गई हो।... नास्तिक का भी अपना एक भरोसा होता है, उसका अपना ‘आत्मबल’! पर वह नास्तिक नहीं!! माँ और गुरुओं से ज्यादा जिस पर भरोसा किया, अपना विश्वास और आत्मबल माना; आज सीने से लगकर सिसकते हुए, उसी ने बताया कि वह उसका भरोसा बनाकर नहीं रख पायी है!!!
अचानक उसके भीतर कच्चे धागे की तरह कुछ चट-चटाक होकर टूटा और वह अपने को सँभाल नहीं पाया। लगा जैसे आँख ही नहीं सारा बदन यहाँ तक कि उसके सारे रोम-रोम में नश्तर जैसा कुछ चुभा है, उसकी पकड़ ढीली हो गई। दोनों हाथों की उँगलियाँ मिलाकर सड़सी के आकार में अपना पगड़ी सहित सिर दबाता, पीछे और पीछे गुरुद्वारे की दीवाल से जा टिका था-‘‘सीमो! लोग तो कुछ देर मुर्दे का भी इंतजार करते हैं, मैं तो दाते दी मेहर जिन्दा था? कुछ दिन मेरा एतबार और कर लेती...मैंनू जाते वक़्त यक़ीन दिलाया था न कि तू मेरा भरोसा रखियो, फिर तेनू ऐसा की कराँऽ...क्यों की मेरे पे ऐसी बेएतबारी..?’’ कलेजा चाक सिसकियाँ और आँसुओं से चेहरा भिंगोता वह, अब तक अपने केश नोंचने की स्थिति में आ गया था। पर वह खामोश थी। एकदम पाषाणवत। लेकिन वह चुप नहीं रहा-‘‘इससे अच्छा होता मैं वहीं किसी रोड एक्सीडेन्ट में मारा जाता, कम से कम मुझे तुम्हारा ये रूप देखने को तो नहीं मिलता...ट्रेन पर चढ़ते मेरी आँखों में तुम्हारा वहीं आँसुओं भरा चेहरा छाया था, जिसे मैं इन नौ महीनों में एक पल के लिए भी नहीं भूला...मेरी हर रोज़, हर पल यही कोशिश रही कि कब मुझे इस ट्रेनिंग से छुट्टी मिले और कब मैं जल्द से जल्द पज्जवाल पहुँच अपनी सीमो का हँसता हुआ चेहरा देखूँऽ....पर तुमने तो मुझे लहू के आँसू रुला दिए, तुम्हें हँसाना तो दूर जि़ंदगी में फिर कभी खुद पहले जैसा खुलकर मुस्करा भी नहीं पाऊँगा...मुझे अपने से ज्यादा तेरे पर भरोसा था-सीमो!’’
-‘‘.........!’’ वह अब भी ख़ामोश थी। पर वह तब भी शांत नहीं हुआा। अपनी खाकी शर्ट की बाँहों से आँखें पोंछ ज़मीन पर बूटों की आवाज़ करता, तनकर खड़ा हो गया था। उसकी आँखों में इस बार दीनता नहीं क्रोध था। प्यार नहीं हिंसा थी। लगभग दाँत पर दाँत चढ़ा, नथुने फुलाकर शर्ट की बाँह सिकोड़ उठा था-‘‘मैं उस कम्मी हीर के मामा को छोड़ूँगा नहींऽऽ?’’
-‘‘...उसे मारने जाने से पहले एक बार मुझसे यह नहीं पूछोगे कि उसने मेरे साथ ऐसा क्यों किया, क्यों की मैंने तुम्हारे साथ ऐसी बेएतबारी...?’’ वह जब हमले की मुद्रा में उसके बगल से जाने को हुआ, तो लड़की ने सिर झुकाए हुए ही मजबूती से उसका हाथ पकड़ लिया था। उसका गुस्सा भी सातवें आसमान पर था-‘‘वो तेरी जात का हैऽ इसलिए तू अब उसकी तरफ़दारी करेगी...?’’ अब वह पूरी तरह, अपने जट्ट सरदारों वाले रौब में था।
-‘‘....।’’ उसने अस्वीकृति में हाथ पकड़े-पकड़े ही सिर हिला दिया था।
-‘‘तो क्याऽ तुझे उससे प्यार..?’’ मजबूती से उसने अपना हाथ छुड़ा उसकी कलाई पकड़ी और आँखों में आँख डालकर एक दूसरा ही प्रश्न जड़ दिया था।
-‘‘नहींऽ...!’’ इस बार उसने भी थोड़े प्रतिरोध के साथ अपनी कलाई छुड़ाकर, संक्षिप्त किन्तु मुखर उत्तर दिया था।
-‘‘फिर...?’’ उसने प्रश्न किया।
-‘‘...रिन्कू मुझे चाहता था और तुम्हारा दोस्त मखलू भी, पर मैंनू ना तो मखलू को अपना बेलिया बनाया ना ही रिन्कू को....पर ना जाने कैसे रिन्कू यह मान बैठा कि मखलू के बहकाने पर ही तुमने मुझे अपना यार बनाया है; यह सोचकर कि ‘भगतों’ की यह गोरी-चिट्टी कुड़ी, मुझे नहीं तो तेरे नाल ही फँस जाए...।’’
-‘‘कुफ्र तौलता है स्सालाऽ...वाहे गुरू दी कसम सीमो! मैंने किसी मखलू के कहने पर तुझसे यारी नहीं की, यह मेरा रब्ब जानता है!!... मैं और मेरा परिवार दुनियादारी से ज्यादा गुरजियों और दरबार साहिब पर यक़ीन रखता है, जिसके माने सारा जग एक नूर ते उपजा है; कोई बड़जात या कमजात नहीं!!! रिन्कू को भी मैं अपने बराबर का यार मानता था, फिर...?’’ अपने गुस्से पर काबू पाते उसने एक गहरी साँस ली थी।
-‘‘तुम्हारे अकेले मानने से क्या होता है-जुगनू? उसे कोई भी अपने बराबर नहीं मानता, न जट्ट न बामण; स्कूल में भी उसे पीछे बैठना पड़ता और गुरुद्वारे में भी... संग्रांद और गुरुपर्व पर द्वारे के भाई का प्यार और परसाद तुम्हें ज्यादा मिलता और उसे गालियाँ और डपट अधिक! ...तुमसे यारी करके भी वह एक पल को नहीं भूला कि वह कमजात है; कोई कुछ भी कहे, उसे तुम्हारे पीछे ही रहना है...पर यह बात एक लड़की या औरत के बारे में झूँठ पड़ जाती है, उसे हर कोई अपने से नीच और पैराँ की जूती समझता है! मैं रिन्कू की जात की लड़की होने वास्ते, वह तुमसे पहले मुझ पर अपना ज्यादा हक़ मानता था!! पर मैं नादान, उसकी यह चाल जान ना सकी और...।’’
-‘‘वो मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकता-सीमो! उसने मुझे भरोसा दिया था; तुम्हारी हिफ़ाज़त, तुमसे मिलाने और बात कराते रहने का...वो ऐसा कैसे कर सकता है...?’’ अविश्वास के मारे उसकी आँखें चैंड़ी हो र्गइं और माथे पर बल पड़ गया था। उसने स्मृति पर जोर डाला तो कुछ महीने पीछे चला गया, जब दो-तीन माह तक रिन्कू ने ट्रेनिंग के दौरान सीमों से उसकी बात अच्छी तरह करवाई थी। वह एक दो दिन में कोई न कोई मौका निकालकर, सीमों से उसकी बात करा ही देता था। तब रिन्कू की निष्ठा और सीमो की प्यार भरी बातें उसके दिन भर कीे ट्रेंनिंग की सारी थकान हर लेतीं थीं, उसे अपनी दोस्ती और प्यार पर गर्व आता।
-‘‘रिन्कू शायद मेरे साथ ऐसा न करता और तुम्हारा भरोसा भी बनाये रखता, पर....।’’
-‘‘पर क्या सीमो?...मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि रिन्कू तेरे नाल ऐसा कैसे कर सकता है, कहीं तुम मुझे...?’’
-‘‘ना...।’’ एकाएक बात का रुख पलटता देख लड़की ने नज़र झुकाए हथेली के मौन इशारे से उसके उतावलेपन पर विराम लगाया, तो उसाँस भरते ‘ना’ में उसके भी ओंठ खुले रह गए थे। यद्यपि यह लड़की की ओर से न तो कोई सांत्वना ही थी, ना ही कोई सफाई, किन्तु उसके चेहरे पर एकाएक अजीब सी शांति और आँखों में एक विचित्र से सुख की प्रतिछाया उभर आयी थी। शायद यह उन क्षणों का सुख था जब हमारे विश्वास को चारो ओर से ठेस लगे, मन हमें अपने ही चुनाव पर धिक्कार उठे और केवल घृणा के अतिरिक्त हमारे पास कुछ शेष न रहे।... तब ऐसे में लाख सी न सही लीक सी ही कोई भरोसे की डोर हमारे हाथ लग जाऐ और उसके सहारे हम उस अविश्वास, धिक्कार एवं घृणा का समुद्र तर जाएँ। उसे भी ऐसा ही लगा था। उसने फिर एक बार भरोसे की डोर थामते हुए मन ही मन ‘ना’ में गर्दन झटकी और आगे का बाकया जानने के लिए लड़की के आगे फिर अपनी जिज्ञासा ज्ञापित कर दी थी-‘‘क्या यारी ते जात इत्थी बड़ी है -सीमो? कि उसके फेर बिच लोग अपने यार नू ही...?’’
लड़की अब तक शायद इसी इन्तजार में उसके सामने गर्दन झुकाये खड़ी थी। कंधे पर सरक आये नीले सालू से दुबारा सिर ढँका और दूसरा छोर कंधे के पीछे उछालते हुए, पहले अन्यमनस्क सी फिर तड़पती सी अपनी बात पर आ गई थी-‘‘नहींऽ...उसे उकसाया गया था, वरना वो मेरे नाल ऐसा नी करता...तुम्हारे जाने के बाद कुछ दिन तक तो उसने हमारी गल अच्छी तरह करवायी, साये की तरह मेरे पीछे-पीछे लगा रहा।... कई बार वह स्कूल में मेरे पीछे आये जट्टों-बामणों के लड़कों से मार भी खाई और मुझे उनकी बुरी नज़र से बचाया भी...पर वह अपनी ही बिरादरी के आगे हार गया-उसने कुछ ठहर कर एक ठंडी आह भरी-‘मेरे घर से दो घर परे सीबो ताई का नशेड़ी मुंडा है न-करमजीत, वो तुम्हारे जाने के बाद दिल्ली अपने ताये के यहाँ से पढ़ाई छोड़कर घर लौट आया है।... एक दिन उसी माँ के यार ने रिन्कू को, तुमसे मेरी बात कराते वेख लिया था। करमजीत ने ही रिन्कू को भड़काया था-‘सरदारों के छोरों के लिए, तूँ अपनी जात दी कुड़ी की भड़ुवागीरी करता है?-‘गुस्से से उसके गुलाबी होंठ फड़क उठे और माथे पर पसीने की बूँदें छल-छला आई थीं। सीने में धाड़-धाड़ बजते दिल की धड़कनों पर काबू पाते हुए, जरा सा ठहर एक बार फिर उसने बात आगे बढ़ाई-करमजीत दिल्ली से बहुत सी नई-नई बातें सीख आया है। गली के आवारा मुंडों को अपने चैबारे पर इकट्ठा करके समझाता फिरता है-हम जट्ट-बामणों से इतने मंदे इसलिए हैं, क्योंकि हमारी औरतें और कुडि़याँ फ़ाहशाएँ होती हैं! उन्हें हमने अपने काबू में नहींे रखा!! जब तक हम उन पर जोर आज़माइश नहीं करेंगे; उन्हें पर्दे में नहीं रखेंगे, तब तक हम सच्चे सिंह पुत्तर नहीं बन सकते!!! ...वह तो यहाँ तक कहता है-जब हमारे घर बच्चा हो तो उसका डी.एन.ए. टेस्ट कराना चाहिए, क्योंकि दोगली औलादें कदी इक पाले विच्च खडे़ रहकर रण नहीं जित्ता करतीं!!! ... रिन्कू जब से करमजीत की संगत में पड़ा, तब से मेरे तईं उसकी नज़र बदल गइ थी।... धीरे-धीरे उसने मेरी तुमसे बात करवाना बंद कर दिया... और इस तरह तुम्हारा जब कभी आने वाला फोन भी मेरे लिए पूरी तरह बंद हो गया था!’’
-‘‘मैंने जान-बूझकर तुम्हें फोन करना कम नहीं किया था-सीमो! तुम नहीं जानती मैं वहाँ कितना थक जाता था।...यहाँ बापू और माँ ने कभी इतनी मेहनत नहीं करने दी, सदा ही लाड़ लड़ाया और उत्थे... ट्रेनिंग में कर्नल मेहनत के आगे धूप-छाँव कुछ भी नहीं देखने देता था। लाइन में एक सूखे रुक्ख की जड़ उठवाते तो मेरा दाँया पैर ही बुरी तरह ज़ख्मी हो गया था और मैं कई दिनों तक बेहोशी की हालत में कम्पनी हॉस्पिटल में एडमिट रहा था, फिर मैं तुमसे कैसे बात करता?’’ उसके ‘जब-कभी’ वाक्य पर अचानक वह तड़फ़ उठा और उसकी आँखें छल-छला आईं, बोलते हुए उसका गला भर्रा गया।...
पहले जहाँ बात-बात पर रूठना मनाना होता। रास्ते में चलते हुए किसी एक को लगी जरा सी ठेस पर दूसरे का मन धक करके रह जाता था। कोई कुछ कह दे, तो मन उसे फाड़ खाने को उतावला हो उठता।... पर आज जैसे सब कुछ ठहर सा गया था। सामने जो कहा जा रहा था, वो ऐसा लग रहा था जैसे यह सब तो कानो ने पहले ही से सुन रखा है और अब जिसकी आवृत्ति होना शेष है। लड़की ने गर्दन उठाकर यंत्रवत एक सूनी निगाह उसके चेहरे पर डाली, फिर आँख पर आकर ठहर गई अपनी घुँघराली स्याह लट ठीक की और पुनश्च अपनी गर्दन झुका ली थी-‘‘करमवीर की बातों पर मैंनू कभी यक़ीन न रहा लेकिन रिन्कू पर मुझे भरोसा था, वो भी तुम्हारी बज़ह से ...पर मैं नादान न जाण सकी कि यह करमजित्ते का सीख-सिखाया है या तुम्हारी ओर से मिल रही सच्चाइयों का निसाण... मुझसे कहता-‘सीमो! तरनजीत हवाई अड्डे पर नौकर हो गया है! वो तुझसे मन नहीं मानता!!... अब वो तुझसे नहीं; तेरे ते ज्यादा पढ़ी-लिखी, पैसे वालियाँ जात-बिरादर कुड़ी से ही अपना ब्याह करेगा!!! हम कम्मियों के दिल से खेलणा तो इनका पुराणा शौख है?’’
-‘‘...और तूने उस सौऽदाई की बात को मान लिया...अरेऽ! माथाफिरी, कुछ दिन मेरा और इंतजार कर लेती; उस कनकुतरे की बात को तूने सच्च कैसे मान लिया? ...जो मैंने किया ही नहीं, उसकी सजा दी है तुम लोगों ने मुझे; मैं कैसे इस धोखे से अपना मन रखूँगा?’’ उसका गला रूँध गया और हथेली की गदियों से आँखें मींजने के चलते कोएँ और डोरे ही नहीं, दर्द के मारे आँसुओं से पुता सारा चेहरा ही सुर्ख़ हो गया था। जिसे पता नहीं लड़की ने क्यों एक बार भी देखने की जहमत नहीं उठाई। हथेली को बालिस्त की शक्ल में दाईं कनपटी से लगाकर गर्दन झुकाएँ, लगातार ज़मीन घूरती खड़ी रही थी।
.... फिर कुछ देर की चुप्पी के बाद एकाएक गर्दन को दूसरी ओर कर शून्य में एक लम्बी निगाह भरते हुए, लड़की ने उसाँस ली थी-‘‘दगा तो मेरे नाल हुआ है-‘तरन’ और ख़तावार मुझे ही ठहरा दिया?’’ इस बार लड़की को उसकी ‘तुम लोगों’ वाली बात खटक गई थी और वह भी एकाएक अपने कहे पर शर्मिन्दा था। कल तक ‘अपना-अपना’ अचानक ‘हमारा-तुम्हारा’ कैसे हो गया। लड़की ने क्या कहा उसे पता नहीं, किन्तु इस बार उसकी अपने कहे पर मारे शर्म के गर्दन झुक गई थी। लेकिन अब तक अपराधी की तरह खड़ी लड़की इस बार मौन न रह सकी। गले में पड़े दुपट्टे का एक कोना उँगली में लपेट तिरछा कर दाँत से दबाए हुए, उसके कुछ और करीब आ गई थी-‘‘जुगनू! माना मैं रिन्कू के कहे उसके नाल हो ली, पर मैंने कदी आशा का दामण नी छड्डा!! एक कुँड़ी होने का खतरा और उस पर कमजात होने का खौफ़ तुम कभी महसूस नहीं कर सकते-तरन?.... हमें एक ओर गुरबत की मार मिलती है, तो दूसरी ओर इश्क और यक़ीनी के नाम पर फ़रेब और मक्र ...एक पल हम सोचते हैं कि यह सच है, तो दूसरे पल वह; हमारे भरोसे की कश्ती हमेशा सुराखों वाली ही क्यों रही...?’’
-‘‘पर यह सुराख मैंनू तो नी कीत्ता; ना ही रब्ब से कहकर मैं जट्टों के घर पैद्दा हुआ, फिर यह सज़ा मुझे क्यों?’’ जबाव देने की बजाय दोनों ही एक दूसरे के आगे सवाल छोड़कर मौन हो गए थे और ना ही फिलहाल इन प्रश्नों के जबाव दोनों में से किसी एक के पास थे। लग रहा था जैसे नेह के सारे बँध टूट चुके हैं। अस्था की कोई डोर साबूत नहीं बची है। घृणा की नदी के पाट फिर चैंड़े हो गए हैं। संगम पर मिलने से पूर्व ही दो सहगामी नदियों ने अपने रास्ते बदल, विपरीत दिशाओं के लिए प्रयाण आरंभ कर दिया है। ठीक उसी समय बहुत देर न जाने क्या सोचने के बाद, उसने लड़की से धीरे से पूछ ही लिया-‘‘यह सब हुआ कैसे..?’’ बात कुछ इस तरह से पूछी गई थी कि सामने वाले के मन पर कोई आघात न पड़े और पूछने वाले को भी बेअदबी की निगाह से न देखा जाए। जबाव देने वाला भी इतना बेशऊर नहीं था कि सामने वाले की सदाशयता को नकार कर, अपने अहं को उभारता।... एक अविश्वास की चोट से तिलमिलाया हुआ था, तो दूसरा छल हो जाने की हीनग्रंथि से भयभीत। सम्बन्धों का तार तोड़ने में दोनों ही असमर्थ।...
-‘‘...उस दिन अमावस थी। माँ बुआ के घर रावी पार माधौपुर गई हुई थी। बापू साँझ से ही ढोर-डंगरों की खैर-सुख मनाने बाबा सिद्ध चानो2 की साल3 में आरती-अरदास करता, मुहल्ले वालों के साथ, रिन्कू की चैपाल पर बैठा हुआ था।... नशे में धुत बसोली वाला सोहण मामा द्वार पर सोया हुआ था और मैं आंगन में। ...बिन चाँनण सूनी स्याह रात में नव लख्ख तारे निहारती तुम्हारा फोन न आने पर बहुत उदास थी। वाहे गुरू झूठ न बुलावाए, मुझे जितना भरोसा तुम पर था उतना ही रिन्कू पर; लेकिन मैं यह नहीं जानती थी कि फुड़की पैणे करमजीत की बातों में आकर ऐ अपने को इत्ता गिरा लेगा...।’’ लड़की ने मन से उमड़े घृणा के ज्वार को क्रोध के साथ प्रकट करते बीच में एक लम्बी उसाँस ली और फिर आगे बढ़ गई थी-‘‘द्वार पर धीरे से दो बार कुंडी खटकी। मैंने सोचा मामे को प्यास लगी है और वही पाणी के लिए... पर जब दरवाजा खोला तो सामने रिन्कू था। एक हाथ में लाठी और दूसरे हाथ में कटोरदान लिए। मैंने पूछा-‘तूँ, इत्ती रात गए?’ उसने कहा-‘हाँ, तेरे बापू ने भेजा है मीठा रोट और चूरमा देकर, वो रात के तीसरे पहर माल-डंगरों की भारी4 उतारने के बाद सुबह तक ही आ पाएगा...।’’ और उसने बढ़कर कटोरदान मेरे हाथ में पकड़ा दिया था-‘ले खा ले...।’
मैं निगोड़ी सब्र न कर सकी। वह कटोरदान अपनी मंजी (खाट) पर लेजाकर खोला और उसमें से वे मिठियाँ रोटियाँ और चूरमा निकालकर खुशी-खुशी ज़मीन पर पैर हिलाती खा उठी थी। रिन्कू तब तक सामने पड़ी दूसरी टूट्टी मंजी पर आ बैठा था। कुछ देर बाद जब मैंने उससे कहा-‘जात्ता क्यूँ नहीं?’ उसने उठकर अन्दर से कुंडी चढ़ा दी और मेरी ओर पलट कर बोला-‘नहींऽ ...ताये ने कहा है सीमो घर पर अकेली है, तू वहीं रुक जाना...।’’ मैंने कहा-‘सुच्ची?’ मन में एक आश थी कि तुम्हारा फोन मेरे पास न सही रिन्कू के पास जरूर आता होगा और उससे आज जी भरकर तुम्हारे बारे में बात करूँगी। ...पर यह क्या? उसने मेरे देखते-देखते दरवज्जे की कुंडी भीतर से चढ़ा दी और आगे बढ़कर ताखे में रखा दीवा भी बुझा दिया था।
मैंनू खाट से उठकर उसे हटखणा चाहा, पर अपने पैराँ पर खड़ी न रह सकी। सिर में ऐसी घुमेर उठी और लगा कि जैसे सारा आंगण ही उप्पर-निच्चे हो रहा है। हाथ से चूरमा भरा कटोरदान छूट गया और पैराँ की ठोकर से ज़मीन पर पानी भरा छन्ना। अगले बखत मैं कटे रुक्ख सी खाट पर थी, फिर मैंनू पता नी की होया- काफिर चूरमें में पहले से ही बेहोशी की दवा मिला लाया था।
....बहुत देर गए जब होश आया तो दर्द के मारे मेरा हाल-बेहाल था। लगा किसी ने कमर से नीचे अंदर ही अंदर पैनी किरच चला दी हो, जिसके दर्द से मुझे अब जिन्दगी भर छुटकारा नहीं मिलेगा? मैं चाहकर भी खाट से उट्ठ नी पा रही थी। आँख खुलीं पर जुबान से कोई हरफ़ नहीं फूट रहा था। लगता जैसे किसी बेकाबू साँड़ ने अपनी ठोकराँ से सारे बदन का भुरकुश निकाल दिया हो और मैं नाल से तोड़-मरोड़ कर फेंक दिए कमल फुल्लाँ मुरझाई, खाट पर अलग पड़ी थी। सामने रिन्कू पायजामे का नाड़ा कसता पीठ फेरकर खड़ा था। उसने जैसे ही मेरी कराहट सुनी तो वह मेरी ओर मुखातिब हुआ, उस दिन उसकी आँखों में एक अजीब बहशीपना था-‘तूँ मेरी जात दी कुड़ी है न, और इस वास्ते तुझ पर पहला हक मेरा ही बनता है? अब तूँ अज़ाद है किसी जट्ट-बामण से यारी करने वास्ते...।’’ लड़की ने रुककर एक गहरी उसाँस ली।
-‘‘बापू से नहीं कहा?’’ लड़के ने कुछ पिघलते स्वर में कहा।
-‘‘माँ से कहा था। छूटते ही बोली-चुप रह मरजाणीऽ वो तुझसे यारी मानता है, हो गई होगी कोई भूल-ग़लती। ...अपनी जात दा पुत्तर है, बापू से कहकर उससे तेरी कुड़माई करवा देंगे...!’’
-‘‘जात! जात!! जात!!! यह जात क्या बला है सीमोऽ? जिसके आगे सारे गुनाह माफ हो जाते हैं, इंसानियत भी अपना सर झुका लेती है और प्यार-प्रीत दे नाते भी मंदे पड़ जाते हैं; क्या इसका रंग हमारे लहू से भी गाढ़ा है-सीमोऽ?’’ वह एकदम फिर फूट पड़ा था।
अब पता नहीं वह स्वयं उत्पीडि़त होने के बाद भी सदियों से अपराधी ठहराई जाती रही स्त्री मन की आत्मग्लानि थी, या सामने खड़े प्रिय द्वारा अपना लेने या ठुकरा दिए जाने के बीच का भय कि लड़की एकदम मूर्तिवत हो गई थी। इधर आवेश में आकर जाति के विरोध में कहने को तो वह भी बहुत कुछ कह गया, किन्तु उसके भी अपने कुछ संस्कार थे। मन में कुछ अनसुलझी गुत्थियाँ थीं, जिनकी गाँठ उसने स्वयं नहीं लगाईं थी किन्तु वह उनसे बंधनमुक्त भी नहीं हो पाया था। जिनके अनुसार बलात्कृत हुई लड़की उस जूठ भरेे पत्तल के समान है, जो फिर किसी के खाने योग्य नहीं रहती; उसे कुत्ते, कौवे और चूहड़े ही खाते हैं।
यह विचार आते ही प्यार किस चिडि़या का नाम होता है, दिल क्यों वश में नहीं रहता है? साँसें क्यों रुक जाती है? जुबाँ पर किसी का नाम आते ही क्यों मुँह में शहद सा घुल जाता है? क्यों हजारों कोस दूर होने पर भी किसी के आसपास होने का अहसास बना रहता है। उसका मन एक अजीब सी घृणा और लिजलिजाहट से भर गया था। मन हुआ कि वह वहाँ एक पल भी खड़ा न रहे, लौट जाए अपने घर...। वह मुड़ा और आगे बढ़ा किन्तु पैर ठिठक गए। लगा सीमों ने कुछ कहा है-‘तरन! तुम भी मुझे इंसान नहीं अपनी मिल्कियत समझे, जो अब लुट चुकी है... बराबर दा यार-बेली नहीं बासण भर खीर माना, जो अब किसी का जूठ है... तो जुगनू! हम वह दोनों ही नहीं थे!! जाओऽ... तुम भी जाओ-जी लेंगे हम तुम्हारे बिना!!!’ वह घबड़ा गया।... पीछे मुड़कर देखा तो लड़की अब भी सिर झुकाए चुपचाप खड़ी थी। उसे आश्चर्य हुआ क्रिया की प्रतिक्रिया देखकर, जो सब जगह थी और कहीं नहीं...! उसे तुरंत अपनी भूल का अहसास कि वह यह क्या सोच बैठा अपनी सीमो के बारे में!!--रब्ब उसे मुआफ करे!!!’
प्रायश्चित में आँख बंदकर आह! भरते हाथ जब तक कानों तक पहुँच पाते कि उनमें उससे पहले सीमो के यह कातर वाक्य स्पष्ट रूप से गूँज उठे थे--‘‘जुगनू! मैं तो मुहब्बत के झनाँ5 में विश्वास का पक्का घड़ा लेकर ही उतरी थी, पर कमबख़्त कच्चा निकल गया!! जो मुझे मेरे माहीं से मिलाने के पहले ही बह फूटा और अपने साथ-साथ मुझे भी ले डूबा... इसमें मेरा कोई कुसूर नहीं!!!’’ लड़की की आवाज़ में गहरी पीड़ा और कसमसाती मनुहार थी कि वह अंदर तक पिघल गया, किंतु संकोच की दीवार मजबूती के साथ अब भी सामने खड़ी थी। ... कौन पहल करे इस अनिर्णय की स्थिति में बहुत देर हो गई--खड़े-खड़े। ...तभी उन्होंने देखा कि बाज के न रहते आम की डालियों पर देर से अलग-अलग बैठा वह कबूतर का जोड़ा; फिर से एक होकर उड़ता, गुरुद्वारे के कंगूरे पर जा बैठा है...।
1. जूठन (पंजाबी
2. कृष्ण का समकालीन पंजाब की भगत (चमार) जाति का एक योद्धा और पशुओं का देव, जिसे अट्ठारह दिन मल्लयुद्ध के उपरांत कृष्ण उसे छल से ही परास्त कर पाए थे।
3. वर्षा ऋतु में पशुओं के मुँह-खुर की बीमारी से रक्षा के निमित्त होने वाली एक रस्म।
4. साल के अन्तिम दिन अर्धरात्रि को ढोर-डंगरों के ऊपर से रोग बाधा हटाने का टोटका।
5. पंजाब की प्रसिद्ध प्रेमगाथा ‘सोहनी-महिवाल’ में वर्णित एक नदी (चिनाव), जिसे घड़े के सहारे तैर कर पार करती सोहनी आधीरात को अपने प्रेमी महिवाल से मिलने जाया करती थी। एक दिन सास के कहने पर सोहनी की ननद ने विश्वासघात में पक्के घड़े की जगह कच्चा घड़ा रख दिया और जब वह उसे लेकर नदी पार हुई, तो उसमें डूब मरी थी।