रात
अपने आगोश में बारिश की बूंदो की ठंडक को समेटे हुए थी ! कभी कभी बादलों
की परतों को खोलता हुआ चाँद मानो अपनी चांदनी की छटा बिखेरने की अदा से
सबको रूबरू करवाना चाहता हो !परबादलों ने भी आज चाँद के मिज़ाज़ को समझते हुए
उसकी हर कोशिश को नाकाम करने की ठान ली थी ! फिर भी चाँद कोशिश करने पर
बादलों से एक पल निकल कर मुस्कुरा कर ऐसे छिप जाता बादलों में जैसे अपनी
चांदनी से मुहब्बत बयां करने गया हो ! ये रुमानियत भी कितनी अजीब शै है न
..दीवाने कोई न कोई बहाना ढून्ढ ही लेते हैं अपनी मुहब्बत का इज़हार करने के
लिए ! लेकिन जिन्हें यह बारिश अच्छी ही न लगती हो तो कई बार लगता है कि
शायद उन्हें मुहब्बत या रोमांस से कोई सरोकार ही नहीं ! जो बस बारिश को एक
घर रुकने की मज़बूरी समझे क्या वो इस मौसम की छटा और सावन में लग गई आग या
इस मौसम में जुदाई के दर्द की गहराई को कैसे समझते होंगे ? मुहब्बत करने
वाले तो बारिश कीचंदबूंदो का भी इंतज़ार महबूब की तरह करते हैं ! सोनिया
...इन्ही बारिश की बूंदो से .गीली मिटटी से उठती हुई महक को महसूस करती
रहती ! ऊपर से ऍफ़ .एम् पर इस मौसम से जुडे उसके पुराने गीत उसके भारी मन को
और भारी कर देते ! उसका मन होता कि अंशुम को कहे कि लॉन्गड्राइवपर लेकर
चले ! कहीं रास्ते में रुक कर गर्म गर्म चाय पिए अंशुम के साथ और बारिश की
इन फुहारों का मज़ा ले ! पर हर बार उसकी ये ख्वाइश अधूरी रह जाती ! या तो
थके होने का या काफी देर हो गई है का बहाना तैयार रहता ! सोनिया का तन मन
सुखा सा ही रह जाता ! ये ईश्वर भी न दो अलग अलग शौक रखने वालों का संजोग
क्यों बनाता है ? सोनिया अकेले ही खिड़की पर उन् फुहारों का मज़ा लेने के लिए
खड़ी हो जाती ! फिर आसमान में कोई इक्का दुक्का सितारों को ढूंढ़ते हुए
सोचती ..कि माँ ने उनके विवाह से पहले ३६ में से ३२ गुण मिलने की बात बताई
थी पर आज विवाह को दस साल हो गए ,गुण तो समझ नहीं आये पर शौक तो दोनों का
एक नहीं मिलता ! आज माँ को याद करते हुए आँखें सजल हो आई ..जब माँ कहती थी
''पढ़ना लिखना ठीक है स्वावलम्बी बनो, पर पाँव ज़मीन से ही जुड़े रहने दो
..आसमान में मत उड़ो !
तब बार बार एक ही जवाब होता था सोनिया का .''...माँ ,मैंने ये पी.एच .डी की पढाई और लेक्चरार की नौकरी ऐसे ही नहीं कि..मैं अपने सपनों के साथ उड़ना चाहती हूँ ..!'' तब फिर माँ का एक ही वाकया होता था... '' कि आने वाली ज़िन्दगी में तुम्हारे साथ कोई और भी होगा ..तुम्हारा पति ...वो तुम्हे आज़ादी देगा तभी तुम उड़ पाओगी वर्ना इन सपनों को पूरा न करने का दुःख न तुम्हे उड़ने देगा न तुम्हें ज़मीन पर टिकने देगा ! अच्छा यही है कि अपनी ख्वाइशों को एक ठहराव दो !'' मन ही मन बुदबुदा उठी सोनिया ..''हाँ माँ तुम सही कहती थी ..मेरी ज़िन्दगी की पतंग की डोर को तो अंशुम के हाथों ने थाम रखा है, बस फर्क इतना है कि उसने इस पतंग को उड़ने के लिए तो छोड़ दिया है नील गगन में .. फिर भूल गया है ...उसकी सुध बुध लेने को कि वो पतंग कहाँ गई .या ..कट कर अपना अस्तित्व खो चुकी है ''! फिर एहसास होता सोनिया को कि अंशुम के हाथ शायद इस डोर को थामने लायक हैं ही नहीं ! डोर की थाह पाना दुश्वार है ...आज भी ..आगे भी ..! क्यूंकि दोनों विपरीत दिशा के दो राही ..एक छत के नीचे रहते भी एक दूसरे की खवाइशों से अनजान ! ज़रूरते पूरी होती हैं एक दूजे की पर ख्वाइशें हमेशा ही दम तोड़ती हैं जब दो इंसान पति पत्नी बन जाते हैं ..ऐसा वो अक्सर सोचती थी ! अंशुम काम से वक्त निकलता तो अपने दोस्तों ,जान पहचान वालों की मदद करने में हमेशा तत्पर रहता ! परिवार के प्रति कर्तव्य ,ज़िम्मेवारी में बेशक कमी आ जाए पर दुसरो की हेल्प करने में उसकी ख़ुशी अक्सर सोनिया की शिकायतों से अक्सर टकरा जाती ! अंशुम हर बार .अपनी मीठी बातों से मैन्यूप्लेटकरता ..सोनिया को हर सुविधा देकर ! बस एक वक्त नहीं था तो उसके पास परिवार के साथ वक़्त बिताने को या उसकी खवाइशों को समझने का ! बाहर अंशुम की छवि अच्छे इंसान की बनी हुई थी जो हर किसी के दुःख सुख में काम आता है ..वहीं अपनी पत्नी के दर्द से अनजान ! अभी कल ही इसी बात को लेकर दोनों में गर्मागर्म बहस हुई थी जिसमें एक दूसरे को जी भरके कटाक्ष किये गए और अंत उसी एक बात से हुआ जब अंशुम ने एक ही बात कही ..
''मैंने तुम्हें क्या कमी दी हुई है ? अपनी पर्सनल कार ..जॉब करने की आज़ादी ..मनपसंद कपडे गहने पहनने और शौक पूरा करने को पैसा ..कोई रोक टोक नहीं ! और क्या चाहिए तुम्हें ? ''अपने आसपास या अपनी सहेलियों को देखो और उनसे तुलना करो ..लेकिन तुम हो कि तुम्हारा मन ही नहीं भरता ...बस हर वक़्त शिकायतें ..तुम अपनी आज़ादी से जीना चाहती होतोमुझे क्यों नहीं जीने देती ?'' ''हद्द है यार ..जो चाहिए बताओ ..आई विल गिव ईट टू यू बट प्लीज़ गिवमीमाय स्पेस ...''! एक अजीब तल्खी से अंशुम अपनी आज़ादी की गुहार लगा रहा था ! हद्द है इन मर्दों की भी ..अपने परिवार से भाग कर ,कुछ सुविधाएँ जुटा कर अपने फ़र्ज़ की इतिश्री समझ लेते हैं और एवज़ में अपनी आज़ादी, अपनी शांति की मांग करते हैं ! सोनिया को सुख सुविधाओं में वो सुकून वो प्यार दिखता ही नहीं था जिसको लाख कोशिशों के बाद भी ढूँढ नहीं पा रही थी !
''अंशुम मुझे किसी चीज़ की आवश्यकता नहीं ..बस मुझेतुम्हाराप्यार में सिमटा हुआ वक़्त चाहिए जो तुम अपनी इस सोशल सेवा में दुसरो की सेवा में बांटते रहते हो ! मैं तुम्हें मना नहीं करती कि तुम दूसरों की मदद मत करो ..पर उसे अपने परिवार की खुशियों के साथ कम्पनसेट मत करो ! याद करो हमने मूवी कब देखी ..कब तुम ने शिवम् को कभी टाइम दिया कि उसे किसी पार्क में ले गए हो ! मैं तो सिर्फ इन छोटी छोटी खुशियों की डिमांड करती हूँ बस तुमसे ..ट्राई टू अंडरस्टैंड प्लीज़ ...! ''सोनिया हर बार की तरह अपना पक्ष रखते हुए बोली !
लेकिन दोनों की दलीलें व्यर्थ ही हो जाती ! गाडी फिर वहीं उसी पटरी पर आहिस्ता आहिस्ता रेंगती रहती ! सब कुछ होते हुए भी कुछ कमी का खलना ..औरत के मन की यही त्रासदी है ! सब कुछ होते हुए भी ..इनकंप्लीट ..कभी मन से कभी तन से ...! एक औरत मन से होते हुए देह तक आती है पर मर्द..? तन से शुरू तन पर ही ख़त्म उसकी खोज ...एक प्रैक्टिकल एप्रोच के साथ जीने वाले अमूमन पति स्त्री मन को समझ ही नहीं सकते ! हाँ जिस मर्द के पास पैसा है वो अपनी पत्नी को ''सो कॉल्ड '' खुशियां खरीद के दे सकता है बस नहीं है उसके पास न मन न ही कोई फीलिंग्स ..!
आज भी इसी उधेड़बुन में खिड़की के पास खड़ी थी कि मोबाइल पर मैसेज की लाइट ऑन हुई ! अक्सर रात को मोबाइल को साइलेंट मोड पर कर देती थी !सोनिया नेमैसेज देखा
...''..स्वीटी ..र यु देअर ..?'' अमित हेयर ! ''
''या ..बट मैंने तुम्हे मना किया न मैसेज न करने को '' सोनिया ने जवाब दिया !
''बट डिअर ऍम मिस्सिंग यू ''!
''वाए..? ...वेयर इस योर वाइफ ?''
''शी हैस गौण टू मीट हर पेरेंट्स ..आउट ऑफ़ सिटी फॉर टू डेज़..''!
''अच्छा तो इसलिए मैं याद आ गयी ? ''
''नहीं यार ..तुम तो हमेशा ही याद रहती हो ..रियली ...''! अपनी बात पर ज़ोर देते हुए अमित ने कहा !
''हूँ ..रहने दो झूठे ..ओ के वेट ..२ मिनट्स ..''! सोनिया ने अपना मोबाईल उठाया और दूसरे कमरे में आ गई ! अंशुम और शिवम् उसका ८ साल का बेटा दोनों ही सो चुके थे ! वो अक्सर लेट सोती थी .अंशुम को मालूम था कि सोनिया अक्सर रात थीसिस और अपने प्रोजेक्ट वर्क में व्यस्त रहती है ! इस बात से कई बार अंशुम चिढ़ता था ! उसे लगता कि उसकी पत्नी '' उनके '' कमरे में बस मौज़ूद हो ! पलंग के दूसरे छोर पर ....बेशक वो खर्राटे भर सोता रहे बाजू में और पत्नी छत पर लटके पंखे को देखती रहे या फिर तन मन से सुलगती हुई करवटें बदलती रहे रात भर ! बिस्तर पर निर्जीव ..निष्प्राण सी लेती अपने आंसुओं से अपने अरमानों को जज़्ब करने में अब सोनिया को कोफ़्त सी होती ! इसलिए खुद को रात को और भी व्यस्त रखती कि थक कर सो जाए ! एक लम्बी बहस और जदोजहद के बाद सोनिया और अंशुम ने अपने हिसाब से सोने की आदत को तो स्वीकार कर ही लिया था बाकि कुछ बदले न बदले ! सोनिया को तो इस में भी सुकून महसूस हुआ ! इसलिए बेख़ौफ़ अपना मोबाइल उठाकर दूसरे कमरे में आकर अमित से बात करने लगी मैसेज से ! अमित उसका कॉलेज का ही सहपाठी था, जिससे उसकी मुलाकात उसी के कॉलेज में हुई थी जहाँ वह भी अपने किसी रिश्तेदार का एडमिशन करवाने के लिए आया था ! वह तो पहचान न सकी पर अमित ने पहचान लिया था उसे ! बातों बातों में दोनों ने एक दूसरे के परिवारों के लिए जान लिया और अमित की अंशुम से जान पहचान भी निकल आई ! अपने रिश्तेदार के एडमिशन की एक दो औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए अमित एक बार फिर से कॉलेज आया तो सोनिया उसकी मदद के सिलसिले में प्रिसिपल से मिली और एडमिशन करवा दिया ! उस दिन अमित का वो रिश्तेदार किसी कारणवश आ नहीं पाया !अमित ने उसका शुक्रिया करने की फीलिंग से कैंटीन में चलने को कहा ! ब्रेक थी सो सोनिया बिना किसी नानुकर के चल पड़ी !कॉफ़ी का आर्डर दिया !दोनों खामोश थे !
''यार ..थैंक्स अ लोट ....'' ! ख़ामोशी को अमित ने ही तोडा .!
''कम ऑन ..अमित ..डोंट बी सो फॉर्मल ..''!
''बट ..स्टिल..थैंक्स यार ..! ''
बात बदलने की मंशा से सोनिया ने पूछा..!
कॉफ़ी या चाय ''..?
''कुछ भी जो तुम चाहो ..'' अमित ने थोडा अंदाज़ से कहा !
दो पल की ख़ामोशी के बाद ...
'' यार एक बात कहूं...? बुरा न मानो तो ..? ''
''हाँ कहो न ..बुरा क्यों मानूंगी ...''?
''तुम कॉलेज में एक दम से पतली दुबली हुआ करती थी ..हाँ ..शोर शराबा पूरा करती थी फ्रेंड्स के साथ ..हम लड़के अक्सर तुम्हे नोटिस करते थे ...फ्रैंकली स्पीकिंग ..तुम एक्टिव तो थी पर कोई लड़का ''उस ''तरह से नहीं देखता था ..गौरा रंग ..अच्छे नैन नक्श थे तुम्हारे पर ...!अमित गौर से देखते हुए सोनिया को बोला ..!
''उस तरह से मतलब ..क्या ..?'' उस शब्द पर एक प्रश्नचिन्ह सा लगते सोनिया थोडा गुस्से से बोली !
''अरे मेरा मतलब ..पटाने से ...था ..लगता था इतनी दुबली पतली लड़की को फूंक भी मारो तो हवा में उड़ जाएगी ! आई मीन तो से ..तुम पटाने वालामैटीरियल नहीं थी ऐसा सब लड़के अक्सर कहते थे .!''
'' प्लीज़ डोंट माइंड ...पर आज ...तो तुम बिलकुल ही अलग ...तुम्हारी परसनेलिटी तो टोटली डिफरेंट ..स्वेयर ऑन यू ..नाउ यू आर लुकिंग टू हॉट न सेक्सी ..पहली बार तुम्हें देखा तो विश्वास ही नहीं हुआ था कि तुम वही सोनिया हो ! बात करने का अंदाज़ भी कितना बदला सा है..ऐसे जैसे तुम कुछ सोच सोच कर बोल रही हो ..मालूम है उस दिन मैं तुम्हारे लिप्स को ही देखता रह गया ! तुम्हारा कॉन्फिडेंस ...अंदाज़ ..सब कुछ बदला सा ...ऊपर से तुम्हरा ये फिगर ..लुकिंग सो ग्रेसफूल इन साड़ी ..सिम्पली वाओ ..! तारीफों के पुल बांध दिए अमित ने ! असहज सी हो गई सोनिया !
''अच्छा ..अच्छा बाते मत बनाओ .. !.एन डोंट ट्राय टू फलर्ट विद मी नाओ ...! आई ऍम मैरिड एंड हेव ऐ ८ यिअर ओल्ड किड ...''!
''सो वॉट ..आई टू हेव अ किड ..वाट्स न्यू ...? न मैडम फ़लर्टिंगके लिए कोई उम्र नहीं होती ..बस मन जवां होना चाहिए .. फिर एक खूबसूरत सेक्सी फ्रेंड मेरे सामने खड़ी है ..? आँख मारते हुए अमित ने एक मुस्कान के साथ कहा !
'' नो ..आई ऍम कमिटिड विद अंशुम ..नो प्लेस फॉर अदर....! सोनिया ने नकारते हुए कहा !
'' अरे डोंट बी सो रुड यार ...प्लेस तो मैं बना सकता हूँ ..तुम्हे पता भी नहीं चलेगा ...हा हा .!
''.अरे यार मज़ाक कर रहा हूँ ...!'' ..अपनी बात पर हसने के बावज़ूद सोनिया का कोई रिएक्शन नहीं देखा तो बात मज़ाक में टाल दी !
''ओके नाओ ब्रेक इस ओवर ..मेरी क्लास है ..मुझे जाना है ! कहकर सोनिया उठी और अमित से एडमिशन को लेकर जो भी बात होगी बता देगी कहकर चली गई !
इस एक औपचारिक मुलाकात के बाद १५ दिन बाद अमित और सोनिया की मुलाकात फिर से एक मॉल में हुई जहाँ सोनिया हैंडबैग पसंद देखते हुए अमित से टकरा गई ! लेकिन सोनिया को अपनी सहेली के साथ देख अमित ने सिर्फ मुस्कुराते हुए हाय हेल्लो किया और एक दूसरे के परिवार के हाल चाल पूछने में ही सीमित रहा ! आकर्षण या फ्लर्टिंग की लम्बी फेहरलिस्ट में ऐसी मुलाकातों के संयोजन अपने आप बनने लगते हैं ! औपचारिकताओं के निवारण करते करते सोनिया और अमित के परिवार त्योहारों मौकों पर मिलने लगे !हालाँकिपहले पहल सोनिया को थोड़ी झिझक हुई पर अंशुम और अमित की जान पहचान ने इस झिझक को हटा ही दिया ! यूँ भी अंशुम की सोशलाइज़ करने की आदत थी कि जितना दायरा बढ़ा सको बढ़ाओ ! ऊपर से अमित का बेबाकपन ऐसा कि अंशुम भी जो कम बोलते थे उसकी कंपनी में सहज होने लगे थे !
दूसरे कमरे में आकर सोनिया ने मैसेज किया ..'' हाँ बोलो...इतनी रात गए मैसेज क्यों किया ?
''बोला न ..ऐसे ही तुम्हारी याद आ गई ..''!
'' नेहा नहीं है, तभी याद आई ...? '' सोनिया ने बनावटी शिकायत सा कहा !
'' अरे नहीं यार ..बस मौसम कातिलाना है न !''
''अच्छा तो वापिस बुला लो न ..नेहा को '' !
वो नहीं आ सकती ..और तुम क्या नेहा नेहा लगा रही हो ? मैं तुमसे बात कर रहा हूँ ..आज तुम्हें मिस कर रहा हूँ और तुम हो कि बात घुमाती जा रही हो ! ''अमित ने थोड़ी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा !
''ओके बाबा सॉरी ..हाँ बोलो ..जल्दी मुझे सुबह जल्दी उठना है और अब काफी देर हो गई है ''!
''यार क्या मैं तुमसे बात करना चाहता हूँ तुम्हे सोने की पड़ी है ? हाउ रुड यू आर ..!
''अच्छा कहो ..क्या कहना है ...?
'' एक बात कहूं बुरा तो नहीं मानोगी ?''
''हां बोलो न ..?''
''कल मिलो न ...प्लीज़ ..''! आई ऍम डाइंग तो मीट यू ! ''
''नहीं अमित ..ऐसे कैसे मिल सकती हूँ ''! देखो हम अच्छे दोस्त हैं ..अच्छी बात यह है कि हम परिवार के साथ भी मिल लेते हैं पर इस तरह अकेले मिलाना मुझे मुनासिब नहीं लगता ''! सोनिया थोडा घबरा गई अमित के मिलने के अनुरोध को लेकर ! हालाँकि उसे अमित की कंपनी अच्छी लगती थी पर यूँ अकेले मिलना उसकी सोच और हिम्मत से परे था !
''अरे यार सोनू ...मैं तुम्हें खा नहीं जाउंगा ...अजीब बातें करती हो ...''! तुम्हें मुझ पर विश्वास नहीं है क्या ?आज ६ महीने हो गए एक दूसरे को जानते हुए ! कभी मैंने तुमसे कुछ कहा ? कुछ गलत शब्द या कभी तुम्हें टच भी किया ?'' अमित अपनी सफाई देने लगा !
''अमित ऐसी बात नहीं है ..आई ट्रस्ट यू ..बस मेरी कॉन्शियस अल्लाओ नहीं करती ''!
''अच्छा ..कॉन्शियस ...? क्या कहती है कि अमित बदमाश है ? यार ट्रस्ट मी ...विल नोट डू एनीथिंग ...जस्ट टू स्पैंड क्वालिटी टाइम टूगैदर ...! नथिंग विल हैपन बिटवीन अस ..प्रॉमिस ! ''
''नो ..नॉट पॉसिबल ...''! सोनिया अचानक आज इस नए प्रपोसल से घबरा सी गई !
''स्वीटी ...प्लीज़ ..बीलिव मी .योर कंसेंट एन योर परमिशन इज़ मोर इम्पोर्टेन्ट देन एनीथिंग एल्स ...स्पेशली योर ट्रस्ट इज़ मोर इम्पोर्टेन्ट ..हनी .!
अमित ने सोनिया को सवालों में ऐसा घेर लिया कि उससे कोई उत्तर देते न बना !
'' ओके मैं सोच कर बताऊंगी ..सुबह ..पर अभी नहीं '' ! सोनिया ने आश्वस्त करने की कोशिश की अमित को !
''पर जवाब हाँ में ही देना ..प्लीज़ ...और हाँ एक बात और मानोगी जान ? ''
''अब क्या है ..बोलो...''!
''हनी ,वन्स आई सॉ योर पिक इन ब्ल्यू साड़ी ...आई वांट तो सी यू इन डेट साड़ी अगेन ! कैन यू ड्रेस योरसेल्फ फॉर मी ..प्लीज़ ..?
'' कितनी बार तो साड़ी में तुमने देखा है ..ये ब्ल्यू साड़ी वैसे भी पुरानी हो चुकी है ..आई एम् फेड अप ऑफ़ डेट ...!
''...सो व्हाट ...? इफ यू विल कम..यू हैव टू वियर ईट ..जस्ट फॉर मी ....न दैट्स फाइनल न ओवर ..''!अमित ने इसके साथ ही गुडनाइट और लव यू न मिस यू कह दिया मानो उसकी न सुनने का मौका ही न देना हो !
सोनिया ..ने मोबाइल बंद किया और आँखे बंद कर अमित की मैसेज की सभी बातों को मन ही मन याद किया और मुस्कुराने लगी ! एक अजीब सी हरारत कहो या एक्ससाइटमेंट सी होने लगी उसको इन बातों को सोच सोच कर ! कभी सोचती यह तो मर्दो की फितरत है , किसी भी औरत से इस तरह फलर्ट करना ..एज़ यूसुअल आज भी वही मेरे साथ ....पर आज क्यूँ उसने ऐसा कहा है ..क्यूँ साड़ी डालने की ज़िद्द कर रहा है? '' ..जितना वो जानने की कोशिश करती उतनी ही उसके ख्यालों में एक अजीब सी रुमानियत सी छा जाती ! अक्सर होने लगा था ..जब भी कभी अमित की बातों को याद करती उसे अपने बेहद करीब महसूस करती ! अपनी पलकों को बंद कर लेती ..ख्यालों में ही अमित के साथ खुद को जकड़ा हुआ पाती ! एक अतृप्त ..सुप्त सी भावना जागने लगती ..अपने आस पास के लोगो से दूर ..अनजानी राह पर खड़ा पाने लगी ..जहाँ अमित अंशुम की जगह हाथ बढ़ाता हुआ दिखता..! वो बढ़ जाती अमित का हाथ पकड़ कर और जब वो वापिस लौट कर आती तो अंशुम को हमेशा दरवाज़ा बंद करते देखती कि वो बाहर ही खड़ी है और अंशुम उसके लाख पुकारने पर भी दरवाज़ा खोल नहीं रहा ! फिर पीछे मुड़ कर देखती है तो अमित भी नज़र नहीं आता ! सोनिया इस परिस्थति में खुद को असहाय पाकर रो रही है कि इतने में उसकी आँख खुल जाती है ! वह इस ,इस सपने को समझने की कोशिश भी करती है पर शायद समझना चाहती नहीं कि अमित का बढ़ा हुआ हाथ थामे या अंशुम का उसके लिए बंद करना क्या है वो समझे ! इंसान जब खुद ही अपनी इच्छा को खुद पर हावी कर लेता है न उसे सही गलत की परिभाषा वैसे भी समझ के दायरे से बाहर हो जाती है ! बस वो अपनी ही दुनिया में जीता अपनी ही इच्छाओं का ताना बाना बुनता रहता है ! सोनिया के कदम ठिठकते पर फिसलन अक्सर टिकने नहीं देती ! अमित की हर बात उसे अच्छी लगने लगी थी ..उसका बात करने का अंदाज़ ..उसका स्टाइल ..उसकी परसनेलिटी ..! उसकी चौड़ी कद काठी देख कर सोनिया मन ही मन अंशुम और अमित के बीच एक अनजानी सी भेद करती लकीर खींच लाई ! अंशुम की औसत कद काठी उसे अपनी कल्पनाओं में कम लगने लगी परन्तु अमित का लम्बा कद और गठा हुआ शरीर उसकी फैंटेसी का हिस्सा बन गया ! समानता के धरातल पर दोनों को रखने लगी तो अमित के इस बदन का आकर्षण जब अंशुम के बदन में ढूंढ़ती तो न पाकर एक टीस सी पैदा होती !आज अपनी सहेली की कही बात कि औरत का वज़ूद मर्द के चौड़े सीने में समां जाए तो वो उस मर्द की बाहों में सुकून पाती है ! सोनिया अमित की बाहों में खुद के समां जाने का तस्सवुर करने लगी ! कमी अंशुम में नहीं थी पर इंसान का मन इतना कमज़ोर होता है कि अधिक पाने की लालसा खत्म ही नहीं होती ! फिर औरत के मन की थाह पाना तो वैसे भी नामुमकिन है ! सोनिया अक्सर अपनी फेंटेसिस के साथ जीती हुई ..अपने पति और बेटे के साथ सोने की बजाय ख्यालों में अमित के साथ दूसरे कमरे में कब गहरी नींद में चली जाती उसे मालूम ही न होता !
अगले दिन सोनिया ने काम निबटाया जल्दी ..अंशुम ऑफिस चले गए ..बेटे और उसके जाने का टाइम का आधे घंटे का ही फर्क था ! शिवम् के स्कूल का टाइम ११.३० से २ बजे तक था ! उसके बाद वो घर २.३० बजे पहुँचता ..और सोनिया भी अपने स्कूल से २ बजे तक आ जाती थी ! अब सोचने लगी की जाए न जाए ..कल तो वैसे भी कॉलेज में छुट्टी है ..बस एक बार प्रिंसिपल मैडम ने सब टीचर्स को मीटिंग के लिए बुलाया है ! दो घंटे तक फ्री हो जाएगी ..जाना तो पड़ेगा ..अंशुम को बता भी चुकी है कि मीटिंग है और शायद वो मार्किट भी जाएगी उसके बाद ! हाँ, बस मीटिंग के बाद ही चली जाएगी अमित से मिलने .! हाँ यही ठीक रहेगा ..मन ही मन अपनी प्लानिंग को सही मनते हुए कपडे बदलने लगी ! पहले बेटे को रेडी कर उसके दोनों ब्रेक्स के टिफिन बनाए ,पैक किये और अंदर रूम में आई तो याद आया ..अमित ने ब्ल्यू साड़ी पहने को कहा था ! बोर हो चुकी थी इस साड़ी से ..फिर भी आज इस पुरानी साड़ी को निकाल कर ऐसे देखा कि उस में कोई नया ही नूर आ गया हो ..हर महँगी और डिज़ाइनर साड़ियों में एक प्लेन नीली साड़ी बेशकीमती लगी आज ! हाँ ना की कश्मकश में अमित की मुनहार ही जीती आखिर ..!
'' अमित को बुरा लगेगा ..'' साडी न पहनी तो ! सोचकर सोनिया ने जल्दी से एक रॉयल ब्ल्यू कलर की शिफॉन साड़ी निकाल कर मैचिंग स्लीवलेस ब्लैक ब्लॉउज पहना और आईने के सामने खड़ी होकर साड़ी पहन ..हल्का सा मेकअप ,काजल ने मानो रूप ही आज बदल दिया हो उसका ! डीप बेक नैक ..के ब्लॉउज ने ..साड़ी के फॉलिंग पल्लू में सोनिया के बदन का हर कर्व नज़र आ रहा था ..आजकल के फैशन में नाभि दर्शाती लौ कट बंधी साड़ी !शादी के दस सालों बाद भी सोनिया ने अपने फिगर को मेन्टेन रखा हुआ था ! सोनिया ने एक बार खुद को आईने में देखा ..आज खुद को भी साड़ी पहनना अच्छा लग रहा था ! अपने बदन अपने चेहरे को उस शख्स की नज़र से सजाना संवारना ...सिर्फ इसलिए कि और खूबसूरत दिखूं .!आज अमित की ज़िद्द से खुमारी सी चढ़ती जा रही थी !कॉलेज में साउथ कॉटन की साड़ी में भी उसके फिगर को लेकर बाकी टीचर और कुछ मनचले फिकरेकसते..तो गुस्सा भी आता और मन ही मन अच्छा भी लगता ! लेकिन जब अंशुम से कभी पूछती तो एक ही जवाब मिलता.. ''सब कुछ जंचता है तुम पर ..नया क्या है ...?''
''अंशुम कभी तो बताया करो ढंग से ..कितने मन से पहनी है आज साड़ी तुम्हारे लिए ..'' ! मन ही मन कुढ़ जाती थी ठंडा सा रिस्पांस देखकर ..! इस इंसान के लिए कोई सेक्स अपील या कोई अदा मायने ही नहीं रखती .. ! आज अमित का यह निवेदन फिर से अकारण ही तुलना करने का कारण बन गया ! यूँ भी औरत तो सदियों से अपने सौंदर्य की तारीफ की भूखी रही है ! सोनिया का गौर रंग नीले रंग की इस साडी में और भी खिल उठा ! खुद को ..साड़ी को ..पर्स ..गॉगल्स ..सब को रिचैक किया ..! परफ्यूम लगाया ! एक बार अमित को मैसेज किया कि वो आएगी बस कॉफ़ी पिने के लिए ..थोड़ी देर के लिए !
'' सोनिया सिटी में नहीं बाहर ..सिटी के बाहर एक होटल है वहाँ मिलतें हैं ! वहीँ कुछ खा पी लेंगे .! डोंट वरी ..हैव ट्रस्ट ऑन मी ...न आई विल पिक यू अप .. !
''इफ यू फील कम्फ़र्टेबल..देन ओनली ..!
''नो सिटी से बाहर नहीं ...इट्स नॉट राइट .और होटल में ..? आर यू मैड ..? आई विल नोट कम ! प्लीज़ डोंट माइंड ! ''होटल का नाम सुनते ही गुस्सा आ गया !
''सी ..सिटी में किसी ने देख लिया तो बदनामी होगी बातें बनेंगी ! वह एक पुराना सा होटल है ..कोई खास आता जाता भी नहीं ! और हमे मिलने से मतलब है ..व्हाई आर यू अफ्रेड ....हैव ट्रस्ट ऑन मी ,मैं तुम्हे गलत जगह ले जाऊँगा क्या ? '' अपनी तरफ से अमित ने कनविन्स किया सोनिया को !
सोनिया थोड़ी असहज सी हो गई सुनकर !
'' सी ..सोनू इट्स नॉट सेफ इन सिटी ...रेस्ट योर विश..''! ओके कैंसिल कर दो ..मत आओ अगर तुम्हें डर लगता है तो ! अमित ने थोड़ी बेरुखी से कहा !
सोनिया ने कुछ सोचकर हाँ कर दी ! बेटे को स्कूल ऑटो पर ही छोड़ा और खुद भी ऑटो से ही कॉलेज पहुँच गई !अपनी कार ले जाना उसे सही नहीं लगा !एक तसल्ली थी कि मीटिंग वाले दिन सब टीचर्स अपनी मनपसंद ड्रेस में आती थी सो आज उसकी साड़ी पर सवाल नहीं उठेगा कि आज कुछ स्पेशल रीज़न है वगैरह वगैरह! फिर भीसाड़ी के पल्लू से खुद को थोडा सा कवर कर लिया मेल टीचर्स की वजह से ! पहले ही उनकी नज़रे ठीक नहीं और आज तो पूरा मुआइना कर लेंगी उसका !फिर भी आज उसके चेहरे का ग्लो था या साड़ी के नीले रंग का कमाल कि फीमेल टीचर्स ने तो कॉम्प्लीमेंट्स दिए भी ! उसके अंदर की जवान प्रेमिका जाग रही थी ! मीटिंग ख़त्म होने के बाद सोनिया ने प्रिंसिपल से परमिशन ले ली और अमित की बताई जगह पर पहुँच गई जहाँ से अमित ने उसे पिक अप करना था ! खड़े खड़े घबरा भी रही थी कि कोई देख न ले ..कोई जान पहचान वाला ..कभी लगता वापिस चली जाए ...! ''सही नहीं है इस तरह से जाना ..पर अब मना किया तो अमित बुरा मान जाएगा ..क्या करे ..?...उफ़ ..समझ नहीं आ रहा क्या करू ..! कभी खुद को तसल्ली देती कि एक बार सिर्फ कॉफी पीने ही तो जा रही है अपने दोस्त के साथ ..क्या शादी से पहले सब दोस्त नहीं मिलते था कॉफ़ी पीने के लिए ..? पर अब शादी के बाद इस तरह ...? '' उधेड़बुन मैं ही लगी थी ..अच्छे बुरे सारे पॉइंट्स गिन लिए,फिर भी ;लौट जाने के लिए कदम उठे ही नहीं ...जब इन्सान खुद ही खड्डे में गिरना चाहे तो किसी के धक्का देने की ज़रूरत नहीं पड़ती ..! जब दिमाग सही गलत में फर्क न कर सके तो हज़ारो दलीलें भी ज़ाया हो जाती हैं ...! फिर तो अच्छा तो अच्छा बुरा तो बुरा ही सही कदम उठ गए तो उठ गए ! अपनी घबराहट अपनी कन्फ्यूशन को अपने चेहरे पर झलकने नहीं देना चाहती थी ..बस टाइम से वापिस घर पहुँचने की चिंता खाए जा रही थी शिवम् के आने से पहले ! इतने में अमित अपनी कार में आया और कार रुकी और वो बाहर निकल कर आया ! कार की दूसरी तरफ का दरवाज़ा खोल कर सोनिया को बैठने को कहा !
''बैठिये ..सोनिया जी ...'' अमित ने हल्का सा झुक कर कहा मानो कोई ऑनर दे रहा हो ..!
''सोनिया बैठ गई ..तो अमित ने दरवाज़ा बंद किया और फिर अपनी ड्राइविंग सीट पर बैठ कर सीट बेल्ट लगाई ! कार के शीशे काले थे ...! अमित ने भी गॉगल्स लगाये हुए थे ..ब्लैक टी शर्ट न ग्रे जीन्स ..ऊपर से गॉगल्स ने उसकी स्मार्टनेस को इज़ाफ़ा दिया हुआ ! अमित ने पानी की बोतल देते हुए अमित को कहा ..
'' थैंक्स यार ..डबल थैंक्स ..''!
''डबल थैंक्स क्यूँ .. ?.सोनिया ने अनजान बनते हुए पूछा !
''कम ऑन यार ..यू नो ...फिर भी चलो मैं तुम्हें बता देता हूँ ...एक तो मेरा दिल रखने को और फिर ये मेरी साड़ी की हसरत पूरी करने को ..! बाई गॉड..यू र लुकिंग सो हॉट न सेक्सी ...! आई फील लाइक हग यू वन्स ...''! अमित ने सोनिया को एक बार पूरी तरह से निहारते हुए कहा !
''ओ ..हीरो ..बस रहने दो .. बातें मत बनाओ और कार चलाओ ..! चलो न जल्दी जहाँ भी कॉफ़ी पीनी है ..मुझे जल्दी घर भी जाना है ..शिवम् घर पहुँच जाएगा और मैं न मिली तो रोएगा ! एक घंटा है बस मेरे पास ! सो लेट मत करो प्लीज़ ..! '' सोनिया ने जान बूझकर समय कम होने का बहाना बनया जबकि ३ घंटे थे उसके पास ! लेकिन इस झूठ के पीछे कहीं उसकी घबराहट या डर छुपा हुआ था !
''लो ..आई हो नहीं और जाने की बाते पहले करनी लगी '' ! अमित नाराज़गी दिखाने लगा !
करीब १५ मिनट बाद एक छोटी से नहर के पास एक छोटे से ढाबे के पास कार रुकी और अमित ने कॉफ़ी न होने की वजह से चाय का ही आर्डर कर दिया ! कार को ढाबे की साइड में एक कच्ची सड़क ढलान की तरफ जाती हुई देख कर चाय के कप हाथ में लिए और सोनिया को उस कच्ची सड़क के रस्ते में पड़े दो बड़े बड़े पथरों पर बैठने का इशारा किया !
''अब ये क्या है ..ये है तुम्हारा होटल ? यहाँ पत्थरों पर बिठाने को ले आये हो ..हद्द है...' तुम भी न ...! '' सोनिया पत्थर पर बैठने को कतरा तो रही थी पर एक अजीब सा रोमांच भी भर गया था उसके मन में !
होटल अभी और आगे है और तुम्हे जल्दी है जाने की जानू..सो यही थोडा वक़्त बिता लेते हैं ! यहाँ भी कम लोग ही आते हैं ..डोंट वरी..''!
''लेकिन अमित ...!''
''शश..श ...बैठो न !..देखो इस नदी का पानी ..यहाँ की शांति ..हरियाली ..कितनी सुकून दे रही है ..और साथ में तुम जैसी खूबसूरत दोस्त की कम्पनी ...मेरा बस चले तो मैं यहीं एक घर बना लूँ ..''अमित अब उसके पास आकर दूसरे पत्थर पर बैठ गया ! और उसकी तरफ देखने लगा !
''योर आईज़ आर सो ब्यूटीफुल ....!'' सोनिया असहज सी होने लगी उसके इस तरह से देखने से ..! वो नज़रे चुराने लगी अमित से और यहाँ वहाँ देखने लगी ..!
चाय ख़त्म हुई ..अमित उसका हाथ पकड़ कर उसी कच्ची सड़क पर आगे चलने लगा ! पता नहीं कहाँ जा रही थी ..सड़क ..भी और उन दोनों के मन की चाहत भी ..दोनों खामोश ..कदम दर कदम बढ़ते जा रहे थे ..! अचानक साड़ी की वजह से सोनिया का पैर रास्ते में पड़ी झाडी में अटक गया और वो गिरते गिरते बची ! अमित ने सोनिया को अपनी बाँह का सहारा दिया ! अब भी पूछ नहीं पा रही थी की वो कहा जा रहे हैं ..क्यूँ जा रहे हैं ..! कच्ची सड़क की इस कंटीली झाडी को तो हटा दिया गया पर ज़िन्दगी की इस कंटीली राह पर वो आगे बढ़ती जा रही है उसका शायद उसे इल्म ही नहीं हो रहा था ! अमित की बांहो का सहारा स्पर्श बनकर उसके बदन को छू रहा था ! अमित की बाहों का कसाव भी बढ़ता जा रहा था .! वो इस कसाव में कसमसाते हुए भी एक पर पुरुष के स्पर्श के प्रलोभन को छोड़ नहीं पा रही थी !! एक ठहराव आया पर उनकी ज़िन्दगी में नहीं बल्कि उस कच्ची सड़क के रास्ते में जहाँ एक तरफ झाड़ियों के बीचो बीच कुछ खाली जगह थी, जहाँ अमित उसको ले गया ! सोनिया उसको मना न कर सकी ..! शब्द खामोश थे ..कोई कुछ पूछ नहीं रहा था न कोई जवाब देने वाला था ! बस एक दूसरे की ख़ामोशी ही आँखों में एक दूसरे की हाँ में हाँ मिला रही थी ! अमित की बाहों का कसाव बढ़ा तो सोनिया छटपटाकर कर और करीब आने लगी !वो अमित के आलिंगन में पिघलने लगी !सुधबुध खोकर एक दूसरे के आगोश में खोये रहे काफी देर यूँ ही ! लबों की अधीरता ..कम्पन को दोनों ने महसूस किया ! अमित के हाथ उसके पूरे बदन पर सरगोशी करने लगे ! विरोध न होते देख अमित ने उसके लबों से गर्दन के उस हिस्से तक चुम्बनों की बरसात कार दी जहाँ से देह का आकर्षण आरम्भ होता है ! कुछ पलों तक गर्म साँसों को... धड़कनों को सुना ..दुनिया से बेखबर ..एक दूसरे के मौन को अपने प्यार की सहमति देते हुए ! अचानक मोबाइल की बैल ने दोनों के मौन संवाद को तोड़ा..धकेलते हुए खुद को ही इस अनकही ..अतृप्त प्यास से जुदा करते हुए ...बस एक दूजे के हाथ थामे खड़े रहे एक दूजे के सामने ! कुछ देर बाद मन को सँभालते ..साड़ी कोसँभालतेजोकि इन दो बदन की कसमसाहट में इधर उधर हो गई थी ...ठीक करते हुए वापिस एक दूसरे को चुपचाप ..अपनी कार की तरफ आने लगे ! लौटते हुए किसी ने एक दूसरे को न ही ब्लेम किया न ही कोई सफाई दी ..ज़रूरत नहीं पड़ी ! शायद उस खुमार से दोनों ही अभी निकल ही नहीं पाए थे ! घर पहुंचकर सोनिया बिना कपडे बदले ही बिस्तर पर लेट गई ! अभी शिवम् के आने में कुछ वक़्त बाकि था ! बार बार मन कच्ची सड़क की उन्हीं झाड़ियों में जाफंसता था ! अभी भी अपने बदन से लिपटी साड़ी को दूर करने का मन ही नहीं था ..क्यूंकि उस में अमित के बदन की खुश्बू समाई हुई सी लग रही थी ! लग रहा था कभी भी न इस साड़ी को हटाए खुद से लेकिन अपनी भावनाओ पर काबू रखते हुए कपडे बदले और साड़ी को लपेटकर सहेजकर ऐसे रखा अलमारी में मानो कोई परफ्यूम की बोतल बंद करके रखता है कि उसकी खुश्बू उड़ न जाए !
उस दिन अमित का केवल एक ही मैसेज आया .. ''आर यू ओके न ''जिसके जवाब में सिर्फ येस लिखा सोनिया ने ! अमित को इस अप्रत्याशित हरकत का डर था या सोनिया को खुद पर नियंत्रण न रख पाने का कोई मलाल, इसका किसी को कोई अंदाज़ा ही नहीं था ! ३ दिन ख़ामोशी से बीते कि चौथे दिन अमित ने अपनी उस हरकत के लिए सॉरी कहा ! लेकिन मर्दो की फितरत होती है न अपनी चिकनी चुपड़ी बातों से सॉरी कहते कहते भी अपनी प्रेमिका या गर्ल फ्रेंड को फिर उसी राह पर लाने कि कवायद करते रहेंगे ! एक तरफ सॉरी ऊपर से औरत की ..अपनी प्रेमिका की सुंदरता की तारीफ ..कभी उसकी आँखों की कभी लबों की ...कभी उसको खुश करने के लिए उसके टैलेंट ..उसके आत्मविश्वास की ..वगैरह वगैरह करते रहेंगे जब तक कि उसको पूरी तरह शीशे में उतार न ले ! अमित ने भी अपने प्यार कि छाप ऐसी छोड़ी सोनिया के तन बदन और मन पर कि अब वो आसानी से हटने वाली नहीं थी ! एक हफ्ते तक इस सॉरी के बाद कोई मैसेज नहीं आया अमित का ! सोनिया हैरान परेशां छटपटाने लगी ! आखिर क्या हुआ है ...कोई गलती हो गई ..मैंने कुछ कहा ही नहीं फिर वो बात क्यों नहीं कर रहा ...क्या एक ही मीटिंग में उसका मन भर गया ...पता नहीं क्या क्या उलजुलूल ख्याल दस्तक देने लगे ! कभी लगता अच्छा ही हुआ ..क्या कर रही हो वो..अंशुम के प्रति बेवफाई का ख्याल आते ही वो अंदर तक काँप जाती ! खुद से बार बार वादा करती नहीं ..''यह सब गलत है ..इस तरह से बहकना ठीक नहीं ! वो के पत्नी है ..माँ है ..उस पर एक टीचर भी ..क्या आदर्श दे पाएगी वो ..? लेकिन मन सारी आदर्शवादिता को अगले पल भूल जाता ..हर रिश्ते को..! सोनिया खुद को अवॉइडेड सा महसूस करने लगीउसकीतरफ से कोई मैसेज न पाकर ... कभी सोचती खुद ही मैसेज करके पूछ ले ..लेकिन फिर खुद का इस तरह से उतावलापन कहो या अपने आप मैसेज करना ''चीप'' हरकत न लगे का विचार मन में आ जाता और रुक जाती ! बेचारी फ्लर्टिंग का अहम् हिस्सा ही नहीं समझ पाई ..मर्दो का ..जाल में मछली फ़साने का फंडा !मछली जैसी हालत कर देंगे ...कि अपने प्यार रुपी जल में पहले तैरने देंगे और फिर उसकी हालत ऐसी कर देंगे कि उस प्रेम जल से निकलोगे तो वो मरेगी ही तड़पकर ...सोनिया भी बेबस हो गई ! सब दलीलें व्यर्थ साबित हुई ....चीप हो या बेकार ..अब वो अमित से बात किये बिना रह नहीं पा रही थी ! उसने मैसेज किआ अमित को तो उसने बिजी होने का रिप्लाई किया !
'' वॉट इस दिस अमित ..फ्रॉम वन वीक वेयर आर यू ..नो मैसेज नो फ़ोन ''? नाराज़ हो मुझसे ''? बोलो न ...? एक इल्तेज़ा सी आवाज़ में सोनिया की !
''नो हनी ..नथिंग लाइक दैट...बस बिजी था ...'' तुमसुनाओ ..एवरीथिंग ओके न ...?''
'' नो ..ऍम नोट ओके ...मिसिंग यू टू मच ''...आज बोर भी हो रही हूँ ...!'
'' क्यों अंशुम के साथ मूवी देख आओ ...शौपिंग जाओ ..बोरियत ख़त्म '' अमित ने तरीके बताने शुरू कर दिए ! मानो अपनी पत्नी को तो मूवी दिखाकर या शौपिंग करवाकर दुनिया की सैर करवाकर खुश रखा हुआ है !
''नो ...अंशुम को मूवी देखना अच्छा नहीं लगता ...कभी ६ मंथ्स में एक मूवी देखते हैं ..और शौपिंग में हमारे टेस्ट मिलते नहीं सो अपनी अपनी शौपिंग खुद ही कर लेते हैं ! सोनिया ने अपनी मज़बूरी बताई !
''पूअर गाइ....चलो मैं दिखा दूँ ..मैं तो पहले दिन पहले शो देखता हूँ ...चलो न बहुत दिन हो गए तुम्हें देखे हुए ...सोनू ..बोलो कब चलना है ?''अमित पूरी तैयारी के साथ बोला ! जहाँ औरत ने अपनी मज़बूरी का ताना बाना बुना वहाँ मर्दो की फेक हमदर्दी उस ताने बाने को उसकी जड़ो तक खोलने की कोशिश में लग जाते हैं ! मर्दो की नज़र में भावुक,.मजबूर और घर पति की उपेक्षित औरत तो सबसे पहले उनकी झोली में गिरती है ..! इसीलिए वो हर उस औरत को अपने वश में चुटकियों में कर लेते हैं ! ऐसे ही सोनिया लम्हा लम्हा अमित की तरफ बढ़ती गई ! एक एक पैंतरा एक एक शस्त्र बन जाता ...सोनिया के मन को ..वज़ूद को चीरता हुआ ...फिर से एक पैनी धार के लिए तैयार खड़ा हो जाता ! अमित की सोच की मशीन छूरी तेज़ करते हुए उठती चिंगरिओं की आदी थी और पैर अपने मंसूबों का तालमेल बिठाने में !छूरी को तेज़ किस हद तक करना है और अपने पैर का संतुलन बनाने का गुर उसे आता था ! बस गलत सही के आवरण में ढकी छुपी ...दलीलों से बंधी नारी देह पर उस छूरी का इस्तेमाल होना बाकी था !
मुलाकातों के इस दौर में फिर एक दिन शहर की पुरानी मार्किट से कुछ सामान लाने की ज़रूरत मिलने का बहाना बन गई ! सोनिया को रास्ता मालूम न था वहाँ का..अंशुम का व्यस्त होना एक खूबसूरत संयोजन बन गया ! अमित से रास्ता पुछा तो उसने झट से खुद ले जाने का ऑफर दिया जिसे सोनिया ने स्वीकार कर लिया ! मन वैसे ही व्याकुल अधीर सा हर मुलाकात के बाद अगली मुलाकात के लिए मौके की तलाश में रहता ! आज फिर मौका मिला मानो हसरतों को पंख लग गए !
सामान खरीद कर दोनों ने कुछ ठंडा पीने के लिए कहीं कार रोकी गई !
पेप्सी पीते हुए अमित को अपनी तरफ देखते हुए सोनिया ने पूछा...''ऐसे क्या देख रहे हो ?''
''देखने की चीज़ हो देख रहा हूँ ..साथ ही सोच रहा हूँ..जहाँ सुंदरता के पुजारी होते हैं वहाँ सुन्दर मूर्ति नहीं और जहाँ मूर्ति है वहाँ किसी को मूर्ति निहारने का वक़्त नहीं ..यार ..अंशुम लकी है इस मामले में ...''!
''क्या मतलब तुम्हारा ...?'' कुछ समझी कुछ नहीं सोनिया !
'' यार बात ये है कि अंशुम को बहुत ही सुंदर..कीमती चीज़ मिल गई है बस उसने उसको सजा कर रखा है ..यू आर जस्ट लाइक अ मेनिकुईन....लाइक ऐ शोकेस ...वेयरयोरहस्बैंड सेज़ .''.सी माइ वाइफ ...''..! ''एक्चुअली...सोनिया .. यू आरजस्टअ स्टेटस ...फॉर हिम..नथिंग एल्स ..' ! बड़े ही अप्रत्यक्ष ढंग से अपनी बात बता दी अंशुम की और कटाक्ष करते हुए !
अंदर तक तिलमिला गई सोनिया सुनकर ...''अच्छा ..तो ...तुम क्या हो फिर ?''
''...हे ..आई बिलीव इन विंडो शौपिंग ....शोकेस में खड़ी मेनिकुइन हो या उस पर सजे कोई कपडे या जेवलरी ..बस गौर से देखते हैं ...देखने में क्या जाता है ...कहीं कहीं शोकेस खुला हो तो छू कर भी देख लेते हैं ..! लेकिन सच पूछो तो शो केस में पड़ी चीज़े कॉमन सी लगती है .हर कोई देखेगा और आगे बढ़ जाएगा ..!
फिर दुकानदार बेशक अपनी उस कीमती चीज़ से प्यार करे पर ग्राहक तो नई चीज़ ही ढूंढ़ता है न ...विंडो शौपिंग का यही तो मज़ा है !'' जोर से हंस पड़ा अमित !
हँसते हँसते रुक के बोला ..''सॉरी यार .डोंट टेक ईट अदरवाइज़ ..आई एम् जस्ट जोकिंग ..'' !
'' मैं तो विंडो शौपिंग में भी गहने कपडे की जगह ''डम्मी'' देखता हूँ कौन सी सुन्दर और सेक्सी है ..''! कहीं पर प्योर व्हाइट तो कहीं एक दम ब्लैक ..किसी के बाल हैं तो किसी के नहीं ..मज़ा आता है देखने में ...कभी दोस्तों के साथ जाना हो तो हम अपनी अपनी डम्मी सेलेक्ट कर लेते हैं ...आँख मरते हुए बोला अमित !
'' डम्मी ..क्यों सेलेक्ट करते हो ...? सोनिया अंदर ही अंदर अमित की सब बातो के अर्थ समझने की कोशिश में लगी थी !
''डफ्फर ..इतना भी मालूम नहीं ..फैंटेसी के लिए ..यार तुम भी न ..बच्चों जैसे सवाल करती हो ..''! अमित टोंट करते हुए फिर हँसा !
''व्हाट अ चीप मेंटेलिटी यू हेव ? क्या किसी जीती जगती औरत और डम्मी में तुम्हे कोई फर्क नज़र नहीं आता ? अंशुम की छोडो ,क्या तुम हर औरत को ऐसी ही नज़र से देखते हो कि तुम फैंटसी करने लग जाओ कहीं भी किसी के साथ ? हाउ डिस्गस्टिंग ...? अमित उसकी बातों से चिढ सी गई !
''व्हाट डिस्गस्टिंग ? तुम मेरी मेंटालिटी की बाते करती हो ? कभी खुद के गिरेबान में झाँका है क्या तुमने ? फिर हम तो खुलमखुला कहते हैं ...मानते हैं कि हम फ्लर्टिंग करते हैं ...फैंटेसी करते हैं ? पर तुम औरतें ..! तुम तो ऊपर से सती सावित्री होने का ढोंग करती हो ..लोयल बनती हो ,वफादारी ..लिमिट्स की बातें करती हो और अंदर ही अंदर एक आग में जलती हो ! यू नो वाट ...तुम औरतें अपने अंदर की आग को चिंगारी से भड़काने का काम हम मर्दो को देती हो और फिर बाद में उस आग से अपने आप को बचाने की कोशिश में लगी रहती हो ! ताली दोनों हाथों से बजती है सोनिया डिअर..सो डोंट ब्लेम मैन ओनली ...! डोंट माइंड ...आज तुम मेरे साथ हो और मुझे लेक्चर दे रही हो अच्छे बुरे का ? एंड लेट मी टेल यू वन थिंग लास्टली ....येस..आई एम् अ फलर्ट ..एन यू आर नोट ओनली वन फॉर मी ...सो डोंट यू डेयर से एनीथिंग टू मी ? समझी ? अमित ऐसे भड़का सोनिया की बात सुनकर कि खुद कितना कुछ बोल गया उसे आभास ही नहीं हुआ !
उधर सोनिया पर मानो आज वज्रपात सा हुआ ! कुछ कहते न बना ..लफ्ज़ आंसुओं में तब्दील होकर आँखों में ही रह गए ! एक एक शब्द उसे अपनी नज़रों से..अपने वज़ूद से ...अपने आदर्शों से नीचे धकेलता हुआ लगने लगा ! तठस्थ सी बैठी रही ... ! आंसू तो जज़्ब कर लिए पर पसीने की बूंदों ने अपना रास्ता ढूंढ लिया चिल्ड पेप्सी पीने के बावज़ूद भी ! खामोश सी अमित के चेहरे को देखती रही जैसे किसी अपने की मौत पर इंसान जैसे सुधबुध खोकर जड़वत हो जाता है ..शुन्य सा ...पत्थर सा !
''ओके ..लेट्स मूव ऑन नाओ....''! अमित ने ख़ामोशी तोडते हुए कहा !
''नहीं ..तुम जाओ ..मैं थोड़ी देर बाद जाऊंगी !''
''नाउ डोंट बी इमोशनल एंड स्टुपिड सोनू ....तुम्हारा घर यहाँ से बहुत दूर है ..कम ऑन ..लेट्स गो ..?
''अमित ..प्लीज़ मैं चली जाउंगी ..तुम जाओ ..! ''
'' यार ...वाट इस दिस ? '' अमित बार बार साथ चलने कि ज़िद्द करने लगा !
''अमित फॉर गॉड सेक ..प्लीज़ गो अवे ! कोई बच्ची नहीं हूँ ..अपने आप आ जाऊंगी ! ''
''ओके ..एज़ यू विश ''! अमित गुस्से से उठा और चला गया !
सोनिया ने बिल चुकाया और ऑटो किया ! बस चुपचाप सी बैठी ..अमित के शब्दों के मतलब निकालती हुई ...मन रो रहा था ..आंसू अभी भी शायद उसकी मर्ज़ी का इंतज़ार कर रहे थे ...दुःख और गुस्से की जदोजहद में !
घर आकर सामान एक तरफ पटका ! शिवम् अभी नीचे ही था ..बाई के साथ ही जो दोपहर ३ बजे से रात ८ बजे तक उसके यहाँ ही रहती थी ! सब्र का बाँध टूटा और वो कुछ पल रोती रही ! मन का बोझ हल्का होने की बजाये बढ़ता जा रहा था ! अमित के साथ बिताए पल ...सिर्फ एक दोस्ती से तो नहीं बंधे थे ? तन मन से सब तार जुड़े थे ...कहने को बस कुछ बाकी था पर बहुत कुछ ऐसा हुआ जो उस बचे हुए बाक़ी के बराबर था ...जिसके लिए वो बार बार अपने मन को झूठी दलीलें देती रही थी ..कि वो ''उस हद्द '' तक नहीं जाएगी ! फिर आज अमित की फैंटेसी की बाते उसे क्यों बुरी लगी ? क्या अमित की फैंटेसी उसकी तन की भाषा से अलग हैं ?
फिर क्यूँ नहीं खुद को अलग कर पाई अमित से ? बार बार क्यों उसको पाने की ख्वाइश करता रहा उसका तन भी और मन भी ? क्यूँ नहीं उसने आप को रोका खुद को उस दलदल में गिरने से ? जब अपनी ही कश्ती डोल रही थी फिर माझी या लहरों को कोसने का क्या फ़ायदा ? बार बार अपने और अमित के रिश्ते के सिरे को पकड़ती ..फिर उलझ जाती ! अचानक याद आया अंशुम के आने का वक्त हो गया है ! खोई खोई सी रसोई में गई ! दाल,सब्ज़ी आटा सब तैयार था बस एक छौंक लगाना बाकी था ! अंशुम को प्याज़ अदरक का तड़का पसंद था ! काटने के लिए प्याज़ छीलने लगी तो वो आखिरी परत तक सड़ा गला सा निकला ! यादों की परत दर परत खुली तो उसे अपने और अमित का रिश्ता भी उसी प्याज की तरह लगा जिसकी कितनी भी परतें खुलेंगी उसकी हर परत सड़ी गली ही निकलेगी ...एक गन्दी सड़ांध से भरा हुआ प्याज जैसा उसका रिश्ता, जिसको फेंकने के अलावा और कोई चारा नहीं !
''अच्छा ही हुआ ..आज अमित ने जो भी कहा ...कम से कम इन तानों ने दिल को छलनी किया ...असलियत आज अमित की नहीं खुली बल्कि उसकी अपनी खुली है ! बर्बादी के कैसे गर्त में जाने लगी थी कि वहाँ से लौट आना नामुमकिन था ! आज उसे अपने उस स्वप्न की गहराई ..उसका अर्थ समझ आने लगा की अंशुम का दरवाज़ा उसके लिए क्यूँ बंद हो जाता था ...क्यों उसका हाथ छूटता सा लगता था ...जिसको सोचते हुए वो अक्सर घबराई हुई उसका मतलब निकलने लगती थी और फिर उसे झटक देती थी ! नहीं ..नहीं ..बस अब ..अब इस दलदल में पाँव रखा तो वो धंसती चली जाएगी ..उसकी पुकार कोई नहीं सुन पाएगा न कोई निकाल पाएगा और वो हाथ पाँव मरती हुई उस में डूबकर मर जाएगी ...नहीं ..इस ख्याल से ही सिहर उठी सोनिया ! हाथ पाँव ठन्डे पड़ गए इस सोच से ! परन्तु मन ही मन अपनी गलतियों का प्रायश्चित करते हुए ..ईश्वर से माफ़ी मांगती रही ! पश्चाताप आंसुओं से धुलता रहा और एक दृढ निश्चय बढ़ता गया !
तूफ़ान आने से पहले यदि उसकी नकारत्मकता को इंसान देखे तो चारों तरफ अनहोनी या बर्बादी ही नज़र आती है परन्तु तूफ़ान का सामना करने की कवायद, उसका सकारत्मक पहलु कोई नहीं देखता ! रिश्तों की तुलना ज़िन्दगी में कितना बड़ा तूफ़ान ले आती है ....आज सोनिया को वही अंशुम प्यारा लगने लगा ! अपनी गृहस्थी प्यारी लगने लगी !
रात को अचानक उसके मोबाइल पर फिर एक मैसेज से लाइट ऑन हुई !
''सॉरी हनी ..फॉर माई वर्ड्स .मैं तुम्हे हर्ट नहीं करना चाहता था '' प्लीज़ मुझे माफ़ कर दो ! ''अमित का मेसेज देख कर सोनिया एक पल को बौखला सी गई कि अब क्या जवाब दे ?अगर वो खुद पीछे हटने की बात कहेगी तो अमित फिर से उसे चिकनी चुपड़ी बातें करके बर्गलाएगा ! गुस्से से कही बात उसको अपने पुरष अह्म पर चोट समझ कर उसे भी बहुत कुछ सुनाएगा या बात न करने के लिए उसे ब्लैकमेल करने की धमकी भी दे सकता है! अजीब कश्मकश में थी ! सोच रही थी सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे ! अचानक उसके दिमाग में एक विचार कौंधा ! एक झूठ से अगर वो अपनी गृहस्थी बचा सकती है तो गलत क्या है ? उसने मेसैज किया !
''अंशुम ने आज मुझे तुम्हारे साथ जाते हुए देखा ! शायद उसे शक हो गया है ! इस बार तो मैंने बात सम्भाल ली ...लेकिन आगे नहीं सम्भाल पाऊँगी ! डोंट मेसेज और कॉल मी प्लीज़ ...नहीं तो तुम्हारे घर भी मुश्किल आ सकती है ...आई होप यू विल अंडरस्टैंड ...''! लिखने को लिख दिया सोनिया ने ! पर अंदर ही अंदर डर भी रही थी न जाने अब क्या होगा ? कैसे अमित उसकी इस बात को लेगा ? थी तो बेवकूफों वाली सोच ...अचानक इस तरह से कहना कि शक हो गया है पति को कोई विश्वास करेगा क्या ? कहीं वो समझ तो नहीं जाएगा कि आज जो उसने कहा उससे नाराज़ होकर उसने झूठ कहा है ! हे भगवन...मेरी रक्षा करना ! इस बार बचा लो प्रभु ..आइंदा किसी परपुरुष का ख्याल भी मन में नहीं लाऊंगी ! पता नहीं कितनी प्रार्थनाएं ..कितने वचन खुद से ही कर लिए उस दो मिनट के भीतर जब तक कि अमित का जवाब नहीं आया ! उसे लगता कि पक्का अमित समझ जाएगा कि यह एक बहाना है और वो नाराज़गी में ऐसा कदम उठा रही है ! इफ्स एंड बट्स में उलझी सोनिया की धड़कने बढ़ती जा रही थी !
''अरे डिअर इतनी नाराज़गी ....अब बहाने मत बनाओ ..कहा न सॉरी ..! अमित ने वैसे ही कहा जिसका उसे अंदाज़ा था !
नहीं सच कह रही हूँ अमित ...आज अंशुम जल्दी घर आ गए और वो मुझसे पूछने लगे कि मैं तुम्हारे साथ कहाँ जा रही थी तो मुझे कहना पड़ा कि तुमसे मजबूरी में लिफ्ट ली थी ! अंशुम सुनकर चुप हो गए पर अमित मुझे उनकी ख़ामोशी से डर लग रहा है ! प्लीज़ ट्राई टू अंडरस्टैंड ...!
''ओके डिअर..डोंट वरी...आई एम् विद यू ...आफ्टर ऑल आई एम् योर वेल विशर....! आई विल नोट डिस्टर्ब योर फैमिली..!
''..वेल विशर....?? '' सोनिया मन ही मन इस शब्द को सोच कर हंस पड़ी ! उसे मालुम था वेल विशर कौन है और कौन नहीं ? पर आज इस झूठ से उसे एक तस्सली थी कि अमित अपनी गृहस्थी पर आंच नहीं आने देगा अब उसकी ज़िन्दगी में रहकर ! शायद इसी बहाने उसकी गृहस्थी भी बची रहेगी ! उसे याद आई वो बात जब उसने अमित को उसकी पत्नी के लिए कुछ कटाक्ष किया तो वो तिलमिला गया था और उसने एक स्पष्ट सा जवाब दिया था !
''सी डियर ...डोंट इन्वॉल्व अवर फैमिलीज़ इन और रिलेशन ..ओनली वी आर फ्रेंज एंड विल न्जॉय दिस रिलेशन ! न तुम अपने पति को बीच में लो न मैं अपनी पत्नी को ! बहुत गलतफहमियां हो जाती हैं ! डोंट मेक ईट खिचड़ी यार ..आई काँट मैनेज लाइक दिस ! ओनली यू एन मी ..डेट्स ईट ..! ''
उस दिन अमित की इस थ्योरी को समझ नहीं पाई आज उसी की थ्योरी को हथियार की तरह इस्तेमाल करना पड़ा स्वंरक्षा के लिए ! आज फिर से अपनी माँ की कही बात में निहित गहरा अर्थ समझ आया कि,'' ज़िन्दगी में हमें दो राहें मिलती हैं ..एक सही एक गलत ..! ये हम पर निर्भर करता है कि हम कौन सी राह इख्तियार करते हैं ! सही तो सही है ही ..गलत राह भी एक न एक दिन भी हमे घुमाकर फिर वहीं सही राह पर ले ही आती है ...शायद कुछ ठोकरें खाने केबाद ''!'सोनिया ने भी आज सही राह का चुनाव कर ही लिया था ...थोडा सा वक़्त लगा बस अपनाने में! कहानी...वैल विशर
रात अपने आगोश में बारिश की बूंदो की ठंडक को समेटे हुए थी ! कभी कभी बादलों की परतों को खोलता हुआ चाँद मानो अपनी चांदनी की छटा बिखेरने की अदा से सबको रूबरू करवाना चाहता हो !परबादलों ने भी आज चाँद के मिज़ाज़ को समझते हुए उसकी हर कोशिश को नाकाम करने की ठान ली थी ! फिर भी चाँद कोशिश करने पर बादलों से एक पल निकल कर मुस्कुरा कर ऐसे छिप जाता बादलों में जैसे अपनी चांदनी से मुहब्बत बयां करने गया हो ! ये रुमानियत भी कितनी अजीब शै है न ..दीवाने कोई न कोई बहाना ढून्ढ ही लेते हैं अपनी मुहब्बत का इज़हार करने के लिए ! लेकिन जिन्हें यह बारिश अच्छी ही न लगती हो तो कई बार लगता है कि शायद उन्हें मुहब्बत या रोमांस से कोई सरोकार ही नहीं ! जो बस बारिश को एक घर रुकने की मज़बूरी समझे क्या वो इस मौसम की छटा और सावन में लग गई आग या इस मौसम में जुदाई के दर्द की गहराई को कैसे समझते होंगे ? मुहब्बत करने वाले तो बारिश कीचंदबूंदो का भी इंतज़ार महबूब की तरह करते हैं ! सोनिया ...इन्ही बारिश की बूंदो से .गीली मिटटी से उठती हुई महक को महसूस करती रहती ! ऊपर से ऍफ़ .एम् पर इस मौसम से जुडे उसके पुराने गीत उसके भारी मन को और भारी कर देते ! उसका मन होता कि अंशुम को कहे कि लॉन्गड्राइवपर लेकर चले ! कहीं रास्ते में रुक कर गर्म गर्म चाय पिए अंशुम के साथ और बारिश की इन फुहारों का मज़ा ले ! पर हर बार उसकी ये ख्वाइश अधूरी रह जाती ! या तो थके होने का या काफी देर हो गई है का बहाना तैयार रहता ! सोनिया का तन मन सुखा सा ही रह जाता ! ये ईश्वर भी न दो अलग अलग शौक रखने वालों का संजोग क्यों बनाता है ? सोनिया अकेले ही खिड़की पर उन् फुहारों का मज़ा लेने के लिए खड़ी हो जाती ! फिर आसमान में कोई इक्का दुक्का सितारों को ढूंढ़ते हुए सोचती ..कि माँ ने उनके विवाह से पहले ३६ में से ३२ गुण मिलने की बात बताई थी पर आज विवाह को दस साल हो गए ,गुण तो समझ नहीं आये पर शौक तो दोनों का एक नहीं मिलता ! आज माँ को याद करते हुए आँखें सजल हो आई ..जब माँ कहती थी ''पढ़ना लिखना ठीक है स्वावलम्बी बनो, पर पाँव ज़मीन से ही जुड़े रहने दो ..आसमान में मत उड़ो ! तब बार बार एक ही जवाब होता था सोनिया का .''...माँ ,मैंने ये पी.एच .डी की पढाई और लेक्चरार की नौकरी ऐसे ही नहीं कि..मैं अपने सपनों के साथ उड़ना चाहती हूँ ..!'' तब फिर माँ का एक ही वाकया होता था... '' कि आने वाली ज़िन्दगी में तुम्हारे साथ कोई और भी होगा ..तुम्हारा पति ...वो तुम्हे आज़ादी देगा तभी तुम उड़ पाओगी वर्ना इन सपनों को पूरा न करने का दुःख न तुम्हे उड़ने देगा न तुम्हें ज़मीन पर टिकने देगा ! अच्छा यही है कि अपनी ख्वाइशों को एक ठहराव दो !'' मन ही मन बुदबुदा उठी सोनिया ..''हाँ माँ तुम सही कहती थी ..मेरी ज़िन्दगी की पतंग की डोर को तो अंशुम के हाथों ने थाम रखा है, बस फर्क इतना है कि उसने इस पतंग को उड़ने के लिए तो छोड़ दिया है नील गगन में .. फिर भूल गया है ...उसकी सुध बुध लेने को कि वो पतंग कहाँ गई .या ..कट कर अपना अस्तित्व खो चुकी है ''! फिर एहसास होता सोनिया को कि अंशुम के हाथ शायद इस डोर को थामने लायक हैं ही नहीं ! डोर की थाह पाना दुश्वार है ...आज भी ..आगे भी ..! क्यूंकि दोनों विपरीत दिशा के दो राही ..एक छत के नीचे रहते भी एक दूसरे की खवाइशों से अनजान ! ज़रूरते पूरी होती हैं एक दूजे की पर ख्वाइशें हमेशा ही दम तोड़ती हैं जब दो इंसान पति पत्नी बन जाते हैं ..ऐसा वो अक्सर सोचती थी ! अंशुम काम से वक्त निकलता तो अपने दोस्तों ,जान पहचान वालों की मदद करने में हमेशा तत्पर रहता ! परिवार के प्रति कर्तव्य ,ज़िम्मेवारी में बेशक कमी आ जाए पर दुसरो की हेल्प करने में उसकी ख़ुशी अक्सर सोनिया की शिकायतों से अक्सर टकरा जाती ! अंशुम हर बार .अपनी मीठी बातों से मैन्यूप्लेटकरता ..सोनिया को हर सुविधा देकर ! बस एक वक्त नहीं था तो उसके पास परिवार के साथ वक़्त बिताने को या उसकी खवाइशों को समझने का ! बाहर अंशुम की छवि अच्छे इंसान की बनी हुई थी जो हर किसी के दुःख सुख में काम आता है ..वहीं अपनी पत्नी के दर्द से अनजान ! अभी कल ही इसी बात को लेकर दोनों में गर्मागर्म बहस हुई थी जिसमें एक दूसरे को जी भरके कटाक्ष किये गए और अंत उसी एक बात से हुआ जब अंशुम ने एक ही बात कही ..

उस दिन अमित की इस थ्योरी को समझ नहीं पाई आज उसी की थ्योरी को हथियार की तरह इस्तेमाल करना पड़ा स्वंरक्षा के लिए ! आज फिर से अपनी माँ की कही बात में निहित गहरा अर्थ समझ आया कि,'' ज़िन्दगी में हमें दो राहें मिलती हैं ..एक सही एक गलत ..! ये हम पर निर्भर करता है कि हम कौन सी राह इख्तियार करते हैं ! सही तो सही है ही ..गलत राह भी एक न एक दिन भी हमे घुमाकर फिर वहीं सही राह पर ले ही आती है ...शायद कुछ ठोकरें खाने केबाद ''!'सोनिया ने भी आज सही राह का चुनाव कर ही लिया था ...थोडा सा वक़्त लगा बस अपनाने में!