इन्तजार करते-करते आखिर वह क्षण आ ही गया था, जब शिवम निधि को अपने
माता-पिता से मिलवाने अपने घर ले जा रहा था. दोनों पूना मेनेजमेंट कॉलेज
में मिले थे. दो साल से डेटिंग कर रहें थे. जब फैसला कर चुके कि वे
एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं और शादी करके अपने रिश्तों को अंतिम अनजान
देंगे तो माता-पिता पिक्चर में आयें. यघपि निधि और शिवम के रिश्ते का
भविष्य उनके माता-पिता की स्वीकृति-अस्वीकृति पर बिलकुल भी निर्भर नहीं
करता था, फिर भी प्रेमी के माता-पिता से पहली बार मिलना तनावपूर्ण तो होता
ही है. निधि के दिल में खलबली मची हुई थी. पारिवारिक अस्वीकृति रिश्ते पर
जबरदस्त दबाव डाल सकती है, विशेषकर जब आपका बॉयफ्रेंड एक अलग जाति का है.
निधि दिल्ली की पंजाबी थी और वह देहरादून का गढ़वाली. निधि को इस बात का भी
भय था कि शिवम के माता-पिता से मुलाक़ात कहीं नये मुद्दे न खड़े करदे.
दिल्ली से शदाब्दी ट्रेन से वह अपने माता-पिता के संग देहरादून पहुंची, मकसद था शिवम के माता-पिता से मिलना. शिवम उन्हें देहरादून रेलवे स्टेशन लेने आया था. बसंतविहार के हरे-भरे इलाके में एक सुंदर बंगले के आगे शिवम ने कार रोकी. निधि ने अपनी होने वाली ससुराल को भरपूर निहारा. नेमप्लेट पर पढ़ा – डाक्टर प्रमोद भट्ट; सुनिता भट्ट; १२ बसंतविहार.
दिल्ली की घनी आबादी में वह एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में रह कर बड़ी हुई थी. बंगलौर में भी एक तंग फ्लैट में दो लड़कियों के साथ रहती है. यहाँ आम व लीची के पेड़ों से घिरा यह बंगलानुमा घर उसे बेहद भाया. लॉन, क्यारियाँ, किचन गार्डन, पेड़ सब कुछ था घर के परिसर में.
सुनिता भट्ट व प्रमोद भट्ट बनेठने उनकी अगवानी में खड़े थे. उनके दो बेटे ही उनका संसार थे. बड़ा बेटा, शिवम बंगलौर में नौकरी करता था और छोटा बेटा अनुपम सिंगापुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था. शिवम अपने माता-पिता को निधि के बारे में पहले ही बता चुका था... कि वह उससे प्रेम करता है, उससे शादी करना चाहता है. बच्चों की ख़ुशी में अपनी ख़ुशी. बेटे की गर्लफ्रेंड उनके सम्मुख खड़ी थी. सुनिता ने निधि को अपने ममतामय आगोश में भर लिया. निधि में ऐसी कोई कमी उन्हें नजर नहीं आई कि बेटे के चुनाव में अपनी रजामंदी न दे.. बेटे के साथ ही उसने पूना से एम.बी.ए. किया था. तदुपरान्त दोनों बंगलौर में एक मल्टीनेशनल कम्पनी में नौकरी कर रहे थे. एक जैसा काम कर रहे थे, एक जैसा कमा रहे थे. वह सभ्रांत परिवार की थी. पंजाबी हुई तो क्या हुआ, आजकल कौन जाति वगैरह के मतभेद को मानता है. विजातीय विवाह भारतीय समाज में अब एक आम बात हो गयी है.
रिश्ते में उन्होंने भी अपनी मुहर ठोक दी. दोनों पक्षों के माता-पिता ने मिलकर सगाई व शादी की तारीख तय करली. पहले सगाई हुई, फिर धूमधाम से शादी हुई. मल्हौत्रा पंजाबी परिवार की कन्या, भट्ट गढ़वाली परिवार की बहू बन गयी.
नये रिश्ते, नये अहसास... सुनिता ने निधि को सिर आँखों लिया. अपनी खुद की कोई बेटी नहीं थी, निधि को पा दिल की मुराद पूरी हो गयी. “तू मेरी बहू नहीं, बेटी है...” ‘मेरी बिटिया,’ मेरी बिटिया...’ कह कर उसे एक बेटी की उपाधि देदी. निधि ने भी सास को माँ तुल्य समझ माँ का दर्जा दिया. “आप मेरी सास नहीं, माँ हो...” वह सुनिता से बोलती.
सास-बहू दोनों मिलकर घूमती-फिरती. साथ-साथ उन्होंने कई यात्रायें की. जब भी निधि बंगलौर से छुट्टियों में देहरादून आती सुनिता एक कुक नियुक्त कर लेती. बहू नौकरी करती है, घर आराम फरमाने आती है. उसे किचन में देख वह भी किचन में घुसेगी. सास का यह भाव निधि के मर्म को छू गया. वह कार में सास को घुमाती – कभी लच्छीवाला, कभी जोगीवाला... दोनों सास-बहू काले चश्मे चढ़ाए रखती. बहू ड्राइव करती, सास बगल में बैठी उसका दिशा निर्देश करती. जमाना कहता – अरे वाह ! सास-बहू हो तो ऐसे हो!
राजी-ख़ुशी, खिलखिलाते हुए दो वर्ष बीत गये.
शादी के दो वर्ष बाद निधि का बेटा हुआ तो परिवार में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी. दादा-दादी ने अपने रिश्तेदारों व ईष्टमित्रों को आमंत्रित कर एक बहुत बड़ी पार्टी दी. दादा-दादी की तरफ से बच्चे को नाम दिया गया – चितरंजन. सब उसे चिन्नू पुकारने लगे.
तीन महीने की मेटरनिटी लीव व मेडिकल अवकाश वगैरह मिलाकर निधि ने छह महीने खींच लिये और छह महीने पूरे मातृत्व में बिता दिये. अब नौकरी ज्वाइन करनी थी. सवाल उठा कि बच्चे की बेबीसिटिंग कौन करेगा? उसकी अनुपस्थिति में सुबह से शाम तक कौन उसके बच्चे को देखेगा. सुबह आठ बजे घर से निकल कर वह रात आठ बजे तक घर पहुंचती है. शिवम तो और भी व्यस्त रहता है. एक नैनी रख लेंगे, मगर क्या एक अनजान व्यक्ति पर भरोसा कर सकते है? उसे अपना बच्चा थमा सकते हैं? घर का अगर कोई सदस्य, नानी या दादी बच्चे को देखे तो ज्यादा अच्छा रहेगा.
निधि की माँ एक स्कूल टीचर थी. अपनी गर्मियों की छुट्टियों में दिल्ली से बंगलौर आ उन्होंने डेढ़ महीने अपनी बेटी को दे दिये, फिर साफ़ कह दिया कि अब वह अपनी सास को बुलाये. उसकी सास नौकरीशुदा नहीं, सिर्फ एक हाउसवाइफ है. उनके पास फुरसत ही फुरसत है.
सो फोन गया बंगलौर से देहरादून सासूमाँ के पास. पोते की बेबीसिटिंग का बुलावा आया. सुनिता व प्रमोद की आपस में मन्त्रणा हुई. प्रमोद मेडिकल डाक्टर था, देहरादून में अपनी जमी जमाई प्रेक्टिस छोड़ कर नहीं जा सकता था. किन्तु उनका पोता, वंशधर किसी आया की निगरानी में पले यह भी उन्हें गवारा नहीं था. बहू नौकरी भी नहीं छोड़ सकती. वे आजकल के लोग थे. जानते थे कि अगर बहू नौकरी छोड़ देगी तो घर के समस्त खर्चों का भार उनके बेटे पर पड़ जायेगा. यह भी उन्हें पूरा-पूरा भान था आज की महंगाई के जमाने में एक की कमाई से घर ढंग से चल नहीं सकता. आज के युग के भौतिक सुख-साधनों का लुत्फ़ उठाने के लिये पति-पत्नी दोनों का नौकरी करना अनिवार्य है.
अंततः सुनिता अपना घर-बार व पति को छोड़ बंगलौर आ गयी, बहू-बेटे के पास उनका बेटा संभालने. कुछ समय तक सास-बहू में खूब जमी. कभी माँ-बेटी बन कर तो कभी दो सखियाँ बन कर साथ घूमी-फिरी, पिक्चरें देखी, रेस्तराँ में खाना खाया. खूब लुत्फ़ उठाया. किन्तु जल्द ही तकरार शुरू हो गयी, और रिश्तों में दरार पड़ने लगी.
सास के आने से पहले निधि की अपनी माँ डेढ़ महीने उनके पास रह चुकी थी. निधि ने अपनी सास से वही अपेक्षा की जो उसकी माँ उनके लिये किया करती थी. सुबह-सुबह उठ कर चिन्नू को सम्भालना, अपने बेटी-दामाद को चाय-नाश्ता बना कर देना, यहाँ तक कि वह उनके ऑफिस के लिये लंच भी पैक किया करती थी. यहाँ सासुमाँ सबुह आठ बजे तक खर्राटे भरती रहती है, और जब उठती है तो सीधे वटसअप पर लग जाती है. शुभप्रभात से शुभरात्रि तक इनके वटसअप पर मैसेज चलते रहते हैं. जब देखों कम्प्युटर पर बैठी रहती है. ऐनक चढ़ा कर फेसबुक पर पोस्ट पढ़कर मंद-मंद मुस्कुराती है. अपनी नई-नई खिची फोटुवें अपलोड करती है. निधि को आवाज लगाती है, “निधि बेटे, चाय !”
निधि कुढ़ जाती है. ऑफिस के लिये तैयार होना, चिन्नू का सुबह का काम करना. शुरू-शुरू में तो उसने सास को चाय बना कर देदी, फिर खीज कर कहने लगी, “मम्मी, आप खुद ही बना लो. मुझे ऑफिस की देर हो रही है.”
सुनिता ने बहू को उलाहना दी, “अरे तू अपने लिये भी तो बनाती है. एक के बजाए, दो कप पानी चढ़ा दे.” निधि ने कोफ़्त में सुबह की चाय पीनी बंद करदी.
उसे ग्लानी तब हुई जब उसने देखा शिवम अपनी माँ को सुबह की चाय बना कर देने लगा. सासूमाँ चाय की चुस्कियां भरते हुए आराम से फेसबुक पर लगी रहती है. चिन्नू को उनके हाथ से लेने के लिये तब कुर्सी से उठती है, जब वे बिलकुल तैयार हो घर से ऑफिस के लिये निकलने को हो जाते हैं. अपनी माँ से बिछुड़ते हुए चिन्नू बहुत रोता-बिलखता है. उसका दामन ही नहीं छोड़ता. दादी-माँ के पास जाने के लिये बिलकुल तैयार नहीं रहता.
निधि दिन भर ऑफिस में बैठे अपने लाडले के बारे में सोचती रहती है, कैसा होगा वह, कहीं रो तो नहीं रहा होगा. अच्छे ढंग से खा-पी तो रहा होगा. पता नहीं सासूमाँ उनके पीठ-पीछे उनके नन्हें को कैसे देखती होगी. मगर शाम को जब घर लौटती है तो चिन्नू को दादीमाँ के साथ खेलते हुए पाती है. वह खुश लगता है. निधि आश्वस्त हो जाती है, चलो उनके सामने नहीं, उसके पीठ-पीछे सासूमाँ उसके बच्चे को ढंग से देखती है. आखिर दो बेटे पाले हैं उन्होंने. उसे उनपर नाहक शक नहीं करना चाहिए. वह भले ही उनके लिये पराई है, मगर चिन्नू उनका अपना खून है. किन्तु जहाँ वे एक बार में घुसे, सासुमाँ पूरी पसर जाती है. चिन्नू पर हाथ भी नहीं लगाती. अपने बेटे, शिवम के बगल में बैठ जाती है, उससे सट कर. बेटे पर अतिरिक्त स्नेह भाव जताते हुए पूछती है, “कैसा रहा दिन?” निधि से एक बार भी नहीं पूछती कि उसका दिन कैसा रहा.
“माँ, तुम्हारा दिन कैसा रहा,” शिवम विनम्र स्वर में अपनी माँ से पूछता है. “क्या बताऊँ...?” गहरी सांस लेकर सासूमाँ शुरू हो जाती है कि कैसे चिन्नू ने उन्हें दिन भर नचा कर रखा. उन्हें खाने नहीं दिया, सोने नहीं दिया. यहाँ तक कि वह नहा भी नहीं पायी. “तू तो बहुत शांत था शिवू, जब तू छोटा था, तेरा बेटा किस पर चला गया,” कहते हुए वह ताड़ती नजरों से निधि को देखने लगती.
शिवम हंस पड़ता है. अपनी माता के प्रति कृतार्थ हो जाता है. निधि जलभुन जाती.
“क्या खायेगा तू?”
“माँ आज तो चिकन खाने का मन है...”
निधि की तरफ देखते हुए वह कमंट मारती है, “अब तेरी यह वेजिटेरियन वाइफ तो तेरे लिये चिकन बनायेगी नहीं...”
“मम्मी, आप बना लीजिये अपने बेटे के लिये चिकन,” निधि तल्खी से बोलती है.
“ना बाबा ना... मैं कुछ नहीं बनाने वाली...” वह अपने दोनों हाथ उठाते हुए प्रतिवाद करती है. “थक गयी मैं चिन्नू को अकेले दिन भर देखते हुए. उसे पकड़-पकड़ कर मेरा फ्रोजन कंधा दर्द होने लगा है,” कराहते हुए वह अपना कंधा पकड़ लेती है.
शिवम अपनी माँ का कंधा सहलाते हुये नरमी से कहता है, “माँ अब आप आराम करो. मैं और निधि घर पर हैं... मैं रेस्टोरेंट से चिकन खरीद कर ले आता हूँ...”
“बटर चिकन लाना...” माँ फरमाईस करती है.
शिवम झोला उठा कर पूछता है, “और कुछ माँ....?”
माँ-बेटे का इस तरह सौहार्दपूर्ण तरीके से आपस में बतियाना निधि को अखर जाता है. जब उसकी माँ उनके पास थी, पति पूरा का पूरा उसका अपना था. यहाँ सासूमाँ बेटे के ऑफिस से घर पहुंचते ही उसके पहलू में जम जाती है. दोनों माँ-बेटे मिलकर प्रेम से परस्पर बतियाने लगते हैं. वे यह भी नहीं सोचते कि निधि भी अपने पति को सुबह से शाम को देख रही है. उसके समय पर निधि का भी कोई हक है. निधि से सासूमाँ उम्मीद करती है वह उन्हें चाय-नाश्ता परसे, शाम के खाने का इंतजाम करें. उसके पति को लेकर उसके साथ प्रतिस्पर्धा करती है.
एक बार तो हद हो गयी. जब पिछले हफ्ते वे लालबाग घूमने गये थे, फोटो खिंचवाते वक्त निधि से कहने लगी, वह हट जाये. उसे अपने बेटे व पोते के साथ अकेले में अपनी फोटुवें चाहिये. निधि एक तरफ हो गयी. सासूमाँ विभिन्न पोज बनाते हुए कभी अपने पोते को गोदी में थाम, कभी अपने बेटे के कंधे पर झूल एक के बाद, दनादन फोटुवें खींचा रही है. केमरामेन निधि बनी है. बहरहाल वे फोटुवें फेसबुक पर अपलोड होती हैं – लोगों के कमन्ट्स पढ़ सासूमाँ निहायत ही खुश होती है.
कैसी है सासूमाँ ! निधि सोच में पड़ जाती है. पूरे तेवर हैं. जींस, मिडी पहनती है. पार्टियों में वाइन व बियर भी चख लेती है. फ़िल्में तो इन्हें रोज दिखा दो. चाट-पापड़ी खिला दो. रोज सुबह उठते पूजा-पाठ नहीं करती. वटसअप करती है. कम्प्युटर खोलती है. कहने के लिये तो इतनी आधुनिक है, मगर बहू को एक पारम्परिक भूमिका में ही देखना चाहती है. इतना ही नही बहू-बेटे के बीच में दरार डाल रही है. स्वार्थी ! शिवम भी अपनी माता के आगे पूरा नतमस्तक रहता है.
कैसे उसने अपनी सास को अपनी माँ समझ लिया! एक माँ की संवेदनायें तो इनमें है ही नहीं.... जब उसकी माँ साथ में थी, चिन्नू कभी रात में रोता था तो उसकी माँ चिन्नू को अपने पास रख लेती थी, बेटी से कहती थी, वह आराम से सो जाए. उसे सुबह ऑफिस जाना है. और इधर सास का रात को उठ कर चिन्नू को सम्भालना तो दूर, शिवम भी उसकी बगल से उठकर अपनी माँ के पास सोने के लिये चला जाता है.
एक रात वह चिन्नू से जूझते-जूझते परेशान हो गयी. उसे दूध पिला दिया, हवा में थोड़ा घूमा दिया. वह चुप होने का नाम ही नहीं ले रहा. रात की स्तब्धता में उसका रुदन और भी भीषण लग रहा था. अगली सुबह उसे ऑफिस भी जाना है. यह शिवम कहाँ चला गया? सोचते हुए वह चिन्नू को पकड़े हुए दूसरे बेडरूम में आई. शिवम आराम से अपनी माँ के बगल में लेटा सो रहा. वह तिलमिला गयी, कस कर चिल्लाई, “मैं यहाँ बच्चे से अकेले जूझ रही हूँ और तुम यहाँ आराम से सो रहे हो! क्या बच्चा सिर्फ मेरा ही है?”
दोनों माँ-बेटे आँखे मलते हुए हड़बडा कर उठे. शिवम अपराधी भाव से भर गया. ठंडी आवाज में तर्क देने लगा, “चिन्नू रात भर कुनकुन करता है. अब मैं तो जग कर कुछ नहीं कर सकता. कुदरत ने दूध तुम्हें ही दिया है उसे पीलाने के लिये. सो मैं सोचता हूँ, मैं भी अपनी नींद क्यों खराब करूं. यहाँ माँ के पास आकर सो जाता हूँ... घर में दो ही बेडरूम हैं... ”
सुनिता अपने बेटे के गले में बाँहे डालते हुए, इठलाते हुये बोली, “तुम्हारा बेटा तुम्हारे साथ, और मेरा बेटा मेरे साथ...”
निधि का क्रोध परकास्था पर पहुंच गया. कर्कश स्वर में सास से बोली, “आखिर आप स्टीरियोटाइप मदर-इन-लौ निकली. अपनी हद में रहिये. हमारे मामले में अपनी टांग न अड़ाओ.”
निधि को अपनी माँ से यूं असभ्यता से बात करते देख शिवम रोष से भर गया. निधि पर इल्जाम लगाने लगा, “निधि, मम्मी देहरादून में अपना घर छोड़ कर, पापा को छोड़ कर हमारे बच्चे को देखने आई है, और तुम उनसे जरा भी इज्जत से पेश नहीं आती.”
“जाने दे बेटा...” सुनिता दार्शनिक अंदाज में बोली, “लोग किसी का आभार बहुत जल्दी भूल जाते हैं... स्वार्थी दुनिया है. ”
“एक सास एक माँ को कभी रिप्लेस नहीं कर सकती. इनकी यहाँ कोई आवश्यकता नहीं है,” निधि अपने पति से बोली. “ये वापस देहरादून घर चली जाये.”
“अच्छा,” सुनिता तिलमिलाई, “तुम्हारा घर देखूं, बच्चा देखूं तो ठीक, तब मैं तुम्हारी सासूमाँ हूँ, तुम्हारे बच्चे की दादीमाँ हूँ. अगर कुछ सलाह-मशवरा दूँ तो गैर हो गयी. तुम्हारे मामले में अपनी टांग न अड़ाओ. हूँ ! यह दोहरी मानसिकता नहीं चलेगी. समझी लड़की! ”
“दोहरी मानसिकता तो आपकी है – बेटा ऑफिस से आया तो वह थका-मांदा है, उसे पूरा आराम चाहिए, और अगर बहू ऑफिस से घर लौटे तो वह तफरी मार कर आ रही है. वह अपना बच्चा सम्भाले. चूल्हा-चौका सम्भाले... कभी पूछा आपने मुझसे कि मेरा दिन कैसा बीता. मेरी खाने की क्या इच्छा है?” कहते-कहते निधि का स्वर रूंध गया.
“यह उम्मीद तो तू मुझसे कतई मत कर कि मैं तुझे कोई ऐसा भाव दूंगी,” सुनिता हाथ नचाते हुए बोली. “सास हूँ तेरी, नौकरानी नहीं. इतना तू कान खोल कर सुन ले – अपने बेटे को तू पसंद थी तो तुझे अपने घर की बहू बना लिया, वरना तुझ जैसी को तो हम जरा भी घास नहीं डालते... हमारी सारी गढ़वाली बिरादरी हमसे कहती है- अपने ऐसे गोरे-चिट्टे लड़के के लिये ऐसी काली-कलूटी पंजाबन क्यों लाये... ”
“माँ खामोश !” शिवम अपनी माँ पर चीखा.
“जैसी भी हूँ, आपसे तो सुंदर ही हूँ...” निधि अपनी सास के स्थूलकाय शरीर को घूरते हुए बोली, फिर पाँव पटकते हुए अपने कमरे में चली गयी.
शिवम महसूस करने लगा कि उसकी माता व पत्नी के बीच रिश्ते में प्रतिद्वंद्विता का एक अंतर्निहित भाव समा रहा है. माँ, पत्नी व वह, एक त्रिकोणीय रिश्ता बन रहा है. उसे कुछ करना पड़ेगा, नहीं तो उसका दाम्पत्य जीवन नरक बन जाएगा. प्रतियोगी भावनाओं के साथ निपटने के लिए उसे एक प्रभावी रणनीति अपनानी पड़ेगी. ऐसा कुछ करे कि पत्नी भी न रूठे और माँ का भी सम्मान बरकरार रहे. वह पत्नी को दुखी नहीं देखना चाहता. माँ को भी अपमानित नहीं करना चाहता. अशिष्टता से नहीं, वरन दृढ़ता से उसे अपनी माँ व पत्नी से पेश आना चाहिए. उसे माँ व पत्नी, दोनों पक्षों में से कोई भी खलनायक नजर नहीं आता, दोनों पीड़ित नजर आते हैं.
नफरत इंसान से क्या-क्या करवा लेती है? वह देख रहा था कि सास-बहू की आपस में बातचीत बिलकुल बंद हो गयी है. दोनों एक दूसरे को कानी आँख नहीं सुहाते. जब वह ऑफिस से थका-मांदा घर लौटता है, दोनों उस पर अपना अधिकार जताने लगते हैं. उसे अपने-अपने बेडरूम में घसीटने लगते हैं. वह तंग आ गया है इस जंजाल से. उसने दोनों से अलग-अलग बात की कि आखिर वे क्या चाहती हैं. निधि बोली – उसकी माँ उन्हें अपनी राय, अपने मत तो दे सकती हैं किन्तु उनके जीवन में हस्तक्षेप नहीं कर सकती.
माँ बोली, उसका बेटा गोरा-चिट्टा, इतना स्मार्ट है. उसने उसे जन्म दिया है, पालपोस कर बड़ा किया है. इसका कुछ तो सिला उसे बहू से मिलना चाहिये.
दोनों में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं था. ऐसे साथ रहने से क्या फायदा ! घर जहन्नुम बन रहा है. पत्नी को घर से निकलने को नहीं कह सकता. शिवम ने हार कर अपनी माँ को ही सुझाया, उन्हें बंगलौर आये चार महीने हो गये. पापा वहाँ अकेले हैं. वे फिलहाल देहरादून चली जाये. बाद में वे देखेंगे. अगर उन्हें उनकी जरूरत पड़े तो वे बाद में उन्हें बुला लेंगे.
“हाँ, फ़ालतू हूँ मैं यहाँ... जब कहो, दौड़ी चली आऊँ, जब कहो वापस चली जाऊँ. अपनी माँ को इतना गयागुजरा मत समझ...”
नाराज होकर सुनिता ने अपना सूटकेस बाँध लिया. घर से विदा लेते हुए जब उसने चिन्नू को चूमा तो वह दादीमाँ को छोड़ ही नहीं रहा. चार महीने तक अपनी दादीमाँ के साथ रहते हुए चुन्नू उनका आदी हो गया था. “चून्नू, इस घर में एक तू ही है जो मेरी कद्र करता है...” सुनिता बोली. बड़ी मुश्किल से उसने अपने आंचल को पोते की गिरफ्त से मुक्त किया. जाते-जाते निधि को सुना गयी, “तेरा भी एक बेटा है.. तुझे पता चलेगा जब तू भी एक दिन सास बनेगी...क्या होते है ये रिश्ते...? क्या होते है ये अहसास, ये जज्बात ...? ”
सासूमाँ चली गयी, अपने पीछे छोड़ गयी एक घुटन, मनहूसी और तमाम प्रश्नचिन्ह. अगर माँ नाराज है तो क्या वे खुश रह सकते हैं ? निधि ने महसूस किया कि उसे अपनी सास को सास ही समझना चाहिए, माँ नहीं, जो उसके नाज-नखरे उठाये, उसे सिर-आँखों पर रखे. उसकी अपनी माँ उसके पति शिवम से कहाँ सीधे बात करती है. अपने दामाद से वह एक दूरी बना कर रहती है.
एक बात और... उसे अपने बच्चे को देखने के लिये ना तो अपनी माँ पर आश्रित होना चाहिए, न ही अपनी सास पर. वह उसे इस जग में लायी है, इसलिए यह केवल उसका दायित्व है अपने बच्चे की परवरिश करना जब तक वह अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो जाता. उसने अपने बॉस से बात की, अपनी समस्या खुल कर उसके सम्मुख रखी. बॉस से उसने कहा कि कम्पनियां व कार्यालय ऐसा प्रवाधान करें कि छोटे बच्चों की मातायें नौकरी भी कर सकें और अपने बच्चों को भी अपना प्रयाप्त समय दे सकें. उनके लिये अतिरिक्त अवकाश की व्यवस्था होनी चाहिये.
खैर अभी जो भी प्रवाधान व प्रक्रियायें थी, उनके अनुरूप उसने अपनी नौकरी के घंटे घटा दिए. नौकरी फुलटाइम नौकरी से पार्टटाइम कर ली. हफ्ते में दो दिन ‘वर्किंग फरोम होम’ कर दिया. तनखाह भले ही कम मिलेगी मगर बच्चे को अपना समय तो दे सकेगी. जीवन की प्राथमिकतायें अभी कुछ और हैं.
रह-रह कर निधि को सास का ध्यान आ जाता. उनके प्रति उसके मन में दया उमड़ने लगती. किसी औरत के लिये अपनी सास से निभाना एक सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण रिश्ता है, और वह इसमें खरा उतरना चाहती थी. अगर उसकी सास से नहीं निभी तो रिश्ते की यह अनबन परिवार के हर सदस्य को प्रभावित करेगी. ससुर को, देवर को, आगे चल कर उसके पुत्र को भी. जबसे सास लौट कर देहरादून गयी है, देवर के सिंगापुर से फोन आने बंद हो गये हैं. जो वह अपनी भाभी को स्नेहमयी ईमेल्स लिखता था, उसने लिखनी बंद करदी है. जब कभी वह अपनी तरफ से उसे फोन करती है, वह उखड़ा-उखड़ा लगता है. पता नहीं क्या-क्या कान भरे सासूमाँ ने अपने छोटे बेटे के. ससुर से भी जब कभी फोन पर बात होती है तो उनके व्यवहार में भी पहले की तरह वह आत्मीयता नहीं झलकती. चिन्नू जब बड़ा होगा तो उसके दादीमाँ से रिश्ते नहीं पनप सकते, अगर उसकी अपनी माँ के रिश्ते उनसे ठीक नहीं.
देहरादून में अपने बरामदे में लगे जूट के झूले में झूला झूलते हुए सुनिता सोच रही है, उसे निधि को इस भ्रम में नहीं रखना चाहिए था कि वह उसकी बेटी है. ‘मेरी बिटिया... मेरी बिटिया...’ कह कर उसने ही उसके मन में भरा कि वह उसकी माँ है. वह उससे एक माँ जैसी अपेक्षा रखने लगी. जब उसकी वह अपेक्षा पूरी नहीं हुई तो वह उससे खफा हो गयी. ये रिश्ते अलग- अलग हैं, जो अलग-अलग तरह से निभाने चाहिए. उसने ठीक ही कहा था कि वे उन्हें अपनी राय-मशवरें तो दे सकती हैं, किन्तु उनकी जिन्दगी में दखलांदाजी नहीं कर सकती. वे परिपक्व हैं, शिक्षित हैं, नौकरी-पेशा वाले हैं. दुनिया देखी है उन्होंने. अगर वह इसी तरह उससे खफा रही और अपने चिन्नू को उसके पास नहीं आने देगी तो वह कुछ भी नहीं कर सकती. बहू अपनी नहीं तो उसके बच्चे भी अपने नहीं...
समय बहुत जल्दी बीत जाता है, जल्द ही चिन्नू ढाई साल का हो गया, किंडरगार्टन जाने लगा. चार घंटे किंडरगार्टन में बिताता है, फिर किंडरगार्टन से लगे एक डे-केयर में चला जाता है. शाम को जिसको जैसी सुविधा हो, शिवम व निधि में से एक उसे डे-केयर से घर ले आता है.
एक रोज जब निधि चिन्नू को लेने डे-केयर गयी हुई थी तो यकायक उसे ऊबकाई आई... उसने महसूस किया इस महीने उसे मंथली पीरियड भी नहीं हुए... कहीं वह फिर से प्रेगनेंट तो नहीं... रास्ते में कार रोक कर एक फार्मेसी से प्रेगनेंसी टेस्ट किट खरीद लिया. घर आकर यूरिन चैक किया, तो रिजल्ट पोजिटिव निकला. मातृत्व के इस अहसास ने उसे विचलित नहीं किया. एक मुस्कान से भर दिया... किसे बताये सबसे पहले...? एकाएक अपनी सासूमाँ का ध्यान आ गया. गुनगुनाने लगी:
जिस दिन मैंने तुम्हारे बेटे से शादी की,
एक अन्य माँ मुझे मिली.
तुम्हारा शुक्रिया अदा करती हूँ
जो प्यारी बातें तुमने की.
तुमने एक नन्हें को बढ़ा किया
उसे एक संबल पुरुष बना मुझे सौंप दिया.
अपना शालीन बेटा तुमने मुझे दिया
जिसके साथ मैं अपनी जिन्दगी गुजर करती हूँ.
तुम उसकी लाडली माँ हो
और मैं उसकी भाग्शाली पत्नी हूँ.
तुम मेरे लिये सिर्फ एक माँ ही नहीं,
एक माँ की तुलना में कहीं अधिक हो.
उसने अपनी सास को फोन लगाया, बोली, “मम्मी, आप फिर से दादीमाँ बनने वाली हो...”
बहू का फोन, और फिर ऐसी खबर... सासूमाँ सकते में आ गयी. भावुक स्वर में बोली, “बिटिया चाहिये मुझे ...”
निधि हंसते हुए बोली, “मम्मी, मुझे भी बेटी चाहिये... भगवान से दुआ करो...”