उम्र 22 की हो और घर में शादी की बात होने लगे तो रोज तेज धूप में बाबरी सी
घूमती लाली भी चेहरे पर दुपट्टा बांधकर निकलने लगती है ... हालांकि " सन
टैनिंग " कहकर वो लोगों को ना समझा पाए पर " धूप में काली हो जाऊँगी " ये
कहकर जरुर इतराती है ... वो भी जानती है समय का बदलाव है अब घर में बनाया
हुआ अम्मा का उबटन काम नहीं आएगा, पार्लर की चौखट पर जाकर ही चेहरा चमकेगा
!! अभी तो बात पक्की भी ना हुयी थी कि रात के 2 बजे भी आँखों में नींद नहीं
थी ...तख़्त पर बिछी चादर खुरदरी थी पर सपने अब वो मखमली देख रही थी ... बस
फोटो में देखे हुए चेहरे के साथ, वो ना जाने कहाँ - कहाँ हो आई ,गले में
माला डलने ही वाली थी कि माँ ने जोर से आवाज लगा दी ... लाली कब तक सोएगी
उठ !! .. आज लड़का देखने आएगा ... जल्दी से उठकर बस आईना देखा और मन में कहा
" ये मुहासे का दाग तो गया ही नहीं " पैसे जोड़कर शहर से क्रीम मंगाई थी
... दिन में रोटी खाना भूल जाती पर वो क्रीम लगाना नहीं भूलती ... अब क्या
होगा !!! 1 हफ्ते में गोरा बनाने,दाग धब्बे मिटाने वाली क्रीम कोई काम ना
आई ...दिन निकला,धूल में लिपटी दीवार घड़ी शाम के 5 बजा रही थी पर लाली के
चेहरे पर 12 बजे थे ... और आखों में सपनों की चमक थी ,वो ख़ूबसूरत दिख रही
थी ...रोज से बिल्कुल अलग....बस, बार-बार चेहरे पर हाथ लगा उस दाग को ढकने
की कोशिश उसका आत्मविश्वास छीन चुकी थी... पूरे दिन घर में चहकने वाली सन्न
और डरी थी...बस ये सोचकर ,कि दरअसल जिसके साथ वो हर सपना सजा चुकी थी क्या
वो सपने अब हकीकत में पूरे होंगे ! बैठक की कुर्सियां भर गयी और घर का
मालिक खड़ा रहा ... ये इज्ज़त थी या कुर्सियों की कमी कह पाना मुश्किल था ...
माँ चौके में ट्रे पकड़ने के तरीके की प्रैक्टिस करा रही थी ... और लाली का
ध्यान फिर भी उस गाल पर पड़े दाग पर अटका था ... नजरें झुकाकर पिन ड्रॉप
सायलेंस के साथ घर में धमाचौकड़ी मचाने वाली लाली आ रही थी ... माँ बाप भी
ऐसे देख रहे थे जैसे अन्जाने में घर में कोई आया हो. माहौल बिल्कुल ऐसा हो
गया जैसे मानो अब "बायबा" होगा ... कुर्सी पर लाली अभी तो बैठकर अपनी साड़ी
भी ठीक से नहीं कर पाई थी कि सवालों की झड़ी लग गयी ...पढ़ाई तो ठीक ठाक की
है खाना तो बना ही लेती होगी , गाना वाना आता है ? सवाल लाली से
थे ...पर जबाब लाली की माँ देने लगी ... वही माँ , जो लाली को कहती बेटा बस
तू पढ़ चौक चूल्हा मत कर ... और दिन भर ये गधे से सुर में ना गाया कर ... "
बोली " ... पूरा चौका चूल्हा कर लेती है , और गाना तो बहुत ही बढ़िया गाती
है ,लाली ने माँ को देखा पर मन उसका सामने बैठे मुहासों से भरे चेहरे वाले
लड़के पर था ..हालांकि रानी ने उसे एक झलक भी नहीं देखा .. फोटोशॉप वाली
चमकती फोटो की शक्ल ही उसके जहन में थी ...
अब क्या था लड़के की माँ ने तो हाई स्टेटस की सारी पराकाष्ठाएं ही पार कर दी ..हँस हँसकर पूत की इतनी खूबियाँ बता डाली कि लाली के सपनों का घर धीरे-धीरे ढहने लगा.. और उसके माँ बाप अब जमीन देख रहे थे ... बेटा बड़ा "बिरांडीड" था ...समझदार बेटे ने हीरो होंडा तो बस इसलिए नहीं ली कि ससुराल वाले ही देंगे,टीवी कूलर फ्रिज अब पुराना हो गया ,तो सब बदलना है ... नयी बहू के साथ सामन भी तो नया आना चाहिए ...
लाली की माँ ने तो ख्यालों में वो सोने वाली एक चूड़ी गिरवी रखकर दामाद की मोटरसाइकिल भी ले ली थी ...पिता भी जमीन का टुकड़ा घर की बैठक में बैठे बेच रहा था ...और रानी अब माँ पिता को देख रही थी ... घर के हालत अब उसके सपने के बीच जो आ गए ... पर क्या करती !! माँ को बात बात पर जबाब देने वाली शायद होंठों पर फेविकोल लगाये बैठे थी ... ना लड़के ने लाली से बात की ना लाली ने उसे नजर भर देखा ... <br>
बस !!! चूड़ी गिरवी रखी थी और जमीन अब अपनी नहीं थी ....पिता का बोझ कम हुआ और कर्जा बढ़ गया था ...
लाली अब नया - नया सामान लेकर ससुराल जाने वाली थी !!!