Thursday, 9 March 2017

साहिल....

साहिल को आज नींद आ ही नहीं रही थी । करवटें बदल – बदल कर हैरान हो गया । विचारों की तरंगें पीछा ही नहीं छोड़ रहीं थीं । “.....आखिर मैंने ऐसा क्या गुनाह किया है, जिसकी सजा मुझे मिल रही है । .... आज के जमाने में ऐसा कौन है जो कर्ज नहीं लेता ..... फिर मैंने तो कर्ज बैंक से लिया है, किसी साहूकार से तो नहीं लिया …… ...अरे करू तो क्या करूँ, कोई भी लोन मैंने आराम या विलासिता के लिए तो नहीं लिया । क्या बाबूजी का ऑपरेशन नहीं करवाता …? क्या छोटे भाई की पढ़ाई के लिये कर्ज़ नहीं लेता ...? फिर खुद का घर और फर्नीचर नहीं चाहिए…….. ।” विचारों के मकड़ जाल में फँसता-उलझता बहुत ही मुश्किल से सुबह-सुबह हल्की सी झपकी लगी । उसे झपकी भी नहीं कहा जा सकता । क्योंकि पलक से पलक लगी ही थी कि दूध वाले की कर्कश बेल से नींद खुल गई । उठा, दूध लिया । पत्नी और बच्चों पर डाली, कितने आराम से सोये हुये हैं । .......सोया हुआ इंसान कितना मासूम लगता है...... ”।
आज तीन तारीख है, छ: तारीख के पहले – पहले स्टेडी लोन की किश्त भरनी है । 10 तारीख तक मकान के लोन की किश्त भरनी है । इन तारीखों के अलावा साहिल को और कोई तारीख याद ही नहीं रहती । क्या करूँ, जितने भी क्रेडिट कार्ड थे, सबके अगेन्स लोन लेकर बैंक की किश्त भर चुका हूं ....” । बैंक लोन, क्रेडिट कार्ड और किश्तों के बीच में इस कदर जकड़ चुका हूं कि दूर – दूर तक बाहर निकलने का रास्ता नजर नहीं आ रहा । आखिर करे तो क्या करे ...??? दरवाजे में फंसा हुआ न्यूज़पेपर निकाला और उस पर नजर डाले वगैर, सोफ़े पर फेंक दिया । अनमने ढंग से फिर से विस्तर पर जाकर लेट गया । कौन सा रास्ता है, बाहर निकलने का । कहते हैं, जब सब रास्ते बंद हो जाते हैं तो भगवान एक रास्ता जरूर खोल देता है । आखिर है कहाँ वह रास्ता... ।
 छ: बजते न बजते किचिन से ‘सुबह की आवाजें’ आने लगीं । निखार का आई – कार्ड नहीं मिल रहा था, और छोटे सोहम की टाई की गठान नहीं बंध रही थी । आखिर नीरजा चिल्लाकर बोली, “.... जाकर डैडी से टाई ठीक करवा लो, तब तक मैं तुम्हारी वाटर-बोतल भर रही हूं, कहाँ तक खटू तुम लोगों के साथ....”, अनमने ढंग से उठकर सोहम की टाई ठीक की । तनाव की वजह से वह यह भी नहीं देख सका कि टाई का कलर कौन-सा है ? शुभम तोतली आवाज में बोला, “.... डैडी आंखें तो खोलो’…., “हाँ बेटे... हाँ...। ” 5 मिनट बाद खिड़की से बाहर देखा, नीरजा दोनों बच्चों को घसीटती हुई बस-स्टॉप की तरफ ले जा रही थी । साहिल को तो दुनियाँ की कुछ ख़बर ही नहीं थी । नीरजा बच्चों को छोडकर कब वापिस आ गई, उसे पता ही नहीं चला । नीरजा ने चाय के दो कप टेबिल पर रखे और बड़े ही लाड़ से उसे उठाने लगी। बोली , “बाहर आ जाओ, साथ में बना बैठ कर चाय पीएंगे । दिन भर में बस इतना ही तो समय मिलता है हम लोगों को, बैठकर बातें करने का...” । नीरजा को क्या पता में किस दौर से गुजर रहा हूँ । वैसे उनकी गलती भी क्या है, ..... अरे तो फिर मेरी गलती है क्या ....!!! बुझे मन से चाय पी। नीरजा ने चिंता से पूछा “..... आंखे लाल हो रही हैं, रात भर सोये नहीं क्या ? तबीयत भी ठीक नहीं लग रही । ऑफिस में काम प्रेशर बढ़ गया है क्या ?” “....नहीं एसी कोई बात नहीं है, .... थोड़ी देर में ठीक हो जाएगा ।” “ठीक है, जल्दी से नहा कर आ जाओ, आज नाश्ते में डोसे बना रही हूं, और तुम्हारी मनपसंद खोपरे की चटनी ....” । “…ठीक है ...आता हूं नहाकर” एकदम ठंडा सा ‘ठीक है’ सुनकर, लंच में क्या है, बताने का नीरजा का मन ही नहीं हुआ ।
साहिल नीरजा की नजरों से बचने के लिए, हाथ में न्यूज़ पेपर लेकर आराम – कुर्सी पर बैठ गया । एक विज्ञापन पर नज़र गई । कम से कम ब्याज़ दर पर कर्ज पायें । ऐसा लगा जैसे बिच्छू ने डंक मर दिया हो । एक क्षण को ऐसा लगा, पेपर फाड़ कर फेंक दूँ । कर्ज के इस भंवर में ही तो वह फंसा है । थोड़े ही दिनों में बैंक के लोग घर में और ऑफिस में आना शुरू कर देंगे । तब क्या होगा ...?
साहिल बड़ी - ही अनिच्छा से ऑफिस पहुंचा । सारे लोग आपस में हंसी-मज़ाक कर रहे थे, और कल शाम की ‘पार्टी’ की बातें कर रहे थे । महिलाएं हमेशा की तरह एक दूसरे की साड़ियाँ और ड्रेस के गुण – दोषों का बखान कर रही थी । साहिल को देखकर बोले “.....आओ साहिल .... आओ, कभी हम से भी बातें कर लिया करो...” । साहिल नकली हंसी हँसते हुये बोता , …“क्या बात है, सब लोग बहुत चहक रहे हैं .... ” “अरे... साहिल हमारे साथ रहोगे ..... शाम को मिलोगे तो तुम भी ऐसे ही चहकोगे .... ” । साहिल बिना कुछ कहे अपनी सीट पर जाकर बैठ गया । पीसी चालू किया और बिना वजह स्टेटमेंट बनाना शुरू कर आर दिया । हेडिंग, लोन, बाबूजी के हार्ट के ऑपरेशन के लिए दो लाख पचास हजार, छोटे भाई गोल्डी की पढ़ाई के लिए सात लाख, घर बनाने के, दस लाख लिए, घर के फर्नीचर के लिए पांच लाख । टोटल लोन सत्ताईस लाख से अधिक । दूसरा हेडिंग, टोटल किश्त सत्ताईस हजार के लगभग । ये सब लोन भरने के लिए सभी क्रेडिट कार्डस से लिया गया लोन .....लाख. । बैंक की किश्त अब कहाँ से भरूँगा.....“ क्या एक और किसी बैंक से क्रेडिट कार्ड ले लूं .....नहीं बाबा ... नहीं। आजकल क्रेडिट कार्ड तो ऐसे मिलते हैं, जैसे सब्जी-भाजी.... ।
 नकारात्मक विचारों से दिमाग की नसें फटने को आ गईं । अभी – अभी खबर आई थी कि एक परिवार द्वारा बैंक की किश्त न भरने पर से बैंक ने उसके घर पर कब्ज़ा कर लिया था….. और हाँ ये भी तो खबर आई थी कि क्रेडिट कार्ड से अनाप-शनाप खरीदी करने पर और फिर बिल क्लीयर न कर पाने की वजह से तनाव में आकर, मुंबई की एक पूरे परिवार ने सामूहिक आत्म-हत्या कर ली थी, फिर किसानों की आत्म-हत्याएँ तो रुकने का नाम ही नहीं ले रहीं । ...नहीं .....नहीं मेरे साथ ये सब नहीं हो सकता । मैं किसी भी हालत में अपने मासूम बच्चों को और फूल जैसी पत्नी को किसी मुसीबत में नहीं डाल सकता ।
मोबाइल पर कोई फोन आया । मुझे पता था कि या तो किसी बैंक से या क्रेडिट कार्ड वाले का ही फोन होगा..... मैंने जान-बूझ कर फोन नहीं उठाया । पाँच मिनट बाद ही बॉस का असिस्टेंट आकर बोला .... “ साहिल साहब, आपको बड़े साहब याद कर रहे हैं ।.....” “..... हाँ चलो, मैं आता हूं ....” जैसे ही साहब के रूम मेँ पहुँचा, साहब बोले, “ ..... साहिल तुम्हारे लिए फोन आया था, ये लो मैंने नंबर लिखकर रख लिया है, बात कर लेना । ...... क्या बात है, कुछ परेशान लग रहे हो .... , तुम्हारा सीआर (कंफिडेंशल रिपोर्ट) तो मैंने सबसे अच्छी लिखी है, फिर क्यों परेशान हो ..... .” “..... नहीं ऐसी तो कोई बात नहीं है .....” और बॉस से नजरें चुराते हुए रूम से बाहर आ गया । बॉस की दी हुई पर्ची देखी, वही नबर था, जिससे थोड़ी देर पहले मेरे मोबाइल पर फोन आया था । फोन तो करना ही पड़ेगा । कब तक बचेंगे । कोई नया ही नंबर लग रहा था । जैसे ही फोन लगाया, वहां से किसी महिला की मधुर आवाज आई, “....मिस रोमा हियर फ़्रोम रिलाइबल ग्लोबल बैंक...., व्हाट केन आइ डू फोर यू .....” “ मैडम गुड मॉर्निंग मैं साहिल वर्मा बात कर रहा हूं, थोड़ी देर पहले इस नंबर से मुझे फोन आया था……” । “ हां मिस्टर साहिल मैंने ही आपको फोन किया था । एक्च्वली सभी लोन होल्डरों से मुलाक़ात करने के लिए, बैंक के हेड क्वार्टर से एक यूनिट आई है । आप कृपया नौ तारीख को दो बजे, बैंक के, लोन से संबंधित सारे कागजात लेकर बैंक में जाएँ ...... इसीलिए आपको फोन किया था । .... धन्यवाद... ।”
 साहिल को जमीन – आसमान घूमते हुये नजर आने लगे । ये लोग अवश्य ही मेरा घर कुर्क कर लेंगे, फर्नीचर उठा कर ले जाएंगे....., मैं बच्चों को लेकर पेड़ के नीचे बैठूँगा ...” । “..... नहीं ...नहीं... ऐसा नहीं हो सकता, मेरा भाग्य इतना भी खराब नहीं है । बड़े ही घाघ हैं ये बैंक वाले, ऐसा मीठा बोलने वाली महिलायो को रखते हैं के भोला-भाला इंसान इनकी मीठी आवाज में ही फंस जाए ।
 कैलेंडर पर नजर गई अरे ! आज तो आठ तारीख है, नौ तारीख तो कल ही है, इसका मतलब है कल ही मुझे बैंक में जाना है । बॉस से जरूरी काम का बहाना बना कर चार बजे ही घर के लिए निकल पड़ा । समय से पहले घर पहुंचने पर नीरजा आश्चर्य मिश्रित खुशी से बोली, “अरे आज जल्दी आ गए, चलो अच्छा हुआ, बैठो मैं आपके लिए चाय लेकर आती हूं… ” । चाय पीने के बाद नीरजा बोली, “...आज टाइम है तो चलो न मार्केट हो आते हैं, मुझे थोड़ा सामान खरीदना है...” । मेरी प्रश्नवाचक निगाहों का जबाब देते हुये बोली, “...बच्चों का होमवर्क मैंने दोपहर को ही करा दिया था, ताकि शाम को वे आराम से खेल सकें ...” ।
 “.... वाह... नीरजा वाह ... जबाब नहीं तुम्हारा, पढ़ाई के साथ - साथ बच्चों के खेलने का भी ध्यान रखती हो .... कितनी समझदार हो तुम । ...और पढ़ाती तो इतना अच्छा हो कि कभी ट्यूशन की जरूरत ही नहीं पढ़ी......, वाह भाई वाह..., काश मुझे भी ऐसी टीचर मिल जाती..... ” ।
 “.... छोड़ो ... बातों में मत उलझाओ, ये बताओ मार्केट चल रहे हो या नहीं ... ???”
 “.... नहीं नीरजा आज तो रहने ही दो......फिर कभी चलेंगे....”
 “.... मुझे पता ही था...”
 नीरजा को क्या पता मेरे अंदर क्या ज्वालामुखी धधक रहा है, मैं खुद उनको कुछ बताना नहीं चाह रहा था....
 दूसरे दिन बैंक लोन से संबंधित सारे कागजात एक बेग में रखे और बैंक के हेड क्वार्टर से एक आई यूनिट से मिलने के लिए चल पड़ा । ऐसा लग रहा था, जैसे खुद की मैयत में जा रहा हूँ । मशीनवत चला जा रहा था, पाव उठाए नहीं उठ रहे थे । सामने मंदिर देखकर कर अनायास ही मेरा मस्तक झुक गया । बैंक में पहुँचा । मिलने वालों की लाइन लगी हुई थी, मैं भी बेंच पर बैठ गया । सभी लोग उसी की तरह उदास और गमगीन बैठे हुये थे । एक के बाद एक को अंदर बुलाया जा रहा था, और पाँच-दस मिनट के बाद दूसरे गेट से उन्हें बाहर भेजा जा रहा था । एक बात मेरी समझ में नहीं आ रही थी । बाहर जाने वाले सभी लोग प्रसन्नता के साथ बाहर क्यों निकल रहे थे । पता नहीं बाबा ... अंदर क्या चल रहा है । हो सकता है, उन्होने कर्ज की धनराशि जमा कर दी हो !!!
 मुझे बैठ-बैठे दो घंटे हो गए । चार बजे के आस-पास एक नव-जवान सा दिखने वाला युवक बाहर आया और एकदम प्रोफेशनल स्टाइल में बोला, “....हॅलो आई एम समीर फ्रोम दिस बैंक, एक रिकुएस्ट है आप लोगों से, अगर पासिवल हो तो कृपया बाकी लोग कल दस बजे आ जाएँ । आज सभी से बात नहीं हो पाएगी। इफ यू डोंट माइंड...” । कुछ लोग नाराज हो गए, लेकिन मुझे थोड़ा अच्छा लगा, मुझे तो ये भी दु;ख नही हुआ कि मेरे एक दिन की छुट्टी बेकार चली गई, बल्कि मुझे तो ऐसा लगा, जैसे एक दिन की और जिंदगी मिल गई ।
 दूसरे दिन ठीक दस बजे बैंक में पहुँच गया, मेरा दूसरा ही नंबर था । जैसे ही मैं अंदर पहुंचा, बड़े ही सम्मान से उन्होने मुझे बैठाया । एक वरिष्ठ से दिखने वाले अधिकारी ने मुझसे “...आपका नाम...., कहाँ काम करते हो, क्या पोस्ट है जैसे अनौपचारिक प्रश्न पूछे, फिर दूसरे अधिकारी ने मुझे लक्ष्य बनाया, “... हां मिस्टर साहिल आपने सबसे पहला लोन किस काम के लिए और कितना लिया था ... ? हालाकि सभी के सामने लेपटोप रखा था और सभी फिगर उनके पास थे फिर भी पता नहीं क्यों मुझसे पूछ रहे थे, “जी मैंने फादर के हार्ट के ऑपरेशन के लिए ये लोन लिया था.....” मेरी बात पूरी होने से पहले हे वह बोले, अब कैसे हैं आपके फादर....” “नहीं वो नहीं रहे ...”। अधिकारी ने फटाक से कम्पुटर में कुछ चेंज किया । “... अब लोन कितना बाकी है ...? दो लाख पचास हजार लिया था, सिर्फ पचास हजार ही दिये हैं, दो लाख और उसका ब्याज अभी बाकी है ...” अधिकारी ने फिर से कम्पुटर में कुछ चेंज किया । “...अच्छा दूसरे लोन के बारे में बताइये...” दूसरा लोन मैंने छोटे भाई की पढ़ाई की लिए लिया था ...”। “... क्या हाल हैं उसकी पढ़ाई के…? “....उसने हाल ही में कम्पुटर इंजीनियरिंग में एम टेक किया है, और नौकरी की तलाश कर रहा है...”। मेरा जबाब खत्म होने के पहले ही वह कम्पुटर में कुछ चेंज कर देता । इसी तरह उन्होने घर के लोन और फर्नीचर के लोन के बारे में भी पूछा। कुछ सेकंड वे तीनों अधिकारी कम्पुटर स्क्रीन पर कुछ देखते रहे और तीसरे अधिकारी को कुछ अनुदेश दिये । अब तीसरी और अंतिम अधिकारी से मेरा सामना हुआ । “... हां तो मिस्टर साहिल वर्मा, टोटल छबीस लाख से कुछ ज़्यादा लोन है आपके ऊपर ..., पिछले हफ़्ते आपने इस बैंक के बारे में कुछ न्यूज़ देखी है, समाचार पत्र में कुछ पढ़ा है ...:, बैंक कर्जदारों के साथ क्या करने वाली है ...? ” मैं कुछ भी कहने की पोजीशन में नहीं था, पिछले कुछ दिनों से मुझे न्यूज़ तो क्या अपना ही कुछ होश नहीं था । वह वरिष्ठ – सा दिखने वाला अधिकारी मेरी तरफ देखकर बोला, “...मिस्टर साहिल, ... इस वर्ष हमारी बैंक को पचास साल पूरे हो गये हैं, ये वर्ष हमारे बैंक की सिल्वर जुबली वर्ष है । इसलिए हमारी मैनेजमेंट ने कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण और उदार निर्णय लिए हैं । चूंकि आपके फादर को ऑपरेशन करवाने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका, इसलिए आपका ये कर्ज माफ किया जा रहा है । अब सवाल है, आपके दूसरे कर्ज का, चूकि आपके भाई ने सिकस्टी परशेंट से अधिक मार्क लिए हैं, बैंक की, सिर्फ इस वर्ष के लिए निर्धारित नीतियों के अनुसार, पोस्ट ग्रेजुयेशन में जो भी विद्यार्थी सिकस्टी परशेंट से अधिक मार्क लेंगे, उनके लिए लोन की बकाया राशि माफ़ कर दी जायगी ...”। मुझे ऐसा लग रहा था, मेरे सभी इंद्रियों ने काम करना बन कर दिया है, ऐसा लग रहा था, जैसे मैं बर्फ की ठंडी शिला पर बैठा हूँ। वरिष्ठ अधिकारी ने फिर बोलना शुरू किया । “... मिस्टर साहिल घर और फर्नीचर के लोन के बारे मैं हम आपको बताना चाहते हैं कि, हमारी बैंक ने एक सर्वे किया है और ये पता लगाया है कि ऐसे कौन-से कष्टमर हैं, जो निर्धारित समय पर, बिना किसी विवाद के किश्त जमा कर देते हैं, ऐसे कस्टमर की सूची में आपका नाम सबसे पहला आया है । आप सभी किश्तें समय से पहले ही भर देते हैं, और कभी कोई विवाद का मौका नहीं देते है, और आपकी वार्षिक आय दस लाख से अधिक नहीं है । भारत सरकार ने हमें, आपकी सज्जनता का सम्मान करते हुए, ऐसे सभी कर्ज़ माफ़ करने के अनुदेश दिये हैं...”। अधिकारी ने मेरी आंखो में आंखे डालते हुए कहा, “...मिस्टर साहिल वर्मा, आज की तारीख में आपका कर्ज़ है, ‘ज़ीरो’ । जाकर ब्रांच मैनेजर से मिलो ...”।
उन्होने कम्पुटर से कुछ प्रिंट लिए, तीनों ने हस्ताक्षर किए, पेपर मुझे थमा दिये, और बाहर जाने का इशारा किया । साहिल को लगा या तो मैं पागल हो गया हूं या फिर बैंक हेड क्वार्टर के इस यूनिट के सदस्य । इतनी महत्वपूर्ण न्यूज़ पर कैसे मैंने ध्यान नहीं दिया । वे तीनों अधिकारी मुझे साक्षात भगवान की मूर्ति नजर आ रहे थे । समझ नहीं पा रहा था कि मैं खुशी के मारे नाचूँ, या चुपचाप ऑफिस चला जाऊ, या घर चला जाऊ या मंदिर जाऊ, बैंक हेड क्वार्टर के इस यूनिट के सदस्य के सामने जमीन पर लेट जाऊँ, आज की तारीख में मेरे लिए उनसे महान कौन था । अभी भी विश्वाश नहीं हो रहा था कि ये हो क्या गया ।
 किसी अनजानी शक्ति के सहारे मैं सामने दिख रही कॉफी शॉप में चला गया । ऐ.सी. रूम में जाकर बैठा और कॉफी का ऑर्डर देने के बजाय, बैंक यूनिट द्वारा दिये गया कागजात देखने लगा । पागलपन का आलम ये था कि बैंक की ब्रांच में जाना ही भूल गया । पाँच मिनट आँखें बंद करके बैठा, तब कहीं जाकर ख़ुद को नियंत्रण में ला पाया । अंत में बेटर ख़ुद ही काफ़ी रखकर चला गया । काफ़ी पी कर बाहर निकला, सारे कागजात की फोटो कापी कराई, और फिर बैंक की ब्रांच में पहुंचा । सारे कागजात दिखाये, और सीटी बजता हुआ बैंक से बाहर आ गया । ऐसा लग रहा था मैं आसमान में पहुंच गया हूं । समझ नहीं आ रहा था, क्या करू ।