Thursday, 9 March 2017

मुझे मुकित दो !

अंत- ''अभी आपने अपने हदय में एक नारी की पीड़ा नहीं सही है

आप देख लीजिएगा मैं उस हैवान दरिंदे को एक न एक दिन जरूर खत्म कर दूंगी। मैं उसे छोडूंगी नहीं चाहे कुछ भी हो जाय। आप क्या सोचते हैं कि मैं औरत हूं तो मर्दों का कुछ भी नहीं बिगाड़ सकती। बिल्कुल गलत सोचते हैं जनाब, भारी गलतफहमी में हैं। चलिए माना कि औरत सहनशील, शान्त और गम बर्दाश्त करने वाली होती है, लेकिन यह मत भूलिए कि ऐसा वह एक सीमा तक ही करती है। जब उसे लगता है कि उसकी सज्जनता का गलत फायदा उठाया जा रहा है- तो वह आग हो जाती है, जिसकी लपट में आपका घमण्ड और आपकी मर्दानगी जलकर खाक हो जाएगी। आप उसकी मौन - विनम्रता को जब कमजोरी समझ बैठते हैं, तभी आपकी गलती शुरू हो जाती है। वह जमाना चला गया जब मर्द अपनी पत्नी को रात- दिन पीटता रहता था, गंदी- गंदी गालियां बकता था, और पत्नी उसे बिना कोर्इ मजा चखाए रो-गाकर चुपचाप पड़ी रहती थी। अब जरा छूकर तो देखिए, मजाक है कि आप पीटकर यूं ही साफ-साफ बच जाएं। भूल जाइए वे दिन। आपका मुंह नोंच लूंगी, चबा डालूंगी जी ! अभी किसी ने अपमान के प्रतिशोघ में क्रोधोन्मत्त नारी के भयानक रूप को देखा कहां है ? जिस दिन देख लेंगे न ! उस दिन आप किसी औरत को हाथ लगाने का मतलब समझ जाएंगे।
 वैसे, जिस दिन से मैं यहां आयी हूं तब से न जाने कितनी बार मेरी इच्छा हुर्इ कि आत्महत्या कर लूं, लेकिन फिर मैं सोचती हूं कि क्या इससे वे भेडि़ए समाप्त हो जाएंगे, जिनके चलते मैं इस दुर्दशा को पहुंची ? क्या उनके वे घिनौने कारनामे बंद हो जाएंगे, जिसके कारण हमारी जैसी कितनी बहू, बेटियां बर्बाद हो रही हैं? नहीं, हरगिज नहीं। हम खुद को मारकर अत्याचार का ऐसा आत्घाती विरोध करते हैं- जो दुश्मन से लड़ पाने में अक्षम होने के कारण अन्तत: हार मान बैठता है, और अत्याचारी को दण्ड न दे पाने की आत्मग्लानि में खुद को दणिडत करने लगता है। इसलिए आत्महत्या जीवन के प्रति मन की अंतिम हार है, और ऐसी हार, जिसमें शत्रु को अपनी घटिया जीत का आनंद महसूस होता है और वह अपनी नीचता रोकने या उस पर पछताने के बजाय, अपनी बत्तमीजी को दुगुनी इच्छा के साथ आगे भी जारी रखता है। अत: जरूरत इस बात की है- कि हम अपमान का जवाब उसके घोर अपमान के रूप में देकर अत्याचारी को अंतत: यह एहसास दिला दें कि दरअसल वह कितना नीच है। उसे यह पता चल जाय कि वह आदमी नहीं, जानवर है, बलिक जानवर से भी गया गुजरा। जानवरों के पास कुछ तो दिमाग होता है, वे प्राय: सीधे भी होते हैं। खैर, मेरा यह साफ-साफ मानना है कि कुकर्मी को उसके किए की सजा मिलनी ही चाहिए, ताकि वह अपनी नीचता की पीड़ा का एहसास करके दूसरों को फिर पीडि़त न करने का सबक सीख जाय। इसलिए मैंने आत्महत्या का विचार फिलहाल छोड़ दिया है।
1
 अब आप या कोर्इ भी मेरे इस निर्णय को नहीं बदल सकता और यह सिर्फ निर्णय ही नहीं, बलिक मेरी समस्या का समाधान भी है, जो न सिर्फ अपमान से व्याकुल मेरी आत्मा को गहरी शानित देगा, बलिक उन लड़कियों को भी साहस और शकित प्रदान करेगा, जो पुरूषों द्वारा अपने ऊपर किए जा रहे अपराधों को अंतिम नियति मान बैठी हैं, जिन्हें इस सच्चार्इ का जरा भी भान नहीं कि उनमें अपना स्वतंत्र विकास करने की कितनी अजेय शकित छिपी हुर्इ है। इसलिए मैंने अपनी वर्तमान बर्बादी के बाद भविष्य का जो रास्ता चुना है, वह भले ही हमको दुख के अथाह अंधकार में पुन: भटकने के लिए मजबूर कर दे, लेकिन इतना तो तय है कि आने वाली पीढि़यां हमारे द्वारा उठाए गए कदम से एक रोशनी का एहसास करेंगी, और उसके द्वारा इस समाज के ऐसे आदमियों की भíी वास्तविकताओं को देख सकेंगी, जो भीतर से भ्रष्ट और बाहर से निहायत सभ्य नजर आते हैं। वे यह जान सकेंगी कि इस लड़की ने कैसे और क्यों हिंसा का रास्ता अपनाया, जबकि स्वभाव से वह शांत और नरम व्यवहार की होती है। उसे आज क्यों मजबूर किया जा रहा हे कि अपने अच्छे, भले स्वभाव को छाोड़कर निर्मम व्यवहार और कठोर मानसिकता की हो जाय। खैर, ये सवाल मेरे लिए बहुत सामान्य बन चुके हैं, जो सवाल के बजाय समाधान का रूप धारण कर लिए हैं। हां, सवाल उठाएं आप सब क्योंकि अभी आपने अपने हदय में एक नारी की पीड़ा नहीं सही है, नहीं महसूस की है। आपका भविष्य हमारी तरह बचपन में ही नहीं मर गया है, और हमारी वर्तमान जिंदगी की तरह आपका जीवन इतना निरर्थक नहीं बन गया है। चूंकि मैंने इसी पच्चीस साल की उम्र में ही औरत के अपमानित और लांक्षित जीवन की दुखद से दुखद सिथतियों को जीते-मरते देख लिया है, इसीलिए मैं कहती हूं कि ये सवाल ही मेरे उत्तर हैं।
 मैं आगे क्या करने जा रही हूं और क्या करूंगी, यह अभी किसी को नहीं बताया है, और न बताऊंगी। जब तक मैं अपने लक्ष्य में सफल नहीं हो जाती तब तक चैन से नहीं बैठूंगी। मेरी मां, मेरी भावुक, सीधी-सादी और प्यारी मां आज मेरे साथ, अपनी अभागी बेटी के साथ है। कभी वे भी दिन थे, जब मैं मां को सबसे सच्चे और सबसे अच्छे दोस्त की तरह मन की एक-एक बात बताती थी, उससे कुछ भी छिपाना मेरे लिए कठिन था। जैसे लगता था कि यह मां तो है ही, लेकिन उससे भी अधिक मेरी आदरणीय सहेली, मेरी शुभचिंतक और हर सुख-दुख को समझने वाली श्रद्धेय दोस्त है। आज मुझे लगता है कि बच्चों की उम्र बढ़ने के साथ-साथ मां-बाप का अनुशासन अपने आप ढीला होने लगता है, और उनके भीतर बच्चों को आजादी देने का विश्वास पनपने लगता है। लेकिन आज मैं जिस हालत में हूं, उससे मेरी मां कतर्इ निशिंचत नहीं और न ही सुखी है। बलिक अब उसकी चिंता- मुझसे भी गहरी हो उठी है। कभी- कभी उसकी हालत देखकर मैं खुद को विक्षिप्त सी महसूस करने लगती हूं कि हाय रे बदनसीब संतान। एक भोली-भाली मां तेरे ही कारण चिंता, बेचैनी और मार्मिक पीड़ा में दिन-रात डूबती- उतराती अपने आपको भूलती जा रही है। वह भूल चुकी है कि सुख चैन क्या होता है ? वह भूल चुकी है कि भूख- प्यास किसे कहते हैं? हाय रे ममता। तू अपनी संतान से पागल कर देने वाला इतना प्रेम क्यों करती है ? ओह, मैं उसी दिन क्यों नहीं मर गयी। आज इस तरह घुट- घुटकर मरने के लिए क्यों जिंदा हूं ? ऐसा नहीं कि मैं मां की पीड़ा नहीं समझती, नहीं महसूस करती। करती हूं, खूब करती हूं। मां नहीं हूं तो क्यों ? एकऔरत तो हूं। मेरे भी भीतर ममता की निर्मल शकित है, हां, वह पत्थरों के नीचे दब गयी है। उसे कभी खाद- पानी, उन्मुक्त आकाश और सुखद हवा नसीब नहीं हुर्इ, उसे कभी उज्ज्वल, ऊर्जामय प्रकाश हासिल नहीं हुआ, नहीं तो आज वह भी अपने फूलों और पत्तियों के साथ पूरा विस्तार ले चुकी होती। खैर, आज मेरी इस भावुकता का कोर्इ मतलब नहीं, बलिक जिस मार्ग पर मैं चल पड़ी हूं, उसके लिए यह भावुकता कांटे का काम करेगी, और मैं अपने लक्ष्य तक पहुंचना तो दूर, बीच रास्ते में ही थक- हारकर बैठ जाऊंगी।
 अब मैंने अपने आपको निर्ममतापूर्वक मजबूत बनाना सीख लिया है, क्योंकि जो काम मुझे करना है, उसमें जितनी ही कठोरता सध सके, उतना ही अच्छा है। आज मुझे पता चला कि कमजोर हृदय से कठिन मार्ग पर चलना कितना कठिन है। इन दिनों मैं लगातार ऐसी रोमांचक और दिल कंपा देने वाली घटनाओं को बड़े ध्यान से पढ़ती हूं जो अक्सर हमारे समाज में घटित होती रहती हैं।इनको पढ़ते ही मेरे भीतर अपमान की सुलगती आग सहसा धधक उठती है, और यही जी करता है कि इस तरह की वारदात करने वालों को अभी इसी वक्त खत्म कर दूं। जिस बात को जिस घटना को खुद मैंने झेला है, उसको सुनते ही मेरी नस- नस में हिंसा और प्रतिशोध का पागलपन दौड़ने लगता है। मेरे रोम- रोम में जबरदस्त तनाव भर उठता है, और क्रोध के भारी आवेश में पूरा शरीर थर-थर-थर-थर कांपने लगता है, सांसों में जैसे तूफान मच गया हो। ऐसा पता नहीं क्यों होता है? मैं कुछ समझ नहीं पाती। जो मैं निशिचत तौर पर करना चाहती हूं उसे करने से मन बार- बार रोकता है, लेकिन हृदय के किसी कोने से आवाज भी उठती है कि अपमान सहकर चुप बैठे रहना और उसका कोर्इ भी जवाब न देना अपने प्रति और अपनी ही तरह से दुखी अन्य नारियों के प्रति अन्याय है। कहीं न कहीं, कभी न कभी हमें इन सबके सामने तनकर खड़ा होना ही पड़ेगा। जब तक हम सवाल करना नहीं सीखेंगी, तब तक कहीं से कोर्इ उत्तर हमें नहीं मिलने वाला। यधपि इन सबको हमारे हर प्रश्न का उत्तर खूब पता है, लेकिन चूंकि उनके उत्तर में उनकी बदनामी छिपी हुर्इ है, उनकी काली असलियत खुल जाएगी, बनावटी सज्जनता का नकाब हट जाएगा और सबसे कष्टकर उनके लिए यह कि हम उनके बराबर खड़ी हो जाएंगी इसीलिए वे उत्तर को चुपचाप निगल जाते हैं। अब आप ही बताइए, कभी ऐसा हुआ है कि आज हो जाएगा? उन्हें डर है कि शताबिदयों से औरत की आत्मा पर जमी हुर्इ उनके तानाशाही शासन की कुर्सी उठ जाएगी। इसीलिए वे उत्तर देने के डर से हमारे सवालों को बराबर टालते रहते हैं, जान- बूझकर अनसुना करते रहते हैं, और जब बात खुलती नजर आती है, तो हमारे बहाने हमारे जिंदा सवालों की हत्या कर डालते हैं।
 आज मेरे बंदी जीवन का मुकित दिवस है। आज की रात मेरी आत्मा का एक उíेश्य सिद्ध होगा। यह वह रात नहीं जो हर रोज शाम के रूप में आती है, और सुबह के पहले चली जाती है। यह हमारे स्वाभिमान की अमिट उदाहरण और कुछ लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण होने जा रही है। विशेषकर उन लोगों के लिए जो यह मान बैठे हैं कि वे चाहे कुछ भी कर लें, उनका कुछ नहीं बिगड़ने वाला। यदि बचा सकें, जो खुद को बचा लें वे लोग, जिन्होंने अपनी
3
विषाक्त भावना के अंधेपन को अपनी जीवन दृषिट बना लिया है। उनका यह खेल अब अधिक दिन तक हरगिज नहीं चलने वाला। कम से कम मैं इसे जीते जी नहीं चलने दूंगी, इसे उखाड़ फेंकूंगी और इसे नेस्तनाबूद करने के लिए अपना सारा जीवन लड़ा दूंगी।
  पता नहीं क्यों यह जानते हुए भी कि उसका घर यहां से दूर है, मुझे वह दो कदम से अधिक कुछ नहीं लगता। अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण के जोश से इतनी भरी हुर्इ हूं कि आज बड़ी से बड़ी दूरी मुझे अपने पैरों तले नजर आती है। जिधर चल दूंगी, वह रास्ता मेरा साथ देने लगेगा। इस वक्त जहां कहीं भी चाहूं पलक झपकते पहुंच सकती हूं। कोर्इ भी दूरी मेरे अडिग संकल्प के सामने बौनी है। आज सुबह से ही मैं इसी शाम की प्रतीक्षा कर रही थी कि कितना जल्दी से जल्दी दिन बीते और मैं अपनी बहुप्रतीक्षित योजना में जुट जाऊं। यह शाम अब अपने चरम पर अंतत: रात का रूप धारण करने वाली है। वहां मेरे चलने का समय हो गया है, मुझे अब चल देना चाहिए। थोड़ा सा भी रूकना अपनी आत्मा के प्रति अक्षम्य अपराध होगा। अब मुझे किसी भी कीमत पर पुनर्विचार नहीं करना है, क्योंकि पुनर्विचार कभी- कभी आदमी को लक्ष्य के प्रति कमजोर बना देता हैे। और फिर मैं पुन्र्विचार करूं ही क्यों? आज जिसने मुझे यह रास्ता अखितयार करने पर मजबूर किया, क्या उसने एक बार भी थमकर सोचा कि वह क्यों करने जा रहा है? उसके मन में क्या एक बार भी डर पैदा हुआ कि दुनिया और समाज के लोग उसे क्या कहेंगे? काश, उसने खुद को, स्वयं से सवाल करने लायक बचाए रखा होता। वह कमीना बेफिक्र होकर आराम की जिंदगी जी रहा है। अरे, उसे तो अपने जीने पर धिक्कारना चाहिए, अपनी नजरें किसी के भी सामने उठाने पर शर्म करनी चाहिए। लेकिन ऐसी आदमियत उसमें कब से आने लगी? वह तो भरे समाज के बीच सज्जनता की नकाब ओढ़े वर्षों से इज्जतदार लोगों को धोखा दे रहा है। वह तो ऐसा गुप्त शातिर है, कि बहुत मंजे हुए लोग तक धोखा खा जाएं, सीधे- सादे लोगों की बात ही क्या ?
मैं अब घर से निकल पड़ी हूं। शाम अभी कुछ देर पहले बीती है। चारों ओर अंधकार ही अंधकार घिरा हुआ है। मेरा यह रास्ता भी अंधकारपूर्ण है। यह अंधकार मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, इससे इतनी राहत महसूस करती हूं कि क्या बताऊं? जैसे शिकारी के तीर से बुरी तरह घायल कोर्इ पक्षी किसी तरह उड़ते-उड़ते कांटों की घनी झाडि़यों में जा छिपे। जब मैं घर से निकली तो मां कहीं गयी हुर्इ थी। मैं तो बिल्कुल इसी मौके की तलाश में थी कि मां कहीं और चली जाय, और मैं यहां से चल दूं, क्योंकि यह मैं बिल्कुल नहीं चाहती कि मां को मेरी इस योजना के बारे में जरा सी भी भनक लगे। यह तय मानिए कि मेरा इरादा जानने के बाद वह किसी भी कीमत पर मुझे घर से बाहर नहीं निकलने देती। इसलिए नहीं कि उसे उससे हमदर्दी है। वह भी घृणा करती है, थूकती है- उसके नाम पर। लेकिन उसे भय है कि कहीं वह अपनी बेटी से हाथ न धो बैठे, कहीं उसके जीवन की निष्फल टहनी से लगे हुए घोंसले को वक्त का कोर्इ झोंका अलग न कर दे। वह जमाने से इतनी डरी हुर्इ है कि मुझे दुधमुंहे बच्चे की तरह हमेशा चिपकाए रहना चाहती है। ओह। वह कारण तू ही है मां। तू ही मेरे जीने का कारण है। तू ही मेरे जीवन की मूल शाकित है। आज तू न होती तो मैं उसी दिन अपना प्राण दे देती जिस दिन मैं अपने ससुराल में सारे गांव के सामने बुरी तरह से
4
अपमानित करके बाहर निकाली गयी। उसका घर अभी कितनी दूर है ? वैसे मैं जितनी तेजी से जा रही हूं इस रात में क्या कोर्इ चल पाएगा ? यह रात ज्यों- ज्यों गहराती जा रही है, मेरी चाल और तेज होती जा रही है। जैसे यह अंधकार मेरे साहस में उत्प्रेरक का काम कर रहा हो और चलने की शकित को निरंतर तेज करता जा रहा हो। वैसे मैं इधर कर्इ वर्षों के बाद आयी हूं। बहुत बचपन में कभी- कभी मां के साथ आकर अपनी हमजोली में खेला करती थी, तब से मुझे याद नहीं पड़ता कि मैं फिर कभी जी भरकर हंस खेल पायी हूं। आज जब पूरे बीस साल बाद यहां आयी हूं, न जाने क्यों अपना वह बचपन बहुत याद आ रहा है। वही पार्क, वही बूढ़़ी दादी जैसी चुपचाप निहारती हुर्इ गलियां, वही अमरूद का पेड़, अब तो बूढ़ा हो चला है, उस समय बिल्कुल हमारी उम्र का था, अपने साथी की तरह। इन सबको देखकर लग रहा है, जैसे मुझे यहां आया हुआ महसूस कर इन सबमें रौनक लौट आयी हो। अब आप ही देखिए न, ये सब मुझसे शिकायत कर रहे हैं कि तुम इतने दिनों तक कहां रहीं बेटी? तुम्हें क्या पता कि उस दिन से तुम्हारे अचानक चले जाने के बाद मेरे ऊपर कर्इ दिनों तक बच्चे खेलने तक नहीं आए। हम सबको तो वैसे भी न जाने क्यों चुपचाप रहकर तन्हार्इ में जीवन काट देने का अभिशाप मिला हुआ है। उस दिन के बाद से यदि भूलकर भी कोर्इ बच्चा हमारी गोद में हमारे पास आ जाता तो किसी अदृश्य खतरे के आतंक से सहमा- सहमा दबे पांव भाग निकलता था। बेटी गोदावरी, तुम्हें देखकर आज मेरा हृदय नन्हें बच्चों के हंसते- खिलखिलाते, उछलते- मचलते बचपन को एक बार फिर देखने को बेचैन हो उठा है। कर्इ सालों से मैं बच्चों की किलकारियों की भूखी हूं, बेचैन हूं कि कोर्इ छोटा, मोटा, नन्हा सा बच्चा आए, जिसके भोले- भाले तन का स्पर्श पाकर अपने जीवन को धन्य कर सकूं। बेटी, मेरी बच्ची ! अब अपनी बेजान, गूंगी और सबके कदमों में दिन- रात पड़ी हुर्इ मां की गोद को छोड़कर फिर कभी मत जाना, मत जाना।
  लेकिन मैं इन सबको कैसे समझाऊं, कैसे क्या कहूं कि मैं यहां रूकने या बचपन में लौटने के लिए नहीं आयी हूं। मुझे तो अपने माध्यम से उन लोगों के हारे हुए दिल को राहत पहुंचानी है, जो कदम- कदम पर भ्रष्टता की अभेध दीवारों से घिरे हुए हैं। जिनकी स्थायी नियति बन चुकी है कि हर गलत के सामने चुपचाप घुटने टेक दें। वैसे मैं उसके घर के बिल्कुल नजदीक तो आ गयी हूं, लेकिन मुझे बड़ी सावधानी से कदम उठाना है। यह तो मुझे पता है कि राक्षसों के घर में मनुष्यों का वास नहीं हो सकता, फिर भी संभव है बुढि़या और उसके दो बच्चे रहते ही हों। यदि वे होंगे, तो मुझे अपने काम को अंजाम देने में थोड़ी बाधा आ सकती है, क्योंकि यदि वे सब सामने आ गये तो मैं कह नहीं सकती, कि वहां भी इतना साहस जुटा पाऊंगी। इनमें से यदि कोर्इ भी उसकी तरफ से क्षमा मांगने लगा, तब मैं क्या करूंगी? लेकिन क्या मैं उसे छोड़ दूंगी, क्या उसे माँफ कर दूंगी? नहीं- नहीं, यह तो मेरी बहुत बड़ी कायरता होगी। वैसे, यह हो सकता है मेरी इस कायरता को उदात्त मानवता का नाम दिया जाए, लेकिन ऐसी निषिक्रय और अशक्त मानवता किस काम की जिसमें अपराधी छुÍा घूमता रहे और भुक्त- भोगी अपमानबोध से ग्रसित होकर जीवन भर विक्षिप्त बनकर जीये। मैं अच्छी तरह से जानती हूं कि इस घटना के बाद मेरा क्या होगा ? लेकिन क्या
5
उसका मुझे भय है ? हं-हं-हं-हं। भय? यह क्या चीज है ?कोर्इ मुझे बताए कि अब मुझे भय क्यों नहीं होता ? अरे, अब जो होगा, सो होगा। हमें जो करना है- करूंगी, क्योंकि बहुत शिक्षित न होने के बावजूद अपने लम्बे अनुभव और खुद पर भी बीते हुए भयावह दिनों के चलते इतना तो अच्छी तरह से जानने लगी हूं कि क्या अच्छा है और क्या बुरा ? आपबीती दुर्गति से अब मैंने जान लिया है कि न्याय सबसे पहले प्रताडि़त के भूखे हदय में जन्म लेता है। कानून की बड़ी-बड़ी पुस्तकें तो आत्मा की कसौटी पर खरे उतरे हुए नियमों की दस्तावेज मात्र हैं। वैसे अभी फिलहाल कानून की व्याख्या में उलझने का मेरा समय नहीं है। अभी तो जो करने आयी हूं, उसे पूरा करूं, उसके बाद ही और कुछ।
  इतने वर्षों बाद समय के दुष्चक्र ने मुझे लाकर पुन: ऐसे दरवाजे पर खड़ा कर दिया है, जिसके भीतर युद्ध है, और बाहर चुनौती। जिसके इस पार खड़ी रहती हूं- तो जीने का दुख होता है, और उस पार जाती हूं- तो मरने का आत्मसंतोष। जिसके भीतर अपमान ही अपमान लिखा हुआ है और बाहर प्रतिशोध के लिए ललकार। ठीक दरवाजे की आड़ में हौले से खड़ी होकर मैं चुपचाप आंकने लगी कि घर में कौन- कौन हैं ? काफी देर तक कुछ अंदाजा नहीं मिला।इसी बीच खड़ी- खड़ी मैं न जाने क्या- क्या सोचती रही। एक साथ कर्इ तरह के विचार हृदय में बुलबुलों की तरह उठते और थोड़ी ही देर में बुझ जाते। खास चिंता इस बात की थी कि आगे क्या किया जाय? मैं अपनी तरफ से पूरी तरह चौकस और तत्पर थी, और बिल्कुल दम साधकर वर्षो से प्रतीक्षित उस क्षण के इंतजार में थी, कि वह कब आ जाय और मैं अपना लक्ष्य पूरा करूं। लगभग आधे घण्टे बाद मुझे छत पर बातचीत की हल्की- फुल्की आवाज सुनार्इ पड़ी। मेरी गहरी राहतपूर्ण खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इतने में मैंने जरा भी गलती नहीं की। अब मैं अधिकतम सावधान की मुद्रा में खड़ी हो गयी, जैसे शरीर ने विधुत का रूप धारण कर लिया हो। वह इधर ही आ रहा है, मैं उसकी पदचाप एकदम से ध्यान लगाकर सुनने लगी। इस समय मेरा हदय, मेरा दिमाग अपनी-अपनी जगह छोड़कर कानों में बैठ गए थे, और आत्मा ने पूर्णत: श्रवण- चेतना का रूप धारण कर लिया था। एक पैर दिखा, ये, ये, ये..... दूसरा पैर भी दिखा। अब पूरी शरीर मेरे सामने है। इस वक्त सर्प के फन और उसके धड़ में मुझे कोर्इ अंतर नहीं दिख रहा था, फिर देरी किस बात की? बादलों में कड़कती बिजली की रफ्तार से मेरा हाथ उठा और उसमें कसकर जकड़ा हुआ शस्त्र उसकी गर्दन में विधिवत समा गया।
मध्य-''शरीर जैसे क्षण भर में रक्तशून्य होकर सफेद हो गयी हो। बुद्धि कुछ काम नहीं कर पा रही थी, कि आखिर हुआ क्या ?
 आज एक साल बीत चुका है। मैं यहाँ जेल में बंद हूं। लेकिन इस एक साल के भीतर मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मैं कैदी हूं। जानते हैं क्यों? यह इसलिए कि मेरा वास्तविक कैदी जीवन आज से बहुत पहले शुरू हो गया था, जो कि न जाने कितने सालों से बरकरार है- और वो आज भी है। सच पूछिए तो मेरा सारा जीवन बन्दीयुग के रूप में ही बीता है। मैं अपना रोना रोकर आपको दुखी नहीं करना चाहती, लेकिन इतना मुझे पता है कि यदि आप
6
लोग मेरी कहानी नहीं जानेंगे, तो दमन से मर्माहत एक निर्दोष औरत की दुर्दशा से अपरिचित रह जाएंगे। यदि आपने उसकी विक्षिप्त मानसिक सिथति को जान भी लिया तो कुछ तय नहीं कि आप उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए उठ ही खड़े हों। इसीलिए मैं कहती हूं कि दूसरों की असहाय दशा को देखकर बेहिसाब बेचैनी से तड़प उठना बहुत जरूरी है। मेरे घायल हदय का दुखी राग इसीलिए छिड़ा है।
 आज से करीब छ: साल पूर्व मेरी शादी गांव के एक नौकरीशुदा आदमी से सम्पन्न हुर्इ। वे स्टेट बैंक में क्लर्क थे, काफी शिक्षित थे, समझदार भी थे और भले आदमी की तरह आचरण- व्यवहार भी करते थे। शादी के समय मेरे भीतर कर्इ तरह की शंकाएं भविष्य के प्रति काफी चिंता पैदा करती थीं । ससुराल कैसा होगा ? सास-ससुर किस स्वभाव के होंगे, वे हमें मानेंगे कि नहीं ? न जाने कैसा बर्ताव करें ? पास- पड़ोस के लोग पता नहीं किस पसंद के निकलें ? पहले पहल ससुराल जाने वाली लड़की तो उस मूक गाय की तरह होती है, जिसको बचपन से पाल- पोसकर बड़ा करने वाले अपने ही लोग सयानी हो जाने पर किसी अनजाने ग्राहक के हाथ बेंच देते हैं। उस गाय को यह क्या पता कि वहां अपने अनुसार मन भर खुलकर चरने की छूट नहीं मिलेगी। घास के फैले हुए खेतों, ऊंचे- नीचे टीलों और चारों ओर विस्तृत मैदानों में अपनी टोली के साथ अलमस्त प्रसन्नता में विचरने के दिन शायद ही लौटें। खुले मौसम की घास जो उन्मुक्त हृदय से चरी जाती है, गाय के शरीर को बहुत जल्द लगती है, लेकिन खूंटे से बांधकर उसे खिलार्इ जा रही सानी चाहे उसमें रोज हलुवा- पूड़ी क्यों न डाला जाय, उसके शरीर को नहीं लगती, जैसे वह अन्न न हो, जहर हो।क्या यह सच नहीं कि बंधन में, विकसित हो रहे हदय को क्षीण कर देने की शकित होती है? वैसे मैं तो केवल उन चिंताओं की बात कर रही हूं- जो प्राय: हर ब्याही जा रही लड़की के साथ होती हैं।
 जिसके पास हम बराबर रह रहे हैं, जिसके साथ जीवन के बहुत सारे पहलुओं पर खुलकर बातचीत हो जाती है या जिसके व्यवहार और सोच के माध्यम से चरित्र को काफी कुछ समझ लेते हैं- उसके प्रति भविष्य को लेकर एक निशिंचतता हो जाती है कि अच्छा चलो यह ऐसे हैं और कम से कम इससे नीचे नहीं जाएंगे या उस सीमा को कभी पार नहीं करेंगे जो उनके मूल स्वभाव के विपरीत हो। यह मानती हूं कि ससुराल में पति ही संतोष और खुशी का आधार होता है, और उसी के सहारे ही कोर्इ दुल्हन घर- परिवार, पास-पड़ोस, हित दोस्त या अन्य लोगों के साथ खुशियां बांटती है या उमंगपूर्वक इन सबके प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा करती है। अगर उसका पति पास में नहीं है, कहीं और है या रोजी- रोजगार के लिए बाहर निकल गया है तो वह उसको बहुत याद करने या उसकी मीठी-मीठी चिंता करने के बावजूद उतनी परेशाान नहीं होती, जितनी कि मर्द के बेकार घूमने या लम्पट निकल जाने पर। सौहर अगर निकम्मा निकल गया तो समझिए कि औरत की जीते जी मौत है, तब उसका सारा जीवन कठिनाइयों एवं संघर्ष के दुर्गम पहाड़ों से घिरा हुआ समझिए। ऐसा मर्द अगर पास भी है तो बहुत बुरा लगता है, क्योंकि दूर रहकर भी पत्नी को इज्जत और सम्मान के साथ जिलाना, घर में बैठकर बेइज्जती कराने से लाख गुना बेहतर है ।
7
इसलिए मेरे विचार के मुताबिक ऐसी शायद ही कोर्इ औरत हो, जो यह चाहे कि उसका पति हमेशा उसके पीछे- पीछे घूमे, चाहे कोर्इ काम धन्धा करे या नहीं। अगर ऐसी कोर्इ होगी, तो वह पतुरिया ही होगी। चूंकि मेरे साथ ऐसी निर्लज्ज दशा नहीं थी, इसीलिए मैं उनकी तरफ से पूरी तरह निशिंचत थी। यदि पति सर्विस वाला होने के साथ- साथ अच्छे आचरण का, सुशील और सुंदर निकल गया तो फिर कहना ही क्या? समझिए जनम- जनम की मुराद पूरी हो गर्इ, जीवन तर गया।
 मैं शादी के पहले उनसे बस एक ही बार मिली थी , वो भी मिली क्या थी, बस देखी थी। जहां मिलते समय लड़के या लड़की के मां- बाप, रिश्तेदार या भार्इ- बहन खड़े हों, वहां न तो कोर्इ कायदे से मिल सकता है, न ही बात कर सकता है। इच्छा तो बहुत जोर की हुर्इ कि कहीं एकांत में बैठकर कायदे से बातचीत कर लें, लेकिन ऐसा चाहने के बावजूद मारे शर्म और लाज के सीधे देखने की हिम्मत नहीं पड़ती थी, खुलकर बात कर लेना तो बहुत दूर की बात थी। जहां पहले से यह तय हो जाय कि इनके साथ जीवन- भर के लिए बंधन में बंध जाना है, वहां मिलते समय न जाने कैसी आत्मीयता की ऐसी आकुल भावनाएं उठने लगती हैं- कि शरीर उसकी प्रबलता में शिथिल हो जाता है। जुबान अशक्त होकर बुझी-बुझी सी मंद पड़ने लगती है। हृदय में जैसे मीठे कुतूहल ने घर कर लिया हो, वह सहज न होने दे रहा हो। उस पर जैसे किसी के अपरिचित मोह का पर्दा पड़ गया हो। आज जब इन सब बातों को सोचती हूं तो दिल में बड़ी हूक सी उठती है। खुशहाली के बीते हुए दिन आदमी के बुरे समय में सुकून और संतोष तो देते हैं, लेकिन उनकी याद क्षणिक ही होती है। चूंकि उनको फिर लौटा पाना मुशिकल होता है, इसीलिए वे भविष्य में एक भूख बनकर मन को काफी तकलीफ देते हैं। ऐसे दिन कितने भी अच्छे क्यों न हों, वे फिर सच नहीं हो सकते, इसलिए उन्हें याद करने के बावजूद उनका मोह छोड़ देना ही बेहतर है, क्योकि बीता हुआ कल मर चुका है, वह कभी जिंदा नहीं हो सकता। लीजिए, मैं अपनी बात करते- करते कहां से कहां पहुंच गयी। वैसे मेरे मां बाप गरीब न थे। रोजी- रोजगार की चिंता से मुक्त, सुकून की जिंदगी जी रहे थे। मेरी मां को न तो आप शिक्षित कहें, न अशिक्षित। वह उस दर्जे तक पास हैं, जिसे गंवर्इ मुहावरे में अक्षर जानने का शौक मिटाना कहते हैं, यानि कक्षा 5 पास। लेकिन मेरे डैडी दर्शनशास्त्र में एम. ए. की डिग्री हासिल किए थे, वह भी पूरब का आक्सफोर्ड कहे जाने वाले इलाहाबाद विश्वविधालय से।
 जिस समय मेरी शादी पक्की हुर्इ, उस समय मैं एम. ए. के अंतिम साल में थी। सुनकर थोड़ी चिंतित हुर्इ कि परीक्षा कैसे दूंगी, लेकिन मन में एक उम्मीद जगी कि चलिए कोर्इ बात नहीं, पति महोदय किस दिन काम आएंगे? उन्हें मनाकर परीक्षा दिलवाने लेते जाऊंगी। मानेंगे कैसे नहीं? कर्इ उपाय हैं- सीधे- सीधे नहीं माने, तो 'उस तरह से। और कहीं श्रीमान नाजुक हृदय वाले निकल गये, तब तो अपना ही राज समझिए। बिना किसी अतिरिक्त कलाकारी के सारी सत्ता अपने हाथ में। ये सब बातें मैं उन दिनों सोचती थी, जब शादी होने वाली थी। शादी के बाद तो परिसिथतियां ऐसी बदलीं कि इन सारी बातों को भूल गयी और घर ससुराल की जिम्मेदारी ने पिछले सारे शौक और सपने भुला दिए। ससुराल आने के बाद
8
किताबों को पलटकर फिर कभी नहीं देख पायी। वैसे पुस्तकों से मुझे दीवानों जैसा लगाव है। नयी- नयी किताबें मेरे मन में कीमती सौंदर्य भरने वाली नर्इ, नर्इ खिड़कियां तैयार करती हैं। उन्हें मैं जीवन के सम्भावित विकास के गहरे, निर्मल स्रोत मानती हूं। उस समय तो यही समझिए कि बस पास होने के लिए पढ़ती थी। पढ़ती क्या थी, रटती थी। लेकिन अब, जबकि उनसे बहुत दूर हो चुकी हूं- लगता है- पुस्तकें ममता और त्याग से भरी हुर्इ वे माएं हैं, जो अपने बच्चों जैसा डांटती हैं, मारती हैं, चेतावनी देती हैं, सपनों भरी नींद सुलाती हैं और ठीक सुबह जगा भी देती हैं। वे हमको निहायत ममता के साथ समझा- बुझाकर, अबोध हाथों को थामे मिÍी वाली राह दिखाती हैं। पर अब हो भी क्या सकता है? घर- परिवार को देखूं या किताब संभालूं ? और जहां आदमी दिन- रात अपनी हालत सुधारने में परेशान हो, उसे ज्ञान सीखने की बात कहां सूझती है? ससुराल वाले तो प्राय: बहुओं की शिक्षा के विरोधी ही होते हैं। बुढि़या सासुजी यदि देख लें, कि बहू किताब खोलकर बैठ गयी है, तो उनका भीतर ही भीतर कुढ़ना शुरू हो जाता है। त्योरियां बदलने लगती हैं। शुरूआत में तो कुछ बोलेंगी नहीं, लेकिन जब यह जान जाएंगी कि पोथी रोज- रोज खुल रही है, तो एक दिन सीधे बरस पड़ेंगी और तैश में आकर हाथ झमकाते हुए बोलेंगी-'' अच्छा, बंद करो अपना कथा-पुराण। मैके में तो किताब का मुंह नहीं देखा और यहां कलÍर साहब बनेंगी। आजकल की बहुएं तो जैसे त्रिया चरित्तर पेट में से ही सीखकर आती हैं। अरे कलजुग है कलजुग। इनको समझ पाना इतना आसान नहीं। जब काम करने का मन नहीं करेगा, तब पोथी- पत्तरा खोलकर बैठ जाएंगी। बड़का पढ़ाकू बनने चली हैं।
 इस तरह के मौके सिर्फ एक दो बार नहीं, कर्इ बार आए, जब मुझे अपनी बुढि़या का कोप भाजन बनना पड़ा, लेकिन मैं सब सहती थी, चुपचाप सुन लेती थी, सुनकर पचा जाती थी। अंदर- अंदर दुख तो बहुत होता था कि देखो ! बहू तो इनकी हूं- बेटी के समान हूं। पढ़- लिख ली तो क्या बुरा हो जाएगा ? इनको तो खुश होना चाहिए कि मेरे घर में इतनी पढ़ी- लिखी बहू मौजूद है। पढ़कर और समझदार ही बनेगी, लेकिन अब इस उमर में इन्हें समझाए भी तो कौन? किसे मुफ्त में आफत मोल लेनी है। सही बात कोर्इ कह दे तो तुरंत लड़ बैठें, बाल की खाल निकालने लगें कि अच्छा ये बता कि तूने यह बात कही क्यों? इसीलिए तो बाबा, मैं उनसे चार कदम दूर ही रहती थी। बोलती थी तो बस काम भर के लिए। कहीं कोर्इ बात लगी, कि मचा बवाल। वे जब अपने असली रूप में आती थीं, तो क्या मजाल कि सामने कोर्इ टिक जाय। एक सांस में सात पुश्त तारती थीं। बेचारे लोग इज्जत बचाकर धीरे से खिसक लेते थे। कौन कांटे से उलझे? ससुरजी में वैसे इस तरह की मीन- मेख निकालने वाली आदत नहीं थी। यहां आने के बाद पहली बार मैंने जाना कि पिता के अलावा भी उन्हीं की तरह प्यार करने वाला और कोर्इ होता है। आप मेरी हर बात का खयाल रखते थे, बुलाकर पूछते रहते थे कि बेटी कोर्इ दिक्कत तो नहीं? कोर्इ बात तो नहीं? नि: संकोच मुझसे बोल देना। किसी बात की चिंता मत करना। हम तो हैं न ! तुम्हारे मां-बाप न सही, ससुर तो हैं। और देखो बेटी,ससुराल में ससुर ही बहू का पिता होता है। अरे, जैसी मेरी ममता, वैसी तुम। उसके अपने ससुराल चले जाने से घर में बड़ा सूनापन लगता था। बिना लक्ष्मी का घर भूतों का डेरा लगता है। अब तुम आ गयी हो, तो लगता है, घर भर उठा है। मैं
9
अब निशिंचत हो गया हूं। बेटी। तुम्हें जब देखता हूं तो अपनी ममता याद आती है। पता नहीं वहां कैसी होगी? गोदावरी बेटी, तुम बिल्कुल चिंता मत करना। हम हैं ना। कभी- कभी वे मुझे गोदावरी के बजाय गोदरी कहकर बुलाते थे। इस बुलाने में लगता था जैसे मेरे बाबूजी अपनी बच्ची को गोद लेने के लिए बुला रहे है। वे मेरे बाबूजी ही थे। अपने खून का न होकर भी तीसरा कोर्इ अपनों जैसी आत्मीयता दे सकता है, इसे मैंने अपने ससुरजी से जाना।
 रेलवे की नौकरी से रिटायर होने के बाद आप अक्सर घर पर ही रहते थे। इधर- उधर जाने या ऐसे ही मन बहलाने के लिए भी वे बाहर कम ही निकलते थे। घर के पिछवाड़े करीब दस मण्डी का खेत था, उसी में आलू, गोभी, लौकी और? और हां, सरपुतिया, कोहड़ा, सेम जैसी मौसमी सबिजयों का बड़ा ही सुंदर बाड़ा तैयार कर दिया था, दीवार की तरह चारों तरफ टाटी से घेरकर। गांव में छुÍा घूमने वाले सांड़ों का आतंक मचा रहता कि कहीं मौका पाते ही बाड़े में घुसकर सारी मेहनत पर पानी न फेर दें। जरा नजर हटी, कि उघर सारी कमार्इ चौपट। जैसे एकजुट होकर कहीं ताक लगाए बैठे हों, कि रखवाला उठे, तनिक खिसके यहां से, और हम सब चलकर खेत का निबटारा करें। ससुरजी अपने परिवार की तरह खेत को पालते थे। सबिजयों की बड़ी जतन से देखभाल करते थे। एक- एक पौधे को मन से निराना, उसमें खाद- पानी डालना, जड़ में कीटनाशक दवाइयां छिड़कना। बाड़े से इफरात की सब्जी निकलती थी। घर में चाहे कोर्इ भी सीजन हो, सब्जी भरी रहती थी, बलिक अड़ोस- पड़ोस के लोग भी इस सम्पन्नता का लाभ उठाते थे। लेकिन मैं ऐसा तभी करती थी, जब ससुरजी घर पर नहीं होते थे, क्योंकि वे पड़ोस के लोगों को भी देना पसन्द नहीं करते थे। कहते थे-''सबके सब ससुरे निकम्मे हैं। मेहनत करते हुए नानी मरती है। काम से जी चुराएंगे। बैठे- बिठाए मिल जाता है, तो रोज- रोज दौड़ पड़ेंगे। बिना हर्रे फिटकरी के कुछ भी मिल जाय बस। वही बेहयार्इ वाली निर्लज्ज आदत पकड़ लिए हैं। अब किसी को इधर झांकने तो देंगे नहीं और आने की बात करते हैं तो आएं इधर, आ जायं। ले लें लौकी, रखी तो है, उठा ले जायं। अरे, सड़ी तो पाएंगे नहीं और दुरूस्त की कौन चलाए ? खरीदकर खा लें, कौन किसी से दुबले हैं। पीठ पीछे घूम- घूमकर मजाक उड़ाएंगे और काम पड़ने पर काका भी कहेंगे। हूंह।
 उनके इसी क्रोध के कारण कर्इ बार मैं पीछे की खिड़की से ही सबिजयां भेजवा देती थी। किसी पड़ोसी के घर का कोर्इ लड़का यदि खेलते- कूदते इधर आ निकला तो उसे चुपके से बुलाकर खिड़की पर ही थमा देती थी। वह शर्ट के भीतर छुपाकर हड़बड़ी में दबे पांव घर की ओर भाग निकलता था। वैसे किसी न किसी तरह बाबूजी को इस बात की कानों कान खबर लग जाती थी कि इधर- उधर कुछ पहुंचाया जा रहा है, पर इतना सब जानने के बावजूद वे न तो मना करते थे न ही कभी कुछ कहते थे, कभी नहीं। उनके चेहरे पर मैं शिकन या क्रोध की झलक तक नहीं पाती र्था। इस तरह ससुराल के दिन अपने घर की तरह बीतने लगे। खेतीबारी भी ठीक ही थी। कुछ तो अपने ही करार्इ जाती थी और कुछ को अधिया- बटार्इ पर दे दिया गया था। छोटे से परिवार में कितना अन्न चाहिए ? अपनी उपज और अधिया से मिला हुआ अनाज पूरे साल भर के लिए पर्याप्त होता था। कभी- कभी तो बच
10
भी जाता था, और उसे नरम- गरम दाम पर बेंच देना पड़ता था। वैसे बाबूजी को पेंशन भी तो मिलती थी। थी तो कम ही, लेकिन जो भी थी, घर की खुशहाली का आधार थी। पैसा तो मेरे वे भी कमाते थे, और ठीक- ठाक कमाते थे लेकिन महीने के अंत तक बड़ी मुशिकल से कुछ बच पाता था। पहले तो नहीं, लेकिन बाद में जब लगा कि इनकी यह परमार्थ सेवा सीमा से बाहर हो रही है तो हमने मीठी शिकायत के साथ मौन नाराजगी जाहिर की। लेकिन इससे उन पर भला क्या फर्क पड़ता? उनकी आदत नशा बनकर उन्हें लगातार बर्बादी की ओर खींचती रही और वे भी मोहांध आशिक की भांति आंख मूंदकर उसके पीछे- पीछे भागते रहे, और पैसा दिन रात दोस्तों में लुटाते रहे। मैं कह नहीं सकती कि वे बाहर क्या करते थे? इतना पैसा कहां खर्च करते थे ? वैसे उनको मैंने न तो कभी शराब के नशे में देखा और न ही सिगरेट- बीड़ी पीते पाया फिर ये करते क्या थे? स्वार्थी दोस्त कितना मूसते थे, इसके बारे में विश्वासपूर्वक कुछ कह पाना बड़ा मुशिकल है। हां, एक दिन अनायास ही उनके कपड़ों की अलमारी में एकदम नीचे रखी हुर्इ कुछ ऐसी चीजें देखीं, जिनके बारे में कुछ कहते हुए मुझे बहुत शर्म आती है।
  ससुराल में करीब दो साल इसी तरह की छोटी-छोटी खुशियों, चिंताओं और सपनों को सजाने में बीत गये। किसी के मन में किसी के प्रति जन्मे राग- द्वेष के उतार- चढ़ाव तो जीवन के स्वाभाविक नियम की तरह हैं- जो बारी- बारी से आएंगे ही। इसीलिए मैं इन सबको झेलने के बावजूद बहुत दुखी नहीं होती थी। और सच कहूं तो मैं वहां के अनुसार धीरे- धीरे ढल भी गयी थी, बलिक यों कहें कि परिसिथतियों ने मुझे अपने सांचे में ढाल लिया था। जब मुझे सारा जीवन वहीं का बनकर रहना था, तो रोज-रोज की झंझट सोचने से क्या फायदा ? क्योंकि अपनी इच्छानुसार जीवन चला पाना उस पार जाने को तैयार नदी की उस नाव की तरह है जो किनारे से छूटते समय शांत जल में कुछ दूर तक तो ठीक चलती है, लेकिन बीच धारा में लहरों का झोंका नाव को भटकाकर कहां का कहां पहुंचा देता है ? ठीक किनारे पर तो वही नाव लग पाती है, जिसका नाविक धाराओं के विपरीत नाव खेने की कला में पारंगत हो और लहरों के प्रचण्ड जोश पर विजय हासिल कर उनकी पीठ को सीधे चीरते हुए आगे बढ़ने का हौसला रखता हो। मेरा जीवन भटकी हुर्इ इसी नाव की तरह है।
 अब आगे सुनिए। एक दिन की बात है, मैं दोपहर के समय गांव के ही एक पÍीदार के घर गयी हुर्इ थी। पूरे दिन में यही एक समय बचता है, जब आप घर के काम धंधों से छुÍी पाकर किसी के पास बैठकर दो ठो बात कर सकते हैं। कुछ दिन पहले उस घर में एक शादी हुर्इ थी, जो पद में मेरे देवरजी लगते थे। अक्सर वे मौका पाते ही हमसे मिलने चले आते थे। बड़े खुले स्वभाव के थे। बात- बात पर मजाक कर बैठते थे, जैसे कहीं से इसकी ट्रेनिंग लेकर आए हों। गप्प हांकने में भी पूरे उस्ताद थे। उस दिन मैं इन्हीं की दुल्हन देखने गयी थी। मन में बड़ी चाहत थी, कि अगर स्वभाव एक- दूसरे से बैठ गया तो सखी बना लूंगी। वहां दुल्हन देखी, इक्यावन रूपया भेंट दिया और कान में धीरे से अपने मन की बात कहकर करीब घण्टे- भर के भीतर ही वहां से चल दी। अब मैं आपको क्या बताऊं ? बहोत सुंदर दुल्हन थी। धीरे से घूंघट उठाकर मुखड़ा देखा तो एकदम ठगी की ठगी रह गयी और अपने
11
आपको भूली हुर्इ सी उसे एकटक देखती रही। वैसे मैं भी अपने आपको कुछ मानती थी, लेकिन वाह रे बनाने वाले। कैसा सांचे में ढला हुआ चेहरा दिया है उसे? यही सब सोचते- विचारते मैं घर के भीतर अभी दो कदम रखी ही थी कि पता चला मायके से कोर्इ मेहमान आए हुए हैं। मेरे भीतर उत्सुकता जगी कि जरा सासुजी से पूछूं कि कौन हैं? लेकिन कुछ देर तक असमंजस की हालत में खड़ी रही कि क्या करूं? पता नहीं वे जलपान किए कि नहीं? घर से खाना खाकर तो चले नहीं होंगे। मुझे उनके खाने की कुछ व्यवस्था करनी चाहिए। रसोर्इघर की अलमारी में सुबह की बनी हुर्इ रोटी- सब्जी अभी बची है, लेकिन वह तो ठण्डी हो गयी होगी। फिर से क्यों न बना दें? खीर, पूड़ी, सब्जी बनाएं तो कैसा रहेगा? जल्दी बन भी जाएगा। लेकिन पहले अम्माजी से पूछ लें तभी कुछ करें। इतने में बाहर सुनार्इ पड़ा कि आज ही आए और आज ही जा रहे हैं। ऐसा क्यों? आज रूकते, कल चले जाते। एक दिन में कौन- सा काम बिगड़ जाएगा? मैं भी बुलाकर थोड़ा मिल लेती। अम्मा को एक चिÍी लिख देती। पता नहीं क्यों इधर उसकी बहुत याद आती है। आज उसके सिवा याद करने के लिए मेरे पास और है ही कौन? कितने महीने बीत गए मायके से कोर्इ आया नहीं। कुछ समझ में नहीं आता।
 मायके की इन्हीं सब यादों में खोर्इ-खोर्इ सी पलंग पर बैठी रही और मुझे याद तक नहीं रहा कि वे जा रहे हैं, जरा बुलाकर थेड़ी देर बातचीत कर लूं घर- परिवार का हाल-चाल पूछ लूं। जब वे सबको प्रणाम करते हुए कुछ दूर निकल गये, तब मुझे अचानक होश आया कि हाय रे, मैं तो मिली ही नहीं। भीतर से दौड़ी- दौड़ी डयोढ़ी के चौखट तक आयी और सहमी आवाज में सासुजी को धीरे से संकेत दिया। वे मेरी तरफ विचित्र ढंंग से घूमीं और एक निगाह से अपलक घूरने लगीं। उनकी ऐसी नजर देखकर मैं तो मारे भय के सिहर उठी। शरीर जैसे क्षण भर में रक्तशून्य सी सफेद हो गयी है। बुद्धि कुछ काम नहीं कर पा रही थी, कि आखिर हुआ क्या ? अचानक इतनी ही देर में कौन-सी गलती हो गयी? कहीं खाना न बनाना उनके इस कोप का कारण तो नहीं? कम से कम मुझे पूछ तो लेना ही चाहिए था न, कि अम्माजी क्या बनाऊं? इतना पूछ लेने से मेरा क्या घट जाता? भले ही कुछ भला- बुरा कहती। इतना तो पता चल जाता कि उनकी इच्छा क्या है? अपने दोष से मुक्त तो हो जाती। या फिर कहीं ऐसा तो नहीं उनसे न मिलने पर नाराज हो रही हैं कि देखो, इस लड़की में इतनी सी सभ्यता नहीं कि इतनी दूर से कोर्इ मिलने आया है, दो मिनट बैठकर बात कर लूं। लेकिन इसमें मेरी क्या गलती? क्या मैं ऐसा नहीं चाहती थी? लेकिन पहले यह तो मालूम हो कि वे हैं कौन? पता नहीं कभी मुझसे मिले हैं या नहीं। नर्इ दुल्हन का किसी से मिलना लोगों को वैसे भी पच नहीं पाता। इसी डर से मैं चाहकर भी नहीं पूछ पायी। पता नहीं सासुजी को कैसा लगे? अब जरा आप ही देखिए न, ज्यादा विनम्र बनने की चाहत सबको संतुष्ट रखने वाली आदत डालकर हमेशा कमजोर बने रहने की सिथति पैदा कर देती है। वे बड़े ही तैश में मेरे बेडरूम के भीतर गयीं और दरवाजे पर अजीब सवाल की मुद्रा में खड़ी होकर मुझे बुलाने लगीं। उनके इन तेवर पर मुझे बहुत आश्चर्य नहीं हुआ, क्योंकि यही स्वभाव ही उनका असली परिचय था, लेकिन आज उनकी आंखें कुछ इस भाव से घूर रही थीं, जैसा पहले मैं कभी नहीं देखी थी। तुरंत समझ गयी कि जरूर कोर्इ अनहोनी हो गयी है ।
12
कोर्इ बात है अवश्य जो यहां के बातावरण में बवण्डर उठने के पहले चुपचाप उमड़-घुमड़ रही है, क्योंकि मेहमान के जाने के बाद इनके चेहरे पर अचानक सन्नाटा छा जाना और क्या संकेत करता है? हर तरह की चुप्पी एक ही अर्थ का संकेत नहीं देती, सब चुप्पी में बहुत बड़ा फर्क होता है। प्रसंग के अनुसार सबका अर्थ बदलता रहता है। कर्इ बार तो वह भावी अशांति की भूमिका सिद्ध होती है। मैंने अपने अंतज्र्ञान के आधार पर पल भर में ढेर सारे अनुमान लगा डाले, लेकिन ऐसा कोर्इ भी अनुमान स्थायी ज्ञान नहीं बन पा रहा था, जो इनकी चुप्पी का रहस्य खोल सके। उस समय मुझे लगा कि मैं ऐसी नजरबंद अपराधिन हूं, जिसे अपनी गलती के बारे में कुछ भी पता नहीं। जिस पर अपराध का संदेह किया गया है, और उसे बिना उसका अपराध बताए, बिना कुछ पूछे काल कोठरी में घसीटा जा रहा है।उस दिन सासु का वह रूप स्त्री के किसी भी भले रूप से दूर-दूर तक संबंधित नहीं था, क्योंकि उनकी आंखों में हिंसक संदेह का क्रुद्ध तेवर ज्वार मार रहा था, और तनी हुर्इ भौंहों पर जैसे विषमय सवालों की बौछार बैठी हुर्इ हो। खैर, अब तो मुझे कटघरे में खड़ा होना ही था। धीरे- धीरे डरी हुर्इ- सी उनके नजदीक गयी और सिर झुकाए अपने बिस्तरे से सटकर नीचे बैठ गयी। उनकी तरफ देखे बिना ही धीमे से बोली- ''अम्माजी, बैठ जाइए न। पता नहीं वे सुनीं कि नहीं या सुनकर भी अनसुना कर गयीं। कुछ देर बाद मेरी ओर दो कदम आगे आयीं, और खड़े- खडे़ झाड़ना शुरू कर दिया-'' तो आज पता चला कि तू कितनी मायाविनी है। अम्माजी का यह प्रश्नमय आरोप मेरे कानों में पिघला हुआ गर्म शीशा जैसा महसूस हुआ, लेकिन यह ऐसा क्षण नहीं था कि प्रतिवाद किया जाय या पलटकर जवाब दिया जाय, क्योंकि मुझे इस बात का पूरा- पूरा एहसास हो चुका था कि बात जो कुछ भी हो, हालत काफी नाजुक है, इसलिए सिथति की गंभीरता को देखते हुए मेरा मौन बने रहना और चुपचाप सुनते जाना ही बेहतर था। और फिर, जब तक यह न पता चल जाय कि सच्चार्इ है क्या, तब तक क्या बोलें? इसीलिए मैंने मन में यह गांठ बांध ली कि जब तक पूरी बात समझ नहीं लूंगी, तब तक कुछ नहीं बोलूंगी, चूं तक नहीं करूंगी। इनके जो मन में आए कहें, जो मन में आए करेंं। चाहे जितनी उट-पटांग बातें कह डालें, चाहे जितनी गालियां दे डालें, सब बर्दाश्त करूंगी, कुछ भी नहीं बोलूंगी। एक चुप हजार चुप। उन्हें मैं बीच में टोकी नहीं। आक्रमण और बढ़-चढ़कर आगे भी जारी था, अभी तो यह शुरूआत थी।
 ''तो लूटने के लिए मेरा ही घर बचा था? न जाने मेरे उदर्इ का कहां करम फूट गया था, उसके सिर तुझ जैसी कुलटा मढ़ उठी। अच्छा बता, किस-किस से हो- हवाकर आयी है? अरे, तेरे लच्छन तो हमें शुरू में ही अनरथ के लगने लगे थे, पर मुझे क्या पता था कि तू इतनी पतुरिया निकलेगी। नात- रिश्तेदारों ने तो और चढ़ा- चढ़ाकर मेरे बेटे को लूट लिया। कहते थे तेरे जैसी बहू किसी को बड़े नसीब से मिलती है। अब लो नसीब, लेकर चाटो इन्हें। रात- दिन अगरबत्ती सुलगााकर पूजा करे। कल सारे गांव में डंका बजेगा कि दयानाथ की बहू भरष्ट है, बदचलन है,एक नम्बर की आवारा है। दस जगह से लुटाकर आयी है। अच्छा यह बता कि आज तक यह सब छिपाए क्यों रही? तभी तो मैं सोचती थी, कि इतनी जल्दी- जल्दी बियाह की तारीख तय क्यों हो रही है ? स∙ब महीने भर के अंदर-अंदर निपटा दिया गया। कुछ विलंब होता, तो बीच में ही सब पोल खुल जाती न ! सारी असलियत का पता
13
लग जाता। पेट की बात सबको मालूम हो जाती।
 अब तो चुपचाप बैठी रहना मेरे लिए बहुत मुशिकल था। उनके एक-एक शब्द दहकते अंगारों की तरह मेरे हदय पर बरस रहे थे। इस समय मेरी क्या दशा थी, इसका आप अंदाजा नहीं लगा सकते। बस इतना ही समझिए कि उस समय सामने कोर्इ और नहीं था, नहीं तो मैं न जाने क्या- क्या कर बैठती ? सभी बड़ों को आंख मूंदकर सम्मान देने की रूढि़वादी मान्यताओं ने हमारे भीतर उनके अन्याय को भी चुपचाप सह लेने की कमजोरी पैदा कर दी है। यही कमजोरी धीरे-धीरे आदत बनकर हमें भीतर से रीढ़विहीन कर देती है और फिर भविष्य के किसी काम लायक नहीं छोड़ती। यही ज्ञान मुझे शुरू में ही आ गया होता, तो कितना अच्छा था? कम से कमऐन मौके पर बुढि़या के चुभने वाले आरोपों का जवाब तो दे सकती। लेकिन अब जबकि सारी खेती उजाड़ हो चुकी है,खाली सोचने से क्या फायदा? यह बुडढी इसी तरह हदय चीर देने वाले आरोपों से और भी मर्मान्तक प्रहार करने लगी। आखिर मुझसे न रहा गया। वैसे ही बैठे- बैठे थोड़ा दृढ़ शब्दों में बोली-''अम्माजी, जिसने आपसे कहा हो, उसे बुलाकर ले आइए। वह मेरे सामने आकर कहे। पीछे क्यों चुगली करता है? जिन्हें किसी के सुख को देखकर जलन होती है, वही आड़े- आड़े लांछन लगाते फिरते हैं। आप किसी के कहने पर मत जाइए।
 ''अच्छा, अच्छा क्या कहती है तू? किसी के कहने पर मत जाऊं? जो कहती है उसे मान लूं? मेरी अम्मा है न ! मेरी सासु है। अरे, यह तीन- पांच किसी और को पढ़ाना। पाटी नहीं पढ़ी हूं तो क्या? सब जानती हूं, सब समझती हूं। अभी मेरे सामने पैदा हुर्इ और मुझे ही बात पढ़ाने चली है । अभी और सीख ले, फिर उपदेश बघारना । हमने भी बहुत दुनिया देखी है, बाल ऐसे ही नहीं सफेद हो गए। एक तो घर फूंक दिया, ऊपर से पूछती है- किसने फूंका अम्मा? तेरी यह जो मीठी बोली है न ! बिल्कुल जहर है- जहर। जो किसी को डंस ले तो लहर न मिले । जो ज्यादा मीठा बोलता है, वह उतना ही मुड़कटवा निकलता है। अब तो तेरी वह दशा होगी कि कोर्इ सहाय नहीं लगेगा। मैं तो सास ठहरी, जदि मर्द होती तो इसी बखत तेरा हाथ खींचकर घर से बाहर निकाल देती। पापी को एक सेकेण्ड के लिए भी बर्दाश्त करना पाप है। जा हो भागवान। तुम्हीं इसका न्याव करना।
 अब मैं समझ गयी कि इनके सिर पर नीचता का भूत सवार हो गया है, इसलिए वहां कुछ भी सफार्इ देना, मानो किसी पक्के सनकी के सामने आंख मूंदकर भाषण देना था। फिर भी जब सरासर झूठा इल्जाम लगाया जा रहा हो, तो धैर्य रखने के बावजूद अपने आपको संभाल पाना मुशिकल होता है। यही जी करता है कि या तो वही रहे या मैं। बेगुनाह लोग किस दिल से अन्याय सह जाते हैं, ताज्जुब होता है। बड़ी दया आती है उन पर। या तो वे अपने स्वाभिमान से समझौता करते- करते अनीति को समझने की दृषिट हमेश के लिए खो बैठते हैं या फिर उसे अपने जीवन का नासूर मानकर मन ही मन खुद की खुíार इच्छाओं को उसके चंगुल में समर्पित कर चुके होते हैं।
14
 अपने मन की सारी भड़ास निकाल लेने के बाद वे मुझे भस्म कर देने की मुद्रा में घूरती हुर्इ उठीं, और झमककर सिर पर पल्लू सीधा करती हुर्इ बाहर निकल गयीं। जाते- जाते एक और तीर छोड़ गयीं-''हूंह, यह मेरी बहू है। उनके जाने के बाद लगा कि जैसे मुझे भरी सभा में अद्र्धनग्न कर दिया गया हो, और हर कोर्इ मेरे खुले रूप पर लपकना चाहता हों। कोर्इ मेरी बेबसी पर झूम- झूमकर ठहाका मार रहा हो। कोर्इ हाथ उठा-उठाकर मनमाना आनंद लूट रहा हो, तो कोर्इ भíी-भíी गालियां देकर अपना क्रोध शांत कर रहा हो और मैं खून से लथपथ, किसी घायल चिडि़या की तरह सबको असहाय दृषिट से देख रही होऊं। मैं उस औरत की भांति थी, जिसको कटधरे की तरह घेरे हुए कर्इ बलिष्ठ शरीर हिंसोन्माद से पागल होकर टूट पड़ना चाहते हों, और उनके सैकड़ों हाथ मुझे पत्थर मार- मारकर दफन कर देने के लिए उतावले हो रहे हों। इन्हीं प्राणघातक भावों की अवस्था में मैं विक्षिप्त सी काफी देर तक अस्त- व्यस्त बैठी रही। रात करीब दो घंटे बीत चुकी थी, इसी बीच मुझे कुछ भनक लगी, जैसे वे भी आ गये हैं। लगा जैसे घायल पीठ पर अचानक गरम पोटली रख दी गयी हो। मैं भावी बेइज्जती की पीड़ा से मन ही मन कराह उठी। वे आए, बाहर ओसारे में बैठे, पता नहीं सासुजी पानी पूछीं कि नहीं? मुशिकल से दस मिनट बीता होगा, वे फुसफुसाकर धीरे-धीरे वही जहर उगलने लगीं। उस मेहमान कसार्इ ने मेरी बुढि़या से कैसा आग लगायी, यह मुझे उस समय तक भी नहीं मालूम हो पाया था। हां, यह संदेह पक्का हो गया कि यह चुगली मेरी लाज और इज्जत से जुड़ी हुर्इ है। तभी तो घर में इतना तूफान मचा हुआ है। मेरे पति को जब सारी बात मालूम हो गयी, तो पहले काफी देर तक वहीं बाहर की चारापार्इ पर सन्न मारे बैठे रहे, फिर बैग वहीं रखकर चुपचाप भीतर आने लगे। लगा जैसे- मुजरिम कटघरे के भीतर लाचार ऐसे जज के सामने खड़ा हो, जिसने पहले से ही घूस ले रखी हो और कैदी अपनी कठोर सजा भुगतने की बात सोच ले। वे मुझसे बिना कुछ पूछे, बिना कुछ बोले कमरे के भीतर जाकर पलंग पर लेट गए। उस वक्त मैं समझ नहीं पा रही थी कि क्या करूं ? वहां जाऊं कि न जाऊं ? मेरे मन में बैठे पत्नी भाव ने कहा- तुम्हें उनके पास जाना चाहिए, परंतु अनर्थ का डर बार-बार रोक देता था कि तेरा इस वक्त वहां जाना ठीक नहीं क्योंकि मूड उनका गरम है, वे इस वक्त कुछ भी कर सकते हैं। हो सकता है मारपीट भी दें। या कच्ची- पक्की बक दें। ऐसी असहज मानसिकता में अच्छा से अच्छा आदमी भी बहुत गलत कर बैठता है, जिसे वह सपने में भी नहीं सोच सकता। इसलिए जब तक वे खुद न बुलाएं तुम मत जाना, कतर्इ नहीं। खैर ! वे थोड़ी ही देर में मेरा नाम लेकर भीतर बुलाए और मैं लगभग कांपती हुर्इ सी डरी- डरी अपने कमरे में किसी अजनबी की तरह दाखिल हुर्इ। उस समय मेरी हालत कितनी खराब हो चुकी थी, इसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते, बस इतना ही समझिए कि जैसे प्रचण्ड आंधियों से भरे घुप्प अंधकार में भटकते हुए किसी राहगीर को कोर्इ बुझती हुर्इ रोशनी दिख गयी हो। मैं उनके सिरहाने थोड़ा दूर ही जाकर खड़ी हो गयी। ओह ! क्या ये वही मेरे पति हैं? एक ही क्षण में सब कुछ इतना बदल गया? वे न तो मुझसे बैठने को कहे, न ही मेरी ओर देखे और न ही मेरे करीब आने पर सुख या आनंद का एहसास जाहिर किया। बस वैसे ही लेटे- लेटे सासु वाले लहजे में पूछना शुरू कर दिए-''बताओ। क्या हुआ था तुम्हारे साथ? इतना सुनते ही मुझे लगा जैसे पूरा शरीर मुर्दा हो
15
गया हो, उसमें बस किसी तरह सांस चल रही हो। यह सवाल सुना तो जरूर, मगर ऐसी प्रश्नमय पहेली मेरी समझ के बाहर थी, इसलिए चुप रही। अब उनका संदेह और भी पक्का हो गया। मेरी चुप्पी ने उनके प्रश्न को उचित ठहराने में मजबूत नींव का काम किया। फिर दुबारा बोले, इस बार शब्दों में कुछ उत्तेजना-सी थी-
 ''मैं तुमसे कुछ पूछ रहा हूं- सुनती हो कि नहीं?
 ''हां, सुन रही हूं।
 ''तो बोलती क्यों नहीं? मेरे सवाल का जवाब दो।
 ''क्या बोलूं? मुझे तो कुछ नहीं मालूम।
 ''क्या कहा? कुछ नहीं मालूम? पागल तो नहीं हो गयी हो? घर भर में तुम्हारे कारण बवाल मचा हुआ है, और तुम कहती हो कि तुम्हें कुछ नहीं मालूम? देखो, मैं अभी आदमी की तरह पूछ रहा हूं, सच-सच बता दो।
 ''पहले यह तो बताइए कि बात क्या है ? अम्माजी ने आपसे क्या कहा ?
 ''फिर वही फालतू वाली बात। अम्मा क्या कहेंगी तुम क्या समझती हो, मुझे कुछ मालूम नहीं? सब पता है। बनो चालाक, कब तक बनती फिरोगी ?
 ''मैं आपकी कसम.......।
 ''बस-बस बंद करो ये बकवास। सामने सती साध्वी बनेंगी और पीछे गुलछर्रे उड़ाएंगी।
 ''में आपके हाथ जोड़ती हूं, आपके पैर पड़ती हूं- प्लीज! झूठा इल्जाम मत लगाइए।
 ''तो क्या यह झूठ है कि तुम बचपन से ही इज्जत लुटाती आयी हो?चारों ओर समुद्र, घनघोर समुद्र। रात है- नहीं-नहीं प्रलय है। कोर्इ बचा है? नहीं- नहीं सब डूब गए हैं, सब मर चुके हैं, कोर्इ नहीं दिखता, कोर्इ नहीं देखता। दिशाओं- दिशाओं में, जल में, थल में, आकाश में। सब कहीं, सब तरफ चक्रवात, चिघाड़ता हुआ, दहाड़ मारता हुआ चक्रवात। लहरें हैं। चक्रवात के बीचोंबीच समुद्र के महागर्त में मैं मरकर डूबती- उतराती हुर्इ तैर रही हूं। लहरें आकाश में उछाल देती हैं, और मैं समुद्र पर बार- बार पटक दी जाती हूं।
 काफी देर बाद मुझे थोड़ी होश आयी। पुरानी स्मृतियों के आतंक ने मुझे भीतर-भीतर इतना कमजोर बना दिया कि मैं वहां खड़ी नहीं रह सकी, टूटकर गिरती हुर्इ सी फर्श पर आ गयी। लगा जैसे अभी मूर्छित हो जाऊंगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। न जाने मुझमें कैसे होश बाकी थी। इस दशा का उन्हें भी कुछ एहसास हुआ कि नहीं, मुझे नहीं पता। वे तो शायद इस संदेह के पीछे छिपी मेरी अन्य बुरी सच्चाइयों को सोच- सोचकर खोज निकालने में लगे हुए थे।
16
 वह कंटीली रात, जब मैं छलनी होकर जमीन पर पड़ी हुर्इ थी, और वे पलंग पर लेटे हुए थे, न जाने मुझे कब नींद आ गयी। सुबह हुर्इ तब मुझे भान हुआ कि रात में मैं तो नीचे ही सो गयी थी। वे भी उसी उधेड़बुन में वैसे ही सो गये। मैं उठते ही थोड़ा संभलकर साड़ी ठीक करते हुए झुकी-झुकी सी नजर ऊपर उठायी तो मालूम हुआ वे जाग चुके हैं।
 अब मैं चुपचाप दिल थामकर प्रतीक्षा करने लगी- कि आगे क्या होता है? करीब आठ नौ बजे के आसपास वे आफिस के लिए तैयार होकर मेरे पास आए और दो टूक शब्दों में निर्णय सुनाया-''अब तुम मेरे साथ नहीं रह सकती। आज के बाद तुम यहां फिर दिखार्इ नहीं पड़ोगी। अब तुमसे मेरा कोर्इ मतलब नहीं। तुमसे मुझे कुछ भी लेना- देना नहीं है। तुम जहां चाहो जा सकती हो, जहां चाहो रह सकती हो, बस मेरा पिण्ड छोड़ दो। आइंदा फिर कभी इधर इधर झांकने की भी कोशिश मत करना वरना मुझसे बुरा कोर्इ न होगा, समझी? आगे वे कुछ बोलने के बजाय मुÍी भींचकर दांत किचकिचाने लगे। हमको तो पहले से ही पता था कि ऐसा ही कुछ होने वाला है, बलिक मैं तो और भी बुरी सिथति झेलने को तैयार थी। मारपीट का भी अंदेशा था, क्योंकि पत्नी के प्रति मर्द के क्रोध की अंतिम परिणति इसी रूप में होती है। बहू की वजह से इनकी इज्जत पर उठी हुर्इ उंगली इन लोगों को लोकनिंदा के भय से कितना निष्ठुर और अमानवीय कर देगी, यह कल्पना मेरे लिए जीते जी मौत देखने की तरह थी। अपना दण्ड सुनाकर वे झटके से बाहर निकले और जाने लगे, फिर तो निकल ही गए। मैं भी तय कर ली कि अब यहां से निकलती हूं। झूठी इज्जत के इन पुतलों के बीच में मेरी कोर्इ जगह नहीं, कोर्इ असितत्व नहीं। धृतराष्ट्र की तरह अंधे लोकलाज की तानाशाही जब तक इन सबके दिलो- दिमाग पर भय बनकर छायी रहेगी, तब तक इसी तरह बहू- बेटियों का घर उजड़ता रहेगा। इन्हें इसी तरह लांछित और अपमानित होकर दुनिया में बार- बार अकेला होना पड़ेगा, और वे अन्याय की लपटों में नाच नाचकर जीवन भर जलती रहेंगी।
शुरूआत-''जज साहब ! इस अभागिन को उसके जीवन से मुक्त कर दीजिए, बड़ी कृपा होगी।
 हाय रे दुर्भाग्य। आज तू यह कैसा दिन लाया कि ससुराल की मधुर गलियां अब छूटती हैं। जिसे मैं अपना घर समझती थी, जिस माटी के मौन स्नेह के आशीर्वाद में मैंने सारा जीवन बिता देने का सपना देखा था, जिसकी दिशाआ,ें आकाश और मिÍी को भरे दिल से निरख- निरखकर आत्मविभोर रहती थी, आज वे सब छूटते हैं।  अब इन्हें फिर कब देखूंगी ? क्या मुझे ये फिर नसीब होंगे ? उस समय मेरे हदय में ममत्व की विहवलता का ऐसा ज्वार उमड़ा, ऐसी धधक मची, ऐसा भाव उठा कि अपने काबू में रह नहीं पायी। यही जी में आया कि अपनी धरती को अंकवार में भरकर फूट- फूटकर रोऊं। मां के कितने रूप हो सकते हैं, इसका एहसास मुझे उसी समय हुआ। मेरे हदय का एक- एक कोना उस माटी के प्रति कृतज्ञता से लबालब भर उठा। ससुराल की चौखट बहू के असितत्व की सीमा रेखा होती है। वह जब तक उसके भीतर है, तब तक बहू है, कुललक्ष्मी है, धर्मपत्नी है। लेकिन जैसे ही वह उस सीमा को लांघी, समझिए कि बदचलन है, कुलटा है, आवारा है, कुलनाशिनी है । वह ससुराल के लिए
17
मर चुकी है। सास, ससुर, पति या कोर्इ भी उसे अपनी प्रतिष्ठा का सबसे कष्टकारक शत्रु समझते हैं। कितना अंधेर है-यह कोर्इ नहीं देखता कि आखिर बहू भी हमारी और आपकी तरह ही एक आदमी है। आपकी ही तरह उससे भी गलतियां हो सकती हैं। औराें की तरह वह भी अपने मन की खुशी और सुख के अनुसार जीने की ख्वाहिश रखती है। क्या औरों की तरह उसे भी अपनी पसंद की दुनिया में जीने का हक नहीं ? लेकिन इस तरह से आज सोचता कौन है ? मर्द भले नीचता के गडढे में गिरा पड़ा रहे, भले भोग-विलास के दलदल में डूबा रहे, पत्नी बिल्कुल पाक साफ रहनी चाहिए। आज चौखट लांघकर मैं बहू का चोला उतारते हुए दुनिया, समाज और परिवार की नजरों में उपेक्षित, अस्पृश्य और मूल्यहीन वस्तु बनने जा नहीं हूं। आज से सम्मान पाने की भूख समाप्त होती है। मुझे खूब पता था कि आज के बाद बहू बनकर जीने का कोर्इ अर्थ नहीं रह जाएगा। बलिक और साफ कहूं तो मात्र एक औरत के ही रूप में जी पाना दुश्वार हो जाएगा, क्योकि मैं इस जन्मांध रीति-रिवाजाें और मर्यादाओं की कूपमंडूकता और निर्ममता को अच्छी तरह से जान चुकी थी। यही समाज एक दिन इज्जत की दुहार्इ देकर औरत को बीच सड़क में खड़ा कर देता है, और यही समाज उसकी लुट चुकी इज्जत से खेलने के लिए हमेशा गिद्ध दृषिट लगाए रहता है। इतना बड़ा ढोंग ? इतना बड़ा दोमुंहापन ? फिर भी चल रहा है, न जाने कब से चल रहा है ?
 मुझे घर से निकलने का आदेश तो मिल ही चुका था। सासुजी तो पहले से ही मुझे दूध की मक्खी समझी हुर्इ थीं, फिर इस हालत में किससे उम्मीद करती और करती भी तो क्यों ? हां एक थे मेरे। वे मेरे ससुर जी ही थे। मुझे उनके स्नेह पर जरा सा भी संदेह नहीं था, लेकिन वे आज किसी घायल शुभचिंतक की तरह लाचार थे। मुझे कैसे रोकते, कैसे क्या करते ? यह सब जानने के बाद उन पर क्या बीती होगी, इसकी कल्पना करते ही मैं हीनभावना की वेदना से तड़प उठती हूं। सिर्फ वही ऐसे सज्जन थे जिनका ध्यान करते ही मेरी आत्मा बच्चा होने के लिए आतुर हो उठती है। उस समय वे घर के पिछवाड़े चले गये थे, और घर में जब से यह आग लगी, तब से वे मेरे सामने आने से बचते थे। आज मुझे वह रास्ता नसीब नहीं था, जिस रास्ते से मैं गाजे बाजे के साथ सम्मानपूर्वक ससुराल आयी थी। वह रास्ता तो उन लोगों के लिए है, जिन्हें किसी से नजरें चुराने का दण्ड नहीं मिला है। मैं उन लोगों में से नहीं थी। ससुराल की वह राह जिसकी प्यारी धूल मेरी आत्मा का कोना कोना सुगनिधत कर देने वाले चंदन की तरह पवित्र थी जिस पर बार- बार चलकर हमने खुद को उसके प्रति जीवन भर के लिए ऋणी बना लिया था, उसको आज इन लोगों ने छीन लिया। मैं पिछवाड़े की खिड़की के रास्ते से निकल पड़ी। जाते- जाते एक बार पीछे मुड़कर घूंघट की ओट से बुजुर्ग पिता की तरह अपने घर को देखा और मन ही मन अंतिम आशीर्वाद लेते हुए भावी कष्टों के आंसू लेकर अनजाने मार्ग पर निकल पड़ी। मैं नहीं चाहती थी कि राह में ससुर जी से सामना पड़े लेकिन जैसे वे बाड़े में बैठे-बैठे मेरी ही प्रतीक्षा कर रहे थे। मुझे आता हुआ देखकर वहां से बाहर निकल आए और सिर झुकाकर मेड़ पर बैठ गये। उनके करीब पहुंचते ही मेरी गति अनायास ही धीमी पड़ गयी, लगभग जैसे रूक गयी होऊं, लेकिन रूकी नहीं। थोड़ा फासला बनाते हुए अपनी राह पर ही आगे निकलने लगी। इतने में ससुर जी उठकर खड़े हो गए और कटी हुर्इ जिहवा की पीड़ा भरकर बोले-''कहां जाती हो बेटी ?
18
मैं कह नहीं सकती कि उस समय मुझमें कितनी सुखद तड़प उठी। लगा जैसे दूसरा जन्म हुआ हो। मगर नहीं, यह भावुकता का समय नहीं था, मैं संभल गयी। वे फिर बोले-''मुझे माँफ कर देना बेटी। तुम्हारा अभागा ससुर तुम्हारे साथ एक पिता की जिम्मेदारी न निभा सका। बुढ़ापा आदमी को कितना अधिकारहीन और लाचार बना देता है। अपनी बेटी नहीं थी, तुम्हें देखकर संतोष करता था, अब गोदरी कहकर किसे बुलाऊंगा ? तुम्हारे साथ सारा अन्याय देखता हूं पर कुछ नहीं कर पाता। मेरी गलती सही माफ करना बेटी। बस.....और क्या कहूं ???.. क्या बताऊं ??.. जाओ बेटी ! इस गंदगी से निकल जाओ। मेरा स्नेह और आशीष सदा तुम्हारे साथ रहेगा।
 मैं अपना सिर नीचा किए ही चलने की मुद्रा में रूकी हुर्इ सी उनकी बात सुनती रही। जब बोल चुके तो उनकी तरफ देखे बिना ही पैरों की ओर आकर शिशुवत अगाध भाव से झुकी और आशीर्वाद लेकर धीरे से मुड़ती हुर्इ वही पगडंडियों वाली राह चल दी। मैंने पीछे मुड़कर देखा तो नहीं, लेकिन महसूस किया कि वे मुझे ऐसे भाव से देख रहे थे, जैसे घर से उजड़ा हुआ कोर्इ छोटा किसान भयानक बाढ़ में अपनी फसलों को डूबता हुआ असहाय सा देखता रहता है। सदा- सदा के लिए बिछुड़ने की ऐसी असहय दशा मन को इतना भारी और जुबान को इतना अवाक कर सकती है, इसका ज्ञान इतनी शिíत से, पहले मुझे कभी नहीं हुआ था। किसी के आंसुओं में ठहरे हुए बेबस स्नेह की प्रबलता इतनी गहरार्इ तक कचोटती है कि उसका असर जीवन भर नहीं भूलता। लगता है जैसे उसकी सहृदयता निरीह बनकर मुझसे पूरी तरह हार मनवा लेती है और अपनी निर्दोष लाचारी से हृदय को जीत लेती है। मेरी आंखों से झर-झर आंसू बह निकले, विहवलता के कारण सामने कुछ सूझ नहीं रहा था। समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करूं ? आंसुओं के वेग से लगा जैसे आगे दलदल है और मार्ग उसमें गुम हो गया है। लेकिन मुझे इस तथ्य तक पहुंचने में जरा भी देरी नहीं लगी कि यह स्नेहावेग का क्ष्णिक ठहराव है, जहां सोच समझ सुन्न हो जाती है और भावुकता बाढ़ की तरह पूरे शरीर में छा जाती है। मैं थोड़ी ही देर में फिर सजग हो गयी। मेरे आत्मसम्मान ने मुझे आदेश दिया-'अब तुम चलो यहां से। मैं अपनी चाल थोड़ा तेज करती हुर्इ आगे बढ़ गयी। अब मुझे रोकता कौन ? आगे बढ़ती चली गयी और सरपट निकलती हुर्इ सीधे जाने लगी। अगल बगल के खेत, अभी कल तक सभी अपने थे। यहां मेरा रोज का आना-जाना होता था। कहने को तो सब निर्बोल थे, देखते नहीं थे। पर ऐसा कौन कहता है? वे तो हर मौसम में अपनी हरी भरी दौलत के साथ मुझसे जी भरकर बातें करते थे, बिना बोले। और देखते तो रोज ही थे। उन्हें जैसे मैं देखती थी, लगता था वैसे ही वे मुझे देख रहे हैं। अब फिर कभी इस आत्मीय पगडंडी पर आना नहीं हो पाएगा। रास्ते तो बहुत मिलेंगे, मगर अपने खेत खलिहानों के नहीं, बलिक उपेक्षा भरे दुख और आत्मग्लानि के।
 इसी तरह के सोच- विचार में डूबती उतराती मैं काफी दूर तक निकल आयी। आसपास अब कोर्इ परिचित चेहरा नजर नहीं आ रहा था। मुझे भी लग कि मैं गांव की चौहíी से बाहर आ गयी हूं। जी में थोड़ी तसल्ली हुर्इ कि चलो और कोर्इ सामने नहीं पड़ा, नहीं तो कुछ पूछ बैठता तो क्या जवाब देती? खेतों की मेड़ों से पार निकलते ही बीच में खूब लम्बा-
19
चौड़ा, दूर-दूर तक फैला हुआ घास का मैदान नजर आया। मैं अभी उसके बीचोंबीच पहुंची ही थी कि इतने में मैदान के एक कोने से किसी बच्चे की आग्रहपूर्ण कातर पुकार सुनार्इ पड़ी-''रूक जाओ चाची, रूक जाओ। मुझे छोड़कर मत जाओ। उधर घूमकर देखी तो चकित रह गयी। अरे, यह तो तिलक है, लेकिन यहां क्या कर रहा है? शायद घूमने, खेलने निकला हो। नहीं, शायद गाय चराने आया होगा। हां-तो, देखिए न, इधर गाय लेकर निकला हुआ है। घर वालों द्वारा सुबह-सुबह इसके ऊपर एक जिम्मेदारी लाद दी जाती है, फिर तो पढ़ चुका। आठ साल का हो आया, लेकिन किताब पढ़ते समय अभी भी हकला-हकला कर बोलता है। वह बेतहाशा जी छोड़कर दौड़ता हुआ आया और मेरे सामने लाठी टेकता हुआ याचक की मुद्रा में खड़ा हो गया। ओंठ सूख गए थे, कोमल सा शरीर प्रबल अपनत्व के वेग से बुरी तरह कांप रहा था। वह कुछ देर तक ठगा- ठगा सा मौन खडा़ रहा, फिर नन्हीं-नन्हीं आंखों से आंसू झरने लगे। मैं सब कुछ समझ गयी। यही वह भोली- प्यारी शकित थी जिसने मुझे उस समय अपनी सरलता से शकितहीन बना दिया था। मैं खुद को रोक नहीं पायी और उसके रूखे, बिखरे बालों को धीरे-धीरे सहलाते हुए उसे अपनी गोद से चिपका लिया। मेरे हृदय का अतृप्त मातृत्व एक भूख बनकर धधक उठा। यह मेरा बच्चा है। मेरा छोटा बच्चा, मेरा बाबू तिलक। मैं मां हूं। कौन कहता है-मैं बांझ हूं। काफी देर बाद उठकर खड़ी होती हुर्इ उसके आंसुओं से तर-ब-तर मुरझाए चेहरे को दोनों हाथों में लेकर शांतिपूर्वक चूमा और ढाँढ़स दिलाते हुए बोली-''मैं जा कहां रही हूं- बाबू ! तुम यहीं रूको, अभी थोड़ी देर में वापस आ जाऊंगी। लीजिए आंटी देखिए- आज से कान पकड़ता हूं- ''फिर कभी लौकी मांगने नहीं आऊंगा, लेकिन आप मत जाइए। लौकी को लेकर उसकी इस बाल सुलभ चिंता पर मुझे हंसी भी आ गयी। इस तरह उसके निवेदन और मेरे समझाने- बुझाने का प्रेमद्वंद्व बड़ी देर तक चलता रहा। आखिर वह थक- हारकर वहीं गुमसुम सा बैठ गया और मैं काठ की मूर्ति की भांति किसी अमूर्त शकित से जबरदस्ती खींची जाती हुर्इ उठकर चलने लगी। फिर दुबारा उसे मुड़कर देख लेने की हिम्मत नहीं जुटा पायी। वह वहां कब तक बैठा रहा? घर कब गया? मुझे नहीं मालूम। अब मैं क्या बताऊं? आज इतने वर्षों बाद भी इस जेल में सोते- जागते, उठते-बैठते सबसे अधिक अपने तिलक बाबू का वही भोला सा याचक चेहरा याद आता है। जैसे वह यहां भी आ रहा है और कहता है-'चाची घर चलो न, फिर कभी लौकी मांगने नहीं आऊंगा। लेकिन आप लौट चलिए। ओह ! बचपन भी कैसी अनमोल चीज होती है ?
 हाय रे बाबू। अब कहां लौटूंगी? किसके पास लौटूंगी? मेरा वहां कौन है ? जो इज्जत के साथ मुझे रखने का साहस दिखाएगा। अब तो यह जेल और न्यायालय का कटघरा ही मेरे मरणशील भविष्य के दो ध्रुव हैं- जिसके बीच मुझे रात दिन घूमना है, लगातार चक्कर काटना है। अब यही मेरी नियति है। ऐसा तो मुझे पहले ही आभास था, लेकिन क्या मैं इससे डरती थी? भूल जाइए जी। रत्ती-भर भी नहीं। डर तो तब हो, जब विकास की कोर्इ आकांक्षा बाकी रह गयी हो या जीवन के प्रति कोर्इ मोह शेष रह गया है। यहां तो हर क्षण जीते हुए मृत्यु से भी भयानक एहसास की दुर्दशा में पहुंच गयी हूं। आखिर ऐसा हुआ क्यों? कैसे मैं सुख के शांतिमय प्रभात से भटककर यातना और पीड़ा की दुर्गम भयावह रात से घिर उठी। लीजिए आज मैं इसे बताती हूं।
20
  जब मैं छोटी थी, लगभग चार साल की, उस समय मेरे मासूम बचपन पर अचानक वज्रपात हो गया। इसका वर्णन करने का कलेजा वैसे मेरे पास तो नहीं, लेकिन बिना सब कुछ बताए रह भी नहीं सकती। हुआ यों कि मेरे पिताजी का चचेरा भार्इ कालिका एक बैंक में मामूली क्लर्क था। वह मम्मी और डैडी से मिलने या किसी और काम की वजह से अक्सर आता रहता था। उसकी और डैडी की उम्र में बहुत मामूली अंतर था। शायद एक दो साल का अंतर रहा हो। मगर था वह बहुत नीच। उसके मन पर दिन-रात अंधी हवश का भूत सवार रहता था। वह मुझे बेटी-बेटी कहकर बहला- फुसला लेता और टाफी, बिस्कुट या केला, इत्यादि खिलाकर अपने घर के पास वाले पार्क में ले जाता था। वहां घण्टों मेरे साथ खेलता, बार-बार गोद में उठाता, चूमता और जमीन पर बैठकर मुझे गोद में ही लिए रहता। मैं उसकी नीच हरकतें भला कैसे समझती? उस समय तो बस यही सोचती थी कि अंकलजी हमको कितना मानते हैं। मां या बाबूजी को उसकी इस आदत का जरा सा भी एहसास नहीं हुआ। एक दिन की बात है- शाम होने के बाद जब पार्क से लोग धीरे-धीरे अपने घर जाने लगे, वह मुझे पार्क के ही एक सुनसान कोने में ले गया और वहां मेरा मुंह जोर से ढंक दिया। आगे क्या कहूं? उसके द्वारा मेरी इज्जत लूट ली गयी। रात में रोते बिलखते हुए मेरे मम्मी- पापा पार्क की तरफ आए और मुझे बेहाशी की हालत में उठाकर घर ले गए। बीच के जीवन के बारे में और क्या कहूं? एम. ए. तक पढ़ी वह भी पूरा कहां हुआ? शादी हो गयी। ससुराल से बेइज्जतीपूर्वक निकाली गयी। उसके बाद मायके आकर सारी दुर्दशा की जड़ कालिका से इस धरती को मुक्त कर दिया। समाज के श्रेष्ठ और आदरणीय संबंधों को अपने विचारों की गंदगी से भ्रष्ट करने वाले ऐसे कालिका सरीखे लोग, जब तक जिंदा रहेंगे, तब तक गोदावरी बार-बार ससुराल से निकाली जाएगी। उसमें बार-बार प्रतिशोध की भावना भड़केगी। वह मूलत: इस प्रवृत्ति की न होते हुए भी हिंसक बनेगी। आप चाहे उसे जेल में ठूंसें या काल कोठरी में बंद करें। चाहे उसे आजीवन कारावास दे दें या फांसी पर लटका दें। वह वही करेगी जो एक घायल अपने ऊपर प्रहार करने वाले के साथ करना चाहता है।
  आज फिर अदालत लगेगी। सब लोग उासिथत होंगे। पता नहीं मेरी मां आएगी कि नहीं ? वह न आती तो ठीक ही था। उसे सामने देखकर खुद को संभाल कैसे पाऊंगी? जज साहब आज मेरा पुन: बयान लेना चाहते हैं। आखिर इससे फायदा ही क्या? मैं तो कह चुकी हूं, कर्इ बार फरियाद कर चुकी हूं कि-''जज साहब ! इस अभागिन को उसके जीवन से मुक्त कर दीजिए, बड़ी कृपा होगी । इसके बावजूद भी वे फैसला नहीं सुनाते। पिछली तारीख को उन्होंने निर्देश दिया था कि-''गोदावरीजी। आपको अदालत के सामने एक बार और अपना बयान दर्ज कराना होगा कि आपके साथ कैसे- कैसे क्या हुआ? अब आप ही जरा सोचिए मैं यह सब कैसे बताऊंगी? खैर ! मुझे तो वहां जाना ही है, और जाऊंगी भी, लेकिन आज अदालत के सामने यह बताने के बजाय कि मेरे साथ क्या क्या हुआ, यह बताऊंगी कि मेरे साथ क्या- क्या नहीं हुआ ?