रेतीली धरा का यह खूबसूरत गांव ठीक रेत के टीबों की तलहटी में बसा था।
एक तरफ बिखरे छोटे-बड़े टीबों का अम्बार, तो दूसरी तरफ कुछ मैदानी भाग,
शायद यही था प्रकृति का मनोहारी प्रभाव व इनकी शोभा का आवरण चित्र। पक्के
मकानों का मंजर इतना नहीं दिखता, जितना झोपडि़यों का झुरमुट उभरा हुआ साफ
संकेत कर रहा था। एहसान फरामोशन पक्की सड़के थीं यहां, न कच्ची। परन्तु
टूटी-फूटी तथा गड्डे वाली घुमावदार पगडंडी तो थी ही। कहीं पर ’वी’ आकार तो
कहीं पर ’यू’ आकार लिए ये पगडंडियां इसे पास के स्टेट हाइवे से जोड़ने का
काम जरूर करती थीं।
ग्रामीण परिवेशका यह नज़ारा शहर से दूर व्यक्तिवादी जीवन यथार्थ की यादों को ताजा कर रहा था, जो बचपन में कभी किताबों में पढ़ा था। संध्या होने वाली थी। दूर फलक पर लाल छटा बिखेरता सूरज मानों इन टीबोंको अपनी तपन से पिघला देगा, ऐसा आभास हो रहा था, पलको को।अंकुर ने सुना था, बचपन में, जब बाबा दो-तीन दिन किसी गांव की सैर कर आए थे। वहां गर्मी में सूरज जब उफान पर होता है, तो गांव की रंग-बिरंगी रेत गिरगिट की तरह अपना रंग बदल कर लाल हो जाती है। उसके ज्यादा गर्म होने पर मृग-तृष्णा को और अधिक मज़बूती मिल जाती। मध्यरात्री होने पर वही रेत धीरे-धीरे ठण्डी होकर बर्फ के टुकडों की भूमिका निभाने के लिए तैयार हो जाती। मौसम चाहे कैसा भी हो बस उन्हें ऊर्जा बराबर मिलनी चाहिए। चाहे वो सूरज से मिले या चन्द्रमा से, या चांदनी रात में उन तेज हवाओं से जो उसे पलायन कराने में सफल सिद्ध होती थी। यह रंग-बिरंगी रेत पानी जैसा काम करती थी। हां, रासायनिक परिवर्तन तो नहीं होता, दूध पानी की भांति, परन्तु भौतिक परिवर्तन को पलभर अपने में समायोजन करने का काम बखूबी से निभाया जाता था।
आज वे जिस गांव में रूके थे, उससे शहर की दूरी 13 किलोमीटर की त्रिज्या से ज्यादा नहीं थी। शहर तो केवल नाम मात्र का था। वहां की सड़के तो पक्की थीं पर, उसके आस-पास गन्दी नालियां ज्यादा थीं। अक्सर नालियां लबा-लब भरकर छलक जाया करती थीं। नालियों से निकलने वाला पानी, वहां की सड़कों को नित श्राप दे रहा था। आते-जाते फर्राटेदार वाहनों के पहियों की चपेट में आकर यह पानी न जाने कितने राह चलने वालों व्यक्तियों के कपड़ो को रंग-बेरंग कर देता। परन्तु मावनीय सरोकारों की भरमार यहां के बच्चे बूढ़े में साफ झलक रही थी । अंकुर को यह आभास तब हुआ, जब शहर के मुख्य स्टेण्ड की सड़क के किनारे खड़ा, वह अपने साथियों के आने का इन्तजार कर रहा था। कई बसों के पास गुजर जाने के बाद भी, वह इधर-उधर देख रहा था, उनकी राह। अचानक पास से गुजरने वाले दुपहिया वाहन के आवाज़ और कीचड़ के प्रहार ने उसेे चकित कर दिया। उसके कपड़ों पर जैसे उन्होंने अपना स्थायी निवास बना लिया हो, ऐसे रंगभेदी चित्र उभर आए थे। समझ में नहीं आ रहा था, यह स्वच्छता मिशन का प्रभाव था, या प्रचार है, या यूं कहे किमीशन को लोग जान बूझकर अनदेखा कर रहे थे।
अंकुर के साथियों का दल, अब उसके करीब पहँुच ही चुका था। पर किसी ने उसे पहचानने की हिमाकत नहीं की। उसे देख कर भी अनदेखा करने का यह अंदाज, थोड़ा पुराना जरूर था, पर था बड़ा मजेदार। अंकुर ने पीछे से मज़ाकिया अन्दाज में कहा ’साहब-साब! सुबह से भूखा हूं, कुछ खाने को दे दो।’
टोली में एक युवा चेहरा, जो सबसे शैतान था, उसने कहा ’कहा से आ जाते हैं, सुबह-सुबह मांगने वाले? अरे! चले जाओ भाई, कहीं और मांगना। हम भी तो सरकार के......।’
अंकुर ने थोडी़ देर मौनवत्र धारण किए रखा। पर उनके कुछ दूर निकलने से पहले ही ज़ोर से चिल्लाया ’अबे रूको, सालो’ मुझे भिखारी समझते हो, अभी दिखाता हूं मेरा भिखारीपन।’ सब दोस्त उसके इस हालात पर ज़ोर-ज़ोर से ठहाके मार रहे थे। अंकुर भी पीछे रहने वालों में कहा था। कुछ देर बाद, पास के रेस्त्रां में जाकर उसने अपने कपड़ों को बदला और उन्हें धोने की इच्छा लिए बाथरूम में गया, पर पानी के अभाव में उसके कपड़ों की गंदगी अब भी उसके साथ लता की भांति लिपटी हुई थी। उनके शहर छोड़ने का समय निकट आ गया था। उनकी टोली के सभी सदस्य पहले ही तैयार होकर निकल पड़े थे, गांव की ओर।
गांव में रूकने का इन्तजाम करना थोड़ा कठिन होता है, परन्तु कुछ अच्छे लोगों की वजह से यह कठिनाई तनिक कम हो गई। रात में रहने के लिए उन्हें एक कच्चा मकान मिल गया और खाने के लिए भी लोगों के घरों से अन्न,पानी के लिए पास ही कुआं था। नहाना तो रात में था नहीं, इसलिए आवष्यकतानुसार एक-दो बाल्टी भर सकते थे।
सवेरे-सवेरे वे मस्तमौला थे, केम्प की तरफ जाने के लिए। उन्हें तैयार होकर तक़रीबन दो मील का सफर पैदल ही तय करना था। उन वीरान उबड़-खाबड़ रास्तों के सहारे जो एकदम भूल-भुलैया से कम नहीं थे। या यूं कहे की वास्तविकता के दौर में अनजाना। भूल-भुलैया तो थी ही, मगर साथ में रेत के चमचमाते ये टीबे इनमें थकान भर देने के लिए काफी थे।
येन-केन प्रकारेण उन्होंने उन टीबो को चीर कर केम्प तक की दूरी तय की। सवेरे का सूरज अब सिर के ऊपर आ चुका था। धूप ने भी अपनी छटा को बिखेरना अब लगभग प्रारम्भ कर दिया था। शरीर के रंध्रांे से पसीने का रूकना लगभग ना के बराबर था। सारे बदन के कपड़े च्युइंगम की भांति चिपक गए थे, फिर भी वे लोग खुशथे मंजिल पर पहंुचने की खुषी में।
उन्हें उस समय उच्च-अधिकारी द्वारा थोड़ा आराम का वक्त दिया गया, साथ ही यह आदेशदेते हुए की ठीक चार बजने से पहले हाईक वाली जगह पर उपस्थित हो जाना, बिना किसी देरी के। इस भरी गर्मी में आँख कब लग गई, इसका किसी को कोई आभास नहीं था।
उनके नींद की तंगहाली भी तब टूटी, जब एक महिला अधिकारी ने बाहर से आवाज लगाई- ’अरे! नौजवानों चार बजने में चार मिनट कम है, अब तो ऊठ जाओ। वरना वो बुढ़ऊ तुम्हारी हालत पतली कर देगा, दौड़ा-दौड़ा के।उसकी आवाज सुनकर अंकुर के सभी साथी अपनी नींद त्याग कर लगभग तैयार हो गए थे, पर अंकुर अब भी गहरी नींद में, पैर पसाड़े सो रहा था, जैसे कोई निढाल हाथी हो। महिला अधिकारी की मधुर आवाज ने उसे एक बार फिर सचेत करने का प्रयास किया पर भौतिक दूरी ज्यादा होने के कारण उसकी श्रवणेन्द्रियों ने उसे नकार दिया।
घड़ी की सूईयां चार बजा कर आगे का सफर तय करने उस महिला अधिकारी के साथ निकल चुकी थीं, और अंकुर था कि अब भी नींद को गले लगाए, मनोहारी स्वप्न में आन्दमय था। अचानक उसकी नींद ने भी उसका साथ त्याग़ दिया, जब उसे नींद में एक डरावने व्यक्ति ने जोर से डण्डा मार कर पुकारा ’अभी-भी सोने का वक्त है? चलो जल्दी से मुहं हाथ धोकर बाहर चलो। सब नौजवान कब से हाईक पर चले गए, तुम्हें अपनी टीम के साथ होना चाहिए। चलो जल्दी करो।’
अंकुर उस समय जैसे-तैसे तैयार होकर अपनी टीम का पीछा करने चला गया, उस रेत के खेत में। पर तेज हवा के साथ उनके पैरों के निशान भी अब मिट चुके थे, हाईक के संकेत तो न जाने कब धूल के सहचर हो गए। ना उनकी खबर और ना निशान।’टालमेन’ का यह संकेत सिद्धान्त आज तेज-हवा में कारगर दिखाई नहीं दे रहा था। अब तो वह सहसा भटक गया था। कहा मिलेंगे? कहाँ तक का सफर तय किया होगा? क्या मंजिल तक वो सबसे पहले पहुंच पाएंगे? आदि प्रष्नों ने उसका रास्ता भटका दिया, और अब वह उस रेत के खेत के बीच अकेला भटक रहा था, अनजाने ही राह की तलाशमें।
सूरज का बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल भी अभी ही प्रारम्भ होना था, और घनघोर घटा का गरजना भी। अब रह गया था तो अंकुर और बरसात का साथ, जो दोनों ही अपनी-अपनी स्थली पर पहुंचने की होड़ा-होड़ में दौड़ रहे थें। न जाने पहले सफलता का ताज किसके माथे चढेगा?उस समय अगर अंकुर हाईक जीतने के जोशमें नहीं होता तो शायद अंकुर अपने आॅफिसर की धमकी व डाँट ही सुन रहा होता, इस तरह के भटकाव में जीवन को बचाने का तरीका नहीं। पर समय के साथ सभी का गहरा संबंध होता है। एक न एक जगह तो आपको लड़ना ही होगा, जीवन के लिए परिस्थितियों से या अपने आप से। पर अंकुर यहां इन दोनों के अतिरिक्त एक और स्थिति से रू-ब-रू हो रहा था, वह था तकाज़ा। यथार्थ अनुभव से।
बेमौसम बरसात में आपका अनुभव आपका साथ दे सकता है, परन्तु बरसात का मौसम और अनजान-अनचाहा सफर, यह दोनों एक साथ, अनुभव को धराशाही कर देते हैं और यही हुआ उसके साथ, उस समय।
अनुभव की आधारषिला अब लगभग ढहने वाली थी, और सब्र का इंतिहान भी अपने चरम पर था। ना बरसात के रूकने का मानस और न ही तेज हवा में राह का ज्ञान। बस, था तो अंकुर जो इन दोनों पाटो के बीच कचूमर बनने जा रहा था। ना जाने जीवन का सफर आगे की राह पर चलेगा, या इह लीला आज समाप्त हो जाएगी।
पूरी रात उस मंझर में ही बितानी पड़ी, उसे। डर था तो बस टीबों के साथ पानी का। कहीं कोई किरण नज़र नहीं आ रहीं थी, उसके बच निकलने की और न उसे ढूंढने वालों की आव़ाज। बस केवल सायं-सायं करती हवा के साथ तेज तर्राट बरसात की बून्दंे और पुरानी छोटी फोग की झाड़ी के साथ, लिपटा रहा वह।
पाचक अपने आॅफीस से घर आया ही था, कि रेणू के मैसेज वाट्स-एप पर अपनी धुन बजा रहे थे। इससे पहले उसके छूटे काॅल मोबाइल स्क्रिन पर साफ दिख रहे थे। पाचक ने उसके मैसेज व फेान के प्रत्युत्तर से पहले केटर्स वाले को फोन करना उचित समझा क्योंकि आज रेणू की अनुपस्थिति में खाने का इंतजाम तो उसे ही करना था।
केटर्स को खाने का आर्डर देकर उसने रेणू के मैसेज को पढ़ा, उसने लिखा था-’हेलो डार्लिंग! आई. एम. एट डैजर्ट एरिया कुण्डल, आॅल केडर’स आर हीयर सो डौन्ट माइण्ड। वेदर इज आलसो प्लीजन्ट हीयर। आई. थिंक, रैन इज एबाउट टू स्टार्ट नाउ। अंकुर आलसो हीयर, ही हेज गोन फोर हाईक, आई वील काॅल यू लेटर। टेक केयर, बाय..। ’
पाचक ने मोबाईल को चार्ज में लगा, बेसिक फोन से उसे घण्टी की। एक दो घण्टी के बाद रेणू ने फोन को रिसीव करते हुए कहा- ’हेलो! बोलो! यहां बरसात काफी तेज है, लगातार तीन घण्टो से यहीं हाल है, आई वील काॅल यू लेटर, हमारे केम्प में......।’
फोन बीच में ही कट गया। पाचक के पुनः रिंग करने पर भी उसने कोई उत्तर नहीं दिया।खाना खाने की बजाय थोड़ा आलस दूर करने के लिए नहाने का फैसला कर वह तुरन्त नहाने चला गया।उसके नहाकर आने के साथ ही केटर्स खाना लेकर आ गया था। उसने डोर-बेल के साथ आवाज लगाई, ’साहब! खाना।’
’आ जाओ भाई, बड़ी देर से पेट में चूहे दौड़ रहे हैं, न चाय, न खाने को कुछ और, आज रेणू भी घर पर नहीं है।’
केटर्स ने कहा ’मैम साब, कहां गए है आज? सवेरे से दिखे नही!’
’अरे भाई! यह नौकरी भी बड़ी अजीब चीज होती है, आज यहां तो कल वहां भटकना ही पड़ता है, जीवन में चैन तो एक पलका भी नहीं। जीतना बड़ा ओहदा, उतनी ज्यादा हैडेक। आज वो अपने युवा केडर’स को बाड़मेर की रेगिस्थानी धरा पर भ्रमण के लिए ले गईं। कह रही थीं, वहां से जैसलमेर, फिर जोधपुर और बाद में आएंगी। दो-तीन दिन का सफर तो तय है। मेरी तो हालात पतली हो जाएगी। न सवेरे की चाय, न नास्ता न कुछ खाने का.....। अब तुम ही बताओ, ये दो-चार दिन, बिन उसके कैसे कटेंगे।’
केटर्स ने कहा ’सर! मैं सवेरे की चाय, नास्ते के साथ ले आऊंगा, अब चलता हूं, हां सवेरे के खाने में क्या लेंगे? अभी बता दो वरना बनाने में देर लग जाएगी, और आप भूख.....। मैम साब आकर मुझे डाँट देंगी। जब तक मैम साब आए, आप इन दो-चार दिनों का मैन्यू तैयार कर मुझे सवेरे दे देना। ओके सर, गुडनाईट। अब मैं चलता हूं।’
रात को ठीक एक बजने से पहले और मोबाइल अैौर फिर बेसिक फोन की घण्टी ने उसकी नींद को झकझोर कर रख दिया। ’इतनी रात में कौन है यार? रात में भी नहीं सोने देते। ऐसा कौनसा कहर बरप पड़ा।’ इसी बड़बड़ाहट के साथ उसने फोन को रिसीव करते हुए कहा ’हां बोलो! कौन....? अरे यार, इतनी रात में परेशान करते हो, सवेरा.....।’
वह अपने वाक्यांशको पूरा कर पाता उससे पहले ही सामने से रैणू की आवाज़ आई ’वो बरसात में अंकुर....। अभी तक नहीं मिला। रास्ता भटक गया होगा, यहां सब परेशान हैं, बरसात भी रूकने का नाम नहीं ले रही है, तुम कुछ करो।’
वह अवाक रह गया इतनी रात को कैसे, क्या किया जाए?
उस समय, उस इलाके के एस.डी.ओ. रणजीत सिंह का चेहरा उसकी स्मृति पर उभर आया, उसने अपने मोबाइल फोन से उनके नम्बर निकाल कर उन्हें काॅल किया, ’हेलो! सर..।’
’इस समय रात में कैसे याद किया भाई। आज कल काफी बीजी हो, न कभी फोन, न मिलने का बहाना, हां बोलो क्या काम था, इतनी रात में।’ उन्होंने बड़े-बड़े अलफाजों में सब कुछ कह दिया।
वह धीरे से बोला, ’जय हिन्द सर, बरसात कैसी है?’
उन्होंने कहा ’अरे!, छोड़ो ये सर-वर, मैं वही पहले वाला रणजीत हूं, तुम्हारा दोस्त, अब याद रखना कभी भूल के भी सर शब्द का इस्तेमाल मत करना। बरसात अब थम गई है।’
उसने फिर उन्हें वो पूरा वाकिया सुनाया, उन्होंने तुरन्त कहा ’अबे यार! मुझे पहले बताना चाहिए, भाभी को लेने मैं गाड़ी भेज देता, शहर से केम्प की दूरी तो 12 किमी. ही है, गाड़ी सुबह छोड़ने भी चली जाती। हां तुम अंकुर का क्या कह रहे थे, मैंने ठीक से सुना नहीं। वह भी साथ है क्या?’
’अरे हां भाई !,आप जानते ही हो उसे, वो है तो नौटंकीबाज, ऐसे कैसे रूक जाएगा यहां? चल दिया होगा दोस्तों के साथ,मेरे मना करने पर भी। हाईक टीम का पीछा करते हुए, कहीं बरसात व रेतीले टीबोंमें रास्ता भटक गया, अब उसे कैसे ढूंढे।’ उसके दर्द भरे स्वर उभर गए।
’खैर, तुम छोड़ो, यह काम मेरा है, मैं स्वयं उस जगह पहुंच कर जायजा लेता हूं, जरूरत पड़ी तो फिर फोन करूंगा, ओके..।’ रणजीत सिंह ने जल्द बाजी में कहा।
आधे घण्टे का समय ही नहीं हुआ होगा की उसके फोन की घण्टी पुनः बज उठी। अब नींद तो मीलो दूर का रास्ता तय कर चूकी थी, अबकी बार आवाज कुछ दबी-दबी सी थी उसने कहा ’रेणू! क्या हुआ अंकुर का, एस.डी.ओ. साब पहंुचे की नहीं?’
रैणू ने फिर वहीं रोनी कर्म प्रारम्भ कर दिया, ’ हां वो आ गए हैं, पाचक! मुझे डर लग रहा है, अन्य केडेट’स ने आस-पास तो काफी ढूंढा, पर..... अब तक कोई खबर नहीं, उसकी।’
उसने उसे धैर्य रखने को कहा, पर आखिर औरत-जात का हृदय होता तो नाजुक ही है। उसने अपने स्वरों को अब भीगो दिया था।
उसेे भी अब चैन कहा था। चिन्तन का सैलाब तो फूटना ही था। रात में ही अपनी गाड़ी के संग चल दिया उस अनजानी मंजिल का सफर तय करने।
सवेरे होते-होते एस.डी.ओ. साब का फोन एक बार फिर आया। पर खैर-खबर का इंतजाम नहीं के बराबर था, उसका। पर वक्त था कि स्वयं को संभालने के लिए मजबूर कर रहा था।
सारे केडेट’स परेशान थे, और रेणू के हालात तो, बयां करना भी मुष्किल। उनके जूनियर अधिकारी ने उसेे बताया कि अब तक पास के सारे टिबों पर खोजा गया पर कहीं कोई संकेत नहीं मिला।
पाचक अब वहां पहुंच ही गया था। जाते ही एस.डी.ओ. साब व रेणू के साथ अन्य व्यक्तियों से मिलन के साथ पूछताछ का जिम्मा तो पूर्ण कर लिया, पर अब भी संकोच था, मन में। आखिर कैसा होगा, कहां होगा, वह? एस.डी.ओ. साब ने कहा ’मैंने अपने अधीनस्थों के साथ, कुछ स्थानीय लोगो को भेजा है, हीे सकता है, शायद जल्द ही हमें सकारात्मक परिणाम मिले।’
दस बजे तक बात आग की तरह फैल चुकी थी, पास के गांव से लेकर शहर तक। मीडिया ने भी दस्तक दे दी। लोगो वा जमावड़ा बढ़ता ही जा रहा था। स्थानीय लोगो में से एक पषु-पालक बालक को कंधे पर उठाकर गांव की तरफ रूख कर रहा था। बोझ के मारे बार-बार विश्राम लेते हुए।
इधर भीड़ को देख, उसने आवाज लगाई ’अरे कोई इस बालक को उठाने में मेरी मदद करो! रेत के खेत में, फोग में, न जाने कब लिपटा पड़ा था। बेहोषी की अवस्था में।’
एक केडेट ने उस कोहराम में उस चीरती आवाज को सुन कर उसकी ओर रूख किया। वह अचंभित अचित्त था ’अरे! यह तो अंकुर है।, सर...!, मेडम...!मिल गया, मिल गया।’
आवाज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, कैमरे से लगाकर, उपस्थित सभी जन का। कोई उसके भाव को समझने की, तो कोई उसके हाथ के संकतों के सरलीकरण का प्रयास कर रहा था। अब दौड़ने वालो में केवल दो चित्र उभर हुए थे, रैणू और एस.डी.ओ. साब।
मैं कैमरे को उनके पीछे लेकर झूम करता पैदल ही चल रहा था। बस दिल में दुआ थी, सलामत रहे। एक औरत का बच्चों के प्रति प्यार और एक अधिकारी की रक्षक पंक्ति। सब ट्वीटर पर ट्वीट कर रहे थे। कोई सराहना, तो कोई संदेश।