कुसुमपुर नगर में एक राजा राज्य करता था। उसके नगर में एक ब्राह्मण था, जिसके चार बेटे थे।
लड़कों के सयाने होने पर ब्राह्मण मर गया और ब्राह्मणी उसके साथ सती हो गई। उनके रिश्तेदारों ने उनका धन छीन लिया।
वे चारों भाई नाना के यहां चले गए। लेकिन कुछ दिन बाद वहां भी उनके साथ बुरा व्यवहार होने लगा।
तब सबने मिलकर सोचा कि कोई विद्या सीखनी चाहिए। यह सोच करके चारों चार दिशाओं में चल दिए। कुछ समय बाद वे विद्या सीखकर मिले।
एक ने कहा- ‘मैंने ऐसी विद्या सीखी है कि मैं मरे हुए प्राणी की हड्डियों पर मांस चढ़ा सकता हूं।’
दूसरे ने कहा- ‘मैं उसके खाल और बाल पैदा कर सकता हूं।’ तीसरे ने कहा- ‘मैं उसके सारे अंग बना सकता हूं।’चौथा बोला- ‘मैं उसमें जान डाल सकता हूं।’
फिर वे अपनी विद्या की परीक्षा लेने जंगल में गए। वहां उन्हें एक मरे शेर की हड्डियां मिलीं।
उन्होंने उसे बिना पहचाने ही उठा लिया। एक ने मांस डाला, दूसरे ने खाल और बाल पैदा किए, तीसरे ने सारे अंग बनाए और चौथे ने उसमें प्राण डाल दिए।
शेर जीवित हो उठा और सबको खा गया।यह कथा सुनाकर बेताल बोला, ‘हे राजा, बताओ कि उन चारों में शेर बनाने का अपराध किसने किया?’
राजा ने कहा, ‘जिसने प्राण डाले उसने, क्योंकि बाकी तीन को यह पता ही नहीं था कि वे शेर बना रहे हैं। इसलिए उनका कोई दोष नहीं है।’