भाग :1
मोहित पिछले 12 मिनट से अपने मोबाईल पर लगी दीपा की call waiting देख रहा था , रात के 9 .40 हो रहे थे और मोहित सात समंदर दूर बैठे अपने किसी Clint से किसी नए वर्क आर्डर के लिए बात कर रहा था .
28 साल का मोहित उत्तर प्रदेश के छोटे से जिले के छोटे से गांव से निकल कर 7 साल पहले मुंबई जैसे महानगर आया था , हर गांव से आने वाले लड़के की तरह मोहित के भी शुरू में बहुत से सपने थे , वो बहुत से पैसे कमा कर अपने किसान पिता को आराम देना चाहता था , गांव में स्कूल , अस्पताल सब खोलना चाहता था , लेकिन इन 7 सालो में ये सारे सपने टारगेट ,प्रमोशन , कंपनी की ग्रोथ में कहा दब गए है ये पता ही नही चला , सारे दोस्त , रिश्ते कब टाइम न होने की भेट चढ़ गए ये मोहित जान भी न पाया , इन सात सालो में वो सिर्फ एक बार ( माँ की आँखों के आपरेशन के समय ) ही गांव जा पाया था अब उसके पिता नही चाहते थे मोहित वापस शहर जाये लेकिन मोहित के सपनो के लिए गांव का आसमान बहुत छोटा था ,
मुंबई में ही उसे दीपा मिली सीधी सी सामान्य लड़की , मोहित को दीपा का साथ पसंद था , वो पूरी ज़िंदगी उसके साथ बिताना चाहता था लेकिन उस से पहले मोहित खुद को एक मुकाम पर स्थापित कर लेना चाहता था , ताकि वो दीपा के साथ ख़ुशी से आने वाला कल को बिता सके , और इसके लिए उसे और ज्यादा मेहनत करनी थी ,
और कब इस कोशिश में वो अपने प्यार से दूर होता चला गया उसे अंदाजा भी न हुआ , सुबह जब वो सो कर उठता तो दीपा अपने ऑफिस जा चुकी होती , मोहित पुरे दिन में एक लंच के मैसेज के अलावा दीपा से एक पल भी बात न कर पाता , रात में मोहित के अपने घर आने से पहले दीपा सो चुकी होती थी , पूरे दिन में वो चंद पल निकालना मुश्किल होता था जो वो दीपा को दे सके , एक ही शहर में रहते हुए भी मोहित पुरे 6 महीनो से दीपा को नही मिल सका था। उसके जन्मदिन पर मोहित किसी और शहर में कंपनी की नई ब्रांच खोलने के लिए टूर पर था ,
हर रात मोहित वापस आते समय ३८० रूपए में रॉयल स्टैग की बोतल में कत्थई रंग का सुकून खरीद लता था , और रात भर शराब में डूबा मन गांव की अमराइयों , खेतो और बागो में भटकता रहता , और हर सुबह मोहित अपने आप को कंक्रीट के जंगल में अपने सपनो के बोझ तले दबा हुए खुद को अकेला खड़ा पाता।
Clint का फ़ोन काटने के बाद मोहित ने दीपा की कॉल उठाई ;
मोहित : हाँ , बाबू बताओ
दीपा : मोहित में तुम से ब्रेकअप कर रही हूँ , अब मुझ से और बर्दाश्त नही होता
मोहित : अरे मेरी बात तो सुनो ...
दीपा : नही मोहित अब मै और कुछ नही सुनना चाहती ।
भाग 2
" विष्णुपुर " गांव में कई दिन से उत्सव का माहौल था और उत्सव होता भी क्यों नही, पूरे देश के गाँवो में विष्णुपुर को सर्वश्रेष्ठ आदर्श ग्राम के रूप में चुना गया था ।दो दशक पहले तक ये गांव भी भारत के लाखो गाँवो की तरह गरीबी , बीमारी , बेरोजगारी , आशिक्षा और नशे के दलदल में फंसा हुआ था , लेकिन आज गांव में अच्छे स्कूल , अस्पताल , बहुत से लघु और कुटीर उद्योग, बैंक सब कुछ था और इस बदलाव के पीछे सिर्फ एक ही नाम था - मोहित। मोहित जो आज के बीस साल पहले मुंबई शहर की चमक दमक पीछे छोड़ कर रात के अंधरे में गांव पंहुचा था और माँ की गोद में सर रख कर घंटो तक रोता रहा था । अब के बीस साल पहले की वो रात मोहित को आज भी याद है जब दीपा ने उसे आखरी बार कॉल की थी :
मोहित : हाँ , बाबू बताओ ।
दीपा : मोहित में तुम से ब्रेकअप कर रही हूँ ।अब मुझ से और बर्दाश्त नही होता ।
मोहित : अरे मेरी बात तो सुनो ....

मोहित : दीपा ये सब मै हमारे आने वाले कल के लिए ही तो कर रहा हूँ ।भले आज मै तुम्हे समय नही दे पाता हूँ, लेकिन हमें अपनी पूरी ज़िंदगी साथ में ही गुजारनी है ।जब हमारे पास पैसा होगा , नाम होगा तो पूरी दुनिया हमारे कदमो में होगी ....
दीपा : नही मोहित! मुझे पैसा नही, तुम्हारा साथ और प्यार चाहिए था ,जो तुम नही दे पाये।अब हमारे रिश्ते में कुछ नही बचा है।
( मोहित के मोबाईल पर इस बार बॉस की कॉल वेटिंग दिख रही थी । मोहित जानता था कि बॉस एक नए प्रोजेक्ट के लिए उसे विदेश भेजना चाह रहा है ।पेट के अंदर जा चुका रॉयल स्टैग का कत्थई रंग का सुकून मोहित को उसके धान के खेतो और नदी किनारे के उस जंगल की ओर खींच रहा था ,जहाँ वो बचपन में घंटो तक दोस्तों के साथ खेलता रहता था )
शराब का नशा अब मोहित से उसके दिल की बात बुलवाने लगा था ।
मोहित :" दीपा चलो , गांव चलते है , गांव में रहेंगे चैन से , बस अब बहुत हुआ दीपा प्लीज़ चलो अब गांव में ही रहेंगे " मोहित ने अब फैसला ले लिया था ,"
दीपा : गांव ....... माई फुट गांव , तुम खुश रहो अपने पागलपन में , परसो मेरी सगाई है और आज के बाद हमारी कभी बात नही होगी , गुड बाय। "
दीपा की कॉल कट चुकी थी , मोहित बहुत देर तक दीपा को फोन मिलाने की नाकाम कोशिश करता रहा पर वो नाकमयाब रहा , दीपा ने मोहित का नम्बर ब्लॉक कर दिया था । दीपा मोहित की ज़िंदगी से दूर जा चुकी थी ।
उस रात मोहित को पहली बार डर लगा था , जिसको दूर करने के लिए मोहित बाकी बची आधी बोतल शराब को एक साँस में ही पी गया था । मोहित के फोन पर बॉस की कॉल आती रही और वो अपनी ही की गयी उल्टी में डूबता जा रहा था ।कुछ होश में आने के बाद मोहित ने सिम तोड़ कर फेक दिया । इन आसमान छूती इमारतों वाले शहर से अपने सारे रिश्ते खत्म कर मोहित कच्चे घर वाले गांव में जा कर रुका ।
मोहित ने कांच के बंद एयर कंडीसन केबिन के जगह मीलों तक फैले खुले खेतों को चुना था।
मोहित ने गांव और वहाँ के विकास के लिए खुद को झोक दिया था । अब उसे सुकून रॉयल स्टैग की बोतल में नही, किसी बच्चे की मुस्कराहट में मिलता था। वो गांव वालो के लिए भगवान के अवतार से कम न था।
मोहित ने अपने आप को पूरी तरह से बदल लिया था ।सिवाय 2 बातो के ,
पहली मोहित के पास आज भी समय नही था खुद के लिए , उसे बहुत कुछ करना था गांव के लिए , समाज के लिए। शायद इसी लिए मोहित ने शादी नही की थी ।अब वो उन सब का था जिनका कोई नही था ।दूसरी बात जो मोहित नही बदल सका था वो थी दीपा की पसंद की अपने मोबाईल पर लगी रिंगटोन
" तेरे बिना ज़िंदगी से कोई शिकवा तो नही ,शिकवा नही , पर तेरे बिना ज़िंदगी भी कोई … "
समाप्त