Friday, 10 March 2017

सोल्मेट्स ???

धारावाहिक कहानी
(SOULMATES ??? ... इस कहानी के टाइटल मे एक प्रश्न हैं ... और उत्तर कहानी में... इस कहानी को पठण करने वाले हर किसी का अपना खुद का अलग उत्तर होगा ... तो पध्हिये कहानी)........
पात्र परिचय...
रिया , संकेत, अनुकल्प, सिम्मि, अदिति, अभी ...
Chapter: 01
रिया अपने जिम कि औफिस में बैठी अपना फेस्बुक एकाउनट चेक कर रही थी... अचानक उसकी नज़र अपने मेसेज बौक्स मै आये एक मेसेज पर जाती है.. किसी संकेत का मेसेज था... वो संकेत का प्रोफयील चेक करती है तब पता चलता है की संकेत रिया के किसी फेस्बुक फ्रेंड का फ्रेंड थाऔर रिया ने उसकी फ्रेंड रिक़्वेस्ट पहले ही एक्सेप्ट की थी... मेसेज मे उसने लिखा था ...
संकेत: "हाय रिया, हम एक दूसरे को नही जानते पर फिर भी आपने मेरी रिक़्वेस्ट एक्सेप्ट की इस लिये थैंक यु ...
रिया इस मेसेज का रिप्लाइ करती है " यु आर वेल्कम"... संकेत आन्लइन ही था ...
संकेत: हए रिया हाव आर यु ? लेट मि इंट्रोड्यूस माय सेल्फ... मि संकेत, फ्रोम गुजरात अहमदाबाद
रिया: ओह्ह मि अल्सो फ्रोम अहमदाबाद , लेकिन शादी के बाद से मुंबई रहती हु...
संकेत: रिया यू लूक्स रियली ब्यूटिफुल आई एम जेलस ओफ योर हस्बेंड...
रिया: स्टोप टु फ्लर्टिंग संकेत ... मैं जानती हूं तुम कहते हो उतनी कोई मै खूबसूरत नही हूं ...
संकेत: मैं सच कह रहा हु रिया... आई रियली लाइक यू.
रिया: क्या? मैने तुम्हारी रिक़्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली और हाय हेलो कर लिया इसका ये मतलब नही की तुम इसका कुछ और मतलब निकालो ... शायद मेरी ही गलती हो गयी जो तुम्हारे मेसेज को रिप्लाइ दिया... बाय
ये मेसेज लिखकर रिया फेस्बुक बंद कर देती हे... वोह सोचती हे कैसे होते हे लोग ... सिर्फ बात करो तो शुरू ही हो जाते हे ... और वो मोबाइल मैं टाइम देखती हे तो शाम के 5 बज चुके होते हे , वो सब वाइंड अप करती हे और घर के लिये निकलती हे...
संकेत एक 35 साल का हैंड्सम नौजवान हे ... एक मल्टिनेशनल कम्पनि मैं एच आर के तौर पर जोब करता हे वेल सेटल शादीशुदा हे, एक देढ साल का बेटा भी हे... पर आज भी वो किसी भी खूबसूरत लडकी को झट से पटा लेता हे ... उसे खुद पर काफ़ी यकिन हे, फेसबुक पर भी वह आसानी से लडकी पटा लेता हे और इसी वजह से रिया के रिप्लाइ के बाद वो सोचता हे की आज पहेली बार कोई लडकी हाथ से निकल गयी... शायद मेने बहुत जल्दबाज़ी कर दी... क्या किया जाये ... एक और ट्राय करते हे ... जाने दो कही भड़क वडक गयी तो ... कुछ देर सोचने के बाद वो डिसाईड करता है कमसे कम एक सौरी का मेसेज तो करते हे ...
रिया घर पहुचती है और फ्रेश होकर वो बेडरूम मे चेंज करते हुए आइने मे खुद को निहारती हे ...
रिया के बारे मे कहा जाए तो वो प्यूर इन्डियन लूक वाली सीम्पल और खूबसूरत औरत है, मिडियम फीगर है, वह साडी मै हो और कमर तक आने वाले लंबे घने बाल जब वो खुले छोडती हे तब उसकी खूबसूरती मै चार चांद लग जाते है ... उसने फाइन आर्ट मै मास्टर किया है, बहुत बेहतरीन पेंटर है और अब कोलाबा मे उसका खुद का एक लेडी जीम है... रिया खुद की खूबसूरती पर बहुत गर्व करती है , और इसी एटिट्यूड की वजह से वो किसी से जल्दी बात करना अवोइड करती है ...
डिनर और बाकि सारे कामो मै रिया संकेत के साथ चेट वाली बात पूरी तराह भुल जाती हे... वो अपने पति अनुकल्प का इंतज़ार करते हुए टीवी देख रही है की उसकी मोबाइल की रिंग बजती हे ... देखती है तो उसकी सबसे बेस्ट फ्रेंड अदिति का कोल है जो अब ओस्ट्रीलीया मै रहती है...
अदिति: हाय रिया ... कैसी हो ? 10 दिन हो गये ना कोई कोल, ना मेसेज क्या बात है ? सब ठीक तो हे ना ?
रिया: अदि सब ठीक हे बस कुछ दिनो से काम और घर के बीच बिजी थी तो रह गया ... तु बता कैसी हे ? क्या चल रहा है आज कल ?
अदिति: सब बताउंगी वहा आकर
रिया: क्या ? यहा आकर मतलब ? तु इन्डिया आ रही है ? कब ??
अदिति: नेक्स्ट वीक ... यही बताने कोल किया था ... में और मेरा बोईफ्रेंड अभि दोनो ही आ रहे है ... चल बाद मै कोल करती हुं थोडी जल्दी मे हुं ... बाय ... टेक केर...
रिया बहुत खुश थी क्योंकी अदिति रिया की कालेज टाइम की और सबसे क्लोज फ्रेंड थी... उन दोनो के बीच कोई ऐसी बात नही थी जो दोनो ने एक दूसरे से शेर ना की हो... वो सोच में डुबी हुई थी की डोर बेल बजती हे... वो डोर ओपन करती हे ,सामने अनुकल्प खडा है, दोनो अंदर आते है, अनुकल्प बेडरूम मैं जाता है और रिया डाइनींग टेबल पर खाना लगाती है... फ्रेश होकर अनुकल्प आता है और दोनो खाने बैठते है और कैजुअल बाते होती है ... रिया अनुकल्प को अदिति के इन्डिया आने के बारे में बताती है,अनुकल्प सिर्फ गूड इतना ही रिप्लाइ करता है, जल्दी डिनर नीपटा कर वो रिया को बताता है की वो बहुत थका हुआ है और कल जल्दी जाना है तो सोने जा रहा है, तुम अपना डिनर आराम से कर लेना... अनुकल्प के जाने के बाद रिया अपना डिनर कम्प्लिट करके सब काम निपटा कर टीवी ओन करके बैठती है, पर उसके दिमाग मै खयाल दौड रहे है...अदिति, रिया और अनुकल्प कोलेज से एक साथ है और अछछे दोस्त भी, फिर भी अदिति के इतने सालो बाद इन्डिया आने कि खबर सुन कर अनुकल्प का कोई रिय्क्शन नही ! ... आजकल ऐसे ही चलता है, औफिस से आकर अपना डिनर कम्प्लिट करके वो सीधा बेडरूम मैं चला जाता है... या तो औफिस काम निपटाने में जुड जाता है या फिर सो जाता है... कितने दिन हो गये हमें रिलैक्स होकर साथ बैठ कर बातें किये हुए...
इन सब खयालों मैं डूबी हुई रिया हौल मैं सोफे पर बैठे बैठे कब सो गयी पता ही नही चला ... टी वी की रोशनी बीच बीच मैं अन्धेरे कमरे मैं कुछ देर के लिये झगमगाती रहती हैं...
--- शेष अगले अंक में