खेमराज
अपनी पत्नी को दूसरी जचकी में एनीमिया की वजह से खो चुका था मृत्यु के दो
वर्ष बाद दोनों बच्चों को सम्भालने में परेशान रहता था। यूं तो घर में माँ,
बाबूजी, छोटा भाई और उसकी पत्नी पद्मा इतने लोग थे।लेकिन सबकी अपनी
व्यस्तताएं थीं।
उसकी सहकर्मी कुसुमलता जो उसकी मित्र भी थी, और अपने विवाह के सातवें दिन से वैधव्य का दंश झेल रही थी।खेमराज की आर्थिक सहायता भी करती। और मानसिक सहारा भी बनती।एक दिन खेमराज ने कुसुमलता से भावुक होकर कहा... "मेरे बच्चों का भी सहारा बन जाओ कुसुम" कुसुम की आँखों में तरलता आ गई थी। उसने सर झुका कर कहा... तुम्हारी माँ एक विधवा को अपनी बहु स्वीकार करेंगी? खेमराज ने कहा "मेरे बच्चे तुम्हें माँ के रुप में जरूर स्वीकार करेंगे" दोनों ने आपसी सहमती से कानूनन विवाह कर लिया। घर पहुँचने पर माँ ने तहलका मचा दिया।"एक तो सौतेली माँ, ऊपर से विधवा" अब इस घर को सर्वनाश निश्चित है"
इस तरह कुसुमलता का गृह प्रवेश हुआ...। शादी के दस महीने बाद पहला करवा चौथ था। कुसुम को घर के पूजा स्थल पर जाने की अनुमती नहीं थी। कुसुम ने व्रत तो रख लिया था पूजा के लिए हाथ में थाल सजा कर छत की ओर जा रही थी कि देवरानी की आवाज सुनाई पड़ी... "अम्मा जी जीजी को बुला लें तब शुरू करें"" तभी अम्मा फुसफुसाईं, तू आज उस विधवा से दूर ही रहना, उसकी परछाईं भी न पड़े हमपे। कुसुम को लगा जैसे उसके कान में शीशा पिघल गया।
वो उल्टे पाँव नीचे चली गई और आँसुओं को आँखों में कैद कर लिया" आज तो उसके सुहाग का दिन है वो आँसू नहीं गिराएगी। लेकिन आँसुओं को कौन रोक सका है भला... वो तो अपना रास्ता स्वयं ही बना लेते हैं...। तभी उसे पद्मा की आवाज सुनाई दी।
"जीजी जब से आप आई हैं तब से बाबूजी और बच्चों को नया जीवन दे दिया है।पिछले दो साल से बाबूजी बिस्तर में ही पड़े रहते थे पर आप जब से आई हैं वो चलने भी लगे हैं।ये सब आपकी सेवा ही है। अम्मा को तो बाबूजी से दुर्गंध आती है। चलिए आपके आशीर्वाद के बिना मेरा व्रत पूरा नहीं होगा। असली सती तो आप ही हैं।