Thursday, 9 March 2017

खुदाई फौजदार

खुदाई फौजदार
सेठ नानकचन्द को आज फिर वही लिफाफा मिला और वही लिखावट सामनेआयी तो उनका चेहरा पीला पड़ गया। लिफाफा खोलते हुए हाथ और ह्रदयदोनों काँपने लगे। खत में क्या है, यह उन्हें खूब मालूम था। इसी तरह केदो खत पहले पा चुके थे। इस तीसरे खत में भी वही धामकियाँ हैं, इसमेंउन्हें सन्देह न था। पत्र हाथ में लिये हुए आकाश की ओर ताकने लगे।
वह दिल के मजबूत आदमी थे, धमकियों से डरना उन्होंने न सीखा था, मुर्दोंसे भी अपनी रकम वसूल कर लेते थे। दया या उपकार जैसी मानवीय दुर्बलताएँउन्हें छू भी न गयी थीं, नहीं तो महाजन ही कैसे बनते ! उस पर धर्मनिष्ठभी थे। हर पूर्णमासी को सत्यनारायण की कथा सुनते थे। हर मंगल कोमहाबीरजी को लड्डू चढ़ाते थे, नित्य-प्रति जमुना में स्नान करते थे और हरएकादशी को व्रत रखते और ब्राह्मणों को भोजन कराते थे और इधार जबसे घी में करारा नफा होने लगा था, एक धर्मशाला बनवाने की फिक्र में थे।
जमीन ठीक कर ली थी। उनके असामियों में सैकड़ों ही थवई और बेलदारथे, जो केवल सूद में काम को तैयार थे। इन्तजार यही था कि कोई ईंट औरचूने वाला फँस जाय और दस-बीस हजार का दस्तावेज लिखा ले, तो सूदमें ईंट और चूना भी मिल जाय। इस धर्मनिष्ठा ने उनकी आत्मा को औरभी शक्ति प्रदान कर दी थी। देवताओं के आशीर्वाद और प्रताप से उन्हें कभीकिसी सौदे में घाटा नहीं हुआ और भीषण परिस्थितियों में भी वह स्थिरचित्तरहने के आदी थे; किन्तु जब से यह धमकियों से भरे हुए पत्र मिलने लगेथे, उन्हें बरबस तरह-तरह की शंकाएँ व्यथित करने लगी थीं। कहीं सचमुचडाकुओं ने छापा मारा, तो कौन उनकी सहायता करेगा ? दैवी बाधाओं मेंतो देवताओं की सहायता पर वह तकिया कर सकते थे, पर सिर पर लटकतीहुई इस तलवार के सामने वह श्रद्धा कुछ काम न देती थी।
रात को उनकेद्वार पर केवल एक चौकीदार रहता है। अगर दस-बीस हथियारबन्द आदमीआ जायॅ, तो वह अकेला क्या कर सकता है ? शायद उनकी आहट पातेही भाग खड़ा हो। पड़ोसियों में ऐसा कोई नज़र न आता था, जो इस संकटमें काम आवे। यद्यपि सभी उनके असामी थे या रह चुके थे। लेकिन यहएहसान-फरामोशों का सम्प्रदाय है, जिस पत्तल में खाता है, उसी में छेद करताहै; जिसके द्वार पर अवसर पड़ने पर नाक रगड़ता है, उसी का दुश्मन होजाता है। इनसे कोई आशा नहीं। हाँ, किवाड़ें सुदृढ़ हैं; उन्हें तोड़ना आसाननहीं, फिर अन्दर का दरवाजा भी तो है। सौ आदमी लग जायॅ तो हिलायेन हिले। और किसी ओर से हमले का खटका नहीं। इतनी ऊँची सपाट दीवारपर कोई क्या खा के चढ़ेगा ? फिर उनके पास रायफलें भी तो हैं। एक रायफलसे वह दर्जनों आदमियों को भूनकर रख देंगे। मगर इतने प्रतिबन्धों के होतेहुए भी उनके मन में एक हूक-सी समायी रहती थी। कौन जाने चौकीदारभी उन्हीं में मिल गया हो, खिदमतगार भी आस्तीन के साँप हो गये हों !
इसलिए वह अब बहुधा अन्दर ही रहते थे। और जब तक मिलनेवालों कापता-ठिकाना न पूछ लें, उनसे मिलते न थे। फिर भी दो-चार घंटे तो चौपालमें बैठने ही पड़ते थे; नहीं तो सारा कारोबार मिट्टी में न मिल जाता ! जितनीदेर बाहर रहते थे, उनके प्राण जैसे सूली पर टँगे रहते थे। उधार उनके मिजाजमें बड़ी तब्दीली हो गयी थी। इतने विनम्र और मिष्टभाषी वह कभी न थे।गालियाँ तो क्या, किसी से तू-तकार भी न करते। सूद की दर भी कुछ घटादी थी; लेकिन फिर भी चित्त को शान्ति न मिलती थी। आखिर कई मिनटतक दिल को मजबूत करने के बाद उन्होंने पत्र खोला, और जैसे गोली लगगयी। सिर में चक्कर आ गया और सारी चीजें नाचती हुई मालूम हुईं। साँसफूलने लगी, आँखें फैल गयीं।
लिखा था, तुमने हमारे दोनों पत्रों पर कुछभी ध्यान न दिया। शायद तुम समझते होगे कि पुलिस तुम्हारी रक्षा करेगी; लेकिन यह तुम्हारा भ्रम है। पुलिस उस वक्त आयेगी, जब हम अपना कामकरके सौ कोस निकल गये होंगे। तुम्हारी अक्ल पर पत्थर पड़ गया है, इसमेंहमारा कोई दोष नहीं। हम तुमसे सिर्फ़ 25हजार रुपये माँगते हैं। इतने रुपयेदे देना तुम्हारे लिए कुछ भी मुश्किल नहीं। हमें पता है कि तुम्हारे पास एकलाख की मोहरें रखी हुई हैं; लेकिन विनाशकाले विपरीत बुद्धि; अब हम तुम्हेंऔर ज्यादा न समझायेंगे। तुमको समझाने की चेष्टा करना ही व्यर्थ है। आजशाम तक अगर रुपये न आ गये, तो रात को तुम्हारे ऊपर धावा होगा। अपनीहिफाजत के लिए जिसे बुलाना चाहो, बुला लो, जितने आदमी और हथियारजमा करना चाहो, जमा कर लो। हम ललकार कर आयेंगे और दिनदहाड़ेआयेंगे। हम चोर नहीं हैं, हम वीर हैं और हमारा विश्वास बाहुबल में है।
हम जानते हैं कि लक्ष्मी उसी के गले में जयमाल डालती है, जो धनुष तोड़सकता है, मछली को वेधा सकता है। यदि...
सेठ ने तुरन्त बही-खाते बन्द कर दिये और रोकड़ सँभालकर तिजोरीमें रख दिया और सामने का द्वार भीतर से बन्द करके मरे हुए से केसर केपास आकर बोले आज फिर वही खत आया, केसर ! अब आज ही आ रहेहैं।
केसर दोहरे बदन की स्त्री थी, यौवन बीत जाने पर भी युवती, शौक-सिंगार में लिप्त रहने वाली, उस फलहीन वृक्ष की तरह, जो पतझड़में भी हरी-भरी पत्तियों से लदा रहता है। सन्तान की विफल कामना में जीवनका बड़ा भाग बिता चुकने के बाद, अब उसे अपनी संचित माया को भोगनेकी धुन सवार रहती थी। मालूम नहीं, कब आँखें बन्द हो जायॅ, फिर यहथाती किसके हाथ लगेगी, कौन जाने ? इसलिए उसे सबसे अधिक भय बीमारीका था, जिसे वह मौत का पैगाम समझती थी और नित्य ही कोई-न-कोईदवा खाती रहती थी। काया के इस वस्त्र को उस समय तक उतारना नचाहती थी, जब तक उसमें एक तार भी बाकी रहे। बाल-बच्चे होते तो वहमृत्यु का स्वागत करती, लेकिन अब तो उसके जीवन ही के साथ अन्त था, फिर क्यों न वह अधिक-से-अधिक समय तक जिये। हाँ, वह जीवन निरानन्दअवश्य था, उस मधुर ग्रास की भाँति, जिसे हम इसलिए खा जाते हैं किरखे-रखे सड़ जायगा।
उसने घबड़ाकर कहा मैं तुमसे कब से कह रही हूँ कि दो-चार महीनोंके लिए यहाँ से कहीं भाग चलो, लेकिन तुम सुनते ही नहीं। आखिर क्याकरने पर तुले हुए हो ?
सेठजी सशंक तो थे और यह स्वाभाविक था ऐसी दशा में कौन शान्तरह सकता था लेकिन वह कायर नहीं थे। उन्हें अब भी विश्वास था किअगर कोई संकट आ पड़े तो वह पीछे कदम न हटायेंगे। जो कुछ कमजोरीआ गयी थी, वह संकट को सिर पर मँडराते देखकर भाग गयी थी। हिरनभी तो भागने की राह न पाकर शिकारी पर चोट कर बैठता है। कभी-कभीनहीं, अक्सर संकट पड़ने पर ही आदमी के जौहर खुलते हैं। इतनी देर मेंसेठजी ने एक तरह से भावी विपत्ति का सामना करने का पक्का इरादा करलिया था। डर क्यों, जो कुछ होना है, वह होकर रहेगा। अपनी रक्षा करनाहमारा कर्तव्य है, मरना-जीना विधि के हाथ में है। सेठानीजी को दिलासादेते हुए बोले, तुम नाहक इतना डरती हो केसर, आखिर वे सब भी तो आदमीहैं, अपनी जान का मोह उन्हें भी है, नहीं तो यह कुकर्म ही क्यों करते ?
मैं खिड़की की आड़ से दस-बीस आदमियों को गिरा सकता हूँ। पुलिस कोइत्तला देने भी जा रहा हूँ। पुलिस का कर्तव्य है कि हमारी रक्षा करे। हमदस हजार सालाना टैक्स देते हैं, किसलिए ? मैं अभी दरोगाजी के पास जाताहूँ। जब सरकार हमसे टैक्स लेती है, तो हमारी मदद करना उसका धर्म होजाता है।
राजनीति का यह तत्त्व उसकी समझ में नहीं आया। वह तो किसीतरह उस भय से मुक्त होना चाहती थी, जो उसके दिल में साँप की भाँतिबैठा फुफकार रहा था। पुलिस का उसे जो अनुभव था, उससे चित्त को सन्तोषन होता था। बोली पुलिसवालों को बहुत देख चुकी। वारदात के समय तोउनकी सूरत नहीं दिखाई देती। जब वारदात हो चुकती है, तब अलबत्ता शानके साथ आकर रोब जमाने लगते हैं।'पुलिस तो सरकार का राज चला रही है। तुम क्या जानो ?'
'मैं तो कहती हूँ, यों अगर कल वारदात होने वाली होगी, तो पुलिसको खबर देने से आज ही हो जायगी। लूट के माल में इनका भी साझा होताहै।'
'जानता हूँ, देख चुका हूँ, और रोज देखता हूँ; लेकिन मैं सरकार कोदस हजार का सालाना टैक्स देता हूँ। पुलिसवालों का आदर-सत्कार भी करतारहता हूँ। अभी जाड़ों में सुपरिंटेंडेंट साहब आये थे, तो मैंने कितनी रसदपहुँचायी थी। एक पूरा कनस्तर घी और एक शक्कर की पूरी बोरी भेज दीथी। यह सब खिलाना-पिलाना किस दिन काम आयेगा। हाँ, आदमी को सोलहोआने दूसरों के भरोसे न बैठना चाहिए; इसलिए मैंने सोचा है, तुम्हें भी बन्दूकचलाना सिखा दूं ? हम दोनों बन्दूकें छोड़ना शुरू करेंगे, तो डाकुओं की क्यामजाल है कि अन्दर कदम रख सकें ?'
प्रस्ताव हास्यजनक था। केसर ने मुसकराकर कहा हाँ और क्या, अबआज मैं बन्दूक चलाना सीखूँगी ! तुमको जब देखो, हँसी ही सूझती है।
'इसमें हँसी की क्या बात है ? आजकल तो औरतों की फौजें बन रहीहैं। सिपाहियों की तरह औरतें भी कवायद करती हैं, बन्दूक चलाती हैं, मैदानोंमें खेलती हैं। औरतों के घर में बैठने का जमाना अब नहीं है।'
'विलायत की औरतें बन्दूक चलाती होंगी, यहाँ की औरतें क्या चलायेंगी।हाँ, हाथ भर की जबान चाहे चला लें।'
'यहाँ की औरतों ने बहादुरी के जो-जो काम किये हैं, उनसे इतिहासके पन्ने भरे पड़े हैं। आज दुनिया उन वृत्तान्तों को पढ़कर चकित हो जातीहै।'
'पुराने जमाने की बातें छोड़ो। तब औरतें बहादुर रही होंगी। आज कौनबहादुरी कर रही हैं ?'
'वाह ! अभी हजारों औरतें घर-बार छोड़कर हँसते-हँसते जेल चली गयीं।यह बहादुरी नहीं थी ? अभी पंजाब में हरनाद कुँवर ने अकेले चार सशस्त्रडाकुओं को गिरफ्तार किया और लाट साहब तक ने उसकी प्रशंसा की।'
'क्या जाने वे कैसी औरतें हैं। मैं तो डाकुओं को देखते ही चक्करखाकर गिर पङूँगी।'
उसी वक्त नौकर ने आकर कहा सरकार, थाने से चार कानिस्टिबिलआये हैं। आपको बुला रहे हैं।
सेठजी प्रसन्न होकर बोले थानेदार भी हैं ?
'नहीं सरकार, अकेले कानिस्टिबिल हैं।'
'थानेदार क्यों नहीं आया ?' यह कहते हुए सेठजी ने पान खाया औरबाहर निकले।
सेठजी को देखते ही चारों कानिस्टिबिलों ने झुककर सलाम किया, बिलकुलअँगरेजी कायदे से, मानो अपने किसी अफ़सर को सैल्यूट कर रहे हों। सेठजीने उन्हें बेंचों पर बैठाया और बोले दरोगाजी का मिजाज तो अच्छा है ? मैंतो उनके पास आनेवाला था।
चारों में जो सबसे प्रौढ़ था, जिसकी आस्तीन पर कई बिल्ले लगे हुएथे, बोला आप क्यों तकलीफ करते हैं, वह तो खुद ही आ रहे थे; पर एकबड़ी जरूरी तहकीकात आ गयी, इससे रुक गये। कल आपसे मिलेंगे। जबसेयहाँ डाकुओं की खबरें आयी हैं, बेचारे बहुत घबराये हुए हैं। आपकी तरफहमेशा उनका ध्यान रहता है। कई बार कह चुके हैं कि मुझे सबसे ज्यादाफिकर सेठजी की है। गुमनाम खत तो आपके पास भी आये होंगे ?
सेठजी ने लापरवाही दिखाकर कहा अजी, ऐसी चिट्ठियाँ आती ही रहतीहैं, इनकी कौन परवाह करता है। मेरे पास तो तीन खत आ चुके हैं, मैंनेकिसी से जिक्र भी नहीं किया।कानिस्टिबिल हँसा दरोगाजी को खबर मिली थी।
'सच !'
'हाँ, साहब ? रत्ती-रत्ती खबर मिलती रहती है। यहाँ तक मालूम हुआहै कि कल आपके मकान पर उनका धावा होनेवाला है। जभी तो आज दरोगाजी ने मुझे आपकी खिदमत में भेजा।'
'मगर वहाँ कैसे खबर पहुँची ? मैंने तो किसी से कहा ही नहीं।'
कानिस्टिबिल ने रहस्यमय भाव से कहा हुजूर, यह न पूछें। इलाकेके सबसे बड़े सेठ के पास ऐसे खत आयें और पुलिस को खबर न हो !भला, कोई बात है। फिर ऊपर से बराबर ताकीद आती रहती है कि सेठजीको शिकायत का कोई मौका न दिया जाय। सुपरिंटेंडेंट साहब की खास ताकीदहै आपके लिए। और हुजूर, सरकार भी तो आप ही के बूते पर चलती है।
सेठ-साहूकारों के जान-माल की हिफाजत न करे, तो रहे कहाँ ? हमारे होतेमजाल है कि कोई आपकी तरफ तिरछी आँखों से देख सके; मगर यह कम्बख्तडाकू इतने दिलेर और तादाद में इतने ज्यादा हैं कि थाने के बाहर उनसेमुकाबिला करना मुश्किल है। दरोगाजी गारद मँगाने की बात सोच रहे थे; मगर ये हत्यारे कहीं एक जगह तो रहते नहीं, आज यहाँ हैं, तो कल यहाँसे दो सौ कोस पर। गारद मँगाकर ही क्या किया जाय ? इलाके की रिआयाकी तो हमें ज्यादा फिक्र नहीं, हुजूर मालिक हैं, आपसे क्या छिपायें, किसकेपास रखा है इतना माल-असबाब ! और अगर किसी के पास दो-चार सौकी पूँजी निकल ही आयी तो उसके लिए पुलिस डाकुओं के पीछे अपनी जानहथेली पर लिये न फिरेगी। उन्हें क्या, वह तो छूटते ही गोली चलाते हैं औरअक्सर छिपकर। हमारे लिए तो हजार बन्दिशें हैं। कोई बात बिगड़ जाय तोउलटे अपनी ही जान आफत में फँस जाय।
हमें तो ऐसे रास्ते चलना है किसाँप मरे और लाठी न टूटे, इसलिए दरोगाजी ने आपसे यह अर्ज करने कोकहा है कि आपके पास जोखिम की जो चीज़ें हों, उन्हें लाकर सरकारी खजानेमें जमा कर दीजिए। आपको उसकी रसीद दे दी जायगी। ताला और मुहरआप ही की रहेगी। जब यह हंगामा ठण्डा हो जाय तो मँगवा लीजिएगा।इससे आपको भी बेफिक्री हो जायगी और हम भी जिम्मेदारी से बच जायॅगे।नहीं खुदा न करे, कोई वारदात हो जाय, तो हुजूर को तो जो नुकसान होवह तो हो ही हमारे ऊपर भी जवाबदेही आ जाय। और यह जालिम सिर्फमाल-असबाब लेकर ही तो जान नहीं छोड़ते ख़ून करते हैं, घर में आग लगादेते हैं, यहाँ तक कि औरतों की बेइज्जती भी करते हैं। हुजूर तो जानते हैं, होता है वही जो तकदीर में लिखा है। आप इकबालवाले आदमी हैं, डाकूआपका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। सारा कस्बा आपके लिए जान देने को तैयारहै। आपका पूजा-पाठ, धर्म-कर्म खुदा खुद देख रहा है। यह उसी की बरकतहै कि आप मिट्टी भी छू लें, तो सोना हो जाय; लेकिन आदमी भरसक अपनीहिफाजत करता है। हुजूर के पास मोटर है ही, जो कुछ रखना हो, उस पररख दीजिए। हम चार आदमी आपके साथ हैं, कोई खटका नहीं। वहाँ एकमिनट में आपको फुरसत हो जायगी।
पता चला है कि इस गोल में बीसजवान हैं। दो तो बैरागी बने हुए हैं, दो पंजाबियों के भेस में धुस्से और अलवानबेचते फिरते हैं। इन दोनों के साथ दो बहँगीवाले भी हैं। दो आदमी बलूचियोंके भेस में छूरियाँ और ताले बेचते हैं। कहाँ तक गिनाऊँ, हुजूर ! हमारे थानेमें तो हर एक का हुलिया रखा हुआ है।खतरे में आदमी का दिल कमजोर हो जाता है और वह ऐसी बातोंपर विश्वास कर लेता है, जिन पर शायद होश-हवास में न करता। जब किसीदवा से रोगी को लाभ नहीं होता, तो हम दुआ, ताबीज, ओझों और सयानोंकी शरण लेते हैं और वहाँ तो सन्देह करने का कोई कारण ही न था। सम्भवहै, दरोगाजी का कुछ स्वार्थ हो, मगर सेठजी इसके लिए तैयार थे। अगरदो-चार सौ बल खाने पड़ें, तो कोई बड़ी बात नहीं। ऐसे अवसर तो जीवनमें आते ही रहते हैं और इस परिस्थिति में इससे अच्छा दूसरा क्या इन्तजामहो सकता था; बल्कि इसे तो ईश्वरीय प्रेरणा समझना चाहिए। माना, उनकेपास दो-दो बन्दूकें हैं, कुछ लोग मदद करने के लिए निकल ही आयेंगे, लेकिनहै जान जोखिम। उन्होंने निश्चय किया, दरोगाजी की इस कृपा से लाभ उठानाचाहिए। इन्हीं आदमियों को कुछ दे-दिलाकर सारी चीजें निकलवा लेंगे। दूसरोंका क्या भरोसा ? कहीं कोई चीज़ उड़ा दें तो बस ?
उन्होंने इस भाव से कहा, मानो दरोगाजी ने उन पर कोई विशेष कृपानहीं की है; वह तो उनका कर्तव्य ही था मैंने यहाँ ऐसा प्रबन्ध किया थाकि यहाँ वह सब आते तो उनके दॉत खट्टे कर दिये जाते। सारा कस्बा मददके लिए तैयार था। सभी से तो अपना मित्र-भाव है, लेकिन दरोगाजी कीतजवीज मुझे पसन्द है। इससे वह भी अपनी जिम्मेदारी से बरी हो जाते हैंऔर मेरे सिर से भी फिक्र का बोझ उतर जाता है, लेकिन भीतर से चीजेंबाहर निकाल-निकालकर लाना मेरे बूते की बात नहीं। आप लोगों की दुआसे नौकर-चाकरों की तो कमी नहीं है, मगर किसकी नीयत कैसी है, कौनजान सकता है ? आप लोग कुछ मदद करें तो काम आसान हो जाय।
हेड कानिस्टिबिल ने बड़ी खुशी से यह सेवा स्वीकार कर ली औरबोला, 'हम सब हुजूर के ताबेदार हैं, इसमें मदद की कौन-सी बात है ? तलबसरकार से पाते हैं, यह ठीक है; मगर देनेवाले तो आप ही हैं। आप केवलसामान हमें दिखाये जायॅ, हम बात-की-बात में सारी चीज़ें निकाल लायेंगे।हुजूर की खिदमत करेंगे तो कुछ इनाम-इकराम मिलेगा ही। तनख्वाह में गुजरनहीं होता सेठजी, आप लोगों की रहम की निगाह न हो, तो एक दिन भीनिबाह न हो। बाल-बच्चे भूखों मर जायॅ पन्द्रह-बीस रुपये में क्या होता हैहुजूर, इतना तो हमारे लिए ही पूरा नहीं पड़ता।' सेठजी ने अन्दर जाकर केसर से यह समाचार कहा तो उसे जैसे आँखेंमिल गयीं। बोली, भगवान् ने सहायता की, नहीं मेरे प्राण संकट में पड़े हुएथे।
सेठजी ने सर्वज्ञता के भाव से फरमाया इसी को कहते हैं सरकार काइंतजाम ! इसी मुस्तैदी के बल पर सरकार का राज थमा हुआ है। कैसीसुव्यवस्था है कि जरा-सी कोई बात हो, वहाँ तक खबर पहुँच जाती है औरतुरन्त उसकी रोकथाम का हुक्म हो जाता है। और यहाँ वाले ऐसे बुध्दू हैंकि स्वराज्य-स्वराज्य चिल्ला रहे हैं। इनके हाथ में अख्तियार आ जाय तोदिन-दोपहर लूट मच जाय, कोई किसी की न सुने। ऊपर से ताकीद आयीहै। हाकिमों का आदर-सत्कार कभी निष्फल नहीं जाता। मैं तो सोचता हूँ, कोई बहुमूल्य वस्तु घर में न छोङूँ। साले आयें तो अपना-सा मुँह लेकर रहजायॅ।
केसर ने मन-ही-मन प्रसन्न होकर कहा क़ुंजी उनके सामने फेंक देनाकि जो चीज चाहो निकाल ले जाओ।
'साले झेंप जायेंगे।'
'मुँह में कालिख लग जायेगी।'
'घमण्ड तो देखो कि तिथि तक बता दी। यह नहीं समझे कि अंग्रेजी
सरकार का राज है। तुम डाल-डाल चलो, तो वह पात-पात चलते हैं।'
'समझे होंगे कि धामकी में आ जायेंगे।'
तीन कानिस्टिबिलों ने आकर सन्दूकचे और सेफ निकालने शुरू किये।एक बाहर सामान को मोटर पर लाद रहा था और एक हरेक चीज को नोटबुकपर टॉकता जाता था। आभूषण, मुहरें, नोट, रुपये, कीमती कपड़े, साड़ियाँ; लहँगे, शाल-दुशाले, सब कार में रख दिये। मामूली बरतन, लोहे-लकड़ी केसामान, फर्श आदि के सिवा घर में और कुछ न बचा। और डाकुओं के लिएये चीज़ें कौड़ी की भी नहीं। केसर का सिंगारदान खुद सेठजी लाये और हेडके हाथ में देकर बोले इसे बड़ी हिफाजत से रखना भाई !हेड ने सिंगारदान लेकर कहा मेरे लिए एक-एक तिनका इतना हीकीमती है।
सेठजी के मन में एक सन्देह उठा। पूछा, ख़जाने की कुंजी तो मेरेही पास रहेगी ? 'और क्या, यह तो मैं पहले ही अर्ज कर चुका; मगर यह सवाल आपकेदिल से क्यों पैदा हुआ ?'
'योंही, पूछा था' सेठजी लज्जित हो गये।
'नहीं, अगर आपके दिल में कुछ शुबहा हो, तो हम लोग यहाँ भी आपकी खिदमत के लिए हाजिर हैं। हाँ, हम जिम्मेदार न होंगे।'
'अजी नहीं हेड साहब, मैंने योंही पूछ लिया था। यह फिहरिस्त तोमुझे दे दोगे न ?'
'फिहरिस्त आपको थाने में दरोगाजी के दस्तखत से मिलेगी। इसकाक्या एतबार ?'
कार पर सारा सामान रख दिया गया। कस्बे के सैकड़ों आदमी तमाशादेख रहे थे। कार बड़ी थी, पर ठसाठस भरी हुई थी। बड़ी मुश्किल से सेठजीके लिए जगह निकली। चारों कानिस्टिबिल आगे की सीट पर सिमटकर बैठे।कार चली। केसर द्वार पर इस तरह खड़ी थी, मानो उसकी बेटी बिदाहो रही हो। बेटी ससुराल जा रही है, जहाँ वह मालकिन बनेगी; लेकिन उसकाघर सूना किये जा रही है।
थाना यहाँ से पाँच मील पर था। कस्बे से बाहर निकलते ही पहाड़ों का पथरीलासन्नाटा था, जिसके दामन में हरा-भरा मैदान था और इसी मैदान के बीचमें लाल मोरम की सड़क चक्कर खाती हुई लाल साँप-जैसी निकल गयी थी।
हेड ने सेठजी से पूछा यह कहाँ तक सही है सेठजी, कि आज से पच्चीससाल पहले आपके बाप केवल लोटा-डोर लेकर यहाँ खाली हाथ आये थे ?
सेठजी ने गर्व करते हुए कहा 'बिलकुल सही है। मेरे पास कुल तीनरुपये थे। उसी से आटे-दाल की दूकान खोली थी। तकदीर का खेल है, भगवान्की दया चाहिए, आदमी के बनते-बिगड़ते देर नहीं लगती। लेकिन मैंने कभीपैसे को दॉतों से नहीं पकड़ा। यथाशक्ति धर्म का पालन करता गया। धानकी शोभा धर्म ही से है, नहीं तो धान से कोई फायदा नहीं।'
'आप बिलकुल ठीक कहते हैं सेठजी। आपको मूरत बनाकर पूजनाचाहिए। तीन रुपये से लाख कमा लेना मामूली काम नहीं है !'
'आधी रात तक सिर उठाने की फुरसत नहीं मिलती, खाँ साहब !'
'आपको तो यह सब कारोबार जंजाल-सा लगता होगा।'
'जंजाल तो है ही, मगर भगवान् की ऐसी माया है कि आदमी सबकुछसमझकर भी इसमें फँस जाता है और सारी उम्र फँसा रहता है। मौत आजाती है, तभी छुट्टी मिलती है। बस, यही अभिलाषा है कि कुछ यादगार छोड़जाऊँ।'
'आपके कोई औलाद हुई ही नहीं ?'
'भाग्य में न थी खाँ साहब, और क्या कहूँ ! जिनके घर में भूनी भाँगनहीं है, उनके यहाँ घास-फूस की तरह बच्चे-ही-बच्चे देख लो, जिन्हें भगवान्ने खाने को दिया है, वे सन्तान का मुँह देखने को तरसते हैं।'
'आप बिलकुल ठीक कहते हैं, सेठजी ! जिन्दगी का मजा सन्तान सेहै। जिसके आगे अन्धेरा है, उसके लिए धान-दौलत किस काम की ?'
'ईश्वर की यही इच्छा है तो आदमी क्या करे। मेरा बस चलता, तोमायाजाल से निकल भागता खाँ साहब, एक क्षण भी यहाँ न रहता, कहींतीर्थस्थान में बैठकर भगवान् का भजन करता। मगर करूँ क्या ? मायाजालतोड़े नहीं टूटता।'
'एक बार दिल मजबूत करके तोड़ क्यों नहीं देते ? सब उठाकर गरीबोंको बॉट दीजिए। साधु-सन्तों को नहीं, न मोटे ब्राह्मणों को बल्कि उनको, जिनके लिए यह जिन्दगी बोझ हो रही है, जिसकी यही एक आरजू है किमौत आकर उनकी विपत्ति का अन्त कर दे।'
'इस मायाजाल को तोड़ना आदमी का काम नहीं है, खाँ साहब ! भगवान्की इच्छा होती है, तभी मन में वैराग्य आता है।'
'आज भगवान् ने आपके ऊपर दया की है। हम इस मायाजाल कोमकड़ी के जाले की तरह तोड़कर आपको आजाद करने के लिए भेजे गयेहैं। भगवान् आपकी भक्ति से प्रसन्न हो गये हैं और आपको इस बन्धनमें नहीं रखना चाहते, जीवन-मुक्त कर देना चाहते हैं।'
'ऐसी भगवान् की दया हो जाती, तो क्या पूछना खाँ साहब !'
'भगवान् की ऐसी ही दया है सेठजी, विश्वास मानिए। हमें इसीलिएउन्होंने मृत्युलोक में तैनात किया है। हम कितने ही मायाजाल के कैदियोंकी बेड़ियाँ काट चुके हैं। आज आपकी बारी है।'
सेठजी की नाड़ियों में जैसे रक्त का प्रवाह बन्द हो गया। सहमी हुईआँखों से सिपाहियों को देखा। फिर बोले, आप बड़े हँसोड़ हो, खाँ साहब ?
'हमारे जीवन का सिद्धान्त है कि किसी को कष्ट मत दो; लेकिन येरुपये वाले कुछ ऐसी औंधी खोपड़ी के लोग हैं कि जो उनका उद्धार करनेआता है, उसी के दुश्मन हो जाते हैं। हम आपकी बेड़ियाँ काटने आये हैं; लेकिन अगर आपसे कहें कि यह सब जमा-जथा और लता-पता छोड़कर घरकी राह लीजिए, तो आप चीखना-चिल्लाना शुरू कर देंगे। हम लोग वही खुदाईफौजदार हैं, जिनके इत्तलाई खत आपके पास पहुँच चुके हैं।'
सेठजी मानो आकाश से पाताल में गिर पड़े। सारी ज्ञानेन्द्रियों ने जवाबदे दिया और इसी मूर्च्छा की दशा में वह मोटरकार से नीचे ढकेल दिये गयेऔर गाड़ी चल पड़ी।
सेठजी की चेष्टा जाग पड़ी। बदहवास गाड़ी के पीछे दौड़े हुजूर, सरकार, तबाह हो जायॅगे, दया कीजिए, घर में एक कौड़ी भी नहीं है...
हेड साहब ने खिड़की से बाहर हाथ निकाला और तीन रुपये जमीनपर फेंक दिये। मोटर की चाल तेज हो गयी।
सेठजी सिर पकड़कर बैठ गये और विक्षिप्त नेत्रों से मोटरकार को देखा,जैसे कोई शव स्वर्गारोही प्राण को देखे। उनके जीवन का स्वप्न उड़ा चलाजा रहा था।