Friday, 10 March 2017

एक पुरानी बात

यूँ तो बात ये भी पुरानी ही है। जेसे की हर कहानी में होती है.. 2011में मैं मदरसे में पढ़ा करता था ..मदरसा शहर से 45किलोमीटर दूर था. इस लिए ट्रेन या बस से हर हफ्ते जाना पड़ता था । में जुमेरात की शाम को घर आता था और जुमे की शाम को वापस मदरसे चले जाता था. जुमे क दिन हमेशा की तरह असर की नमाज़ के बाद मैं मदरसे जाने के लिये तैयार हुआ .बाल खड़े करे ..जीन्स चढ़ाइ उस पर सफ़ेद कुरता पहना .. और बन ठन के माँ के पास बताने गया के जाने का वक़्त आ गया है। ... माँ ने सर पर हाथ फेरा और प्यार किया..दरअसल वो एक हफ्ते के प्यार की भरपाई एक ही दिन में पूरी करने की कोशिश करती थी.. . खेर हम सब का प्यार और दुआये लेकर घर से निकले और रेलवे स्टेशन पहुचं गए.. .थोड़ी ही देर में ट्रेन भी आ गयी.थोड़ी दोड़ भाग कर के हमने अपने लिए एक अच्छा डिब्बा तलाश कर लिया . जिसमे जगह खाली थी . मैं ट्रेन में चढ़ के सबसे ऊपर की सीट पर बैठ गया..और सोचने लगा एक हफ्ता फिर मुशकिलों में काटना है डेढ़ दिन के सुकून के बाद...अभी में अपनी मुश्किलो का हिसाब लगा ही रहा था क 3/4 बुज़ुर्ग मेरे नीचे वाली सीट्स पर आकर बैठ गए..बैठ कर उनमे से एक ने कहा" कबीर दास को इस बात का बुरा लगा". ये बात सुन कर में समझ गया के ये लोग स्टेशन पर बैठ कर कुछ बात कर रहे थे और ट्रेन के आने की वजह से अधूरी छोड़ के सीट की जद्दो जेहद में लग गए .और अब बैठने के बाद अपनी बात वही से शुरू कर दी..
कबीर दास से बात हिंदी पर पहुँची और हिंदी से उर्दू की बुराई पर .. उन लोगो की सोच थी की उर्दू मुस्लिम की और हिंदी हिंदुओ की भाषा है।
बुराई सुन कर मुझे गुस्सा तो नही आया पर हाँ अफ़सोस ज़रूर हुआ के ये लोग इतने समझदार होकर भी इस तरह की बात कर रहे हैं....उसी वक़्त मेने अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाये और एक तरकीब निकाली... मेने अपनी सीट से निचे झाँक कर क सबसे कहा"".आदरणीय महोदय आपकी विचारधारा और शुद्ध हिंदी सुन कर मेरा हृदय गद गद हो गया..और आप सब गुरुवर मेरे गुरु सामान हैं।।ये मेरा सौभाग्य हे के आप जेसे महा ज्ञानियो से मुझे ज्ञान प्राप्त करने का सुअवसर प्रदान हुआ। आप गुरु जन से मेरा विनर्म निवेदन है के आप इस अनुज के ज्ञान में भी थोड़ी वृद्धि करें.. ये सुन कर उनमे से एक सज्जन जो ज़्यादा उर्दू की बुराई कर रहे थे. बोले यहाँ आओ पुत्र हमारे साथ बेठो । और कहो क्या जान ने की उत्सुकता हे तुमको.
मेने कहा आदरणीय गुरूजी मेरे मन में एक प्रशन हे. मेने कहा गुरुवर आपने जो अपने शरीर पर वस्त्र धारण कर रखे हैं इन्हें क्या कहते हैं.. वो सज्जन बड़े गर्व से बोले "धोती और कुरता"
में बोला नहीं गुरु जी धोती तो हिंदी का शब्द है और कुरता फ़ारसी का. वो बोले नहीं दोनों हिंदी के शब्द हैं. में बोला नहीं गुरुजन। दोनों ही फ़ारसी के शब्द हैं..
फिर वो शीघ्र ही बोले कमीज? में बोला नहीं गुरूजी कमीज तो अरबी का शब्द हे ..
अब चारो बुज़ुर्ग सोच में पर्ड गए और बगले झाँकने लगे मेने कहा गुरूजी आप शीघ्रता ना करें ., आपस में विचार विमर्श कर लें. अगर में सो जाऊ तो मुझे उत्तर निंद्रा से उठा कर भी दे दें..
वेसे मुझे स्योहारा उतरना हे अगर न उठु तो वहा के स्टेशन पर उठा देना.. चूँकि ट्रेन पैसेंजर थी और 45 किलोमीटर के सफ़र में भी दो घंटे बिना किसी शक के लगा देती थी.खेर मैं सबको काम से लगा कर आराम से सो गया..कुछ देर बाद उन्होंने मुझे उठाया और कहा उठो पुत्र .में उठ गया मुझे लगा शायद स्योहारा आ गया.. नीचे झांक कर देखा तो अभी जंगल चल रहा था।।। अभी मंज़िल आने में 15 मिनट का वक़्त और था मुझे लगा शायद इनको उत्तर पता लग गया जो जल्दी उठा दिया..
में अपने पास वाली खिड़की का कांच उठाने लगा तो उनमे से एक बोले पुत्र रहने दो शीतल हवा अंदर आ जायगी
मेने उनकी तरफ मुस्कुरा कर देखा और खिड़की बंद कर दी
उनमे से एक सज्जन ने चाय का डिस्पोजल मेरी तरफ बढ़ाया और बोले पुत्र चाय पी लो"" मैंने ना में सर हिलाया और फिर मुस्कुराने लगा.... वो बोले बेटा तुम मुस्कुराते हुये बहोत सुन्दर लगते हो..लेकिन खिड़की उठाते समय मुस्कुराने का कारण ?? में बोला गुरु जी आपने क़हा शीतल हवा अंदर आ जाएगी "शीतल" और "ठंडी" दोनों हिंदी के शब्द है लेकिन "हवा" उर्दू का शब्द हे .. फिर दूसरे बोले चाय लेते समय मुस्कुराने का कारण.. में बोला चाय फ़ारसी का शब्द हे और मुस्कराहट उर्दू का. इस बात पर सब हँसने लगे. फिर वो बोले पुत्र तुम कुर्ते की हिंदी बता सकते हो ?..में बोलआपने रामधारी सिंह को पढ़ा हे ? उनमे से एक सज्जन बोले हाँ में अध्यापक हूँ और छात्रो को पढ़ाता हूँ। मेने कहा उसकी कविता "दिनकर" पढ़ए..
हठ कर बेठा इक दिन चाँद -माता से ये बोला.
माँ मुझको भी सिल्वा दो मोटा एक "झिंगोला"
सन सन चलती हवा रात भर जाड़े से मरता हूँ
ठिठुर -ठिठुर कर किसी तरह यात्रा पूरी करता हूँ
आसमान का सफ़र और ये मौसम है जाड़े का
ना हो अगर तो लादो "कुरता" ही कोई भाड़े का ।।।
कविता पढ़ने के बाद कुर्ते की हिंदी सबकी समझ में आ गयी.. और अब मुस्कराने की बरी उन सबकी थी..
उन्होंने मुझसे पूछा तुम कहा रेहते हो.में बोला मुरादाबाद. फिर पूछा - किसी प्रियजन के घर जा रही हो?
में बोला नहीं में यहाँ पढता हूँ । उनमे से एक बोले कहाँ पढ़ते हो और शुभ नाम क्या हे.. में बोला मेरा नाम मोहम्मद जुनैद है . और में एक मदरसे का छात्र हूँ..
वो सब मुझे हैरत से देखने लगे.. शायद जवाब उनकी सौच से बोहोत अलग था। मेने अपना बैग उठाया और चल दिया अपनी मंज़िल की और.. और वो सब एक सोलह साल के लड़के को जाते हुये ताक़ते रहे ।।।