जीवन में या तो बड़ा अधिकारी बनो या फिर छोटा ड्राइवर।’’ पुरूषोत्तम बाबू ने कुछ सोचते हुए कहा।
श्रीनिवास बाबू ने चैंक कर पूछा, ‘‘भला वह क्यों ?’’
‘‘वो इसलिए कि दोनों ही मुफ्त की कारों पर घूमते हैं।’’ पुरूषोत्तम बाबू खिलखिला पड़े, ‘‘इसके उलट यदि बड़ा ड्रªाइवर बने तो ट्रªक या बस चलाओगे और छोटे अधिकारी बने तो बसों पर धक्के खाते जाओगे।’’
उनकी बात समझ कर श्रीनिवास बाबू भी हंस पड़े।
‘‘अच्छा हुआ जो उस शाम की घटना के कारण हमारी जान-पहचान हो गई, वर्ना हम दोनों आज भी अलग-अलग ही बैठते या फिर एक साथ बैठे रह कर भी अनजानों की तरह अपने आप में ही गुम रहते।’’ श्रीनिवास बाबू ने कुछ वर्ष पूर्व की उस घटना को याद करते हुए कहा।
उनका संकेत समझ कर पुरुषोत्तम बाबू ने भी सहमति व्यक्त ही, ‘‘जी हाँ, आप सही कह रहे हैं। दो-ढाई साल हो गये न उस लफंगे के चक्कर को!’’
‘‘हां, हां इतना समय तो बीत ही चुका होगा।’’
‘‘आपने तो उसे पकड़ ही लिया था। सारी गड़बड़ मुझसे हुई थी। न चिट्ठी गिरती, न ही वह अपने षड़यंत्र में सफल हो पाता।’’ श्रीनिवास जी ने क्षमायाचना-सी की।
पुरुषोत्तम बाबू कुछ सोचने लगे। उन्हें दो-ढाई साल साल पहले की जुबली-पार्क में बिताई वो शाम याद आ गई। प्रतिदिन की अपनी सैर पूरी कर वे बेंच पर सुस्ताने के लिए बढ़े थे, जब उनकी नजर वहां पहले से ही अपनी हथेलियों में बेजान-सा सर टिकाये बैठे उस युवक पर पड़ी। छरहरे बदन वाला, बीस-पच्चीस साल का वह युवा नीली जीन्स के साथ नीली धारियों वाली सफेद शर्ट और स्पोर्ट्स शू पहने था। गोरा चेहरा और घुंघराले बाल उसकी सज्जनता ही बढ़ा रहे थे। अपने आस-पास से पूरी तरह बेखबर और शाम के हल्के धुंधलके में डूबते उसके चेहरे पर ऐसी निराशा हावी थी, मानों सारी दुनियां ही उसके लिए निःसार हो गई हो।
बेंच पर बैठ चुकने के बाद, अपने स्वभाव से मजबूर पुरुषोत्तम बाबू अधिक देर तक निरपेक्ष नहीं रह सके, उन्होंने टोक ही दिया था।
‘‘बेटे बुरा मत मानना, इतने जवान चेहरे पर ऐसी भारी निराशा देखना अच्छा नहीं लग रहा।’’
उनकी बात सुन कर कुछ पल तो वह वैसे ही बैठा रहा, फिर धीरे से उनकी तरफ मुड़ा। लगा वह अब-तब में रो देगा। पुरुषोत्तम बाबू को उसकी सूनी आँखों की मायूसी देख कर धक्का-सा लगा था।
‘‘नहीं चाचा जी, बुरा कैसा मानूँगा ? वैसे भी जिससे किस्मत रुठ गई हो, वो भला किसी भी बात का बुरा क्या मानेगा।’’ कह कर उसने अपना सर फिर से झुका लिया था।
उसकी मृदु बातों से वह युवक संस्कारी लगा, इसलिए उसके स्वर की निराशा ने पुरुषोत्तम बाबू को और भी विचलित कर दिया था।
‘‘अगर हो सके तो मुझे बताओ। कहते हैं, बताने से परेशानी कम हो जाती है।’’ उन्होंने उसे पुचकारा।
पल भर ठहर कर वह बोला, ‘‘शायद आप ठीक कह रहे हैं। लेकिन परेशानी तो वो कम होती है, जिसका कोई हल हो। मेरी परेशानी का कोई हल नहीं है।’’ उसका स्वर और भी उदास हो गया।
‘‘बेटे, ऐसे दुखी नहीं होते। हर परेशानी का हल होता है, बस कभी-कभी वह हल हमें दिखाई नहीं देता।’’ पुरुषोत्तम बाबू ने उसका हौसला बढ़ाया।
कुछ पलों की मरियल-सी चुप्पी के बाद वह बोला, ‘‘मैं अमर हूँ, आदित्यपुर की एक छोटी-सी फैक्ट्री में नौकरी करता हूँ। आप तो जानते ही हैं, ऐसी प्राइवेट फैक्ट्रियों में भला वेतन कितना मिलता है? फिर भी वेतन के जितने पैसे मिलते हैं, उनमें से अपने जरुरी खर्च भर रख कर, बाकी गाँव पर पिता जी को भेज देता हूँ। मुझे शराब, सुंदरी, सिग्रेट, आदि कोई बुरी आदत भी नहीं है। अभी मुझे वेतन मिलने में सप्ताह भर बाकी हैं और मेरे पास मात्र सौ रुपये हैं। अब क्या बताऊँ, आज ही पिताजी की चिट्ठी आयी है, एक हज़ार रुपये तुरंत भेजने को लिखा है। एक बेटे के लिए अपने ही पिता की जरुरत पूरी नहीं कर पाने से बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा ?’’ उसकी आवाज़ दुख से काँप गई।
वो कंपकपाहट और उसके अंतिम वाक्य को सुन कर पुरुषोत्तम बाबू को बड़ा भला लगा। अपने पिता के लिए चिन्तित, आज के समय में ऐसे कितने बेटे होंगे? उनकी जेब में उसी दिन मिले पेंशन के पाँच हजार रुपये थे।
एक तरफ तो पुरुषोत्तम बाबू को सुन कर अच्छा लगा कि वह युवक अपने पिता की कितनी चिन्ता कर रहा है। लेकिन दूसरे ही पल उनकी छठी इंद्री ने उन्हें सावधान किया। कहीं वह युवक झूठ तो नहीं बोल रहा? सच जाँचने के लिए उन्होंने पूछा, ‘‘बेटे, तुम्हारे पिता की वह चिट्ठी कहां है ? ज़रा मुझे दिखाओ तो!’’
उनके प्रश्न पर युवक चैंका। शायद उसे वैसे किसी प्रश्न की अपेक्षा न थी। फिर वह बारी-बारी से अपनी सभी जेबों में हाथ डाल कर ढूंढने का उपक्रम करने लगा। लेकिन हर बार जेब से उसका खाली हाथ ही बाहर आता।
वह हड़बड़ाते हुए बोला, ‘‘पता नहीं कहां रख ली। लगता है, चिट्ठी कहीं गिर गई।’’
‘‘रहने दो बेटे, तुम्हारी झूठी कहानी में बस यही कमजोरी रह गई।’’ कह कर पुरुषोत्तम बाबू मुस्करा दिये। वे मूर्ख बनने से बाल-बाल बचे थे।
उनकी बात सुन कर वह युवक एकदम से चुप हो गया। थोड़ी ही देर में बिना कुछ कहे वह उठकर वहां से दूसरी तरफ चल पड़ा।
न जाने क्यों पुरुषोत्तम बाबू उसके उस तरह चुप-चाप चले जाने से फिर विचलित हो गये। कहीं वह युवक सच तो नहीं कह रहा था ? हे भगवान, यदि वह सच कह रहा था, तब तो मैंने अछम्य अपराध कर दिया ! ऐसा सोच कर उन्होंने आस-पास नजर डाली। बेंच के कुछ पीछे हट कर एक कागज पड़ा था। उठा कर देखने से, वह वैसा ही पत्र निकला, जैसा युवक ने बताया था। ये तो अनर्थ हो गया, वे तेजी से उस तरफ लपके जिधर वह युवक गया था। उन्होंने कुछ दूर जा चुके युवक को आवाज लगाई। वह पलटा तो उन्होंने उसे इशारे से बुलाया।
पास आ जाने पर वे बोले, ‘‘अपने सच का प्रमाण तो संभालो। और हां बेटा, मेरी बात का बुरा मत मानना, आजकल समय ही खराब है। इसीलिए मैंने तुम पर शक़ किया। मैंने कहा था न कि हल निकल आते हैं। ये लो मेरी तरफ से हजार रुपये। जब तुम्हें वेतन मिले, लौटा देना। मैं रोज़ पार्क आता हूँ।’’
उसने चमकती आँखों से कहा,‘‘जी... जी, मैं अगले हफ्ते वेतन मिलने पर आपके रुपये लौटा दूँगा। मेरा नाम अमर है, कृपया आप अपना फोन नंबर मुझे दे दें।’’
पुरुषोत्तम बाबू ने उसे अपना नाम और फोन नंबर नोट करवा दिया। रुपये ले कर वह युवक तेजी से निकल गया। वे भी लौट कर बेंच पर अपनी जगह आ बैठे। वैसे होनहार युवक से मिल कर, वह ढलती हुई शाम उन्हें उस दिन और भी अधिक सुन्दर लग उठी थी।
कुछ देर बाद पुरुषोत्तम बाबू जब उठने लगे, तभी अपनी छड़ी टेकते धीमी चाल से एक बुजुर्ग वहां आये और बेंच के आस-पास जमीन पर कुछ ढूंढने लगे।
पुरुषोत्तम बाबू ने अपने मोबाइल की लाईट जला कर उनकी मदद करते हुए पूछा, ‘‘क्या खो गया, आपका ?’’
‘‘वो... मैंने अपने बेटे को पत्र लिखा था। उसे पोस्ट करना था। पता नहीं कहाँ गिर गया। वही ढूंढ रहा हूँ।’’
पुरुषोत्तम बाबू को काटो तो खून नहीं, उन्होंने बेचैन होकर उधर देखा जिधर युवक गया था। परन्तु दूर-दूर तक उस युवक का कोई नामो-निशान न था। आज भी उन्हें वह घटना ऐसे याद आ रही थी, मानों कल ही घटी हो। उस दिन श्रीनिवास बाबू से पुरुषोत्तम बाबू की वह पहली मुलाकात थी और उस युवक से अंतिम !
सारा वाकया याद कर वे दाँत पीसते हुए बोले, ‘‘अगर कभी वह मुझे मिल गया तो उस झूठे की खैर नहीं।’’
श्रीनिवास बाबू हंसते हुए बोले, ‘‘उस जैसे झूठे अपनी खैर का पूरा इंतजाम करके रहते हैं। ऐसे लोग दुबारा नहीं मिलते।’’
पुरुषोत्तम बाबू गुस्से में थे,‘‘न जाने आज कल लोगों को क्या हो गया है ? संस्कार, जीवन-मूल्य, सत्य आदि जैसे शब्द तो सबके लिए अर्थहीन हो गये हैं!’’
श्रीनिवास बाबू कुछ पलों के मौन के बाद बोले, ‘‘बात यह नहीं कि पहले ठगी, छल-फरेब नहीं थे। पहले भी थे लेकिन तब की बातों के अनुसार थे। अब लालच बड़े हैं तो ये छल-फरेब भी बड़े हो गये हैं।’’
‘‘हूं... शायद आप ठीक ही कह रहे हैं।’’ पुरुषोत्तम बाबू उनकी बात से सहमत थे, ‘‘पहले एक टी.वी. से पूरे घर का काम चल जाता था, अब तो हर कमरे के लिए अलग टी.वी. चाहिए। पहले जहाँ लैण्ड-लाइन काफी था, वहां अब मोबाईल भी पूरा नहीं पड़ता। एक मोबाईल है तो दो चाहिए। छोटी कार है तो बड़ी चाहिए... और हां सभी कुछ ब्रांडेड होना चाहिए। वो भी विदेशी कंपनियों का ब्रांडेड...! कभी किसी की ऐसी मृग-तृष्णा भी पूरी हुई है ? लेकिन आज तो सबको सोने का हिरण ही चाहिए।’’
‘‘ऐसे चमचमाते बाज़ार पहले कहाँ हुआ करते थे ? अब तो इतने तरह की और इतनी अधिक ललचाती चीज़ें बाज़ार में हैं कि पूछो मत। और फिर इन बाज़ारों को विज्ञापनों के तिलिस्मी संसार का साथ तो है ही। मिट्टी को भी सोना कह कर बेचने में इन्हें देर नहीं लगती।’’
पुरुषोत्तम जी संजीदा होते हुए बोले, ‘‘परन्तु उन चीजों के लिए वे अधिक मेहनत कर के अधिक धन क्यों नहीं कमाते ?’’
श्रीनिवास बाबू बोले, ‘‘ऐसा है कि कितनी भी मेहनत कर लो, उन जादूई चीज़ों के लिए धन नहीं कमाया जा सकता है। उनके लिए तो धन बनाना पड़ता है। पुरुषोत्तम जी धन कमाने और धन बनाने में बड़ा फर्क होता है।’’
‘‘आपने बिल्कुल सही कहा। इसीलिए ऐसे लोगों को जल्द से जल्द अमीर होना होाता है। ताकि वे सारी चीज़ें खरीद सकें। हो सके तो पूरा बाज़ार ही उठा कर अपने घरों में सजा लें। फिर भले ही घरों में उनके स्वयं के रहने को जगह ना बचे।’’ श्रीनिवास बाबू ने अपनी छड़ी को मजबूती से पकड़ते हुए कहा, ‘‘ऐसे लोगों को ईजी-मनी चाहिए, फास्ट-मनी चाहिए, चाहे कहीं से भी और कैसे भी आये। मगर हां, वह धन बिना किसी मेहनत के आये और ढेर सारा आये।’’
दुनियां-जहान की बातें करते-करते उन्हें काफी समय हो गया था। उनके घर जुबली-पार्क से निकल कर शहर के दो विपरीत हिस्सों में स्थित थे।
‘‘चलिए अब चला जाए।’’
वे उठ कर बाहर की ओर चल दिए।
‘‘होम-वर्क के लिए आपको एक प्रश्न देता हूँ।’’ श्रीनिवास बाबू चलते-चलते बोले, ‘‘बाज़ार मनुष्य के लिए होना चाहिए या मनुष्य बाज़ार के लिए ?’’ फिर हंसते हुए जोड़ा, ‘‘हाँ, घबराइए मत, मैं विक्रमादित्य के बेताल की तरह ये नहीं कहूँगा कि अगर जानते हुए भी तुमने उत्तर ना दिया तो तुम्हारे सर के सौ टुकड़े हो जाएंगे।’’
उनकी बात पूरी होते-होते दोनों ठठा कर हंस पड़े।
श्रीनिवास बाबू का तो पता नहीं, लेकिन पुरुषोत्तम बाबू ने सपने में भी नहीं सोचा था कि दुबारा कभी उस युवक से मिलना हो सकेगा।
वह पहले की बात है, जब बरसों तक शहर के भूगोल का सब कुछ वैसा ही अनछुआ रह जाया करता था। आजकल तो सभ्यताओं के संघर्ष और इतिहासों के अंत वाले वैश्विक-ग्रामों के युग में चीज़ें बड़ी तेजी से बदल जाती हैं। पलक झपकते ही गलियाँ, सड़कें, इमारतें, बाज़ार, माॅल, कम्प्लेक्स, वन-लेन से फोर-लेन सब कुछ बदल जाता है। किसी शहर में साल भर बाद ही जाओ तो मित्रों, अपरिचितों की क्या बिसात अपने रिश्तेदारों को ढूंढना भी कठिन हो जाए। कुछ वैसा ही हाल उस शहर का भी हुआ था। तीन-चार साल का समय बहुत ज्यादा तो नहीं होता, लेकिन वह शहर इतनी तेजी से बदला था कि देखते हुए भी विश्वास करना कठिन होता है।
पुरुषोत्तम बाबू के घर और जुबिली-पार्क के बीच, तब के एक शांत खाली मैदान की जगह, अब एक रंग-बिरंगा विशाल बाजार उग आया है। पार्क से लौटते हुए, जिसकी शुरुआत में ही बने पिज्जा-बर्गर और न जाने क्या-क्या अड़गम-बड़गम बेचती मैकडोनाल्ड, पिज्जा-हट आदि की चमचमाती दुकानें अपने शोर और चैंधियाती रोशनी से उन्हें रोज चिढ़ाया करती थीं। वे रोज़ बड़बड़ाते ‘अपने देशों में सेहत से जुड़े मुकदमे हारने के बाद हमारे देश में निडर हो कर नुकसानदेह चीजें कैसे धड़ल्ले से बेच रहे हैं। कभी तो हमारे यहां भी उनकी औकात बताने वाले कानून बनेंगे...!’
पार्क से शाम की सैर से लौटते हुए न चाहते हुए भी अक्सर उनकी उड़ती-उड़ती नज़र उधर पड़ जाया करती थी। लेकिन उस दिन की वापसी में उधर नज़र पड़ते ही वे हैरानी से भर गये। अमर ही नाम था उसका, उस चेहरे को भला वे कैसे भूल सकते थे! मैकडोनाल्ड की सड़क तरफ वाली पूरी दीवार ही काँच की बनी होने के कारण भीतर बैठे खाते-पीते ग्राहकों की भव्यता, पूरी चका-चैंध के साथ, सहज ही बाहर को ओवरफ्लो करती रहती थी। काँच की वह दीवार बनाई भी तो इसी उद्देश्य से गई थी। वे दीवार की ओर थोड़ा और आगे बढ़े, ताकि पूरी तरह आश्वस्त हो सकें। उनसे पहचानने में कोई भूल नहीं हुई थी। हाँ, वह वही युवक था, जो दो-ढाई साल पहले पार्क में मिला था। बीच में ऊँची-सी चैकोर टेबल के चारों ओर वैसी ही ऊँची लेकिन चमकदार कुर्सियों पर वह दो और लड़कों के साथ बैठा मुस्करा-मुस्करा कर बातें कर रहा था। पुरुषोत्तम बाबू हैरान थे, उनके अनुमान को धत्ता बता कर, इतने दिनों बाद वही युवक एक बार फिर से उनके सामने था। उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया।
‘‘तुम अमर ही हो न! धोखेबाज!’’ भीतर घुस कर वे उसके सामने खड़े थे।
पुरुषोत्तम बाबू ने तो सोचा था कि वह उन्हें पहचानने से इंकार कर देगा। लेकिन आस-पास की टेबल पर बैठे लोगों को अपनी ओर देखता पा कर अथवा उसके दिमाग के कम्यूटर ने उसे कोई निर्देश दिया हो।
वह तत्परता से उठते हुए बोला, ‘‘अरे चाचा जी आप! आप कैसे हैं? खड़े क्यों हैं, बैठिये ना!’’
‘‘तुमने तो मुझे पहचान लिया ?’’ पुरुषोत्तम बाबू का स्वर तीखा था।
इस बीच उन्हें अचानक अपने सामने पा युवक के चेहरे पर जो परेशानी का झोंका आया था, वह तब तक गुजर चुका था। उसने पूरे उत्साह से उत्तर दिया, ‘‘पहचानूँगा क्यों नहीं। एक बार जुबिली-पार्क में आपसे मिला था।’’
उसके उत्साह ने पुरुषोत्तम बाबू को उलझन में डाल दिया, लेकिन उनकी तल्खी कम न हुई थी, ‘‘तब तो यह भी याद आ रहा होगा कि तुमने कैसे मुझसे रुपये ठगे थे?’’
‘‘ये आप ठीक नहीं कह रहे, चाचा जी। मैं भला क्यों ठगूँगा ? आपने अपनी इच्छा से दिये थे।’’ उसने उसी सहजता से उत्तर दिया।
‘‘क्या कहा, अपनी इच्छा से ?’’ पुरूषोत्तम बाबू भड़के।
‘‘आप बैठिए न, खड़े क्यों हैं! लगता है कोई गलतफहमी हो गई है। खैर ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका बात-चीत से हल न निकले। आइये न, बैठ कर आराम से बातें करते हैं !’’ उसके साथ बैठे एक लड़के ने चैथी खाली कुर्सी उनकी तरफ बढ़ाते हुए कहा।
उन्हें आपस में बातें करता देख, आस-पास के लोग फिर से अपने-अपने सामने पड़े जंक फूड की मार्फत अपने-आप में गुम हो चुके थे। एक तो उन्हें दूसरों से कोई मतलब न था, दूसरे उनके पास दूसरों के लिए समय भी न था। ऐसी जगहों पर बैठने वाले ऐसे ही लोग होते हैं, वहां आते-जाते भले ही उनसे आपके कंधे रगड़ खा रहे हों, परन्तु उन्हें न आप में रुची होती है, न आपकी बातों में।
उस लड़के के नर्म आग्रह पर पुरुषोत्तम बाबू पिघल कर बैठ गये। उन तीनों के सामने एक-एक ट्रे में बर्गर, फिंगर चिप्स और कोल्ड काॅफी के डिस्पोजेबल ग्लास रखे हुए थे। लगता था अभी उनको वहां बैठे ज्यादा समय नहीं हुआ है। लेकिन अचानक से वहां पहुँचे पुरुषोत्तम बाबू किसी अनावश्यक हस्तक्षेप की तरह अब उन पर सवार हो चुके थे।
‘‘चाचा जी आप क्या लेंगे?’’ अमर ने बहुत ही मीठे स्वर में पूछा। उसने अपने स्वर को भरसक सामान्य रखने का प्रयास किया था, लेकिन मिठास की क्रित्रिमता साफ झलक रही थी।
शायद इसीलिए वे गुस्से में उबले,‘‘खबरदार जो मुझे चाचा कहा।’’
‘‘अरे आप तो बहुत नाराज हैं।’’ कह कर उसने अपने एक साथी को कोल्ड ड्रिंक लाने भेज दिया। तब तक अमर अपनी मिठास की क्रित्रिमता को पूरी तरह सामान्य रूप दे चुका था।उसने पूरी चापलूसी से कहा, ‘‘आप नाराज़ न हों, मैंने कब कहा कि आपसे रुपये नहीं लिए थे। बल्कि सच तो यह है कि आपने उस कठिन समय में मेरी सहायता की, जब मुझे सहायता की बहुत आवश्यकता थी।’’
‘‘....लेकिन तुमने वह सहायता धोखे से और झूठ बोल कर हासिल की थी। ’’ पुरुषोत्तम बाबू ने उसकी बात को बीच में ही काटते हुए कहा।
‘‘अब आप इसे जो भी नाम दें, मुझे स्वीकार्य है।’’ उसने अतिशय विनम्रता से कहा।
अब वह मैकडोनाल्ड के वातानुकूलित वातावरण का प्रभाव था या अमर की विनम्रता का ( जिसके अभिनय मेेें वह माहिर था ) अथवा कोल्ड ड्रिंक की ठंढक का, पुरुषोत्तम बाबू की आवाज़ का तीखापन धीरे-धीरे कम होने लगा था। वे बोले, ‘‘तुम क्या जानो, मात्र पाँच हज़ार पेंशन पाने वाले मुझ जैसे बूढ़े के लिए एक हज़ार की रकम कितनी बड़ी होती है। तुम्हें पता है, मैंने वह रुपये तुम्हें देने के बाद कितना कठिन समय बिताया था।’’
‘‘आप ठीक कहते हैं चाचा जी। मैं भी क्या करता, उस दिन मजबूर था। तब मैं अदित्यपुर की छोटी-सी फैक्ट्री में नौकरी करता था। लेकिन आज एक बहुराष्ट्रीय कंपनी का नौकर हूँ और यह कोई ऐसी-वैसी कम्पनी नहीं है। यह कंपनी देश-विदेश में अपना व्यवसाय करती है। यह हर देश के लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठाने वाली कम्पनी है। आप मुझे ही देखिए, मेरी तब और अब की स्थिति में जमीन-आसमान का अंतर है।’’ अमर नाम का वह युवक पूरे गर्व से अपना रुतबा बखान रहा था।
उसकी चमक-दमक और आत्मविश्वास से भरी बातें तब तक पुरुषोत्तम बाबू का गुस्सा खत्म कर उनमें दीनता की भावना भर चुकी थीं। उन्होंने धीरे से कहा, ‘‘फिर भी तुम तो उस समय वेतन कमा रहे थे। लेकिन मैं तो पूरी तरह अपनी पेंशन पर ही निर्भर था न!’’
उन्हें नर्म होता देख अमर ने अपने स्वर में और अधिक मिठास घोलते हुए कहा, ‘‘देखिए, जो हो गया उसे तो मैं नहीं बदल सकता। हां, आप मुझे अनुमति दें कि तब का उधार मैं आज चुकता कर दूँ।’’
उसकी विनम्रता ने पुरुषोत्तम बाबू का गुस्सा पहले ही शांत कर दिया था। अब अपने डूबे रुपयों को वापस मिलता देख वे प्रसन्न हो रहे थे। उन्होंने आशीर्वाद देने की-सी आवाज़ में कहा, ‘‘वह बात तो ठीक है। लेकिन पहले इस बात का वादा करो, भविष्य में तुम किसी को नहीं ठगोगे।’’
‘‘चाचा जी अब मेरे पास कोई कमी नहीं है। आज की तारीख में मुझे किसी को ठगने की कोई आवश्यकता नहीं रही। इस विदेशी कम्पनी की नौकरी में इतनी कमाई है कि दोनों हाथों से खर्च करो तब भी खत्म नहीं होती।’’
उसने अपना पर्स निकाल कर उन्हें हज़ार-हज़ार के दो कड़कड़ाते नोट थमा दिये।
‘‘ये क्या बेटा, तुमने तो मुझसे केवल एक हज़ार ही लिये थे।’’ दो हज़ार देख कर पुरुषोत्तम बाबू की आवाज़ खुशी से काँपने लगी थी।
‘‘देखिए मना मत कीजिएगा। आपके नुकसान का हर्जाना तो नहीं दे सकता। परन्तु आप मेरे आड़े वक्त पर काम आये थे। आज मैं कितना भी दूँ, आपकी उस सहायता की बराबरी नहीं कर सकता।’’ उसने लगभग नतमस्तक होते हुए कहा।
पुरुषोत्तम बाबू उसे हैरानी से देख रहे थे। उस युवक से हुई दूसरी मुलाकात ने उसके प्रति उनकी सोच को बदल कर रख दिया था। काश़ अभी श्रीनिवास बाबू भी यहाँ होते तो कितना प्रसन्न होते।
‘‘अब हमें इजाजत दीजिए, फिर मिलेंगे!’’ कहते हुए वह अपने साथियों के साथ बाहर की ओर चल दिया।
पुरुषोत्तम बाबू की तो जैसे वाणी ही छिन गई थी। वे भी धीरे-धीरे चलते हुए उन लोगों के साथ बाहर निकले। विदा होते हुए वे बड़ी कठिनाई से बोले, ‘‘जुग-जुग जीओ बेटा...!’’
बाहर निकल कर उन तीनों ने एक आॅटो रुकवाया और बैठ कर अंधेरे में न जाने किस ओर चल दिये।
पुरुषोत्तम बाबू भी ‘अंत भला तो सब भला’ कहते हुए घर की ओर लौट पड़े। उनका मन बड़ा प्रसन्न था। एक विज्ञापन उन्हें सहसा याद आया, ‘आज कुछ मीठा हो जाए’ और वे रास्ते में पड़ने वाली मिठाई-दुकान में घुस गए।
अपने एक हाथ में चमकदार पन्नी में लिपटा मिठाई का डब्बा संभालते हुए दूसरे हाथ से जो हज़ार का नोट उन्होंने दुकानदार को दिया, उसे कुछ देर गौर से उलटने-पलटने के बाद लौटाते हुए वह बोला, ‘‘सर मैं ये नोट नहीं ले सकता।’’
‘क्यों ?’ पूछती-पूछती उनकी जबान थम गई, पुरुषोत्तम बाबू ने पहला वापस लेकर दूसरा नोट उसे थमाया।
‘‘...तो ये वाला ले लो!’’
उसे भी उलट-पलट कर दुकानदार ने लौटा दिया, ‘‘देखिए, हम ऐसे नोटों का धंधा नहीं करते। आप बुजुर्ग हैं, आपकी जगह कोई और होता तो मैं पुलिस बुला लेता।’’
पुलिस का नाम सुन कर पुरुषोत्तम बाबू घबराए, ‘‘क्यों भाई, क्या हुआ ?’’
‘‘आपकेे नोट जाली हैं !’’
ठगे से खड़े पुरुषोत्तम बाबू की आँखों में उस दिन दूसरी बार मिले, अमर का चेहरा कौंध रहा था।
न जाने अगली बार मिलने पर अमर कौन-सा रुप दिख