Friday, 10 March 2017

खिचड़ी खा चिड़ी

एक दिन सोमू की तबियत बहुत खराब हो गयी। तब उसकी माँ ने उसको खिचड़ीबना कर दी। खिचड़ी सोमू को बहुत अच्छी लगी। खिचड़ी खा कर सोमू एकदम ठीक हो गया।उसने माँ से पूछामाँ इसका क्या नाम है, इसका स्वाद तो बहुत अच्छा है। माँ ने बताया , इसेखिचड़ी कहते हैं। सोमू ने माँ से कहा , माँ अब मै बड़ा हो गया हूँ। तुम कब तक मेरे लिए काम कर केपैसे कमाओगी। मै शहर जा कर अपने लिए काम ढूंढता हूँ। लेकिन जो चीज तुमने मुझे बना कर खिलाईथी , उसका क्या नाम था। माँ ने फिर से याद दिलाया , मेरे भूलेलाल, उसे खिचड़ी कहते हैं। सोमू नेनिश्चय किया , कि सारे रस्ते वह खिचड़ी खिचड़ी याद करता रहेगा , जिससे परदेस में जाकर भी वह यह नाम बताकर किसी से खाने में येबनवा सके।अब सोमू काम ढूँढने के लिए शहर की तरफ निकल पड़ा। सारे रस्ते वह जोर जोर से याद करता हुआ जा रहा था ,
खिचड़ी खिचड़ी खिचड़ी खिचड़ी ………
खिचड़ी खिचड़ी बोलते बोलते उसे नींद आने लगी और अब उसके मुँह से खिचड़ी की जगह खाचिड़ी खाचिड़ीनिकलने लगा।
अब वह बोलता हुआ जा रहा था
खाचिड़ी खाचिड़ी खाचिड़ी खाचिड़ी..........
रास्ते में एक किसान अपने खेत में से फसल खाने वाली चिड़ियों को उड़ाने में लगा हुआ था , कि अचानक उसने सोमूको खाचिड़ी खाचिड़ी चिल्लाते हुआ सुना। यह देख कर वह बहुत गुस्सा हुआ और वहबोला, मै तो अपने खेत से चिड़ियों को उड़ाने में लगा हुआ हूँ, और तुम उनसे मेरी फसल खाने को कह रहे हो, तुम्हारी इतनी हिम्मत। तुम्हे अभी अच्छा सबक सिखाता हूँ, और उसने सोमू को पकड़ कर उसकी खूबपिटाई की और कहा खाचिड़ी नहीं , कहो उड़चिड़ी उड़चिड़ी उड़चिड़ी....
सोमू बोला अरे भाई मारते क्यों हो , जैसा कहोगे वैसा ही बोलूंगा।
अब सोमू बोलता हुआ जा रहा था
उड़चिड़ी उड़चिड़ी उड़चिड़ी ……
सोमू को चिंता थी, कि कहीं वह कम से कम यह नाम न भूल जाये तो वह बड़ी लगन से यह बोलता जा रहा था।
रास्ते में जब वह एक जंगल से गुजरा , तो एक शिकारी सारा दिन जंगल में जाल बिछा कर चिड़ियों के फँसने का इन्तजारकर रहा था, कि तभी उसने सोमू को उड़चिड़ी उड़चिड़ी चिल्लाते सुना।वह बोला, मै सुबह से जाल बिछा कर चिड़ियों केफँसने का इन्तजार कर रहा हूँ , और तुम उनसे उड़ने के लिए कह रहे हो, ठहरो, तुम्हे अभी अच्छा सबक सिखाता हूँ , और उसने सोमूको पकड़ कर उसकी खूब पिटाई की।
सोमू बोला अरे भाई मारते क्यों हो , जैसा कहोगे वैसा ही बोलूंगा।
अब सोमू बोलता हुआ जा रहा था
फँसचिड़ी फँसचिड़ी फँसचिड़ी ……
सोमू को चिंता थी, कि कहीं वह कम से कम यह नाम न भूल जाये तो वह बड़ी लगन से यह बोलता जा रहा था।
रास्ते में जब वह ये चिल्लाते हुआ जा रहा था, तो एक चोर एक जेल से भागने की कोशिश कर रहा था , और पुलिसउसके पीछे पड़ी थी, जब चोर ने सोमू को ये बोलते सुना, तो उसने सोमू को पकड़ कर कहा, मै तो भागने की कोशिश कर रहा हूँ,और तुम मुझे फंसने को कह रहे हो।ठहरो मै तुम्हे अभी सबक सिखाता हूँ , और उसने सोमूकी पिटाई करने की जैसे हीकोशिश की, कि सोमु बोला, अरे अरे तुम मत मारना, पहले ही लोगों ने मार मार कर मेरी खिचड़ी बना दी है।
ये बोलते हीसोमू की बांछे खिल गयीं , वह ख़ुशी से नाच उठा और बोला याद आ गया , याद आ गया , माँ ने जो बताया था वो याद आ गया।
और सोमूफिर से खिचड़ी खिचड़ी बोलता हुआ अपनीराह चल दिया।