''माँ ,मैं ट्यूशन जा रही हूँ ...५ बजे तक आ जाऊँगी..!'' नेहा ने जल्दी से अपना मोबाइल उठाया और ट्यूशन बैग कंधे पर लटका लिया !
''लेकिन तुम्हारी ट्यूशन टाइम तो २ से ४ का होता है ...आज ५ बजे तक क्यों ?'' रीमा ने थोडा संशय जताते हुए पूछा !
'' ओफ्फो ...४ कोई फिक्स टाइम नहीं मॉम...देर हो जाती है ! एक्स्ट्रा टाइम लेते हैं आजकल हम ...एक्साम्स आर कमिंग नियर ..यु नो ..! '' बिना रीमा को देखे ,बस अपना जवाब देकर ''की स्टैंड'' से एक्टिवा की चाबी उठाई और चली गई ..!
''न जाने आजकल इसे इतनी हड़बड़ी क्यों रहती है ...स्कूल से आते ही भागती है जबकि पहले धक्के दे देकर निकालना पड़ता था घर से ..कि जाओ ट्यूशन मिस मत करो ! रीमा खुद से बुदबुदाते हुए दरवाज़ा बंद करती है बच्चो के जाने के बाद !
आज एकतो दांतो के डॉ के पास अपॉइंटमेंट , ऊपर से ये बच्चे सब किताबे बैग बिखेर कर भाग जाते हैं ! हज़ारो बार समझाया कि अपना सामान अपनी जगह पर व्यवस्थित रखा करो पर इनके ऊपर कोई असर ही नहीं !फिर किसी दिन डाँट दो तो समीर उनका पक्ष लेकर हमेशा उसे ही चुप रहने को बोल देते!'' हद्द है ...बच्चो को डांटने भी नहीं देते ...सही गलत क्या है ..कैसे समझाऊं !'' सुबह सुबह की हड़बड़ी बच्चों के टिफिन में उनकी मनपसंद चीज़े पूछने और खड़े पैर बनाने...समीर के गीले टॉवेल को लेकर रोज़ रोज़ की नोकझोंक से लेकर रात के खाने तक या फिर रात को टीवी देखने की सीमा कितनी होनी चाहिए इसी बहस में गुज़र जाता था ! मोहित अब दसवी में आ गया था और नेहा १२ में ...दोनों के ही ये महत्वपूर्ण साल थे !पूरा भविष्य इन्ही बोर्ड परीक्षा के परिणामों पर निर्धारित था सो आये दिन बच्चो के लिए नए नियम कायदे बनते रहते और दूसरे दिन उनकी अवहेलना होती तो घर में तनाव सा हो जाता ! रीमा मन ही मन खीजती हुई सी नेहा के कमरे का सामान समेटने लगी ! काम करने से गुरेज़ नहीं था पर अपनी तबियत भी ठीक न होने और दिन भर की दिनचर्या से अब उसे आये दिन थकावट होने लगी थी !समीर का कारोबार में व्यस्त रहना और बच्चों की पढाई स्वाभाविक था परन्तु रीमा की तबियत पर न किसी का ध्यान जाता न रीमा सोच पाती कि घर की मालकिन होने के साथ साथ वो एक औरत है जिसकी परिवार के अलावा कुछ अपने लिए अपने स्वास्थ्य के प्रति भी कोई ज़िम्मेवारी है ! यही तो आम हिंदुस्तानी औरत की कमज़ोरी है की पूरे परिवार की देख रेख कर लेंगी पर अपने लिए समय नहीं निकाल पाती ! अपने मन मार लेंगी चाहे वो अपने शौक की पहनने की वास्तु हो या खाने की या कोई घूमने फिरने की इच्छा हो ! आज जब डाँट दर्द असहनीय हो गया तो रीमा ने डॉ से टाइम ले लिया !
नेहा का सामान ठीक करते करते अचानक नेहा की अलमारी में दराज़ में एक फोटो देख कर रीमा चौंक गई ! गौर से और कुछ देर दिमाग पर ज़ोर डालने पर उसे याद आया कि'' ये तो नेहा के ट्यूशन सर की फोटो है ! पर सर की फोटो नेहा के पास और वो भी उसकी अलमारी में क्या कर रही है ?'' दिमाग ही घूम गया रीमा का ...!
धम्म से पास पड़े पलंग पर फोटो पकड़ कर बैठ गई ! लड़के लड़कियों के पास उनकी हम उम्र ही लड़के लड़कियों के फोटो मिले तो समझ आता है पर किसी लड़की के पास उसके एक अधेड़ उम्र के प्रोफेसर की फोटो मिलना ...समझ से परे हो रहा था रीमा के ! रीमा को एक अजीब सी बेचैनी होने लगी! अभी नेहा पास होती तो डाँट डपट कर या प्यार से उगलवा लेती पर अब ६ बजे तक इंतज़ार करना पड़ेगा ! दिमाग में सोच के हथोड़े से बजने लगे ! एक जवान होती लड़की की माँ होने के नाते चिंता भी तो जायज़ है ! एक बार फिर रीमा अपनी सोच के साथ फोटो को गौर से देखने लगी ! अधेड़ उम्र का एक मुस्कुराता सौम्य चेहरा ! अधेड़ होने की कोई सीमा तो नहीं ! यह तो हमारी अपनी बनी सीमा रेखा है कि एक सीमा के बाद हम उस उम्र को एक तमगा दे देते हैं..जवान ..अधेड़ या प्रोढ़ की ! पर एक जवान होती बेटी की माँ के लिए तो अनजान प्रोढ़ व्यक्ति भी गलत ही रहेगा !यूं भी आज के ज़माने में क्या जवान और क्या कोई बुढ़ा ...आये दिन लड़कियों के साथ होने वाली बलात्कार की घटनाओ के लिए किसी भी उम्र को खास इंगित नहीं किया जा सकता ! नाबालिग से लेकर ७० साल के बूढ़े सब ही शामिल हैं ! संभालना तो लड़कियों को ही पड़ता है बेशक ज़माना कितना भी आगे निकल जाए या आधुनिक हो जाए ! रीमा के हाथ पैर ठन्डे से पड़ गए !अब२ घंटे इंतज़ार के अलावा कोई चारा भी न था ! मन को खुद ही समझाती बुझाती पहले से निर्धारित समय के कारण डॉ के पास जाना सही लगा ! ''आकर ही पूछूंगी नेहा से '' सोचकर रीमा चली गई !
शाम को घर आने पर मन पर हज़ारो टन का बोझ लिए रीमा काम निबटाने की कोशिश करती रही ..कब नेहा आये घर और कब वो उससे पूछे जो उसके मन में अनगिनत प्रश्न चल रहे हैं ! बस मन ही मन दुआ करती रही कि समीर आज जल्दी आने को कह गए थे ,उनके आने से पहले नेहा से बात हो जाए ! यूँ भी उसको चैन ही कहाँ आता है जब भी कोई बात परेशां करे जब तक उसको सुलझा न ले तब तक ! इतने में डोर बेल बजी ..हाथ जल्दी से पौंछ कर दरवाज़ा खोला देखा सामने नेहा और उसकी सहेली मेघा खड़ी हैं !'
'हे भगवान् !...''इसको भी आज ही आना था ? अब कैसे मेघा के सामने कुछ भी पूछ पाऊँगी ''! मन ही मन खीज सी गई रीमा !
मेघा नमस्ते कर अंदर नेहा के साथ उसके कमरे में चली गई और रीमा बेचैन सी हो गई ! औपचारिकतावश मेघा से हालचाल पूछने लगी उसका, पर दिमाग और नज़र अपना काम कर रहे थे ! नेहा अपनी अलमारी में से कुछ ढूंढ रही थी ऐसा लग रहा था ..क्या ये समझ नहीं पा रही थी !
आज मेघा का आना उसे अखर रहा था ! जल्दी जाए की उम्मीद लगा रही थी कि इतने में समीर भी आ गए ! अब तो बात भी नहीं हो पाएगी ! समीर को पानी पिलाकर चाय नाश्ते की तैयारी करने लगी !
रात को समीर खाना खाने के बाद टहलने ज़रूर जाते हैं ! मोहित जल्दी सो जाता है क्यूंकि उसे सुबह जल्दी उठना होता है ! मोहित जब अपने कमरे में सोने चला गया और समीर भी घूमकर आकर बिस्तर पर लेट गए तो आज रीमा ने नेहा के पास थोड़ी देर बैठ कर आती हूँ कहा और लाइटे ऑफ करके अपने कमरे से नेहा के पास आ गई ! नेहा कुछ नोट्स बना रही थी !
''क्या हुआ मॉम..सोने नहीं गए ?''नेहा ने हैरानी से पूछा ! अक्सर इस वक़्त तो रीमा थक चुकी होती थी और बच्चों को ढूध ,कॉफ़ीदेकर सो जाती थी !
''नहीं बस आज नींद नहीं आ रही ...सोचा तुम्हारे पास बैठ जाऊं थोड़ी देर ''..! रीमा अपने मनोभावो को संभालती हुई सी बोली !
'' तुम्हारी कोचिंग क्लासेज कैसी चल रही हैं ? सर ठीक से पढ़ाते हैं न ?'' रीमा ने बात शुरू की !
'' अच्छी है ...ग्रुप में पढते हैं तो फ़ायदा होता है न ...मॉम ..! सर भी बहुत अच्छी तरह से हर बच्चे को समय देते हैं ! ''मॉम ,एक बात पूछूं ? ..मैं जब भी कोई सवाल का जवाब देती हूँ न सर क्लास में तो सबके सामने बोलते हैं गुड ..वैरी गुड ..! पर जब मुझे कभी कुछ समझ नहीं आता तो कुछ पूछती हूँ तो बोलते हैं ''...पगली ..''! मुझे समझ नहीं आता कि हम कुछ समझ नहीं आया तभी तो पूछ रहे हैं न फिर वो मुझे अलग से क्यों पगली बोलते हैं ..मुझे नहीं अच्छा लगता ! सब पूछते हैं जिसको जो प्रॉब्लम होती है फिर मुझे ही क्यों पगली कहते हैं ! ''नेहा ने यूँ तो ये बात अपनी मासूमियत में अपने सर के प्रति नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कही पर मुझे इसी पगली शब्द ने मानो झंझोड़ दिया ! लेकिन अगले ही पल मुझे उन्ही सर की फोटो का मिलना और नेहा की नाराज़गी में कोई तालमेल न मिलते देख अचम्भा सा हुआ !
खुद पर संयम रखते हुए रीमा ने आगे पूछा ..'' ऐसा कब से कहते हैं तुम्हे ..तुम्हे यहाँ ज्वाइन किये तो ७ महीने ही हुए हैं शायद ..और क्या कहते हैं ..?
''और तो कुछ न ही बसये हीएक शब्द ...विच ई डोंट लाइक ..!'' नेहा ने मुंह बनाते हुए कहा !
अब मेरा पूछना आवश्यक था सो मैंने पूछ ही लिया ...''अगर सर का यह कहना गलत लगता है तो उनकी फोटो क्यों तुम्हारी अलमारी में है ?''
''को..कौन सी फोटो ''? घबराकर नेहा बोली ! मैं उसके चेहरे पर आने जाने वाले भाव को देख रही थी और समझने की कोशिश कररही थी !
''जिनकी तुम बात कर रही हो ...जो तुम्हे पगली कहते हैं ..नेहा ''...! बताओ क्यूँ ...क्यों सर की फोटो तुम्हारे पास है ?
''मॉम ..''..ये फोटो मैंने सिर्फ रखी है ! मैं लाई नहीं ! वो हम सब सर का बर्थ डे आने वाला है न, तो सब मिलकर उनकी फोटो वाला केक आर्डर करने वाले थे ..सब स्टूडेंट्स की प्लानिंग है !सब मिलकर पैसे देंगे और ...केक शॉप अपने घर के पास है तो सबने मुझे केक लाने की ज़िम्मेवारी दे दी ..इसलिए ...! ''नेहा ने जल्दी जल्दी बताकर एक ही सांस में मानो अपनी सफाई दे दी !
''सच सच बताओ ..नेहा ...यही बात है या कुछ और ...?'' रीमा अभी आश्वस्त नहीं हुई थी !
''नहीं मॉम ..गॉड प्रॉमिस ..आई स्वेयर ..यही बात है ..और कुछ नहीं !
'' मैं आपको बता रही हूँ न कि वो मुझे पगली बोलते हैं बस मुझे वो नहीं अच्छा लगता बस ...किसी फ्रेंड ने सुन लिया कभी तो सब मेरा मज़ाक उड़ाएंगे इसलिए ऑड लगता है बस ..!'' अपनी चिंता जताते हुए नेहा ने तो अपनी बात कह दी पर उसे तो अपनी बच्ची की चिंता सताने लगी ! आज एक बेटी की माँ होने के नाते हज़ारो माओं की चिंता समझ आ रही थी ! रीमा को एहसास हुआ और वो विचारों के गहरे सागर में खुद को टटोलने लगी और खुद से बाते करने लगी मन ही मन !
''आज मुझे अपनी माँ की चिंता भी समझ आने लगी है जब मैं इसी वय संधि की धरातल पर खड़ी थी ! मैं एक नहीं थी केवल ,चिंता को बढ़ावा देती एक और बहन भी थी मुझसे छोटी साक्षी ! दोनों में ३ साल का अंतर ..बस हम दो ही बहनें थी ! पिताजी का सपना हम दोनों को पढ़ा लिखाकर अपने पैरो पर खड़े होने के लायक बनाने का था ! मेरा मैथ्स कमज़ोर था सो पिताजी ने घर पर ही एक ट्यूशन लगा दी ! सर घर आकर ही पढ़ाते थे ! शुरू शुरू में बड़ी कोफ़्त सी होती ..जी भी चुराती पढ़ने के लिए ! कभी कभी दुआ करती..'काश ..आज सर न आयें ..उनकी साइकिल पंक्चर हो जाए ..! '' क्यूंकि मेरा बहाना तो चल ही नहीं सकता था कि तबियत ख़राब है या आज कहीं जाना है आदि ! पिताजी इस मामले में सतर्क थे और माँ भी कि अनावश्यकछुट्टी न हो ! माँ काम करते करते भी नज़र रखती थी !
मैं आज अनायास ही नेहा की कही बात का जब अवलोकन करने लगी पगली शब्द का तो मेरा मन इस पगली शब्द की थाह पाने के लिए मुझे पुरानी स्मृतियों की तरफ धकेलने लगा ! नेहा को आज पगली शब्द जिस तरह से नागवार गुज़र रहा था कभी ऐसा ही एक शब्द एक वाकया मुझे भी नागवार सा लगा था ! जब भी मैं अपने उन मैथ्स टीचर को उनके पूछे सवाल का गलत जवाब देती तो सर मुझे हलकी सी चपत लगाकर कहते ..''पगली ..''! इस एक शब्द ने पहले तो मुझे गुस्से से भर दिया ! मैं भी अक्सर माँ से कहती ..शिकायत करती तो माँ जवाब देती '' वो सर तुम्हे गुस्से से नहीं प्यार से कहते हैं पगली जैसे मैं तुम्हे कभी कभी प्यार से बोल देती हूँ ! गुरु शिष्य को कुछ भी कहे बुरा नहीं मानना चाहिए ! अपनी गलती सुधार लो फिर नहीं कहेंगे !माँ आश्वस्त करती मुझे !
मैं अपनी गलतियां सुधारने और फिर तारीफ पाने के लिए अपना पाठ याद करती ताकि न गलती हो, न पगली शब्द सुनना पड़े ! पर सर की आदत न बदली ! हाँ मैं बदल गई ! मैं अपनी मासूमियत से जो भी पढ़ती और कुछ भी कहती तो पगली शब्द ने २ शब्दों को और इज़ाफ़ा दिया ...''तुम पगली हो '' ! जहाँ पहले एक अकेले शब्द पगली से चिढ होती वहीँ ''तुम पगली हो ''शब्द में अपनापन सा लगने लगा ! ऐसे लगता मानो सर मुझे जानबूझकर कहते हैं और मैं इस शब्द से ऐसे जुड़ गई मानो मेरे लिए ही इज़ाद किया गया हो ! ''
''जब किसी दिन सर पढ़ाने न आ पाते तो कुछ अधूरा सा लगता ! सारा दिन न पढ़ने में न काम करने में मन लगता ! कब सीधे सादे सर मेरेदिलो दिमागपर छा गए ,मालूम ही न हुआ ! विवाहित और दो बच्चों के पिता ..एक ऐसे व्यक्ति से जुड़ने का एहसास मेरी उम्र में अगर हो जाए तो उसे क्या कहेंगे .! मैं मात्र दसवी कक्षा की छात्र और सर एक प्रोढ़ उम्र के व्यक्ति ! न कहने को कोई आकर्षक व्यक्तित्व कि इस पागलपन का कुछ कारण बनता ! बस ले देकर उनके सीधे सादे व्यवहार से कही एक बात ..एक वाकया ने मेरी नींद हराम कर दी ..''तुम पगली हो '' ने ! सच मैं पगली ही थी जिसे सर ने तो यूँ ही कहने को कह दिया पर मेरी उस बाली उम्र को एक पागलपन दे दिया ! उठते बैठते तुम पगली हो शब्द मेरे वज़ूद में समाया रहता ! स्कूल से आते ही खाना भी न खाती ..बस अच्छी तरह से तैयार होकर सर का इंतज़ार करने लगती ! जब पढने लगती उनके पास तो लगता सर अभी न जाएं ..अभी न जाएं ...! जानबूझकर सवाल गलत करती ताकि सर उसको समझाने के लिए कुछ वक़्त और बैठे ! ऐसा लगता वक़्त यहीं ठहर जाए ! मैं अब कभी कभी सर से बात करती तो इंतज़ार में रहती कि सर मुझे ''तुम पगली हो कहें !'' कभी लगता सर मुझे कहें और मैं जवाब में उन्हें कहूं ..'' हाँ ,मैं पगली हूँ ..मैं पगली हूँ ''!
परन्तु एक दिन बेवकूफी कहो या बचकाना हरकत कि मेरी यह दीवानगी ...आज कहते सोचते हुए भी हसी आती है ..का पर्दाफाश हो गया ! माँ ने मेरी कॉपी में मेरी और सर के नाम के बीच की अल्फाबेट काटते हुए लव ,लाइक ..हेट ..एडोर की लिखी हुई हरकत देख ली ! पिताजी ने डाँट लगाई और अगले दिन ही सर को विनम्रतापूर्वक ट्यूशन न पढ़ने का कोई ठोस कारण बताकर उन्हें मना कर दिया गया ! मुझे खुद ही पढ़ने के निर्देश दिए गए ! कभी कभी सोचती हूँ कि वयसंधि से गुज़रते बच्चों को संभालना हर पीढ़ी में ही कठिन है ! समय ,परिवेश बदल जाते हैं परन्तु बच्चों की सुरक्षा और भविष्य को लेकर माप दंड में बदलाव नहीं आता ! आज बच्चे समझदार हैं और अपना अच्छा बुरा समझने की क़ाबलियत रखते हैं ! आज़ादी का नाज़याज़ फ़ायदा उठाने के कुछ अपवाद छोड़ दिए जाए तो लगता है कि आज के बच्चे अपने निर्णय लेने में सक्षम हो गए हैं ! खैर ..माँ बाप तो माँ बाप ही रहेंगे वक़्त बेशक बदल जाए !
मुझे आज लगने लगा कि नेहा भी समझदार हो गई है ! पगली शब्द को देखने का नजारिया उसका जो भी था मेरे नज़रिये से अलग था !
सच आज सोचूं तो लगता है कि सर सही कहते थे ..''तुम पगली हो '' ..! मन ही मन खुद इस बात पर मुस्कुरा देती हूँ जब भी कभी समीर थोड़े अलग अंदाज़ में प्यार से झड़प लगाते हैं ..और कहते हैं ..''तुम पागल हो ?'' बस नेहा के सर का पगली कहना ..समीर और मेरे सर का तुम पगली हो कहना ..शब्द वही ..लेकिन मतलब अलग अलग ! अब आप भी कहोगे कि कितना सोचती हो ...''तुम पगली हो '' !