Thursday, 9 March 2017

ममतालय

 “रेहाना जरा गैस पर चाय चढ़ाना l ”
मैंने घर में घुसते ही उससे कहा l शाम के पांच बज रहे थे l ऑफिस से घर लौटने का यही समय है मेरा l अपना पर्स बेड पर फेंक कर मैं सीधे बाथरूम में घुस गई l मौसम चाहे कैसा भी हो शाम को नहाये बिना मुझे अच्छा नहीं लगता l दिनभर के धूल-मिटटी और थकान से निपटने के लिए शाम का स्नान और गर्मागर्म कड़क चाय काफी होती है l फ्रेश होकर मैं ड्राइंगरूम में आ गयी l

“रेहाना चाय बन गई कि नही ?” मैंने वही से आवाज लगाई l

“ला रही हूँ दीदी l ” कहते हुए वह चाय के साथ गरमा-गरम पकौड़े भी दे गई l चाय के चुश्की के साथ पकौड़े चबाते-चबाते मैं अखबार के पन्ने पर आँखे फिराने लगी l बरबस मेरी आँखे उस हेड लाइन पर आकर टिक गय जहाँ लिखा था “मजहबी दंगाइयों ने आज और एक गाँव को फूंक डाला l ” मेरा मन आहात हो गया l क्यों आज इंसान अपनी इंसानियत को भूलता जा रहा हैं ? हर तरफ नफ़रत की आंधी तीव्र गति से बढ़ने लगी हैं l कल ही मंजुला की मम्मी कह रही थी – “सृष्टी क्या जमाना आ गया है l कहने को तो हम स्वतंत्र भारत के वासी हैं l परन्तु कुछ लोग नकारात्मक के कब्जे में इस कदर जकड़े हुए है कि उन्हें अच्छे-बुरे का कोई फर्क नहीं l ” बात तो उसने सही कही थी l हमारे ही बीच से हमारे जैसे पर दृष्टिकोण में फर्क था उनमे और हममे l कभी सुलेमान का गाँव जलता हैं तो कभी मुनीन्द्र का गाँव l मरते हैं सिर्फ निर्दोष लोग ही l अखबार के अन्य पन्नों को सरसरी निगाहों से देखकर एकतरफ उसे रखकर मैं सोफे पर सर टीकाकार आँखे मूंदे वही पड़ी रही l

“दीदी खाना लगाऊ ?” रेहाना ने पास आकर आहिस्ता से पूछा l

“हाँ लगा दो l तुम भी बैठो l “

“जी दीदी l “खाना मेज पर लग चूका था l हम अपनी-अपनी कुर्सी पर बैठ चुके थे l घर में हम दो प्राणी मात्र ही है l मैं और रेहाना अलग-अलग मजहबों के होते हुए भी हम सगी बहनों से कम न थे l क्योंकि हमारी परवरिश मेरी माँ ने किया था l मेरी माँ बहुत ही कोमल दिल की महिला थी l मुझे याद है वह दिन जब पहली बार रहना हमारे घर आई थी l फटे पुराने कपडे पहने नाक बहता हुवा अपनी माँ की गोद में चिपकी हुई आई थी l दरअसल उसकी माँ शकिना हमारे घर में काम करती थी l मैं उन्हें शकिना खला कहकर पुकारती थी l क्योंकि माँ की सख्त हिदायद थी की चाहे जो कोई भी हो मेरा संबोधन अच्छा होना होना चाहिए l उसे साथ लेकर आना शकिना खाला की मज़बूरी थी l उनके पति का इंतकाल हो चूका था l एक बुडी सास थी वह भी कुछ दिन पहले अल्लाह को प्यारी हो गई l पहली भेंट पर ही माँ को रेहाना के प्रति स्नेह उमड़ पड़ा था l धीरे-धीरे हम साथ-साथ खेलने लगे l माँ मुझे खाने जो देती उसे भी वही देती l यहाँ तक कपडे और स्कुल की तालीम भी l मैं जहाँ पढ़ती थी l उसी स्कुल में उसे भी एडमिशन दिया गया l हमदोनो में बहुत कुछ समानताये थी l मेरा भी पिता का साया सर से उठ चूका था l तब मैं आठ वर्ष की थी l अपना कहने वाला एक मामा के सिवा कोई नहीं था l लेकिन माँ ने एक अनाथ युवक से प्रेमविवाह किया था l इसीलिए उन्होंने माँ की कभी सुध नहीं ली l मेरी माँ बहुत ही हिम्मत वाली महिला थी l

हमदोनों साथ-साथ स्कुल जाने लगे l हम खेलते और लड़ते बड़े होने लगे l मैं आंठ्वी में जब थी तब रेहाना दूसरी में पढ़ रही थी l उसी दौरान शकीना खाला भी हम सबको रुलाकर चल बसी l इस दुःख की घडी में माँ ने बड़ी हिम्मत दिखाई l उन्होंने एक अहम् फैसला लिया l माँ कहा करती हैं जात-पात से पहले हम इंसान है l इसीलिए हमारे मन में कभी नहीं आया कि हम अलग-अलग मजहबों के है l हमारे घर में जिसतरह होली ,दीपावली मनायी जाती ठीक उसी तरह रेहाना के लिए ईद मनाई जाती l यहाँ तक कि रेहाना को इस्लामिक धर्म से वाकिफ करने के लिए वाकायदा मौलवी से अरबी की तालीम दिलाई गई l ताकि वह खुद कुरान का पाठ कर सके l हमारा घर ऐसा बन गया जहाँ दो मजहबों के लोग ख़ुशी-ख़ुशी एक ही चाट के निचे रहने लगे l इसके लिए माँ को समाज का कटु वचन भी सहना पड़ा l मगर माँ को इन सब बैटन की कोई परवाह न था l उनके दिल में तो सिर्फ इंसानियत का धर्म विराज करता है l

वक्त को कौन रोक सकता है भला ? हम भी बड़े हो गए l मगर दुनियां की नजरे बदलने लगी थी l आये दिन खून – खराबा, बम ब्लास्ट हर तरफ अशांति की खबर से मेरा मन खिन्न हो जाता l

डाइनिंग टेबल पर खाना लग चुका था l मैंने गरमा-गरम खाने की ओर देखा – अरे वाह बीन आलू के फ़्राई के साथ फुल्का बना है l रेहाना ने अरहर दाल के तडके के साथ चावल भी बनाया था l दिनभर के कामों के पश्चात् तृप्ति से खाने का माजा डिनर टेबल पर ही मिलता हैं ल

“क्या बात है रेहाना?” उसे गुमसुम सा देखकर मैंने बात छेड़ी

“कुछ नहीं दीदी l “

“रेहान!” main कभी कभार प्यार से उसे इसी नाम से बुलाती हं l उसे संकोच करते देख मैंने फिर पूछा l

“क्या आमिर का फोन आया था ?”

“जी दीदी l ”
“क्या कहा उसने ?”“निकाह करना चाहता हैं l ”
“तो इसमें मुंह लटकाने वाली कौन सी बात हैं?”
“दीदी उसने अपने घरवालो को अभी तक नहीं बताया है l ”
“अच्छा ,चल तू खाना खा ले l चिंता मत कर सब ठीक हो जाएगा l ”
कहने को तो मैंने रेहाना को कोई चिंता मत कर बोल दिया l मगर मन ही मन सोचने लगी, आमिर ने आखिर क्यों घरवालो को नहीं बताया l इसके पीछे क्या कारण हो सकता हैं? मुझे माँ की बहुत याद आने लगी l काश इसवक्त वह यहाँ होती? इधर मेरा ग्रेजुएशन उधर माँ की मृत्यु से मैं बुत बन गई थी l इस दुखत क्षणों में अपना कहने वाला सिर्फ रेहान थीl जो मेरी बहन ,दोस्त सबकुछ थीl मेरे दुखों में वह भी थाl उसे मैंने कम होन nahi diya थ ham fir अपने-अपने कार्य में फिर से जुट गए l
एकदिन ऑफिस में रेहाना का फोन आया l

“दीदी आपसे मिलने कोई आया आया है l आप शीघ्र घर आ जाईये l ”

कौन आया होगा मुझसे मिलने ! मेरी उत्सुकता बढ़ गई l मैं ऑफिस से छुट्टी लेकर घर आ गई l

“दीदी आप आ गई! आपके मामाजी आये हैं l ”

“क्या????? सच कह रही हो ?”

“हाँ दीदी l ” ड्राइंगरूम में बैठा शख्स मेरे मामाजी है l मुझे यकिन नहीं हो रहा था l

“मामाजी ?”

“सृष्टि मेरी बच्ची , मुझे माफ़ कर दो l ” मामाजी अपने व्यव्हार पर शर्मिंदा थे l वह मुझे अपने घर ले जाने आये थे l लेकिन मई रेहान को छोड़कर जाना नहीं चाहती थी l क्योंकि मेरे सिवा उसका इस दुनिया में अपना कहने वाला और कोई नहीं था l जाते -जाते मामाजी ने कहा- “बेटा एकबार इस पर पुन: विचार करना l ” मामाजी चले गए l मेरी रेहान के प्रति एक जिम्मेदारी हैं l जिसे पूरी किये वगैर मैं अपने बारे में कुछ भी नहीं सोच सकती l पर आमिर की बातों से मुझे चिंता सताने लगी l मुझे याद हैं आमिर ने स्वीकार किया था किवह रेहाना को चाहता है l पढाई ख़त्म कर वह निकाह करना चाहता हैं l मैंने उसे एक ही बात कही थी – “देखो आमिर रेहाना कि परवरिश किन हालत में हुई , तुम अच्छी तरह जानते हो l अच्छा होगा तुम अपने वालिद को लेकर आओ l “

“जी दीदी l ” बस इतना ही कहा था उसने l इसके काफी रोज बाद आज उसका फोन आया था l मेरे मन में अनेक भाव उमड़ने लगा पर उसका सही उत्तर मुझे नहीं मिल रहा था l रेहान आमिर से प्यार करने लगी थी l दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे l ग्रेजुएशन के बाद आमिर एम्.बी.ए.की पढाई करने दिल्ली चला गया l इसके बाद नजाने क्यों आमिर में मैंने एक परिवर्तन देखा था l मैं उठकर सीधे ड्राइंगरूम में आ गई l समाचार चैनेल लगाते ही मैं सन्न रह गई l ‘स्टार न्यूज ‘ पर ब्रिकिंग न्यूज आ रहा था l असम के तीन जिलों में बम ब्लास्ट ऐसी जगह पर की गई जहाँ ज्यादा से ज्यादा लोगों की जमघट थी l हमारी जमीन एकबार फिर लहू-लुहान हो गई थी l एक निर्दयी निर्णय ने मानवता पर फिर प्रहार किया था l चीथड़े-चीथड़े होते मानव -अंग ,टुकड़े-टुकड़े होते वाहन और खून से लाथ -पथ धरती l चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई थी l राज्य में हाइ एलर्ट ऐलान कर दिया गया था l इस दिल दहला देने वाली कृत्य को करने वाले आतंकी का कोई पता नहीं था l उसे धड -पकड़ने के लिए राज्य के पुलिस प्रशासन तथा सेना ने मुहीम तेज कर दिया था l

” दीदी एक बात समझ में नहीं आती ,इसतरह दंगा फैलाकर आखिर आतंगवादी को क्या मिलता है ?” न्यूज देख रही रेहाना ने अचानक सवाल किया l

मैं मूक बनी रही l मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं था l क्योंकि आतंगवादी के दिल पत्थर के बने हैं जो धडकता नहीं प्रहार करता हैं कापुरुष की तरह l

मैंने रेहान की और देखा वह आँखे गडाए टी.वी पर देखे जा रही थी l इस कांड से वह बहुत आहत हुई l मानवता के प्रहार से दिल छलनी हो जाता हैं l हम टी. वीद करके बिस्तर में आ गए l लेकिन आँखों में नींद जैसे कोसो दूर थी l जबकि दिन भर के थकान से इसवक्त आँखे लग जाती थी l इंसान आज जितनी तरक्की कर रहा है बदले में उसका भाव भी शून्य होते जा रहा है l हर तरफ असंतुलित वातावरण l माँ कहती थी इस अमूल्य जीवन को यूँ ही व्यर्थ में गवाना नहीं चाहिए l उन्होंने जीते जी कभी किसी का बुरा नहीं चाहा l ‘सबसे प्यार करो ‘ उनका यही धर्म था l जिसकी जीती जागती मिशालरेहान थी l जो एनी धर्म के होते हुए भी माँ ने उसे सहारा दिया था l लेकिन आज धर्म के नाम पर मासूम युवकों को प्रलोभन देकर देश के भीतर इस तरह आतंक फैला रहा है आतंग्वादी गिरोह l यकायक मुझे आमिर की याद आ गई l जब से दिल्ली से लौटा है वह कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है l कही ऐसा तो नहीं रेहान से वह प्यार का नाटक कर रहा हो l वर्ना उसने अभी तक अपने वालिद से बात क्यों नहीं किया है? उसका एम्.बी.इ.का फ़ाइनल भी हो चुका था l मनमे अनेक सवाल उमड़ने घुमड़ने लगे l कब आँखों में नींद हाबी हुई मुझे पता नहीं चला l

सुबह देर से मेरी आँखें खुली l रेहान कब के उठ चुकी थी l

“दीदी चाय l ” रेहान ने चाय का प्याला आगे बढ़ाते हुए कहा l

ओह आज इतनी देर हुई मुझे उठने में l चाय का प्याला लेते हुई मैं मुस्कुरा दी l वैसे रेहान और मैं जल्द ही उठ जाते है l ग्रेजुएशन के बाद रेहान ने ने घर की पुरी जिम्मेदारी ले रेखी है l कहती है – “आपने बहुत किया है दीदी l कुछ काम मेरे लिए भी छोड़ दो l ” सच सगी बहन से ज्यादा वह मेरा ख्याल रखती है l चाय पीकर मैं तैयार होने के लिए उठी l तब तक नास्ता तैयार हो चुका था l नाश्ते से पहले सोचा आज के अखबार का हेडलाइन पढ़ लूँ l मैंने रेहान से अखबार माँगा l अखबार के हेडलाइन पर मेरी नजरे पड़ते ही आंखे फटी की फटी रह गई l ये क्या ?????अतान्ग्वादी लिस्ट में आमिर का भी नाम! तो क्या आमिर भी उन दहशत गर्दो के जाल में फंस चुका था ! मेरा मन यह मानने के लिए तैयार नहीं हुआ l मगर हकीकत सामने था l मैं जहाँ तक आमिर को जानती थी वह बहुत ही सीधे-साधे किस्म का लड़का है l उसका इसी भोलेपन का फायदा उठाकर आतंकियों ने उसे जरिया बनाया होगा l मगर ऐसा भी तो हो सकता है उसने रुपयों के चमक में अपना जमीर को मार मार डाला हो l पर क्या सिर्फ रुपयों के लिए निर्दोष लोगों की जान लेना मानवता का हनन नहीं? पर नकारात्मकता से घिरे आतंतियों को भला कौन समझा सकता है l

मैंने रेहान की तरफ देखा l इससे पहले किमैं उसे सहारा दूँ,वह बोली -”अल्लाह का शुक्र है दीदी ,उन्होंने हमें बचा लिया l जिस इंसान के दिल में इंसानियत शेश्मात्र न बचा हो ,जो इंसान ,इंसान का दुश्मन है l उस इंसान से जुड़ने से पहले उपरवाले ने मुझे बड़ी गुनाह होने से बचा लिया है l माँ ने हमें इंसानियत का धर्म सिखाया था l आमिर ने जैसा बोया था वैसा ही पाया है दीदी l “

मैं भौचक्का होकर रेहान को देख रही थी l ये वही रेहान थी जो एकदिन बहता हुआ नाक लेकर पहली बार हमारे घर आई थी l आज वही लड़की इतनी बड़ी बातें करने लगी है l यह हमारी माँ के संस्कारों का ही नतीजा है ,जो उसके जीवन में इतना बड़ा तूफान आने के बावजुदवह शांत है l मेरा दिल भर आया l मैंने उसे गले लगाते हुए उसके सर में हाथ फेरा l
इस घटना के कुछ दिन बाद रेहान ने मेरे सामने एक इच्छा जाहिर किया l
“दीदी मैं बेसहारे बच्चों के इए कुछ करना चाहती हूँ l ” मैंने उसके तरफ देखा l उसका चेहरा आत्मविश्वास से भरा था l
“तुम जैसा उचित ,समझो l ” मैंने संक्षिप्त उत्तर दिया l
मेरी सहमती पाकर वह इसकदर जुट गई कि आज वह मासूम अवहेलित असहाय बच्चों की सहारा बन गई है l उसने अपने जीवन कि रुख ही बदल दिया है l अपना जीवन मानव सेवा में समर्पित कर दिया l जहाँ कोई जात-पात ,धर्म राजनीती से परे सिर्फ मानव प्रेम है l एक एन.जी.ओ. कि मदद से ‘ममतालय’ में उन बेसहारे बच्चों को अपनाया गया है l जहाँ सिर्फ मानवता की पथ पढाई जाती है l उसकी इस कार्य से प्रभावित हुए उसी एन.जी.ओ. के कृपा सिंह जो स्वयं सेवा भाव से जुड़े हैं l उन्होंने एकदिन रेहाना के सामे शादी का प्रस्ताव रखा l ‘ममतालय’ के बेसहारे बच्चो के प्रति कृपा सिंह के निस्वार्थ प्रेम और सद्भाव रेहान के दिल को छु गया l रेहाना के हामी भरते ही सादे ढंग से उसकी शादी हो गई l आज दोनों ‘ममतालय’ के लिए एक मिशाल है l