Friday, 10 March 2017

बचा लो पापा!

         आज से यही करीब दस वर्ष पहले जब सुराजी के पुराने उजाड़ घर में सुन्दर बहू झुमकी का आगमन हुआ तो माँ का हृदय इतने निराशामय जीवन में ऐसी अनमोल लक्ष्मी को पाकर आनंदमय संतोष से भर उठा। उसके गाँव में एक से बढ़कर एक धनाढ्य परिवार रहते थे, उनमें से अधिकांश लोगों के घर एक-एक ट्रैक्टर, एद-दो सरकारी अधिकारी और बीस-पच्चीस बीघे जमीन थी। लेकिन सुराजी के दुर्भाग्य ने उससे ये सारी सुविधाएं छीन ली थी। उसके नाम से बीस-पच्चीस की कौन कहे, एक बीघे तक जमीन न थी। गाँव के कुबेर महाशयों से उसके खूब आत्मीय संबंध थे, लेकिन वे सुराजी से स्थायी स्वार्थ की जमीन पर आधारित थे। गाँव के कई घर उसकी अथक सेवाओं का लाभ उठाते रहते थे। सुराजी से आत्मीयता का मूल कारण यही था। उनमें से ऐसे लोगों की संख्या लगभग एक प्रतिशत के बराबर थी, जो उसके बुरे समय में काम आए हों। उसके भले दिनों में लोग रेाज ही कुशल-क्षेम पूछ लिया करते, लेकिन संकट आ पड़ने पर ऐसे गायब रहते जैसे इस संसार में रहते ही न हों। ऐसे दुर्दिन में यदि उसके घर के सामने भूलवश या गलती से कोई आ भी जाता तो इतनी तेजी से निकलता जैसे कोई चोर पीछा कर रहा हो। डर बना रहता था कि सुराजी कहीं बुला न ले, कहीं प्रणाम न कर ले।
          सुराजी के सन् 47 युगीन सीधे पति अपनी जवानी के कुछ वर्ष देश के मुक्ति-संघर्ष को समर्पित कर कई वर्षों तक सिफारिश करने के बाद राजधानी के पड़ोसी भाई गाजियाबाद के एक सरकारी दफ्तर में चपरासी बन गये। उनकी तनख्वाह इतनी तो न थी कि पत्नी के वर्तमान जीवन में सुख की छाया कर पाते, लेकिन हालत उस सीमा तक भी नहीं पहुँची थी कि पड़ोसियों के सामने दीन बनकर हाथ फैलाना पड़े या बेबस होकर नजरें झुकानी पड़े।
          ऐसे रिक्त जीवन में ईश्वर ने बड़ी कृपा की, सुराजी को दो ही संतानें दीं। एक का नाम था - इमली और दूसरे का नाम था - मोहर। इमली मोहर से काफी बड़ी थी। उसकी शादी कई साल पहले एक नौजवान से हो गयी, जो अपने गाँव के बगल वाले कस्बे में किराने की दुकान चलाता था।
          उस घर में अब केवल तीन सदस्य रहते थे - मोहर, उसकी पत्नी झुमकी और माँ सुराजी। मोहर के पिता उसकी शादी ठीक साल-भर बाद एक सड़क दुर्घटना में समाप्त हो गये। सुराजी जीवन के कठिन मार्ग पर अब अकेली हो गयी। एक पति ही तो थे, जो बुढ़ापे की ओर जाते कदमों का अभी तक साथ दे रहे थे, ईश्वर ने उन्हंें भी छीन लिया। उसका जर्जर जीवन किसी अथाह रेगिस्तान की निचाट रात की तरह सांय-सांय करने लगा। अब वह उस असहाय पंक्षी की तरह थी जिसके घोंसले को तूफान और आंधियों ने बुरी तरह उजाड़कर जमीन पर पटक दिया हो, और वह अपने बच्चों को गोद में दुबकाए निरीह आँखों से कोटर में बैठी कभी अथाह आसमान की ओर देखती हो, तो कभी मनुष्यों की ओर। जैसे प्रतीक्षातुर हो कि शायद कोई मेरी ओर भी देखे और इन कातर आँखों के अर्थ को महसूस कर सके। सुराजी की अब अपने लिए जीने की लालसा मर चुकी थी। जीवन में बचा ही क्या ? लेकिन उसे जीना तो था ही। अपने लिए न सही, अपने बेटे के लिए, अपनी बहू के लिए ही, वरना इस निर्दयी दुनिया से उसका क्या वास्ता ? अगर आज यह परिवार न होता तो वह कब की ऊपर जा चुकी होती।
          पति की मौत के बाद उत्पन्न्ा बुरे भविष्य के डर से सुराजी ने बेटे की सर्विस के लिए जी तोड़ मेहनत की। दफ्तर, आॅफिस, बंगला कहाँ-कहाँ नहीं दौड़ी वह, लेकिन अन्ततः कुछ हासिल नहीं हुआ, सिवाय लिखित आश्वासनों और मौखिक सहानुभूति के। हाँ, उसके दुष्कर जीवन की अवधि और आगे बढ़ाने के लिए लोकतांत्रिक सरकार ने अच्छी-खासी रकम अविलम्ब भेंट की।
          दिवंगत पिता की नौकरी ले पाना मोहर के लिए संभव न हो सका ; वहीं पड़ोस के एक हितैषी की दयादृष्टि से उसे नगरपािलका विभाग में सड़क का कूड़ा साफ करने की नौकरी मिल गयी। अपने इकलौते बेटे का भविष्य गंदगी के ढेरों में डूबता हुआ देखकर माँ का मन एक बार फिर हीनभावना से ग्रस्त हो उठा, लेकिन अपनी पुरानी दुर्दशा को याद कर वह एकदम चुप रही। जहाँ जीवन का रास्ता कांटों-भरे जंगलों के बीच से गुजरता हो, वहाँ नंगे पैर रहते हुए भी कांटा चुभने और शरीर कटकर खून बहने का भय त्यागना ही पड़ेगा। खुद को संतोष देने के लिए माँ ने नया तर्क भी ढूंढ़ निकाला- चलो मान लेती हूँ कि मोहर का काम गंदगी वाला है, वह कूढ़ा-कचरा उठाएगा, बदबू में दिन-रात रहेगा, लेकिन इस नरक में वही अकेला तो नहीं। ऐसे न जाने कितने मोहर हैं जो रात-दिन उसी गंदगी में जीते, खाते और रहते हैं, उसी में सांस लेते हैं और सारे शहर का मैला ढोते हैं। फिर भी उन्हें देखो तो हमेशा खुश ही दिखेंगे। क्या उनके माँ-बाप और बेटी-बेटा नहीं ? जरूर होंगे, क्येां नहीं होंगे ? क्या कोई माँ-बाप चाहते हैं कि उसकी औलाद परेशानी में रहे ? लेकिन रेाजी-रेाजगार का सवाल किसे नहीं सताता ? जिस कूड़े-कचरे में इतने बेटों का जीवन स्वाहा हो रहा हो, उसमें मेरे मोहर को भी होम हो जाना पड़े तो कौन-सी नयी बात है। माना कि उसका जीवन अब नहीं सुधर सकता, लेकिन इस मेहनत की कमाई से अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर उनका भविष्य तो बना सकेगा। उन्हें गरीबी और गंदगी के दलदल से बाहर निकालकर अच्छे-भले लोगों के समाज में बैठाने लायक तो बना सकेगा। माँ भविष्य की इन्हीं उम्मीदों पर खुद को सांत्वना देती रहती थी।
          बेटे और बहू की खुशियों के बीच अपना शेष जीवन काटने का संतोष धारण कर माँ अब रहने लगी थी। उसकी स्मृति से वे दुर्घटनाएं गायब होने लगीं जिनके चलते उसका जीवन कभी लाइलाज रोग लगने लगा था। यहाँ तक कि दिवंगत पति की याद भी अब कम ही आती। कभी जी उचटता तोइ घर के एकांत में बीते दिनों को याद करते हुए दो-चार आँसू बहा लेती। कहीं कोई और न देख ले।
          मोहर की शादी को अभी पाँच साल पूरे नहीं हुए होंगे, कि उसकी पत्नी झुमकी ने ताबड़-तोड़ तीन सपूत पैदा किए। एक के बाद एक और एक से बढ़कर एक। बीच में गैप का सवाल ही पैदा नहीं होता था। यदि देश में कहीं परिवार-नियोजन की हवा चलती है - तो चलती रहे। यहाँ बालकों की पैदावार पर रोक लगाने वाली कोई भी योजना निष्प्रयोजन सिद्ध हो जाती। मोहर को अपेन नाम के साथ पिता की मुहर लगवाने की हड़बड़ी थी और सुराजी को ढेर सारे बच्चों की दादी बनने का भूत सवार था, अतः वैसा ही हुआ जैसी सबकी सदिच्छा थी। रही बात झुमकी की, तो वह भी इस अभियान में पूरी उमंग के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही थी। ‘हम दो हमारे दो’ के इस दौर में भी उसकी यह सक्रियता इस परम विश्वास पर आधारित थी कि बच्चे तो ऊपर वाले की देन होते हैं। इसी अखण्ड विश्वास के बहाने साल-भर के अन्दर ही झुमकी ने एक और खिलाड़ी को जन्म दिया। यह बच्चा तो सचमुच बड़ा सुन्दर निकला।
          बिल्कुल साफ रंग का, गोल-मटोल, मुलायम गालों पर पुचकारते ही खिस्स से हँस देने वाला, खींचतान मचाने में उस्ताद। सुराजी को तो ऐसे ही नाती की जरूरत थी जो उसकी झुर्रीदार चमड़ी को नन्ही अंगुलियेां से खींच सके, जिससे वह खुद बच्चा बनकर मनभर खेल सके और दुनिया भर की व्यक्तिगत बातें कर सके। जिसको वह मीजे, दुलराए, नहलाए और टहलाए। इसके पहले जो भी बच्चे पैदा हुए उनमें से अधिकांश तो धागा जैसे दुबले-पतले और लुजलुज निकले कि सुराजी उनहें देखकर मारे डर के छूती ही नहीं थी, और यदि ममत्ववश कहीं उठा भी लेती तो वे मुँह बिचकाकर ऐसा रेाना शुरू करते कि उन्हें तुरंत वहीं रख देना पड़ता। इसके बाद भी वे जिद पकड़कर घंटों गाना गाते और तभी चुप होते जब एकाध झापड़ रसीद हो जाता। लेकिन गुलाब रूपी इस नन्हें पंक्षी को पाकर सुराजी का बुढ़ापा चहक उठा। यही वह नवधा पौधा था, जिसको वह अपनी ममता से सींच-सींचकर बड़ा करना चाहती थी, यही वह धन था जिसे वह अपनी आत्मा के कोने में बड़े जतन से छिपाकर रखना चाहती थी। यह बच्चा ही उसके हृदय की ज्योति था, उसकी स्मृतियों का बचपन था, उसके जीने का अर्थ था।
          अपनी नौकरी शुरू करने के कुछ ही दिनों बाद मोहर ने वहीं गाजियाबाद में किराए का एक कमरा ले लिया था, लेकिन इसके बाद भी वह कुछ दिनों तक घर से ही आता-जाता रहा। उसका गाँव-घर से बहुत दूर तो नहीं था, लेकिन इतना नजदीक भी नहीं था कि आने-जाने का कुछ पता ही न चले, जिसका फल उसे शहरी अधिकारियों की नंगी डांट-फटकार और भद्दी गाली के रूप में मिलता। इसीलिए एक दिन मोहर ने निश्चय किया कि वह उसी किराए वाले कमरे में झुमकी और अपनी टीम के साथ रहना शुरू कर देगा, लेकिन इस निर्णय को कार्यान्वित कर पाना इतना आसान नहीं था। माँ वहाँ अनजान शहर में किसी को भी भेजने पर राजी न थी। इन सबके अलावा यहाँ अपना और था ही कौन ? इन्हीं सबकी खुशियों के प्रकाश में अपने गमों को भुलाकर वह जीती चली जा रही थी, क्या अब ये लोग भी साथ छोड़ देंगे ? वह भूलकर भी नहीं चाहती थी कि बेटा, बहू या बच्चे उसकी नजरेां से दूर हों। इस पारिवारिक अभाव को महसूस करते ही उसके भीतर ममता की बड़ी असहाय हूक उठती जो आँसुओं का रूप धारण कर क्षीण आँखों को सराबोर कर देती।
          अब जरा सुराजी के उस हालत की कल्पना कीजिए जहाँ चैबीसेां घंटे उसकी गोद से चिपका रहने वाला हंसमुख पोता अपनी दादी को छोड़कर शहर जा रहा था। वह तीन दिन तक न तो ठीक से खायी, न तो रात में सोई और न ही पल-भर चैन से रही। अब उसे सब कुछ व्यर्थ लगने लगा। जैसे रात के भयंकर चक्रवाती तूफान ने जन्म-जन्मान्तर से पास-पास रहने वाले नये और पुराने सारे पेड़-पौधों को जमीन से उखाड़कर फेंक दिया हो और उसमें बचा रह गया हो एक पुराना पेड़ जिसकी डालियां और पत्ते चक्रवात के विकराल मुँह में समा गये हों और वह घायल पेड़ जमीन पर पड़े अपने मरे हुए परिवार के श्मशान में किसी तरह नंगा जिन्दा खड़ा रहने पर मजबूर हो। उसे अपनी मृत्यु का उतना कष्ट न होता, जितना इस नन्हीं जान से बिछुड़ने पर हो रहा था। साथ रहते-रहते इन नये और पुराने प्राणियों के बीच में आत्मीयता की निर्मल सरिता बन गयी थी, जो रेगिस्तान के हृदय में भूमिगत नदी की तरह ऊपर से दिखाई नहीं पड़ती। अब दोनेां में से किसी का भी एक-दूसरे के बिना रह पाना असंभव था। गुलाब उसे अपनी माँ समझता और सुराजी उसे बेटे से बढ़कर मानती
          अपने पुराने गाँव से नये शहर की ओर इस तीर्थ-यात्रा में यदि कोई प्रसन्न्ा था, तो वह थी झुमकी। जैसे मेले में मिठाई-बताशा खाने जा रही हो। इस समय उसके मन में तरह-तरह के ताजे स्वादिष्ट लड्डू फूट रहे थे। पिछले तीन-चार दिनों से उसके भीतर किसिम-किसिम की कल्पनाएं आतीं और हृदय आनंद से मगन हो जाता। सेाचती कि वहाँ अपना कमरा होगा, किसी और की झंझट ही नहीं। वह जैसे चाहेगी वैसे रहेगी, जैसे नहीं चाहेगी वैसे नहीं रहेगी। जो मन में आएगा खाएगी, जो चाहेगी पहनेगी। कसम से, बाहर रहकर जीने में जो सुख है - वह घर में बंद रहकर कहाँ ? गाँव गाँव ही है, शहर शहर। वहाँ सब अपने अनुसार चलेगा। कायदा-कानून हमारे लिए है कि हम उसके लिए। चाहे छोटा हो या बड़ा, सगा हो या पराया सबसे खुलकर बात कीजिए। यहाँ अधीनता का असह्य कष्ट है- वहाँ स्वतंत्रता का अखण्ड आनंद। यहाँ सभी अपने हैं - लेकिन जरूरत पड़ने पर एकाएक पराए हो जाते हैं। वहाँ कौन अपना है ? लेकिन जरूरत आ पड़ने पर बहुत से अपने हो जाएंगे। कुल-मिलाकर उसकी सोच का निष्कर्ष यही था कि शहर स्वर्ग है। अतः झुमकी के लिए यह स्थान परिवर्तन उसे क्लर्क से सीधे अधिकारी बना देने के बराबर था।
          इस शहर में अपनी बाल-कंपनी के साथ सामान्य ढंग से रहते हुए मोहर को चार साल बीत गये। जिस जगह वह रहता था, वहाँ शहर की कोई मान्यता लागू नहीं होती। वही मजदूरों का, गंदी और अस्त-व्यस्त सड़कों के बगल में खानाबदोश जीवन, रिक्शा-चालकों की खटपट, बड़बड़, हू-हा भरी शाम और टम्पू-स्कूटरों एवं ट्रकों के विषैले धुओं से पटी हुई गलियां-चैराहे। ऊपर सिर पर छाया धुंधला, मरणासन्न्ा आसमान। यहीं किसी सेक्टर की धूमिल छाया-भरी गली के कसमसाते मकानों में अंधकारमय सीढि़यों की पहली मंजिल पर हरियल गाँव से भटककर आया हुआ यह परिवार रहता था। वहाँ घर पर पुराने मकान के साथ सुराजी अब अकेली रहती थी, बीच-बीच में एक-दो माह के अंतराल पर मोहर माँ का हालचाल लेने गाँव चला जाता था या स्कूल में लड़कों की दो-चार दिन की छुट्टी होने पर उन सबको दस-पंद्रह दिन के लिए घर पर छोड़ देता था। माँ भी हार मानकर परिस्थितियों के सामने सिर झुकाते हुए अपनी कर्मभूमि पर रहने लगी थी। बीच-बीच में कभी नटखट गुलाब की याद सताती तो सूनी पड़ गयी ममता बेचैनी का रूप धारण कर उफनती बाढ़ के समान बेकाबू हो उठती।
          इधर नये शहर में मोहर और उसके परिवार का जीवन व्यवस्थित होने लगा था, लेकिन यह उस तरह के व्यवस्थित होने से दूर-दूर तक संबंधित नहीं था, जैसे कारधारी प्रभुओं और सर्वशक्तिमान अधिकारियों का होता है। यह कुछ-कुछ उस तरह का था जैसे खेल देखने वाले धनी देशप्रेमियों से खचाखच भरे मैदान के बिल्कुल पीछे बाहर की ओर टिकटहीन जनता को खड़ा होने भर की जगह मिल गयी हो, और वे सीट पाने की इकन्न्ाी-भर आशा न होने के बावजूद थकावट और उमंग के साथ घंटों से खड़े-खड़े धैर्य सहित खेल का मजा ले रहे हों। शहर के जिस एरिया में ये सब रहते थे, वहाँ से दस किलोमीटर दूर एक अन्य सेक्टर में मोहर की धर्मपत्नी झुमकी के भाई साहब का साला भी रहता था। उसके पास मुख्य बाजार की व्यस्त गली में रेडियो, म्यूजिक सिस्टम, टू इन वन, वाक्-मैन इत्यादि संगीतात्मक इलेक्ट्रानिक सामानों से सुसज्जित फिलिप्स कंपनी की मान्यता प्राप्त दुकान थी, जिसे दुकान कहना ठीक नहीं। दुकान तो ग्रामीण या कस्बाई बाजार की छोटी-मोटी टंकियाँ होती हैं, अतः आप उसे ‘म्यूजिक सेण्टर’ कह दे ंतो बहुत अच्छा होगा। दुनिया इन सालेजी को मधुबन के नाम से पुकारती थी। जिस दिन इन्हें मालूम हुआ कि मोहर सपरिवार इस शहर में गिरे हैं उसी दिन से वह प्लान बनाने लगा कि कभी बीच में इन सबसे मिल आया जाय। आखिरकार वह दिन आ भी गया जब मधुबन अपने म्यूजिक सेण्टर में ताला लगाकर इधर मोहर की तरफ आ पहुँचा। मोहर भी उस दिन क्वार्टर पर रुक गया। मधुबन से मिले बहुत दिन हो गये थे। सेाचा, काम तो रोज ही हैं आज रुककर मिल लें तो क्या बुरा है ? अधिक से अधिक यही होग कि मामा लोग डांटेंगे, गाली देंगे या सस्पेण्ड करने की धमकी देंगे। बस इतना ही न। यह तो रोज ही होता है।
          आज मधुबन के आगमन से बसे ज्यादा खुश थे बच्चे। उनहें बाग-बाग करने की बहुत-सी सामग्री आ गयी थीं मिठाई और सेब की तो बात ही क्या ? वे तो काफी थे ही, लेकिन अलग से एक बैग में जेट विमान, कार, पिस्तौल, रेलगाड़ी इत्यादि जो आ पहुँचे थे। कोई जेट विमान से आसमान का चक्कर मार आना चाहता। जमीन पर रहते-रहते मन भर गया हैै। कोई कार में बैठकर शहर के रईस बच्चों को रंग दिखाना चाहता जो सड़क पर उड़ते समय काले शीशे वाले फाटक में बंद होकर हमारी तरफ ध्यान तक नहीं देते। और यदि देखते भी हैं तो ऐसे, जैसे हम कोई आदमी नहीं सड़क के बीच में पड़े हुए गोबर हों। कोई पिस्तौल से दो-चार लोगों को फायर कर देता। ऐसे लोग गोली खाते, जिन्दा रहते और प्रेम से हंसते-घूमते। रेलगाड़ी का चालक बनने का सौभाग्य गुलाब को प्राप्त हुआ। उसका एकमात्र मकसद था - सभी लोगों को गाड़ी में बैठाकर गाँव में अपनी दादी के पास ले जाना, लेकिन उसी गाड़ी में कोई भी बैठने लायक नहीं था। सबके सब बड़े थे इसलिए। वह गाँव जाकर अपनी दादी को पूरी दुनिया घुमाना चाहता था। कोई न बैठे तो न बैठे। मेरी दादी तो  जरूर बैठेंगी। हाँ-हाँ देख लेना। अच्छा तुम्हीं बताओ, बैठेगी कि नहीं ?
          शाम गुजरने के बाद जब रात आने लगी तो मधुबन जाने को तैयार हो गया। मोहर ने रोका और झुमकी ने भी रुकने का आग्रह किया, लेकिन उसने पुनः आने का आश्वासन देकर बिजनेस चलाने की मजबूरी जाहिर की। बच्चे तो उसका जाना जानकर रोना-धोना शुरू कर दिए। अलग-अलग सुरों में एक साथ उनके रोने का अंदाज व्यस्त बाजार में सब्जी बेचने वालों की बेमेल पुकार जैसा लगता था।
          इस परिवार के सामान्य जीवन में मधुवन का प्रवेश लहराती गर्मी के प्रकोप से मुरझाते मायूस पौधों के बीच ठण्डी हवा बहने जैसा था। जिसमें गर्मी तो वैसी ही पड़ती, बस पौधों को गर्मी के आतंक का एहसास थोड़ी देर के लिए कम हो जाता। समय गुजरने लगा, गुजरने लगा। मोहर अपने कत्तव्र्य का अभ्यस्त होने लगा, होने लगा। पूरे दिलो-दिमाग के साथ। झुमकी किसी तरह समझा-बुझाकर फुसलाते हुए उस्ताद बच्चों को स्कूल भेज देती। मात्र गुलाब छोटा होने के कारण स्कूल जाने से बच जाता। अक्सर बड़े लड़कों के स्कूल न जाने की जिद जोर पकड़ लेती तो ऐसी समस्या का समाधान पर्याप्त थप्पड़ों से हल करना पड़ता। बीच-बीच में मधुबन भी हफ्ते दस दिन पर आ जाया करता था। धन तो उसके पास विधिवत् था ही, अतः उसकी मेहरबानी से स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों एवं नवीन वस्त्रों की इस घर में सुखद बरसात होती रहती। एक बार बच्चों के लिए रेडीमेड पहनावे। दूसरी बार झुमकी के लिए महंगी मुलायम साड़ी, फिर अगली बार मोहर के लिए भी ब्रांडेड कम्पनी का शर्ट-पैंट। यही क्रम आगे भी बढ़-चढ़कर जारी रहता। झुमकी अक्सर घर पर अकेली ही रहती। गुलाब कहीं खेल-खेलने में मगन रहता। बीच में अक्सर मधुबन पहुँच जाता जो झुमकी का अकेलापन दूर करता। जिस दिन बाजार की बन्दी रहती, उस दिन मधुबन रात में रुक जाता और सुबह ताजा नाश्ता करने के बाद ही झुमकी जाने देती। क्या अपने परिवार में इतना सुख मिलेगा ?
          एक दिन शाम के समय मोहर कई नौजवान भाइयों के साथ कूड़ों की ढेर को ट्रक के अन्दर लादने में व्यस्त था, तब तक उसके पड़ोस का एक परिचित आदमी वहाँ आकर बेतहाशा हांफते हुए हकलाकर मोहर को बुलाने लगा ‘‘अरे मोहर भाई-मोहर भाई हो।’’ लगा जैसे मीलों से दौड़ता-भागता आ रहा हो। उसकी ऐसी पतली हालत देखकर सभी हतप्रभ रह गये, जैसे सबको करंट मार गया हो। वे सभी कूड़ा भरना छोड़कर एकटक उस आदमी को घूरने लगे। मोहर भी किसी अप्रत्याशित घटना की आशंका से सहमा हुआ उस पड़ोसी के करीब गया। अज्ञात भय ने किसी कातिल की तरह संपूर्ण आतंक के साथ उसके दिलो-दिमाग पर अधिकार जमा लिया था, यहाँ तक कि जुबान पर भी। उस पड़ोसी ने मोहर को एक तरफ एकांत में ले जाकर एक सांस में अपनी बेचैनी का कारण कह डाला। कुछ देर तक दोनों एक-दूसरे को मरे हुए आदमियों की तरह देखते रहे, फिर धीरे-धीरे मोहर के रोने की आवाज उठने लगी, और तेज हुई, और तेज हुई और.........। दुनिया जिसे जीवन के बुरे से बुरे, कठिन से कठिन, खतरनाक से खतनाक क्षणों में भी आँसू की एक बूंद तक गिराता हुआ नहीं देखी थी, आज वही अपने गुलाब की हत्या पर जान देकर रेा रहा था। मासूम के स्नेह में अपार करुणा पैदा करने की कितनी शक्ति छिपी होती है ?
          शाम के ठीक बाद रात का समय था। मोहर के क्वार्टर के बाहर आज भारी भीड़ जमा थी, सुबह की दुर्घटना पर शोकमय असंतोष मनाने के लिए। अब यहाँ मोहर का कौन था ? लेकिन आज सभी अपने दिखते थे, सभी आत्मीय लग रहे थे, सभी दिल का दर्द प्रकट कर रहे थ,े और मधबन को ठेठ ग्रामीण चुनी हुई गालियां दे-देकर मन को थोड़ा संतुष्ट करते थे। इन्हीं गालियों के बीच-बीच में झुमकी को भी ऐसी गालियों से नवाजा जाता, जिन्हें सुनकर कोई भी सभ्य औरत बौखला जाती और कहने वाली का मुंह नोंच लेती। एक नन्हा तारा जो अभी पिछली रात में जगमगा रहा था, आज दिन निकलते ही अस्त हो गया। यह गुलाब ही था, जो मर चुका था और सारी भीड़ के सामने छोटा-सा प्रश्न बनकर पड़ा हुआ था। पड़ोस के कुछ लोगों न,े जो पुलिस विभाग द्वारा मधुबन और झुमकी को गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद वहाँ उपस्थित थे, मोहन को बताया कि गुलाब की हत्या उसकी माँ झुमकी और मधुबन दोनों ने मिलकर की। इतना सुनना था कि मोहर गश खाकर वहीं गिर पड़ा। उसने बच्चों की हत्या संबंधी कई घटनाएं सुनी और पढ़ी थीं मगर ऐसी घटना जिसमें खुद माँ अपने पुत्र की हत्या में शामिल हुई हो - पहली बार देखी। पुलिस द्वारा डराने-घमकाने और प्रताडि़त किए जाने पर इन दोनेां कामान्ध प्रेमियों ने रेाते-गिड़गिड़ाते हुए सबके सामने कुबूल किया कि गुलाब उन्हीं के हाथों मारा गया, क्योंकि पिछले चार-पाँच महीनों से वह अक्सर इन दोनेां के स्पेशल प्रेम में किसी न किसी कारण दिक्कत खड़ी कर देता था। आज सुबह उनके सघन इश्क के ऐसे ही मौके पर जब वह दादी-दादी कहकर रो रहा था, तो दोनेां ने उसे एक साथ जमकर पीटा और अधमरा करके सीढि़यों से नीचे ढकेल दिया।
          काफी देर के बाद कुछ होश आने पर वहाँ जुटे लोगों की बात मानते हुए मोहर गुलाब को पास की जंगलदार सुनसान झाडि़यों में गाड़ने ले चला। ये वही हाथ थे, जो गुलाब को दुलारते थे, सहलाते थे, खिलाते और सुलाते थे। उसके बार-बार गिर पड़ने पर झट से झाड़-पोंछकर उठा लेते थे। आज वही हाथ हमेशा-हमेशा के लिए गुलाब से सूने हो रहे थे। कैसी उल्टी पद्धति है - जिससे नफरत करो वह पास रहता है और जिससे प्रेम करो वह दूर चला जाता है।
          यह वही गुलाब था जो एक बार पापा की गोद में आ जाने के बाद नीचे उतरने का नाम तक नहीं लेता था। आज उसी गोद को छोड़कर मिट्टी में विलीन हो रहा था। बेटे को दफनाने के लिए ले जाते समय मोहर को लगा जैसे कूड़े वाली टोकरी में अचानक गुलाब आकर बैठ गया है। और उसमें हपस-हपसकर रोता हुआ कहता है - ‘‘पापा ! देको-देको मुझे मम्मी ने बहुत माला। बहुत माला पापा ! इतना क्येां माला पापा ? मैं तो मल गया। मैं अब कबी मम्मी के पाल नहीं दाऊँगा, आपके पाल, अपने पापा के पाल लहूंगा। लेकिन पापा, तुम भी मुदेे कूले में त्यों फेंकते हो ? उथमें तो  मैं दब दाऊँगा । फिल मेली  दादी ता त्या होगा ? मुदेे बता लो पापा, मुदे बता लो।’ आज पुत्र-संताप से विक्षिप्त-व्याकुल पिता को लगा, जैसे वह कूड़ा नहीं गुलाब को फेंक रहा है, बार-बार फेंक रहा है। और जब-जब कूड़ा उठाता है - तो गुलाब टोकरी में आकर बैठ जाता है और अबोध आँखों से चारेां ओर विलाप छोड़ता हुआ पुकारता है - ‘मुदेे बता लो पापा, मुदे बता लो।’ मोहर ने अपना जीवन पूरी तरह निरर्थक महसूस किया। उसने आज खुद से प्रश्न किया - ‘तू जिन्दा क्यों है - बे ?’
          देेखते ही देखते यह दुर्घटना कड़वे धुएं की तरह चारों तरफ फैल गयी। जो भी सुनता उसकी आँखें एक बार नम हुए बिना नहीं रहतीं। सुराजी के लिए तो यह घटना बर्बादी का पैगाम सिद्ध हुई। जो बुढि़या इन दिनों घर के द्वार पर बैठी हर शाम बेसब्र निगाहों से अपने गुलाब की प्रतीक्षा करती रहती थी, आज वही अनन्त प्रतीक्षा खत्म हुई। गुलाब आया, लेकिन मरने के बाद, वह भी महाभयानक हादसा बनकर। दादी के ठूंठ जीवन का नन्हा पंक्षी अब उड़ चुका था। उसकी कूक सदा के लिए दादी के हृदय की सारी दिशाओं को सूनी कर गयी। दादी के हृदय का गुलाब अब मुरझा चुका था। अब बच्चे का मरा हुआ स्नेह दादी के सिर चढ़कर बोलने लगा।
          चार-पाँच दिन तक अन्न्ा-पानी त्यागकर रात-दिन छाती पीट-पीटकर दहाड़ मारते हुए विलाप करने से बुढि़या अपने ऊपर नियंत्रण खो बैठी। इन दिनों गाँव के लोग देर रात तक एक बेजान औरत का विलाप सुनते जो घोर अंधेरी रात की सुनसान गलियों में गूंजती और लोगों के हृदय में विलीन हो जाती। लगता था, जैसे सारी दुनिया श्मशान की चिता की तरह जल रही हो। वह गाँव की औरतों को रोक-रेाककर पूछती - ‘‘हे बेटी, सुनती हो, मेरी बहू ने गुलाब को मार डाला। हाँ रे मार डाला।’’ इतना कहने के बाद पथराई आँखों से औरतों को देखती, फिर आवाज निकालने में असमर्थ होकर हंसती हुई रोने लगती - ‘‘हे बेटा, हे बाबू - मेरा नाती, मेरा बेटा कहाँ है ? वह कहाँ चला गया ? अपने बाबू को अब कैसे देखूंगी ?’’
          यह एक दादी ही थी, जो अपने जीवन के अन्तिम सफर में एक मासूम बच्चे के प्रेम के चलते रो-रोकर अंततः पागल हो गयी। और यह एक माँ थी, जिसने पराए के साथ शारीरिक प्रेम में पागल होकर अपनी ही कोख के बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला। अरे, यह कैसा प्रेम संबंध था