एक राजा था। वो अपनी प्रजा से बहुत प्यार करता था। उसके राज्य में सभी बहुत सुखी थे।
प्रजा भी अपने राजा से बहुत स्नेह करती थी। एक रात अचानक राजा के महल की छत से रोने की आवाज़ें आने लगीं। राजा सो नहीं पा रहा था। राजा ने सिपाहियों को आदेश दिया, की वो पूरी छत पर घूम कर पता लगायें, कि ये आवाज किसकी है और कहाँ से आ रही है। राजा के सिपाहियों ने पूरी छत का कोना कोना छान डाला, परन्तु उन्हें कुछ पता नहीं चला।
अब तो हर रात ऐसा ही होने लगा। सिपाही रात में छत पर जाते और पूरी रात ढूँढते , परन्तु उनके हाथ कुछ नहीं लगता। राजा की समझ में कुछ नहीं आ रहा था। वह हैरान था, की जिस राज्य में, रात मेंबच्चे भी नहीं रोते , वहाँ कौन इस तरह रात रात भर रोता है। रोने की आवाज सुनकर राजा लाख कोशिशों के बाद भी सो नहीं पता था।
एक साल तक एसे ही चलता रहा। राजा परेशान था। नींद नहीं होने के कारण, उसकी तबियत खराब रहने लगी।
वह हर हाल में इस रोने वाली स्त्री की सहायता करना चाहता था।
एक दिन अपनी इस समस्या से परेशान राजा जंगल की ओर शिकार खेलने निकल पड़ा। जंगल में उसने एक आश्रम देखा।
आश्रम में हिरन और एक शेर का बच्चा एक साथ खेल रहे थे। यह देख कर राजा आश्रम के अंदर चला गया। वहाँ उसने एक साधु कोध्यानमग्न देखा। राजा उन्हें प्रणाम कर वापिस जा रहा था, कि साधु ने आँखें खोलीं, और बोले राजन सोना चाहते हो। ये सुन कर राजाहैरान रह गए। और साधु के चरणों में गिर कर रोने लगे। साधू ने राजा के सर पर हाथ फेरा और बोले अगर नींद आ रही है, तो सो जाओ।
जब सो कर उठोगे, तब मै तुमसे पूरी बात सुनूँगा। राजा को अचानक नींद आ गयी और वह सो गया। अगले दिन जब वह सो कर उठा, उसकी शरीर में एक नई शक्ति का संचार हो चुका था। राजा ने साधू को धन्यवाद दिया,और अपनी परेशानी का कारण बताया। साधु ने कहा , राजन मै तुम्हे दिव्य दृष्टी देता हूँ, इससे तुम रात में दूसरे लोक के प्राणियों को भीदेख सकोगे।लेकिन तुम्हारा काम हो जाने पर ये दृष्टि मेरे पास वापिस आ जाएगी। राजा बहुत खुश था। साधु को धन्यवाद देकर वह अपने महल की ओरचल दिया।
रात होते ही राजा महल की छत पर जाकर छुप गया। जब रोने की आवाज़ आने लगी, तो राजा ने फिर से चारों तरफ देखा।
उसने जो देखा उसे देख कर उसे विश्वासनहीं हुआ। आवाज़ छत पर उगे हुए एक बड़े फूल में से आ रही थी। अचानकआवाज़ आनी बंद हो गयी। एक विशाल राक्षस छत पर उतरा। फूल में से एक बहुत सुन्दर परी निकल कर आई और उसनेएक मोती उस राक्षस को दिया। राक्षस अट्ठहास करता हुआ वहां से चला गया। परी फिरसे फूल में जा कर छुपगयी।
और फिर से रोने की आवाज़ आने लगी। अगले दिन फिर से वही हुआ। अगले दिन जब परी राक्षस को मोती देकर वापस जाने लगी तोराजा ने ज़मीन को छूता उसका दुपट्टा पकड़ लिया और उसके रोने का कारण पूछा। परी ने रोते रोते राजा को बताया, कि वो और उसकी सहेलियाँदेवराज कुबेर के यहाँ रहने वाली अप्सरायें हैं। वे रोज आ कर महल की छत पर लगे फ़ूलों की खुशबु से मोती बना कर कुबेर केखजाने में ले जाती थीं। एक दिन जब वे ऐसा कर रहीं थीं , कहीं से ये राक्षस आया और परी का एक पंख उसने खींच कर अपने पास रख लिया।
परी बिना पंख के वापिस नहीं उड़ सकती थी। परी ने जब अपना पंख वापिस मांगा , तो राक्षस ने कहा, कि , वो उसे पंख तभी वापिस करेगा , जबवह रोज़ उसे मोती बना कर देगी और जब उन मोतियों से राक्षस के महल का कुंआ भर जायेगा, तब वह ये पंख उसे वापिस कर देगा। इसीलिए परी रोज़ रातको ज़ोर ज़ोर से रोती है।
यह सुन कर राजा को बहुत दुःख हुआ। उसने परी को वचन दिया कि राक्षस से उसका पंख वापिस लेने में वह उसकी मदद करेगा।
अगले दिन जब राक्षस वहाँ आया , तो राजा उसके रथ में जाकर छुपगया। परी से मोती लेने के बाद राक्षस एक बहुत ऊँची पहाड़ी पर बने अपने महल में चला गया। राजा ने छुपकर परी का पंख पूरे महल में ढूंढा। परी का पंख राक्षस ने एक ऊँचे गुंबद में रखा था जिसकी रक्षा सात फ़न वाला नाग करता था। राजा ने छुप कर पंख चुराने का फैसला किया। रात में जब राक्षस परी के पास जाता था, नाग की आँखों में से आँसू निकलते थे और वह खूब रोता था। इस देख कर राजाअसमंजस में पद गया, एक रात वह नाग के सामने आ गया और उसके रोने का कारण पूछा। नाग ने कहा, कि मेरी मणि इस राक्षस ने एक ऐसे फूल कीमिट्टी में छुपाई है , जिसमे कुबेर के महल की अप्सरा रहती है। मेरी सारीशक्ति उस मणि में है , यदि मुझे जल्दी ही वह मणि नहीं मिली , तो मै मर जाऊँगा।
ये सुन कर राजा ने उसे सारी बात बताते हुआ वचन दिया , की वह नाग की सहायता अवश्य करेगा।
अगली रात जब राक्षस परी के पास जाने के लिय आया , राजा उसके रथ में छिपकर परी के पास पहुँच गया और फूल की मिटटी में से मणि अपने साथले आया। नाग ने मणि लेकर राजा को परी का पंख दे दिया। मणि मिल जाने पर नाग की शक्ति वापिस आ गयी और उसने राक्षस को डस लिया।
राजा ने परी के पास जाकर उसे उसका पंख लौटा दिया।
परी खिलखिलाती हुई अपने लोक चली गयी और उसने राजा को वचन दिया की जब भी राजा किसी
मुसीबत में उसे याद करेगा , वह आकर उसकी रक्षा करेगी। परी के जाते ही राजा की दिव्य दृष्टि साधु के पास वापिस चली गयी। राजा ने मन ही मन साधु को धन्यवाद दिया।