भैया
पूरे दस दिन के लिए आए थे। इसलिए कि संदीप को कम्पनी ने इतने दिनों के लिए
अमेरिका भेज दिया था। मुसीबत ये भी नहीं कि यहां मैं अकेली कैसे रहती! शहर
की सुरक्षित काॅलोनी, आसपास काफी अच्छे लोग...। फिर उन्हें भी इतनी फुरसत
कहां कि खेती-बाड़ी, बीमार मां और भाई और अपना क्लीनिक और पेशेंट छोड़ यहां
इतने दिनों रह लेते। संदीप ने भी ऐसा कुछ जबरदस्त आग्रह न किया था। कहा था
कि सहूलियत मुताबिक आप बीच में एक-दो बार हो आएं द्वादशी के पास। वैसे तो
कोई बात नहीं है, पर लोगों को यह न लगे कि निपट अकेली रह रही है!
और यूं तो मैं कोई बच्ची नहीं, पूरी पढ़ाई के बाद जाब ओरिएंटेड एक कोर्स भी कर रही थी। इसलिए कि कभी भाग्य से संदीप यूएसए में जम गए तो मैं भी वहां कोई छोटा-मोटा जाब ले हाथ बंटा लूंगी! शहर भी नया नहीं, दो साल हो गए रहते...। परदेश तो अच्छे बोले का है। चार अच्छे मित्र हों तो फिर काहे के अकेले! काफी गल्र्स स्टुडेंट और टीचर्स से मेल मुलाकात थी। एक काॅल पर कोई भी आधी रात को आ जाता। इस सबके बावजूद वे इतने दिनों के लिए साथ रहने आ गए तो, इसी की बदौलत कि मैं दृढ़ता से इंकार नहीं कर सकी। न मम्मी को कुछ खोलकर बता सकी...।
ससुराल से बस का साधन न था। गांव के रेलवे स्टेशन से मीटर गेज ट्रेन में बैठकर उनके साथ लखनऊ आ गई। तीन दिन में घर घूरा हो गया था। लगकर सफाई की, तब तक वे सब्जीभाजी ले आए। नहा-धोकर रसोई में जुट गई। इतनी फुरसत न मिली कि संदीप से बात कर लेती। दरअसल, शर्म के साथ-साथ डर भी लग रहा था कि बताते ही पता नहीं क्या विस्फोट हो जाए। सामने होते तो ठीक से अपना पक्ष रख पाती। असमंजस में डूबी हाॅल में उनका बिस्तर लगा, अपने बेडरूम में आ गई। आते ही सिटकनी चढ़ा ली और बिस्तर में दुबक गहरी सांसें भरने लगी, फिर सो गई। सुबह उठकर देखा, वे टहलने निकल गए थे। नित्यक्रिया से फारिग हो मैंने नाश्ता तैयार कर दिया। फिर इंस्टीट्यूट चली गई। लौटकर खाना बनाया। खिलाया और खुद खाया। इस बीच कनखियों से देखा भी, उनके चेहरे पर कोई शिकायत न थी। शाम को वे फिर सब्जीभाजी ले आए। मन लगाकर मैंने अच्छा खाना बनाया। खाने के बाद हाॅल में लगा उनका बिस्तर ठीक कर दिया और अपने बेडरूम में चली आई। हमलोग कभी भी बेडरूम की सिटकनी नहीं लगाते थे। क्योंकि घर में कोई तीसरा न था। फिर भी उनके आ जाने से जैसे गैर मर्द का अंदेशा हो गया था। बेडरूम में आते ही मैंने सिटकनी चढ़ा दी थी...। हालांकि डर काफी हद तक कम हो गया था। लग रहा था, वे मेरी परीक्षा ले रहे थे। पहले भी मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि वे ऐसा कर सकते हैं! यकीन फिर एक बार बहाल हो रहा था।
पर रात में गेट पर दस्तक से नींद खुली तो दिल भय से धड़धड़ाने लगा।
पूरी कहानी ये कि मैं द्वादशी, अब 23 साल की एक शादीशुदा महिला हूं! जिसकी शादी करीब 3 साल पहले जब संदीप से हुई थी, 20 साल की थी। मैं लखनऊ में रहती हूं और सीतापुर के पास के एक गांव में मेरी ससुराल है! ससुराल में मेरी सास अपने दो बेटों के साथ रहती हैं! मेरे देवर को बचपन में ही दौरे पड़ने की बीमारी लग गई थी। तब से वह अपाहिज की जिन्दगी जी रहा है! दौरे के वक्त उसको तुरंत इंजेक्शन देना पड़ता है। जिसके लिए एक नर्स हमेशा उसके साथ रहती है! चल फिर नहीं पाता, इसलिए उसे हमेशा बिस्तर पर ही रहना पड़ता है। सास को भी घुटनो की परेशानी की वजह से ज्यादातर व्हील चेयर और बेड पर ही रहना पड़ता है।
मेरे जेठ ने जनरल फिजिशियन और गायनाकोलाॅजी चिकित्सा का कोर्स किया था। पर वे गांव में रहकर ही सबकी देखभाल करते थे। गांव कीे औरतों की डिलीवरी भी इन्ही के क्लिनिक में होती, जिसके लिए एक और नर्स रखी हुई थी। दूर दूर के गांव में उनका काफी नाम था...। लोगों को पक्का भरोसा हो गया था कि उनके इलाज से तो बाँझों को भी बच्चा हो जाता है!
लोग उनको दूसरा भगवान मानते और बहुत इज्ज्त करते। एक चीज जो उन्हें और भी महान बनाती, वो ये कि घर में दो दो अपाहिजों के चलते 45 साल के होते हुए भी उन्होंने शादी नहीं की थी! वैसे अभी भी वे 25 साल के लड़कों को कुश्ती में हरा देते हैं। दिखने में भी डाॅक्टर कम, पहलवान ज्यादा लगते हैं! डाॅक्टर्स जहां अपनी सफेद यूनिफार्म में हाथों में एप्रिन, गले में आला डाले घूमते; वे सादे कुरते, पैजामे में कंधे पर कपड़े का झोला लटकाए रखते। चेहरे मोहरे से भी वे न तो चिकित्सक नजर आते और न ठेठ किसान। पर दोनों ही फन में माहिर। उनकी यही सादगी उन्हें एक अनोखी हीरोइज्म प्रदान करती थी। एक बात और, वो ये कि वे सभी को हरदम बेटा बेटा ही बोलते। झौंक में कईएक बार मां तक को बेटा कह देते...। उनके प्रेम, अपनत्व भोलेपन और कर्तव्य परायणता पर हम सब न्यौछावर थे...। शादी के बारे में उनका कहना था कि कोई भी पत्नी दो दो अपाहिजों को नही झेल सकती! वंश चलाने संदीप की बहू आ तो गई!
उनकी इस बात से मेरे पति हमेशा कायल रहते और खुद को उनसे छोटा समझते...। कहते, मैं तो अपने स्वार्थ में नौकरी के लिए बाहर मजे कर रहा हूं, भैया गांव में खटकर सच्चा फर्ज निभा रहे हैं!
मैं भी जेठ जी की इस बात पर बहुत गर्व महसूस करती थी, क्योंकि एकाध दिन के लिए गांव जाती तो सास और देवर की तीमारदारी में इतनी पच जाती कि लौटकर बीमार पड़ जाती। देवर की बीमारी के चलते मुझे ही नहीं, सारे घर को इंजेक्शन लगाना सीखना पड़ा था। जेठ जी द्वारा हमारे घर के हर शख्स को यह सिखाया गया था कि पता नहीं कब जरुरत आन पड़े! मरीज को तुरंत इंजेक्शन न देने पर कोई भी दुर्घटना घट सकती है...। संदीप तो इसी कारण हर हफ्ते गांव जाते थे और बड़े भाई का खेती में हाथ बंटाते तो छोटे भाई और माँ की सेवा भी दिल लगाकर करते। मैं भी कभी कभी साथ जाती थी, पर कभी एक रात से ज्यादा नही रुकती थी!
कारण यह कि गांव की जिंदगी बड़ी कठोर थी। हमारा घर सीतापुर में था। पिता तो मुझे गांव में ब्याहना ही नहीं चाहते थे। पर जेठ ही देखने गए, उन्होंने वादा किया कि आपकी बेटी कभी गांव में नहीं रहेगी। रहेगी शहरों में संदीप के साथ-साथ, जहां-जहां वह नौकरी पर जाएगा। भाई की बीबी नहीं, यह मेरी छोटी बहन होगी। मैं इसे हमेशा, बेटा कहूंगा...।
उनकी ऐसी बातें सुन मेरी मम्मी और पापा तो इतने प्रभावित हो गए कि संदीप को देखे बिना ही रिश्ता तय कर दिया। तब खुद मैंने भी उन्हीं में संदीप का अक्स देख लिया था। मैं तो उन्हें उसी दिन से भैया मानने और कहने लगी थी। लगा ही नहीं, ससुराल जा रही हूं। लगा, खास भाई नहीं था, सो परमात्मा ने छप्पर फाड़ कर दे दिया...। ससुराल नहीं, बड़े भाई के घर जा रही हूं।
घर में सब मुझे बहुत प्यार करते थे। घर की इकलौती बहू जो ठहरी। जेठ जी तो मुझे द्वादश बेटा कहते...। उनके मुख से कभी दूसरा शब्द ही नहीं फूटता। मैं भी उनको सदा भैया कहकर ही बुलाती! भैया ही समझती। एक राखी पर राखी नहीं बांधती तो क्या!
साल में एक बार पिताजी की बरसी पर घर के सभी रिश्तेदारों को बुलाया जाता और पूरे गांव को खाना खिलाया जाता था। मेरे लिए ये दूसरा मौका था! पहली बार मैं नई नवेली दुल्हन थी और चुपचाप बिस्तर पर ही बैठी रही थी। लेकिन इस बार सारा काम मेरे जिम्मे था! जबकि शहर में खाली समय रहने और जाब की चाहत के चलते मैंने एक बहुत महंगा कोर्स ज्वाइन कर लिया था। प्रतिदिन तीन घंटे की क्लास थी। छुट्टी एडजस्ट करना मुश्किल था। फिर भी जाना था! उधर संदीप की ट्रेनिंग चल रही थी और ट्रेनिंग के बाद उनको 10 दिन के लिए अमेरिका जाना था! हालात् ऐसे कि गांव की नर्स एक हफ्ते की छुट्टी पर थी। जिसकी वजह से भैया भी देवर के कारण गांव से लेने नहीं आ सकते थे! अंत में ये फैसला हुआ कि संदीप मुझे गांव छोड़ कर उसी रात लौट आएंगे! और भैया मुझे तीन दिन के बाद वापस लखनऊ छोड़ जाएंगे!
सुबह हमलोग पहुंचे और मैं काम में लग गई!
शाम को गांव को खाना खिलाने के बाद संदीप को रात की ट्रेन से दिल्ली निकल जाना था...। मैं पूरे दिन कामकाज में लगी रही थी। इससे मेरा पूरा बदन टूट चुका था। लगता था कि अब बेहोश हो जाउंगी! मुझे दो बार चक्कर-से भी आए। पर संदीप को नहीं बताया क्योंकि वे परेशान हो जाते! भैया डाॅक्टर थे। उन्हें अपनी समस्या बता दी। और उन्होंने बीपी लेने के बाद मुझे दो सफेद और दो गुलाबी टेबलेट्स दे दीं! सफेद वाली आज और कल रात के लिए और गुलाबी दिन में खाने के लिए!
घर में मेहमानों के कारण मुझे किचन के ऊपर का कमरा दिया गया था जो आँगन के दूसरी तरफ था। ऊपर दो कमरे थे। एक में भैया और देवर को रखा गया था। भैया के न होने पर मैं इंजेक्शन दे सकती थी, इसलिए मुझे उनके बगल वाले कमरे में ही रखा गया था...।
संदीप के जाते ही मै अपने कमरे में आ गई। देवर दूसरे कमरे में सो रहा था। उस दिन मैंने गुलाबी साटन की साड़ी और उसके काले बार्डर से मैच करता ब्लाउज पहन रखा था। सास ने कहा भी था, बहुत सुंदर लग रही है...। भैया की नजर पड़ी तो मां से बोले, उड़ के भाग रही है... आज तो नजर डाल देना इसकी! संदीप ने भी जोड़ा, आज तुम्हें सचमुच ही कोई उड़ा न ले जाए!
सिर में दर्द और हल्के-हल्के चक्करों के बावजूद प्रशंसा से अंदर तक मैं इतनी फूल गई कि भैया के सामने ही उनसे बोली, देखना, नहीं तो अमेरिका से लौटो तो पता चले, हाथों के तोते ही उड़ गए...।
मां ने कहा, ज्यादा ख्याली पुलाव न पकाओ, बहू हो, बहू की तरह रहो! इस पर भैया ने झट से उन्हें आड़े हाथों ले लिया, कौन कहता है, बहू है! बेटा है मेरा, बेटा! संदीप वहीं खड़े थे। मजाक बनाते हुए बोले, हां-हां, ये आपका बेटा है और मैं बहू!
सुनकर सास खिलखिला कर हंस पड़ीं। तकलीफ के कारण उनके चेहरे पर जब तब ही हंसी आती थी। कुछ देर के लिए मेरे भी चक्कर थम गए थे। सिर हल्का हो गया था।
संदीप के चले जाने से विरह में व्यथित और थकान से चूर ऊपर आकर मैंने सोचा कि दवा खा कर थोड़ी देर लेटती हूं, फिर नाईट ड्रेस पहन लूंगी! क्योंकि मुझे पता था कि साड़ी में सोने से वह मिचुड़ जाएगी! पर बिस्तर पर पड़ते ही कब नींद आ गई, पता नहीं चला!
करीब पांच बजे सुबह नींद खुली तो कुछ अजीब सा लगा... साड़ी कमर तक उठी थी और ब्रा के हुक अंदर से खुले थे!
कपड़े ठीक कर जल्दी से मैं बाथरूम भागी। पर वहां पैंटी उतारते ही चैंक गई, क्योंकि वह उल्टी थी! मैंने जिन्दगी में कभी उल्टी पैंटी नही पहनी थी और मुझे यकीन था, पैंटी मैंने कल भी सीधी ही पहनी थी! ब्लाउज उतारा तो देखा कि ब्रा का सिर्फ एक हुक लगा है वो भी गलत जगह!
इसका मतलब था कि किसी ने मेरा ब्लाउज और ब्रा खोली, पैंटी उतारी और वापस पहना दी!
मेरे तो होश उड़ गए!
कौन हो सकता है...? किसी ननद ने किया है या किसी मर्द ने! ताज्जुब इस बात का था कि मुझे पता नहीं चला!
किसी तरह इस टेंशन में फ्रेश होकर मैं नीचे उतरी, घर के कामकाज के लिए!
अंदर से बहुत डर गई थी। जिन्दगी में पहली बार मेरे साथ ऐसा धोखा हुआ था! किसी से कुछ पूछना या बोलना मेरे लिए डूब मरने जैसी बात थी। एक क्षण को सोचा कि अभी तो दिल्ली पहुंचे होंगे, मोबाइल पर उन्हें बताऊं! पर अगले ही क्षण लगा कि अभी तो क्या, मैं तो पूरी जिन्दगी उन्हें यह हादसा बताने का दुस्साहस नहीं कर पाऊंगी!
किचन से चाय लेकर निकली तो देखा, भैया खेत से वापस आ गए थे! उन्होंने पूछा कि तबियत कैसी है, दवा टाइम पर ले रही हो या नहीं! मैंने हां में सिर झुकाया और आगे बढ़ गई। दिल में अजीब सी घबराहट हो रही थी। कौन है वो, जिसने मेरे अंगों से ऐसा खेल खेला! औरत के नाते यह तो मैं दावे कह सकती हूं कि मेरे साथ सेक्स नहीं हुआ। यह भी कि किसी पुरुष ने छुआ होता तो यहां तक पहुंचने के बाद छोड़ता नहीं। तो क्या चुड़ैल ननदों ने मेरे साथ इतना घृणित मजाक किया! कर भी सकती हैं। खास ही नहीं; चचेरी, ममेरी, फुफेरी, मौसेरी सभी तो हैं। घर भरा है। अवसर क्या है, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं... खोइये पर उतारूं हैं। दिनभर हंसी-मजाक और स्वांग! गनीमत जो उन्होंने छाछ में गोबर घोल साड़ी में नहीं भर दिया...।
किसी भी काम में मेरा पूरा मन नहीं लग रहा था। सोच यहीं केंद्रित था कि मैं इतनी बेहोश कैसे हो सकती हूं? कि...मुझे पता नहीं चला! आज कोई पुरुष हाथ मार देता तो कहीं की नहीं रहती!
दिन भर रिश्तेदारों के साथ बातें होती रहीं। सभी बहनोई मुझी में रुचि ले रहे थे। इसी से बचती हूं। पर इस दिन तो आना ही पड़ता है। इकलौती बहू जो ठहरी। ससुर जी का दिन! इस दिन के लिए तो भैया महीनों से तैयारी करते हैं। जैसे, ताजिए जिस रात गाड़े जाते हैं उसके अगले दिन से ही नए बनने लगते हैं...। भैया की जिंदगी यही है। इसी बहाने सबको इकट्ठा कर लेते हैं। बहन-बहनोई, बुआ-फूफा और दुनिया भर के रिश्तेदार...। ससुर जी तो कुछ कर ही नहीं पाए थे। असमय ही सभी को छोड़कर चले गए। भैया ने ही चारों बुआओं को भात भरे। तीनों बहनों के हाथ पीले किए। उन्हें पछ दिए। वे सब उन पर जान छिड़कती हैं। भाई, पिता की तो चर्चा भी नहीं करतीं! भैया से हिलने-मिलने ही आ जाती हैं इतनी दूर-दूर से।
सो, दिन में एक मिनट भी आराम करने का मौका नहीं मिला। हाथ-पांव बुरी तरह टूट रहे थे। सिर दर्द से फटा जा रहा था, सो अलग। कोई और चिकित्सीय मदद लेती, पर भैया कोई सीरियस डिलीवरी कराने पड़ोस के एक गांव में चले गए थे। उनकी वापसी का कुछ पता न था। बोल कर गए थे कि रात को शायद आ भी न सकें!
देवर का मुझे ख्याल रखना होगा...।
पर शाम होते होते मुझे बहुत ज्यादा थकान होने लगी थी। मैंने खाना शाम को ही खाया था, इसलिए रात को खाने की इच्छा न थी। सास ने कहा, थोड़ा रेस्ट कर लो, फिर खाना खा के ऊपर चली जाना। मैंने कह दिया, अब मैं रूम में जा रही हूं सोने के लिए, पेट भरा है, अभी तो खाया है! अन्नू की गोंगों सुन पड़े तो जगा देना...। थकान के मारे मरी जा रही हूं...मां!
उन्होंने कहा, जा! जरूरत आन पड़ी तो इंजेक्शन मैं किसी से भी लगवा दूंगी।
रूम में आकर आज मैंने बाकायदा कपड़े बदले और दवा खाकर बिस्तर पर लेट गई। कुण्डी कल भी नहीं लगाई थी, आज भी नहीं कि पता नहीं कब देवर के जीवन-मरण का प्रश्न बन जाए! कोई दरवाजा पीटता रहे और मैं उठूं ना! किवाड़ उढ़के रहने पर आकर झिंझोड़ कर जगा तो देगा! पर नींद की जगह दिमाग में कल की बातें चलने लगीं। मैंने सोच लिया था कि अगर आज ऐसा कुछ हुआ तो रंगे हाथों पकड़ लूंगी उस शैतान को और ऐसा सबक सिखाऊंगी कि जीवन भर याद रखे! सुरक्षा के लिए मैंने फल काटने वाला चाकू देवर के कमरे से उठाकर अपने सिरहाने रख लिया था...।
गांव में रात जल्दी हो जाती है। 9 बजते बजते मुझे गहरी नींद आ गई! फिर होश नहीं रहा कि कौन हूं, कहां पड़ी हूं... गई रात अहसास हुआ कि कोई बगल में लेटा बदन को सहला रहा है!
सारी हेंकड़ी धरी रह गई। डर के मारे आंख तक खोलने की हिम्मत न हुई...। अजनबी हाथ नाईटी के अंदर सांप-सा रेंग रहा था। और कमरे में हल्की रोशनी तो थी, पर आंखें खोल कर देखने का साहस मुझमे नहीं था! जबकि वह शख्स बड़े आराम से मेरा अंग-अंग अपनी तेज उंगलियों से नाप रहा था...। लग रहा था, उसे कोई जल्दी नहीं है और न कोई डर! चेहरा उसने चेहरे से सटा रखा था। दाढ़ी चुभने से पता चल रहा था कि कोई पुरुष है!
डर से मैं कांप उठी...।
तो थोड़ी देर में उसे शक हो गया कि जाग गई हूं! थोड़ी देर के लिए हाथ शिथिल पड़ गया! और मैं समझी, बला टल गई! नींद का स्वांग किए मरी-सी पड़ी रही। पर किसी आहट के इंतजार में कि उसके जाते जाते मैं उसे देख पाऊं और कम से कम ये तो जान तो जान लूं कि ये दुस्साहसी है, कौन! जो जिस पत्तल में खा रहा है, उसी में छेद करने पर उतारू है! क्योंकि सुरक्षा की खातिर सरे सांझ ही बाहर का फाटक बंद कर दिया जाता है...। दीवारें इतनी ऊंची कि चढ़कर कोई आ नहीं सकता। फूफा, मामा लोग तो बूढ़े हैं। रिश्ते का कोई लम्पट बहनोई ही होगा...।
गैर मर्द के ख्याल से ही मन घृणा से भर गया था। मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरे साथ कभी ऐसा भी हो सकता है! सोच रही थी, अब मैं संदीप के सामने किस मुंह से जाऊंगी...। पश्चाताप हृदय को छलनी किए दे रहा था। ऐसा लग रहा था कि मैं संदीप को धोखा दे रही हूं! लेकिन मैं कर भी क्या सकती थी? जब कल पहली बार उसने मेरा बदन टटोला, तब तो मुझे पता भी नहीं चला! अब आज अगर झटक भी देती तो दाग तो लग ही चुका था दामन पर। शोर होता, सब जान जाते! सब ओर बदनामी फैल जाती...सो अलग।
इन्हीं उलझनों में खोई थी कि उसने ओठ ओठों पर रख दिए! तब लगा कि अगर अब जल्दी से कोई कदम नहीं उठाया तो अनर्थ हो जाएगा! पूरी हिम्मत जुटाकर मैंने, थोड़ी सी आंख खोल दी! कमरे में हल्की रोशनी थी। डर से आंख ज्यादा नहीं खोल रही थी, क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि मुझे उसका सामना करना पड़े! और वो बस, इतने उत्पात पर ही वापस चला जाय!
पर उसकी हिम्मत तो हिमालय से भी ऊंची थी! अब तो उसने मेरे होंठ भी चूसने शुरू कर दिए थे! तब लगा कि अब भी नहीं झटक पाई तो सर्वनाश हो जाएगा! निश्चय कर बदन को मैंने सख्ती से इस तरह घुमाया, जैसे करवट ले रही हूं! लेकिन मेरी कोशिश के उलट अजनबी ने मुझे दबोच लिया!
बड़ी शक्ति थी उसके बंधन में! मैं रोने को हो आई...। स्थित काबू से बाहर हुई जा रही थी। लग रहा था कि अब किसी भी क्षण वह ऊपर आ जाएगा! संदीप के साथ मैं मरते दम तक बेवफाई नहीं कर सकती थी! चाकू सिरहाने से उठा मैंने अपनी आंखें खोल दीं!
आंखें खोलते ही जैसे भूचाल आ गया! मुट्ठी खुल गई और मैं बुरी तरह चीख पड़ी, ‘‘भैऽया, आपऽऽऽ!’’
लेकिन मेरी चीख में इतना जोर नहीं था कि वह आँगन के उस पार नीचे सो रहे लोगों तक पहुंच जाती! और फिर भैया ने अपना हाथ मेरे मुंह पर रख लिया था जिससे मेरी आवाज रूम के अंदर ही दब कर रह गई थी! मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी कि भैया मेरे साथ ऐसी घिनौनी हरकत भी कर सकते हैं! हैरानी की बात ये कि मेरे जागने के बाद भी भैया को कोई डर या पछतावा नहीं था! मेरा मुंह अपनी हथेली से उन्होंने पूरा का पूरा बंद कर रखा था!
आंखें आंसुओं से भर गई थीं। आंसू ग्लानि के, पश्चाताप के, भरोसा टूटने और तोड़ने के लिए बह रहे थे...।
पर उन्हें कोई गम न था, बोले, देखो बेटा, अगर तुम चिल्लाओ नहीं तो मैं तुम्हारे मुंह पर से हाथ हटा लूं! मैं तुम्हें रुलाना नहीं चाहता... याद करो, जब तुम्हारी विदाई हो रही थी और तुम जार-जार रो रही थीं, मैंने गोद में लेकर कार में बिठाने से पहले चुप कराने तुम्हें चूम लिया था!
वाकया मुझे याद आ गया। पर तब बड़े भाई से भी दुगना प्यार उमड़ पड़ा था और मैं उनके सीने से लग हिचकियां भरते भरते हंसने लगी थी...। पर इस वक्त मेरा मुंह गुस्से से लाल पड़ गया था। हाथ के दबाव के कारण मुंह दर्द भी महसूस कर रहा था। मैंने आंखों से ही उनसे निवेदन किया तो उन्होंने फिर पूछा, चिल्लाओगी तो नहीं? और जैसेतैसे पलकें झपका कर मैंने ना कहा और उन्होंने पूछा, प्रॉमिस? और हाथ थोड़ा ढीला किया तो मैंने रुंधे कंठ से कह दिया, प्रॉमिस!
हाथ उन्होंने मुंह से हटा लिया पर बदन, बदन से दबाए रहे!
देर बाद दबी जुबान मैंने गिड़गिड़ाना शुरू कर दिया, भैया आप ये क्या कर रहें हैं... मैं आपके छोटे भाई की बीबी हूं, आप मेरे लिए पिता समान हैं! प्लीज, आप ऐसा मत कीजिए मेरे साथ! मुझे छोड़ दीजिए... मैं कभी किसी से नहीं कहूंगी कि आपने मेरे साथ क्या किया...।
भैया ने कहा, ठीक है, मैं तुम्हें छोड़ दूंगा! लेकिन एक शर्त पर...
-मुझे आपकी सारी शर्तें मंजूर हैं भैया, बस आप मुझे छोड़ दीजिए! मैं दीन हो आई।
उस वक्त वे भी कम शर्मिन्दा नहीं लग रहे थे...। नजरें चुराते हुए बोले, देखो बेटा, मैंने ऐसा क्यों किया, ये तुम समझ सको तो शायद मुझे माफ कर सकोगी! मैंने कल और आज तुम्हारे शरीर के हरेक अंग को छुआ है, क्योंकि इस अहसास के लिए मेरे पास तुम्हारे सिवा और कोई नहीं है। और मां और भाई के प्रति मेरी जिम्मेदारी है, इस कारण मैं किसी और को अपने साथ बांधूंगा नहीं...। लेकिन तुम नींद में थीं! खूब छूकर भी हृदय खाली रह गया... बेटा, इसीलिए एक विनती है, तुम्हारे जागते हुए, सिर्फ 10 मिनट, मैं तुम्हें महसूस करना चाहता हूं...
सुनकर मैं अचंभित रह गई!
वे कितने रौबीले थे, कितने ऊंचे! हम सब सदा जिनकी आज्ञा को तत्पर रहते। आज कितने असहाय लग रहे थे... मेरी एक हां के मुन्तजिर...। पर मैं बहुत असंजस में फंस गई थी। एक तरफ अपनी आत्मा को मारना था, दूसरी तरफ उन्हें! नीचा दिखाकर सदा के लिए शर्मिन्दा कर देना... जीवन के प्रति निरुत्साह से भर देना... जो कितने उत्साही थे! मरीजों, घर-परिवार और सारे समाज के प्रति! उन्हें उन्हीं की नजरों से गिरा देना...। पर इसमें एक फायदा दिख रहा था- स्त्री-धर्म की रक्षा और उनसे हमेशा के लिए छुटकारा!
मुझे मौन पा, अपना बिखरा साहस बटोर वे फिर बोले, बेटा, यकीन मानों, तुम्हारे साथ मैं जो भी करूँगा, वो अपनी संतुष्टि के लिए करूँगा... कसम से, तुम उसमें बिलकुल शरीक न होना! मुझे जरा भी मलाल न होगा।
और तब मैं उनके दयाद्र चेहरे को देखते सोचने लगी कि अगर मैं उनकी विनती न मानूं और वे अवश हो मुझे भोग लें तो मैं उनका क्या बिगाड़ लूंगी! इधर-उधर कहूंगी तो सब यही बोलेंगे कि बहू में ही खोट होगी, नहीं तो जिस आदमी ने अपने परिवार की भलाई के लिए शादी नहीं की; बाप के मरने के बाद भाइयों को बेटा, बहनों को बेटी माना...वो भला छोटे भाई की बीबी के साथ ऐसा पाप करेगा!
लोग तो ये भी कह सकते हैं कि तुम्हारे परिवार के लिए जिसने अपनी जिन्दगी होम दी; तुम कितनी खुदगर्ज हो कि उसे अपना तुच्छ शरीर तक नहीं सौंप सकीं!
पर मेरे लिए सवाल तुच्छ शरीर का नहीं, आत्मस्वीकारोक्ति का था और चिंता इस बात की कि एक बार तो फिर बार बार! छुटकारा कैसे मिलेगा उनसे!
द्वन्द्व को वे शायद समझ गए थे, बोले, बेटा-ओ, एक बात कहूं... अगर तुम शरीक न हुईं इस खेल में, 10 मिनट पत्थर बनी रहीं, तो वायदा भरता हूं- जिंदगी में कभी दुबारा हाथ न पकडूंगा!
इसमें कहने की क्या बात है! मैं उनकी अक्ल पर हैरान हो गई। क्योंकि एक तो मुझे उनसे नफरत हो गई थी... दूसरे इस बात का तो मुझे पक्का यकीन था कि मैं और मेरा शरीर उनकी किसी भी हरकत पर कभी उनका साथ नहीं देंगे, संदीप मेरे मन-प्राण में समाए हुए थे!
द्वन्द्व में काफी समय बीत गया। जबकि मैं चाह रही थी कि वे जल्दी से छोड़ें तो मुंह छुपाकर नीचे चली जाऊं! चहल पहल शुरू हो गई थी। छत पर आकर कोई दरवाजा न खटखटा दे, मुझे डर भी लग रहा था। जल्दबाजी में यही सूझा, हां करके पीछा छुड़ा लूं...। निश्चय कर इशारे में कह दिया, मुझे मंजूर है! भैया मुस्कराते, नाईटी मुझे वापस करते हुए बोले, अभी तो नीचे पहुंचो, लखनऊ चलकर अपना अरमान पूरा करूंगा, शुक्रिया!
तात्कालिक संकट से छुटकारा पाकर लाज में डूबी मैं अपने वस्त्र पहन झटपट नीचे चली आई। मुझे देखते ही सास ने कहा, मेहमानों की आज विदाई होगी। आज नाश्ते के झंझट में नहीं पड़ना, सीधा खाना बना लेना। खाने में भी दाल-भात नहीं, दो सूखी सब्जियां और पूडि़यां तल देना। वही खा लेंगे, वही बांध ले जाएंगे।
गुस्से में मैं बोली नहीं एक लफ्ज। फ्रेश होने चली गई। फिर अपने काम में जुट गई। जबकि जी में आ रहा था बार-बार- भैया का कच्चा चिट्ठा मेहमानों के सामने ही खोल दूं! पर दांत पीसती काम में जुटी रही...। एक-एक कर दोपहर तक सब लोग विदा हो गए। थकान से चूर बिना खाए ही मैं बिस्तर पर पड़ रही और बेसुध सो गई। तब एक सपना आया जिसमें कोई कह रहा थाः एक था भगवान, एक शैतान! दोनों में झगड़ा हुआ तो बहुत हुआ नुकसान! दोनों ने मिलकर निकाला समस्या का समाधान! एक खिलौना बनाया जिसका नाम रखा इंसान! शैतान ने अपनी ताकतें दीं- छल, क्रोध, घमण्ड और जलन! भगवान ने अपने अंश दिए- प्रेम, दया, क्षमा और सम्मान! तब भगवान से मुस्कराकर बोला शैतान! न तेरा नुकसान न मेरा नुकसान! मैं जीतूं या तू... हारेगा इंसान!
सो कर दो घंटे बाद उठी तो पहले जैसा ताव न रहा। पर खीज बाकी थी। खाने के बाद अपना बैग लगाते हुए सास से बोली, मम्मी, आज मुझे भी जाना है। कोर्स पिछड़ रहा है। तीन दिन का गैप हो गया!
उन्होंने कहा, हां! चली जा। निश्चिंत होकर जा...। कुलदीप ने मेरे और अन्नू के लिए कोई नई नर्स बुला ली है। क्लिनिक तो वो पुरानी वाली संभाल ही लेगी। जब तक संदीप नहीं आ जाता, वह तेरे साथ ही रहेगा।
सुनकर मुझे सांप सूंघ गया। प्रस्ताव न उगलते बन रहा था, न निगलते। सिर झुकाए मैं उनके पीछे-पीछे निकल पड़ी।
-दरवाजा खोलो! द्वादश बेटा, दरवाजा खोलोऽ! वे गुहार लगाए थे।
रात के दो बज रहे थे। मरती क्या न करती! व्हाट्सएप पर संदीप को अपना आॅडियो भेज दिया। अमेरिका में दिन था। थोड़ी देर में जवाब आ गयाः भैया की इच्छा के लिए मैं अपनी जान भी दे सकता हूं- द्वादश! है तो शर्मनाक, पर...!
निष्प्राण देह से उठकर दरवाजा मैंने खोल दिया।