Friday, 10 March 2017

परवरिश

बचपन से बहुत शौक था परियों की कहानी सुनने का |मम्मी का काम खत्म होता और दीपा गोद में लेटकर कहानी सुनने की जिद करनेे लगती |पता नही मम्मी के पास कहानियों का खजा़ना और वो भी रोज नया कहा से आ जाता था |पर दीपा को रोज ही मजा़ आने लगा था और इसका फायदा ये था कि उसे भी कहानी गढ़ना आ गई थी |मगर उसकी पंसदीदा कहानी परियो की कहानी थी |सुदंर पंखो वाली परियॉ ,उनके छोटे-छोटे हाथ -पैर ,हवा में जादू करता उनका जादुई डंडा |बहुत मजा आता दीपा को |कभी -कभी मम्मी किसी दैत्य की एंटरी करवा देती कि कैसे परी रानी.ने परियों को उसके चुगंल से बचाया |दीपा छुट्टी.में अपनी सहेलियों को बुलाकर वैसे ही परियों वाले खेल खेलती |सब कुछ सही था मगर कुछ दिनो से दीपा बच्चो जैसी जिद नही करती ,कहानी सुनाने की जिद भी नही करती ,सरोज को थोडे़ दिन अजीब लगा मगर बच्ची बडी़ हो गई सोच कर उसने ध्यान नही दिया |दीपा आज १७साल की हो रही है माना बढ़ती उमर ,हरमोन्स में बदलाव ,चिढ़चिढ़ापन होना जायज है मगर दीपा का ये बदलाव कुछ अलग था वो खोई सी रहने लगी थी |दिनभर टीवी या.अपने आईपेड पर ना जाने क्या देखती रहती |
आज सुबह से बारिश भी बहुत हो रही थी सरोज ने सोचा क्यों.ना दीपा की पंसद के गरमा गरम पनीर के पकौडे़ और कड़क काफी के साथ मौसम का मजा लिया जाए |दीपा पकौडे़ देखते ही खुश हो गई सरोज का मन किया पूछे कि क्या हुआ है जो इस तरह हो रही है |मगर बचपना समझ टाल दिया |आजकल दीपा ने ट्यूशन क्लास कर रखी थी गिटार की ,सप्ताह में तीन दिन रहती थी ये क्लास |दीपा रोज तैयार होने में बहुत वक्त लगाती सब कुछ मेंचिग का चाहिए रहता उसे ,सब ठीक था मगर सरोज को जो एक बात खटकी वो ये कि आजकल दीपा दिनभर गुनगुनाने लग गई थी जिस दीपा को गाने से परेशानी होती थी वो आजकल गुनगुनाने लगी |अब सरोज को टेंशन होने लगी कही दीपा का किसी से..... छी उसे अपनी ही सोच पर शरम आ गई ,तो ऐसा क्या था जो सरोज को खटक रहा था |एक दिन उसने गिटार क्लास जाने का मन बना लिया क्या.पता वही सारी शंकाओ का समाधान हो जाए |कही न कही सरोज के मन में उसकी उमर का चोर भी छुपा हुआ था ,जब उसे भी साथ पढ़ने वाले एक लड़के से प्यार या कुछ और था उसे समझ नही मगर यही डर कि कही दीपा और फिर आज का जमाना |क्या करे क्या रवि को बतादे कि पता कर कि तेरी बहन का.कही किसी से ,उफ कितना मुशकिल है और उसे क्यों अपनी परवरिश पर संशय हो रहा है ? विचारो में उलझी कब गिटार क्लास आ गई पता ही नही चला |वहॉ जाकर सरोज को जो पता चला उसे समझ नही आया कि वो क्या करे ,गिटार क्लास में ही अब गाने की क्लास भी शुरु हो गई है और कुछ दिनो से दीपा भी गाना सीख रही है |तो क्या सर के साथ नही नही.... अरे मम्मी आप कब आई ,चलो मुझे आपको किसी से मिलवाना भी है मॉ का दिल जोर से धड़क रहा था ,मगर दीपा एक प्यारी सी लड़की को लेकर.आई उसी की हमउमर |मॉ ये सरगम है हमें गाना सीखाती है इसकी मॉ को कैंसर है घर पर और कोई नही मगर इसके गले में जैसे सातो सुर एक लय में पिरोए गए है अपनी मॉ के ईलाज के लिए ये पढ़ाई के बाद यहॉ आकर सीखाती है ताकि कुछ रुपये कमा सके और हम सब ईसकी मदद करना चाहते है इसलिए हम सब सरगम से गाना सीख रहे है और स्कुल में भी बात कर ली वो लोग भी सरगम की मदद को तैयार है |दीपा एक सांस में सब कह गई और सरोज उस नासमझ औरत के सामने दो बेटियॉ अपनी -अपनी मॉओ का गुरुर बन कर खडी़ थी दीपा ने तो आज अपनी परवरिश साबित करदी.मगर सरोज क्यों अपनी परछाई पर.शक कर रही थी |बहुत बार ऐसा होता है हम बच्चो पर भरोसा नही कर पाते और हमारी इसी सोच के चलते जनरेशन गेप का तमगा हमें मिल जाता है.| सरोज ने दीपा को गले लगा लिया और अपने आप से वादा किया कि कभी बच्चो पर शक नही करना चाहिए |बच्चो को सही गलत बताना हमारा काम है मगर उन्हें हमेशा गलत कहना सही है |सरोज के कदम गुनगुनाते हुए घर की तरफ बढ़ रहे थे क्योंकि वही बारिश का मौसम ,पकौडे़ और आज साथ में केक भी क्योंकि दूसरी बेटी भी आज दीपा के साथ घर आ रही थी |दीपा ने सच की परी बन कर जादू चला दिया था |अब सरोज को अपनी परी की परीमॉ बन कर सिखाना था |