Friday, 10 March 2017

अमर प्रेम

आओ चलें पार्क का एक चक्कर लगाते हैं. पार्क में – बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे, कुछ लोग एक्सरसाइज कर रहे थे और कुछ लोग दौड़ लगा रहे थे. कृत्रिम रोशनी बिखरी थी चारो और. नीलिमा और नीरज धीरे धीरे , एक दुसरे के हांथों में हाथ डाले घूम रहे थे. एक दुसरे से कोई वार्तालाप नहीं जैसे वो इस पल को समग्रता से जी लेना चाहते हो.
 दोनों १८-२० से ज्यादा न थे. एक उनके बीच का प्रेम, दूजा उम्र के हार्मोन का असर. हाथों को विलग नहीं होने दे रहा था. काफी देर तक घुमते रहे. नीरज ने धीरे से नीलिमा की हथेली को दबा दिया.
 ओ माय स्वीट डेविल, तुम सुधरेगा नहीं. नीलिमा ने कहा.
 रात के १० बजे थे. ज्यादातर लोग घरों को जा चुके थे. नीरज और नीलिमा फिर बैठ गए गुलमोहर और अमलतास के पेड़ के नीचे.
 चाँद की बहकी नजर, कह रही है प्यार कर, जिन्दगी है एक सफ़र, कौन जाने कल किधर.
 ओये ओल्ड स्कूल वाले अब ये गाने कौन गाता है नीलिमा ने नखरे दिखाते हुए कहा.
 पर ये तूने सच कहा कौन जाने कल किधर.
 तू पढाई करने IIT मुंबई जा रहा है और मैं यही मेडिकल की पढाई करूंगी.
 अमलतास और गुलमोहर उनकी जुदाई की बात सुनकर उदास हो गए. ये प्रेम उनकी शाखों के नीचे पनपा, पुष्पित और पल्लवित हुआ और आज ये जुदाई की बात कर रहे है. जुबान होती तो शायद कह देते मत जाओ. ऐसा प्यार हम ने नहीं देखा, हम इसे बिखरने देना नहीं चाहते हैं.
 जब ये छोटे थे, तब भी ये हमारे नीचे ही बैठते थे और खेलते थे. ये साथ बड़े हुए है और जब मस्ती के दिन है तो इनको जुदाई मिल रही है. अमलतास ने गुलमोहर से कहा. अमलतास के थोड़े फूल नीचे गिर गए.
 गुलमोहर ने कहा भाई अमलतास तू उदास मत हो. य मानव हैं हमारी तरह वृक्ष नहीं है. इनका प्रेम क्षणभंगुर होता है ये जल्द ही भूल जायेंगे. दोनों किसी और से प्यार करने लगेंगे.
 आदमी हो या वृक्ष – प्यार एक सा ही होता है. अमलतास ने कहा
 देखेंगे, जुदाई के बाद , अगर ये दोनों फिर कभी लौट कर आयेंगे और यहीं हाँथ में हाँथ डाल कर बैठेंगे तो मानूंगा इनका प्रेम अमर है. हाँ दुःख तो मुझे भी हो रहा है गुलमोहर ने कहा
 ये मनुपुत्र अनादि काल से प्रेम का दुश्मन रहा है. लैला मजनू का प्रेम, सीरी फरहाद का प्रेम – जमाना सबका दुश्मन रहा .. पर ये प्यार करने वाले भी ने कभी ज़माने की परवाह नहीं की. अमलतास ने कहा
 सत्य है , हम दोनों भी साथ बड़े हुए हैं .. ये आदमी भी हमारी शाखों को काटता रहा है . इनको हमारा प्रेम भी चुभता है. हमारी शाखों को क्यों काटते हैं. इनके पास कुछ न कुछ जवाब होगा पर ये तार्किक प्राणी गलत है , जंगल जाकर भी पेड़ों को काट आता है. खैर छोड़ो इन बातों को ..गुलमोहर ने कहा.
 अमलतास :- अरे ये छोड़ इन बातों को. चाँद की ये शीतल रोशनी और ये पुरवइया.. देख नीरज सो गया है नीलिमा की गोद में,
 जब हम छोटे थे.. नीलिमा और नीरज की वो कहानी जो नीरज ने नीलिमा को सुनायी थी
 विद्यालय जाने का वक़्त
 इधर आइये नीरज को उल्टी आ रही है. नीरज की माँ ने कहा
 क्या हुआ बेटा, नीरज के पिता ने घबराते हुए पूछा
 नीरज की आँखें बंद और साँसे तेज चल रही थी.
 शायद डर गया होगा .रात में . चलो आज मत स्कूल जाना. नीरज के पिता ने कहा
 थोड़ी देर बाद नीरज ठीक हो गया.
 अगले दिन –
 सभी बच्चे बस स्टैंड पर खड़े थे.
 सभी बच्चे स्कूल बस में चढ़ गए. नीरज बेहोश हो कर गिर गया
 क्या हुआ बेटा नीरज के पापा ने पूछा
 चक्कर आ रही थी, आँखों के नीचे रात जैसा हो गया था और मैं गिर गया .
 घर चलो.
 अब कैसी तबियत है बेटा. माँ ने पूछा
 अभी भी चक्कर आ रहा है माँ..
 माँ आँचल से उसका चेहरा पोछ रही थी.
 नीरज के दादा दादी, चाचा चाची सभी उस के सामने खड़े थे. सबका दुलारा था वो .
 लगता है इसको न्यूरो फिजिशियन से दिखाना होगा.
 कोई प्रॉब्लम नहीं लगती है मुझे तो .. डॉक्टर ने कहा
 मास्टर नीरज एक दम ठीक है .
 दिन भर नीरज खेलता रहा
 अगले दिन स्कूल जाने के वक़्त
 आँखे उल्टी और मुंह से लार निकल रहा था.
 क्या हुआ बेटा बोलकर उसकी माँ जोर जोर से रोने लगी.
 डॉक्टर को घर पर बुलाया गया .
 डॉक्टर ने नाड़ी देखी, जुबान देखी और बोला ये एकदम ठीक है
 २-४ विटामिन्स की गोलियां दे देता हूँ और २-४ इंजेक्शनस लगाने पड़ेंगे.
 २-४ इंजेक्शनस लग गए .
 नीरज अपने आप को अच्छा महशूस कर रहा था.
 एक बार पुन: स्कूल जाने का वक़्त
 नीरज के मुंह से फेन निकल रहा था. अब तो उसके घर वालो को काटो तो खून नहीं.
 फिर डॉक्टर का वही जवाब बच्चे को कोई प्रॉब्लम नहीं है. अगर बहाना बना रहा होता तो इंजेक्शनस के डर से तो बता ही देता.
 नीरज की बुआ आयी थी. नीरज उनकी गोद में खेलने लगा. उनकी बुआ ने अपने भैया भाभी से ये सारी कहानी सुन ली थी.
 नीरज की बुआ उसको लेकर पार्क में चली गयी.
 और उस से बोली बेटा मैं डॉक्टर से मिल कर आयी हूँ और डॉक्टर बोल रहा है कि नीरज ठीक नहीं हो रहा है तो उसे एक मशीन के अंदर डालना पड़ेगा और वो मशीन राक्षस की तरह आवाज करता है.
 बेटा, ये बहुत भयानक मशीन होता है. दिन भर तू उसी मशीन में पड़ा रहेगा  और वो मशीन तुम्हे डराता रहेगा.
 नीरज अपनी बुआ से चिपककर बोला .. बुआ मैं तो भैया के स्कूल में पढना चाहता हूँ इसलिए इस तरह के बहाने कर रहा हूँ.
 मेरे मम्मी पापा को मत बताना. बुआ ने बोला बेटा तेरा एडमिशन मैं करवा दूंगी
 नीरज का एडमिशन हो गया .
 और जब पार्क में नीलिमा मिली तो उस से बोला अब से मैं तुम्हारे स्कूल में ही पढूंगा.. मैं ने घर पर ऐसा ऐसा क्या जिस से कि तुम्हारे स्कूल में पढ़ सकूं.
 इस तरह अमलतास ने उनके बचपन की कहानी गुलमोहर को याद दिलाई.
 गुलमोहर ने कहा हम दोनों भी तो खूब रोये थे. जब माली हमे उखाड़ कर कही और लगाने की बात कर रहे थे.
 खैर वो हो नहीं पाया और आज भी हम साथ है. ईश्वर की कृपा है हम जंगलों में नहीं हैं वरना काट दिए जाते.
 धीरे धीरे हम बड़े होते गए और हमारे साथ नीलिमा और नीरज भी.
 हम इनके प्रेम के गवाह है.
 इनका पार्क में साथ साथ खेलना इनके बचपन लड़कपन से आगे की उम्र में पैर रखना.
 और हाँ तुम्हे याद है जब एक लड़का नीलिमा को परेशान कर रहा था तो नीरज बैट लेकर उसे मारने दौड़ा था ..
 उस वक़्त वो महज १० वर्ष का था.
 अमलतास ने बीच में टोकते हुए बोला.
 उस शाम को दोनों पास बैठे थे हमारे पास.
 पार्क की बिजली गुल थी. दोनों करीब करीब आये और करीब आये और उस धुंधलके में ,नीलिमा ने नीरज को चूम लिया था . फिर वो दोनों घंटो चुप-चाप बैठे रहे थे अपराध बोध में.. सर झुका कर चुप चाप घर चले गए.
 उनकी चुम्बन ने मेरी धमनियों में सिहरन पैदा कर दिया था और तेज हवा चली थी और मैं तुम से लिपट गयी थी.
 फिर गुलमोहर ने कहा
 वो सुबह में आज तक भूल नहीं पाया हूँ
 जब नीलिमा रो रही थी और बोल रही थी मैं परीक्षा में फ़ैल हो जाउंगी.
 नीरज ने कहा तू फ़ैल कैसे हो जायेगी.
 और घर से अपना नोट्स लेकर आया और दिन भर नीलिमा को पढ़ता रहा जिसे की वो पास हो सके.
 कितना भोलापन दिख रहा था उनके प्यार में . उस प्यार में सिर्फ समर्पण दिख रहा था .
 होली का दिन था .. स्कूल से असाइनमेंट मिला था हर्बल कलर बनाने का .. नीरज बहुत परेशान था .
 नीलिमा पलाश के ढेर सारे फूल लेकर आयी और उस से हर्बल कलर बना कर दी और नीरज को इस असाइनमेंट में सबसे ज्यादा मार्क्स मिले थे.
 चांदनी धूमिल हो चुकी है . भोर का तारा आसमान में सुबह का अग्रदूत बन कर आ चुका है. मलय समीर मंद मंद बह रहा है . नीरज ने अपनी आँखे खोली और नीलिमा से आलिंगंबद्ध हो गया ..
 और गाने लगा  प्यार हमारा अमर रहेगा तू मेरी नीलिमा है मै तेरा नीरज
 दोनों अपने अपने घरों की और चल दिए. फिर मिलेंगे , कभी नहीं भूलेंगे साथ साथ ही जियेंगे कसमे वादे कर.
 नीलिमा देखती है कि ढेर सारे गुलमोहर के फूल उसके बालों में अटके पड़े हैं. इसे वो नीरज की याद समझती है
 नीरज जब अपने पॉकेट में हाथ डालता है तो देखा कई सारे अमलताश के फूल हैं. इसे वो नीलिमा के प्यार की निशानी समझता है...
 सुबह लोग पार्क में जाते हैं तो देखते हैं कि गुलमोहर और अमलताश के सारे फूल जमीन पर गिरे पड़े है
 गुलमोहर और अमलताश ने रो रो कर उनको विदा किया ऐसा लगता है.