संध्या को घर के द्वार पर पहुंच कर सृजन के पांव मन मन के भारी हो रहे
थे। दिन भर नौकरी की खोज में भटकने के बाद निराष हो कर लौटने पर यह
सर्वाधिक दृर्वह क्षण होता था जब पापा और वर्तिका की प्रष्न पूछते नेत्रों
में उग आयी मद्धिम सी आषा की किरण पुनः बुझ जाती और उसके हदय पर आत्मग्लानि
के एक और पथर का बोझ बढ़ जाता । वह भरसक दबे पांव घर में प्रविष्ट हुआ ,वह
नही चाहता था कि पापा से सामना हो और वह वही षाष्वत प्रष्न पूछ कर पुनः
उसके घावों को पीड़ा दें ,जो उसके हदय में दिन रात नासूर बन कर रिसते हैं ।
सौभाग्यवष पापा की पीठ द्वार की ओर थी और वह कोई पत्रिका पढ़ने में लीन थे
। सृजन ने चैन की सांस ली और दबे पांव कमरे की ओर बढ़ा, पर तभी रसोई से
निकलती र्विर्तका उल्का के समान आ टपकी और बोल पड़ी ‘‘ अरे आप आ गये,’’?
सृजन चोर के समान पकड़े जाने पर सकपका गया। वही हुआ जिसका डर था पापा ने मुड़ कर देखा और नित्य की भांति प्रष्न दाग दिया‘‘ क्या हुआ कुछ बात बनी ,’’ ?
पहले वाला सृजन होता तो आवेष में आ जाता ,कुछ व्यवस्था को कोसता ,कुछ पापा पर खीजता पर निरन्तर असफलता ने उसकी भीतर की अग्नि को बुझाा दिया था और उसमें हीन भावना पनपने लगी थी, वह धीमी वाणी में बोला ‘‘ नहीं’’।
पहले पापा भी उसके निराष होने पर प्रोत्साहन और सांत्वना देते थे और पीठ पर धौल जमाते हुए कहते थे ‘‘ यह क्या मुंह लटका लिया,इतनी जल्दी हार मान लोगे,तुम्हे चींटी वाली कहानी पता है न,’’और बस फिर वही कहानी दोहराने लगते।पर अब षब्दों के खोखलेपन की अनुभूति उन्हे होने लगी थी,अतः बिना किसी प्रतिक्रिया के ऐसे निस्पृह भाव से पत्रिका पढ़ने लगे मानो कहना चाह रहें हों कि ,यह तो पता ही था।
पापा की निर्लिप्तता ने उसे और आहत कर दिया।वह कमरे में आ कर बिना जूता मोजा उतारे यूं ही ढह गया। षरीर का पोर पोर निराषा और थकान से टीस रहा था । तभी वर्तिका पानी ले कर आयी और पूछा ‘‘ चाय बनाऊं,’’ ?
दिन भर की निराषा से उपजा ज्वालामुखी वर्तिका पर बरस पड़ा। ‘‘ कितना बोलती हो ? पाॅच फुट सात इंच का मैं दिखाई नहीं पड़ रहा था? टोकना जरूरी था, आप आ गए’’।
वर्तिका समझ ही न पाई कि उससे क्या अपराध हो गया। हाॅ इतना अवष्य समझ गई कि मूड कुछ अधिक ही बिगड़ा है अतः उसने चुपचाप चाय बनाने जाने में ही भलाई समझी। वर्तिका चाय और मठरी ले कर आई और स्टूल खींच कर प्याला और तष्तरी रख कर पास ही पंलग पर बैठ गई।
वर्तिका मन ही मन सोच रही थी कि अभी सृजन को बताए या रात्रि की प्रतीक्षा करे। यद्यति सृजन का मूड कुछ ठीक नहीं था पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करने का उतावली वर्तिका को रात्रि तक की प्रतीक्षा नहीं करने दे रही थी। सृजन भी दिन भर के खाली पेट में चाय और मठरी उदरस्थ करके कुछ सामान्य हो गया था। अपने व्यवहार पर लज्जित सृजन ने वर्तिका से कोमल स्वर में कहा, ‘‘ तुम भी खाओ’’।
इस भाव परिवर्तन से प्रोन्साहित वर्तिका ने उसके हाथ पर हाथ रखते हुए कहा, ‘‘ सुनिये मुझे डाक्टर को दिखाना है’’ सृजन ने चैंककर पूछा ’’ क्यों क्या हुआ’’ तो वह हौले से मुस्करा कर बोली। ‘‘ अरे चिन्ता की कोई बात नहीं है, मुझे लग रहा है कि घर में कोई अतिथि आने वाला है। ’’
सृजन को मानो सर्प ने डंक मार दिया हो पर चिंहुककर उठ बैठा और बोला ’’ ऐसा कैसे हो सकता है’’। उसकी मनःस्थिति से अनभिज्ञ वर्तिका अपने संसार में खोयी हुई बोली, ’’ हो सकता है मतलब, विवाह के बाद तो वह होता ही है। ’’ सृजन उसकी नासमझी पर क्रोधित को उठा।
वह इसे कैसे समझाए कि सामान्य परिस्थितियों में तो ठीक है पर यहाॅ तो एक-एक पैसे के लिये पापा का मुॅह देखना पड़ता है। ऐसे में वह संसार में एक और प्राणी लाने की सोच भी कैसे सकते हैं, उसे स्वयं पर क्रोध आ रहा था। उसकी क्षणिक असावधानी उसे भारी पड़ी। वह व्यग्र होकर टहलने लगा।
वर्तिका ने पूछा,‘‘ क्या हुआ?’’
तो वह उबल पड़ा , ‘‘ तुम चुप रहो। सिवाय मुसीबत बड़ी करने के तुम और कुछ नहीं जानती हों’’।
वर्तिका बोली, ‘‘ कैसे आदमी हो, व्यक्ति संतान होने के लिये मन्नत मानता है, प्रसन्न होता है और तुम उसे मुसीबत कह रहे हो, फिर रूठ कर बोली, ‘‘ तुम तो ऐसे मुझ पर बिगड़ रहे हो जैसे सारा दोष मेरा है।’’
सृजन उसे आग्नेय नेत्रों से देखने लगा, मैं चिन्ता से परेषान हूॅ, और यह व्यंग्य करने से बाज नहीं आती। उसका क्रोध देखकर वर्तिका के नेत्र भर आये। वह खिड़की की ओर मुॅह करके साड़ी के पल्ले से अश्रु पोछने लगी। इस मध्य सृजन ने निर्णय ले लिया था। उसने स्वंय को संयत किया और वर्तिका के कंधांे पर हाथ रखते हुये स्थिर स्वर में कहा, ‘‘ देखो वर्तिका अभी हम इस स्थिति में नहीं है कि एक और प्राणी का व्यय उठा सकें फिर कौन सी आयु निकली जा रही है। कुछ वषर््ंाो बाद जब नौकरी मिल जाएगी तब हम अपने सपने पूर्ण करेंगे’’ यह सुनकर वर्तिका अविष्वास से उसे देखने लगी।
तीन वर्ष व्यतीत हो गए थे उनके विवाह को , वह मात्र कोरे आष्वासनों के ढेर पर ही तो जीती रही है। छोटी-छोटी इच्छाओं के लिये भी उसे एक ही उत्तर मिलता है नौकरी मिलने पर पूरी होगी। अब वर्तिका का विष्वास डगमगा गया है, उसका संयम चुक गया है। नौकरी की उहापोह में उलझे सृजन को उसकी भावनाओं को समझने का अवकाष ही नहीं। दिन भर का निराष क्लान्त सृजन घर लौटता है तो उससे बोलने में भी भय लगता है, न जाने किस बात पर बरस पड़े। कितने समय से वह प्रेम के दो बोल सुनने को भी तरस गई है। मातृत्व की आहट उसके नीरस जीवन की सूख गई मिटटी में पहली वर्षा की फुहार के समान बरसी है और वह उसमें सराबोर होने को आतुर है, ऐसी स्थिति में सृजन उस स्त्रोत को सुखाने की सोच भी कैसे सकता है। उसे सृजन से प्रथम बार घृणा हो गई। वह उसे हेय दृष्टि से देखते हुए बिना कुछ कहे एक दृढ़ निष्चय के साथ रसोई में चली गई।
सृजन उसका यह रूप देखकर असमंजस से पड़ गया, आज उसे स्थिति कुछ गंभीर लगी। प्रायः वर्तिका कुछ मना करने पर तो रूठ जाती है या उदारता से मान लेती है पर आज उसका भाव कुछ अपरिचित सा था। सृजन उसके पीछे-पीछे रसोई में गया और उसे मनाते इुए बोला, ‘‘ इस बार मेरी बात मान जाओ प्लीज’’ ।
पर वर्तिका चुप रही। सृजन ने प्रेम से बात न बनते देखकर अपने पुरूषत्व का प्रदर्षन करते हुए कहा ‘‘मैं कुछ नहीं जानता कल चल कर समस्या समाप्त करवा देगे।’’
वर्तिका यह सुनकर चंडिका का अवतार बन बैठी। वह साम दंड किसी भी प्रकार से वष में न आयी, हारकर क्रोधवष वह पाॅव पटकता हुआ बाहर चला गया।
निरूद्देष्य टहलता हुआ वह सुभाष पार्क के कोने वाली चिरपरिचित बेंच पर जा कर बैठ गया। यही वह स्थान था जहाँ के वृक्ष, चिडि़या, आकाष कोई भी उससे नहीं पूछता कि तुम्हारी नौकरी का क्या हुआ, न ही कोई उससे कोई फरमाइष करता और न कोई ताने मारता है। यहाँ आकर वह कुछ क्षणों के लिये अपनी दीन भावना क्षोभ और निराषा से मुक्त हो जाता है। पर आज यहाँ भी उसे चैन नहीं मिल रहा था, वह बाहों की तकिया लगाकर बेंच पर लेट गया उसका भटकता हुआ मन न जाने कब अतीत की गलियों में जा पहुँचा।
उसनेे प्रथम श्रेणी में एम0ए0 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। घर लौटा तो मम्मी आतुरता से प्रतीक्षारत थीं उसका परिणाम पता चलनें पर प्रसन्नता के आवेग में उसें बाहांे में भींच लिया था, कितनें स्वर्णिम दिन थें, न कोई चिन्ता न कोई उत्तरदायित्व, मन के कैनवास पर कितने रंगों के सपने ही सपनें झिलमिलाते थे। पापा मम्मी का लाड़ला उनके भविष्य का आसरा एक ही तो बेटा था। वे दोनों उसकी हर माँग को सिर आँखों पर लेते थे। वह कुछ भी माँग करता था पापा पूरी करते थे। कभी-कभी मम्मी टोक भी देती ‘‘ बेटे का इतना मत बिगाड़ो ’’ पर स्वयं उसकी छोटी से छोटी इच्छा का ध्यान रखती थी। एक बार पापा मम्मी को सोने की जंजीर दिलाने ले गये तो मम्मी ने हठ कर के सृजन के लिये स्कूटर दिलवायी। पापा ने कहा भी ‘‘ तुम्हारा इतने समय के लिये मन था ले लेती, स्कूटर फिर आ जाती’’।
तो मम्मी ने उसे दुलार से देखते हुये कहा था ‘‘सृजन का पढ़ने के लिये कितना दूर जाना पड़ता है उसकी सारी ऊर्जा तोेेेे उसी में व्यय हो जाती है। बेचारा पढे़गा क्या। ’’तब सृजन ने निष्चय किया कि नौकरी लगते ही सर्वप्रथम वह मम्मी को चेन दिलाएगा।
भविष्य के रंगीन इन्द्रधनुष में खोया सृजन उसके ऊपर मंडराते काले बादलों को नही देख पाया था। एम0ए0 के पष्चात् उसने आवेदन भेजने प्रारम्भ कर दिये। प्रत्येक सुबह वह उत्साह से समाचार पत्र में नौकरी के विज्ञापन ढूँढ़ता, लाल चिन्ह लगाकर फार्म लाता, भरता और वाँछित संलग्नक लगाकर एक नयी आषा के साथ डाक से भेज आता। फिर श्रृंखला प्रारम्भ हुई प्रतीक्षा की। उसका नित्य का नियम हो गया था, डाकिया के आने के समय, लगभग ग्यारह बजे वह व्यग्रता से बाहर का चक्कर लगाने लगता। कभी-कभी नही रहा जाता तो डाकिये से पूछ लेता, ‘‘हमारी कोई डाक नही हेै?’’
डाकिया हँसकर कहता, ‘‘अरे भइया काहे रोज पूछते है’’, फिर तो उसे देखते ही दूर से हाथ हिला कर बता देता कि नही है। उसके कैनवास के रंग धूमिल पड़ने प्रारम्भ हो गये थे, उसका विष्वास डगमगाने लगा था। उसे दुखी देखकर मम्मी उसे समझाती ‘‘ क्योें चिंतित होता है बेटा, अरे प्रथम श्रेणी आई है तेरी, आज नही तो कल नौकरी मिलेगी ही, भगवान के घर देर है, अंधेर नही।’’
वह बात अलग है कि उसे सांत्वना देने वाली मम्मी का स्वंय का धैर्य का बाँध दरकने लगा था। डाकिया के आगमन के समय वह स्वंय भी किसी बहाने से बाहर का चक्कर लगा ही अती थी। जब कोई आषा न दिखती ो ईष्वर से मनौती माँगने लगती थी।
इसी बीच इस परिवार पर जो वज्रपात हुआ उसने घर की नीेव ही हिला दी। इधर कुछ दिनों से मम्मी की साँस फूलने लगी थी। पहले तो डाक्टर ने उसे अस्थमा या एलर्जी समझाा जब उसकी चिकित्सा करने पर ठीक नही हुआ तो जाँच कराने का पता चला कि फेफड़ों में कैंसर ने अपने पंजेे गड़ा दिये है। एक ओर नौकरी की भाग-दौड़ और हर साक्षात्कार में मिली निराषा और दूसरी ओर मम्मी का....................
मम्मी के जीवन के दामन से नित्य प्रति छूटता हुआ हाथ उसे निराषा के घनघोर गर्त में ढकेलने लगा। ऐसे में जब वह घर जौटता तो मम्मी अपनी क्षीण होती वाणी में सांत्वना देती ं,उन्हें विष्वास था कि वह दिन दूर नही जब बेटा सफल होकर लौटेगा। हाँ वह स्वयं उस दिन को देख पायंेगी कि नही इसा विष्वास षायद उन्हें नही रहा था। तभी तो एक दिन जब पापा और सृजन उनके पास चाय पी रहे थे तो उन्होंने एक अप्रत्याषित प्रस्ताव रखा दिया। वह पापा से बोली, ‘‘मैं सोचती हूँ कि सृजन का विवाह कर दूँ’’।
पापा चांैक पड़े’’ पागल हो गई हो क्या अभी तो उसकी नौकरी भी नही लगी है, कौन लड़की देगा तुम्हारे बेरोजगार बेटे को’’?
मम्मी गम्भीर होते हुये बोली,‘‘यह तो आप भी जानते है कि यह बेतुका प्रस्ताव मैं क्यों रख रही हूँ। सामान्य परिस्थिति होती तो मैं भी सृजन की नौकरी लगने पर ही धूमधाम से उसका विवाह करती पर अब मैं जीते जी सृृृजन की बहू का मुुुँह देख लूँगी तो चैन से जा सकूँगी और इस घर को संभालने वाली भी कोई आ जायेगी। क्या पता मेेरे कितने दिन बचे है ।ं’’ कहते-कहते उनकी वाणी अवरूद्ध हो गई जिसे छिपाते हुये वह चाय की चुस्की लेने लगी।
वातावरण पर एक धुंध सी छा गई। पापा और सृजन दोनों के नेत्र नम हो गये। पापा बोले, ‘‘ऐसा क्यों कहती हो सृजन की बहू का स्वागत तुम्ही करोगी’’ पर उन्हें अपने कहे षब्दों पर स्वयं भी संषय हो रहा था। सृजन भी हतप्रभ था कि वह क्या करे, वह तो स्वयं ही आश्रित है ऐसे में पत्नी का भरण पोषण कैसे होगा, पर जाती हुई मम्मी का प्रस्ताव नकारने का साहस भी उसमें नही था अतः असंमजस में चुप ही रहा। मम्मी उसकी पीठ पर हाथ फेरते हुये बोली, ‘‘ जाते-जाते मेरी इतनी इच्छा पूरी कर दे तो निष्चिन्त रहूँगी। मेरे पास इतना समय नही कि उस दिन की प्रतीक्षा करूँ।’’
सृजन ने कहा ‘‘पर मम्मी मैं उसे खिलाऊँगा क्या’’ ?
मम्मी ने कहा ‘‘ तेरी नौकरी आज नही तो कल लग ही जायेगी और जैसे घर में सब रहे है एक उसके आने से कौन सा अन्तर पड़ जायेगा’’ ? फिर वातावरण सामान्य करने हेतु करुण सी हंसी के साथ बोली, ‘‘ वैसे भी मेरा व्यय तो कम हो जायेगा न’’।
सृृृजन ने मम्मी के मुहँ पर हाथ रख दिया। आगे वह कुछ नहीं बोला उसने निर्णय कर लिया कि वह मम्मी की कोई आकांक्षा पूर्ण नही कर पाया था, अब जाते-जाते उनकी उचित अनुचित जो भी आकांक्षा है वह पूर्ण करेगा। पापा भी माँ की इच्छा पूर्ण करने के पक्षधर थे। अतः लड़की की खोज प्रारम्भ हो गई।
लड़कियों की बहुतायत वाले इस समाज में यह समाचार प्रचारित होते ही कि गिरधारी लाल जी अपने एकमात्र पुत्र के विवाह के इच्छुक है, अनेक पिता अपना कन्यादान धर्म निभाने को लालायित हो गए। बेरेाजगार है तो क्या हुआ पाँच फुट सात इंच का पढ़ा लिखा युवा, नौकरी तो पा ही लेगा ,अपने पिता की सम्पत्ति भी मिलनी ही थी। इतना आष्वासन कन्या का भार उतारने के लिए बहुत था। अनेक प्रस्ताव आने लगे। मृृगनयनी वर्तिका का लावण्य मम्मी और सृृजन दोनों को भा गया। भले ही सृृजन मम्मी के आग्रह पर लड़की देखने गया था पर वर्तिका को देखने के बाद वह स्वंय भी विवाह करने का इच्छुक हो गया, अतः न का तो प्रष्न ही नहीं था। सादे समारोह में ही तुरन्त विवाह सम्पन्न हो गया। वर्तिका के आगमन से घर के भयावह मौत के सन्नाटे में मधुर संगीत के स्वर झंकृृृृृृत हो उठे। कुछ दिनों के लिये घर की ओर बढ़ती काली छाया अदृृृष्य हो गयी। पर नियति को यह क्षणिक प्रयन्नता रास न आई और सृृजन के विवाह के एक माह बाद ही मम्मी ने घर का दायित्व वर्तिका को सौंप कर जीवन से विदा ली।
पत्नी से बढ़े दायित्व ने सृजन को सपनो के संसार से यथार्थ में ला पटका । वह पुनः उसी बेरोजगारी के मकड़जाल से बाहर निकलने को हाथ पांव मारने नलगा। कितनी इच्छा होती नवविवाहिता पत्नी को उपहार देने की पर मात्र आष्वासनों के अन्य कोई उपहार वह दे नही पाया था । अब तो पापा से अपनी नितांत अवष्यक निजी आवष्यकताओं के लिये भी कुछ मांगने में हिचकिचाता था। मम्मी थीं तो स्वयं ही समझ कर उसके हाथों में कुछ रुपये रख देती थीं , पर अव्यवहारिक पापा अभी भी उसे बचपन वाला सृजन समझते हैं जो आवष्यकता पड़ने पर हठ करके भी पैसा मांग लेता था। कभी-कभी तो वर्तिका उसकी स्थिति को भांप कर व्यवहार में मिले रुपये उसकी जेब में रख देती। तब वह लज्जा से गड़ जाता पर आवष्यकताओं से विवष होकर पैसे रख लेता और उसे आष्वासन की डोर थमा देता। वह कहता ‘‘ नौकरी लग जाने दो मैं ब्याज सहित तुम्हें सारे पैसे लौटा दूंगा,साथ ही ढेर सारे उपहार दूंगा।’’
प्रारम्भ में तो वर्तिका चुप रहती पर उस डोर के सहारे आखिर कब तक कल्पना की उड़ान भरती ,अब तो उसकी मन पतंग भी हवा के थपेड़े में इधर उधर डोलने लगी थी और वह प्रायः व्यंग्य कर देती ‘‘ क्या जब कमर झुक जाएगी बाल सफेद हो जाऐंगे तब उपहार दोगे’?’
यह सुन कर सृजन कट कर रह जाता । परिणाम यह हुआ कि अब वह वर्तिका के सामीप्य से भी कतराने लगा। वर्तिका भी चिड़चिड़ी होती जा रही थी। संभवतः यही कारण है कि आज वह सृजन का कोई भी तर्क सुनना नही चाहती और वह भी अपने हठ पर अड़ गई। पर अब सृजन कुछ नही सुनेगा जब तक वह सक्षम न हो जाए वह एक और प्राणी को संसार में लाने का अपराध नही कर सकता । कुछ भी हो वर्तिका को मानना ही होगा इसी द्ृढ़ निष्चय के साथ वह उठ कर घर की ओर चल पड़ा ।
घर पहंुचा तो वर्तिका द्वार पर ही उसकी प्रतीक्षा कर रही थी। उसे देखते ही घबरा कर बोली ‘‘ कहां चले गये थे आप? पापा के सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है ,जाइये किसी डाक्टर को बुला लाइये’’।
यह सुन कर उसके हाथ पांव ठंडे हो गये । वह दौड़ कर पाय के ही डाक्टर टण्डन को बुला लाया । डाक्टर ने जांच कर के कहा ‘‘ हृदयाघात है तुरंत अस्पताल में भरती कराइये ’’।
सृजन ने उसी समय एंबुलेस बुला कर पापा को अस्पताल में भर्ती कराया । तीन दिनों तक पापा को आई सी यू में रखने के बाद स्थिति में धीेरे धीरे सुधार हो रहा था देखने वालों का तांतां लग गया ंजिसने सुना वही दौड़ा चला आया।
लगभग एक सप्ताह पष्चात पापा की स्थिति खतरे से बाहर हो गई । डाक्टर ने सृजन से कहा ‘‘ अब आप इन्हे घर ले जा सकते हैं परन्तु इनकी स्थिति अति नाजुक है अतः बहुत सावधानी रखनी होगी।’’
फिर एक दवा की षीषी देते हुए कहा ‘‘ यह जीवन रक्षक गोली है यदि किसी समय इनके सीने में दर्द हो तो तुरंत यह दवा उनके मुंह में रख दीजियेगा, जरा सी देर भी इनके जीवन के लिये घातक हो सकती है ।’’
सृजन पापा को घर ले आया । वह दिन रात उनका ध्यान रखता, उनके पास ही सोता और बीच बीच में उठ कर उनके सीने पर हाथ रख कर आष्वस्त हो लेता कि संास चल रही है। ऐसी ही एक रात को सृजन ने झपकी ली ही थी कि पापा के सीने में पुनः दर्द उठा । उन्होने धीमें स्वर में कहा ‘‘ बेटा दवा दे दो ’’।
सृजन ने दवा उठाई पर उसके हाथ थम गये। उसके अन्तर्मन ने उसके हाथ रोक दिये उसने सुना ‘‘सृजन तुझे याद है अस्पताल में पापा को देखने आये षर्मा जी ने क्या कहा था’’?
‘‘ हां हां वह कह रहे थे कि यदि पापा को कुछ हो जाता है तो उनके बेटे को नौकरी मिल जाएगी लेकिन तुम यह सब क्यों याद दिला रहे हो,’’
‘‘ अरे बुद्धू ,यदि इस समय तू पापा को दवा न दे तो तेरा जीवन बन जाएगा बिना किसी प्रयास के नौकरी मिल जाएगी।’’
‘‘ नही-नही मैं ऐसा नही कर सकता ,पापा तो मेरे जन्मदाता,मेरे पालक हैं, मैं उनका हत्यारा नही बन सकता ।’’
‘‘ ठीक है पर वह तो अपना जीवन जी चुके हैं आज नही तो कुछ वर्षं बाद उन्हे जाना ही है पर यदि चार महीने बाद वह अवकाष प्राप्त कर लेंगे तब तो यह स्वर्णिम अवसर तेरे हाथ से निकल जाएगा।’’
सृजन ने घबरा कर षीषी कस कर पकड़ ली और चीख पड़ा ‘‘ चुप रहो, मुझे बहकाओ मत ,मैं मजदूरी कर लूंगा पर पापा को धोखा नही दूंगा ।’’
अन्तर्मन खिलखिला कर हंस पड़ा ‘‘ व्यवहारिक बनो सृजन! एम0 ए0 पास व्यक्ति के लिये मजदूरी करना सरल नही है और करनी ही थी तो अब तक प्रतीक्षा क्यों कर रहे हो,पांच साल तो हो गये नौकरी ढूंढते हुए।’’
सृजन दुर्बल वाणी में बोली ‘‘ अभी पापा आर्थिक भार उठा रहे हैं ’’।
मन ने व्यंग्य से कहा ‘‘ तुम अपना और पत्नी का खर्च तो पापा से मांग नही पाते और जो नया प्राणी आने वाला है उसका क्या करोगे’’,
‘‘उसे मैं आने ही नही दूंगा’’।
‘‘ यानि कि उसकी हत्या कर दोगे,’’?
सृजन की जिव्हा लड़खड़ा गई ,अन्तर्मन फिर बोला ‘‘ हत्योरे तो तुम बनोगे ही ,चाहे पापा के या उस आने वाली संतान के ’’.......
सृजन चैंक कर उठ बैठा ,उसका पूरा षरीर पसीने पसीने था ,उसने आंखें मलीं तो पाया कि यह एक सपना था । उसने चैन की सांस ली ,वह तुरन्त उठ कर पास में पलंग पर लेटे पापा के पास गया और उनके सीने पर कान रख कर धड़कन सुनने का प्रयास करने लगा । उसे फिर एक झटका लगा पापा की धड़कन रुक चुकी थी ,हाथ पकड़ा तो एक तरफ लुढ़क गया ,सृजन असमंजस में पड़ गया कि अभी जो हुआ वह सच था या सपना।उसने तुरंत लपक कर दवा की षीषी देखी ,वह अपने नियत स्थान पर सुरक्षित रखी थी, फिर यह कैसे ,क्या हो गया सृजन का मन द्वन्द में फंस गया, वह सोचने लगा ‘क्या वह अपने सपने में इतना खो गया कि पापा की आवाज सुन नही पाया या पापा को ही उसके सपने में उठने वाले भावों का आभास हो गया और वह जाते जाते उसे पाप करने से रोकने के लिये ,उसका भविष्य संवारने के लिये स्वयं ही विदा हो गये? ’