जयन्त
आफिस के बाद पुलिस थाने होते हुए घर पहुंचे थे. बहुत थक गए थे. मानसिक रूप
से बहुत ज्यादा थके थे, शारीरिक श्रम जीवन में प्रतिदिन करना ही पड़ता है,
परंतु पिछले एक महीने से जयन्त के जीवन में शारीरिक और मानसिक श्रम की
मात्रा थकान की हद तक बढ़ गयी थी.
घर पर पत्नी उनकी प्रतीक्षा कर रही थी. प्रतिदिन करती है. उनके आते ही जिज्ञासा से पूछती है, ”कुछ पता चला?“ आज भी वही प्रश्न हवा में उछला. पत्नी को उत्तर पता था. जयन्त के चेहरे की थकी-उदास भंगिमा ही बता रही थी कि कुछ पता नहीं चला था. जयन्त सोफे पर गिरते से बोले, ”नहीं, परंतु आज पुलिस ने एक नई बात बताई है.“
”वह क्या?“ पत्नी का कलेजा मुंह को आ गया. जिस बात को स्वीकार करने में जयन्त और मृदुला इतने दिनों से डर रहे थे, कहीं वही सच तो सामने नहीं आ रहा था. कई बार सच जानते-समझते हुए भी हम उसे नकारते रहते हैं. वह दोनों भी दिल की तसल्ली के लिए झूठ को सच मानकर जी रहे थे. हृदय की अतल गहराइयों से वह मान रहे थे कि सच वह नहीं था, जिस पर वह विश्वास बनाए हुए थे, परंतु जब तक प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं मिल जाता, वह अपने विश्वास को टूटने नहीं देना चाहते थे.
पत्नी की बात का जवाब न देकर जयन्त ने कहा, ”एक गिलास पानी लाओ.“ मृदुला को अच्छा नहीं लगा. वह पहले अपने मन की जिज्ञासा को शांत कर लेना चाहती थी. पति की परेशानी और उनकी जरूरतों की तरफ आजकल उसका ध्यान नहीं जाता था. वह जान-बूझकर ऐसा नहीं करती थी, परंतु चिंता के भंवर में फंसकर वह स्वयं को भूल गयी थी, पति का ख्याल कैसे रखती?
जल्दी से पानी का गिलास लाकर पति के हाथ में थमाया और फिर पूछा, ”क्या बताया पुलिस ने?“
पानी पीकर जयन्त ने एक गहरी सांस ली, फिर लापरवाही से कहा, ”कहते हैं, कि अब हमारा बेटा जीवित नहीं है.“
मृदुला उनको पकड़कर रोने लगी. वह उसको संभालकर पीछे के कमरे तक लाये और बिस्तर पर लिटाकर बोले, ”रोने से क्या फायदा मृदुल! इस सच्चाई को हम स्वयं नकारते आ रहे थे, परंतु अब हमें इसे स्वीकार कर लेना चाहिए.“
मृदुला उठकर बिस्तर पर बैठ गयी, ”क्या उनको कोई सबूत मिला है?“
”हां, प्रमांशु के जिन दोस्तों को पुलिस ने पकड़ा था, उन्होंने कबूल कर लिया है कि उन्होंने प्रमांशु को मार डाला है.“
सुनकर मृदुला और तेजी से रोने लगी. इस बार जयन्त ने उसे चुप कराने का प्रयास नहीं किया; बल्कि आगे बोलते रहे, ”लाश नहीं मिली है. पुलिस ने कुछ हड्डियां बरामद की हैं, उनसे पहचान असंभव है.“
मृदुला का विलाप सिसकियों में बदल गया. फिर नाक सुड़कती हुई बोली, ”हो सकता है, वह प्रमांशु की हड्डियां न हों.“
”हां, संभव है, इसीलिए पुलिस उनका डीएनए करके पता करेगी कि वह प्रमांशु के शरीर की हड्डियां हैं या किसी और व्यक्ति की. उन्होंने हमें कल बुलाया है. हमारे ब्लड सैंपल लेंगे.“
”ब्लड सैंपल...“ मृदुला चैंक गयी. उसने आतंकित भाव से जयन्त को देखा. जयन्त ने आश्वासन देते हुए कहा, ”इसमें डरने की क्या बात है? ब्लड सैंपल देने में कोई तकलीफ़ नहीं होती.“
”नहीं, लेकिन...“ मृदुला का स्वर कांप रहा था.
”इसमें परेशानी की कोई बात नहीं है. डीएनए मिलेगा तो वह हमारा प्रमांशु होगा, नहीं मिलेगा तो कोई अनजान व्यक्ति होगा.“ जयन्त के कहने के बावजूद मृदुला के चेहरे से भय का साया नहीं गया. उसका हृदय ही नहीं पूरा शरीर कांप रहा था. उसके शरीर का कंपन जयन्त ने भी महसूस किया. उन्होंने समझा, बेटे की मृत्यु से मृदुला विचलित हो गयी है. उन्होंने उसको डिस्पिरीन की गोली देकर बिस्तर पर लिटा दिया. नींद कहां आनी थी, परंतु जयन्त उसे अकेला छोड़कर ड्राइंगरूम में आ गये. सोफे पर अधलेटे से होकर वह विचारों के जाल में उलझ गये.
जयन्त का पारिवारिक जीवन काफी सुखमय रहा था. मनुष्य के पास जब धन, वैभव और वैचारिक सम्पन्नता हो तो उसके जीवन में आने वाले छोटे-छोटे दुःख, कष्ट और तकलीफें कोई मायने नहीं रखते. उनके पिताजी केन्द्र सरकार की सेवा में उच्च अधिकारी थे, मां एक कालेज में प्रोफेसर थीं. उनकी शिक्षा शहर के सबसे अच्छे अंग्रेजी स्कूल और फिर नामचीन कालेज में हुई थी. उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने भी प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास की और आज राजस्व विभाग में उच्च अधिकारी थे.
उनकी पत्नी मृदुला भी उच्च शिक्षित थी, परंतु वह नौकरी नहीं करती थी. वह समाज सेवा और घूमने-फिरने की शौकीन थी. शादी के बाद जब उसका उठना-बैठना जयन्त के सीनियर अधिकारियों की बीवियों के साथ हुआ, तो उसकी पहचान का दायरा बढ़ा और वह शहर के कई क्लबों और सभा-समितियों की सदस्या बन गई थी. जयन्त खुले-विचारों के शिक्षित व्यक्ति थे, अतः पत्नी की आधुनिक स्वतंत्रता के पक्षधर थे. वह पत्नी के घूमने-फिरने, अकेले बाहर आने-जाने पर एतराज नहीं करते थे. पत्नी के चरित्र पर वह पूरा भरोसा करते थे.
शादी के पांच साल तक उनके घर बच्चे का पदार्पण नहीं हुआ. जयन्त इच्छुक थे, परंतु मृदुला नहीं चाहती थी. शादी के तुरंत बाद वह बच्चा पैदा करके अपने सुंदर, सुगठित शरीर को बेडौल नहीं करना चाहती थी. वैसे भी वह घर और पति की तरफ अधिक ध्यान नहीं देती थी. इसके बजाय वह किटी पार्टियों और क्लबों में रमी खेलने में ज्यादा रुचि लेती थी. तब जयन्त के माता-पिता जीवित थे, परंतु मृदुला अपने ऊपर किसी का प्रतिबंध नहीं चाहती थी. वह वैचारिक और व्यावहारिक स्वतंत्रता की पक्षधर थी, अतः बाहर आने-जाने के मामले में किसी की बात नहीं सुनती थी. जयन्त बेवजह घर में कोई झगड़ा नहीं चाहते थे, इसलिए पत्नी को कभी टोंकते नहीं थे. उनका मानना था कि एक बच्चा होते ही वह घर और बच्चे की तरफ ध्यान देने लगेगी और तब वह क्लब की मौज-मस्ती और किटी पार्टियां भूल जाएगी.
परंतु ऐसा नहीं हो सका. शादी के पांच साल बाद उनके यहां बच्चा हुआ, तो भी मृदुला की आदतों में कोई सुधार नहीं आया. कुछ दिन बाद ही उसने क्लबों की पार्टियों में जाना प्रारंभ कर दिया. बच्चा आया (मेड) और जयन्त के भरोसे पलने लगा. जब तक जयन्त के माता-पिता जीवित रहे, तब तक उन्होंने प्रमांशु को संभाला, परंतु जब वह दस साल का हुआ तो उसके दादा-दादी एक-एक कर स्वर्ग सिधार गये. बच्चा स्कूल से आकर घर पर अकेला रहता, टी.वी. देखता या बाल-पत्रिकाएं पढ़ता, जिनको जयन्त खरीदकर लाते थे ताकि प्रमांशु का मन लगा रहे. वह आया से भी बहुत कम बात करता था. शाम को जयन्त घर लौटते तो वह उसका होमवर्क पूरा करवाते, कुछ देर उसके साथ खेलते और खाना खिलाकर सुला देते. रात के दस बजने के बाद कहीं मृदुला किटी पार्टियों या क्लब से लौटकर आती. तब उसे इतना होश न रहता कि वह प्रमांशु के साथ दो शब्द बोलकर उसके ऊपर ममता की दो बूंदें टपका सके. उसने तो कभी यह जानने की कोशिश भी नहीं की कि उसका पेट-जाया बच्चा किस प्रकार पल-बढ़ रहा था, उसे कोई दुःख या परेशानी है या नहीं, वह मां के आंचल की ममतामयी छांव के लिए रोता है या नहीं. वह मां से क्या चाहता है, कभी मृदुला ने उससे नहीं पूछा; न प्रमांशु ने कभी उसे बताया. उन दोनों के बीच मां-बेटे जैसा कोई रिश्ता था ही नहीं. उनके बीच कभी कोई संवाद ही नहीं होता था.
धीरे-धीरे प्रमांशु बड़ा हो रहा था, परंतु मृदुला उसी तरह क्लबों और किटी पार्टियों में व्यस्त थी. अब भी वह देर रात को घर लौटती थी. धीरे-धीरे जयन्त ने महसूस किया कि प्रमांशु भी रात को देर से घर लौटने लगा है, घर आते ही वह अपने कमरे में बंद हो जाता है, जयन्त मिलने के लिए उसके कमरे में जाते तो वह दरवाजा भी नहीं खोलता. पूछने पर बहाना बना देता कि उसकी तबीयत खराब है. खाना भी कई बार नहीं खाता था. जयन्त की समझ में न आता कि वह इतना एकांतप्रिय क्यों होता जा रहा था. वह हाईस्कूल में था. जयन्त को पता न चलता कि वह अपना होमवर्क पूरा करता है या नहीं.
एक दिन जयन्त ने घेरकर उससे पूछ ही लिया, ”बेटा, तुम रोज-रोज देर से घर आते हो, कहां रहते हो? और तुम्हारा होमवर्क कैसे पूरा होता है? कहीं तुम परीक्षा में फेल न हो जाओ?“
”पापा, आप मेरी बिलकुल चिंता न करें, मैं स्कूल के बाद अपने दोस्तों के घर चला जाता हूं. उन्हीं के साथ बैठकर अपना होमवर्क भी पूरा कर लेता हूं.“ प्रमांशु ने बड़े ही आत्मविश्वास से बताया. जयन्त को विश्वास तो नहीं हुआ, परंतु उन्होंने बेटे की भावनाओं को आहत करना उचित नहीं समझा.
बात उतनी-सी नहीं थी, जितनी प्रमांशु ने अपने पापा को बताई थी. जयन्त भी लापरवाह नहीं थे. वह ध्यान से प्रमांशु की गतिविधियों पर नज़र रखने लगे थे. उन्हें लग रहा था, प्रमांशु किन्हीं गलत गतिविधियों में लिप्त रहने लगा था. घर आता तो लगता उसके शरीर में कोई जान ही नहीं है, वह गिरता पड़ता-सा, लड़खड़ाता हुआ घर पहुंचता. उसके बाल उलझे हुए होते, आंखें चढ़ी हुई होतीं और वह घर पहुंचकर सीधे अपने कमरे में घुसकर दरवाजा अंदर से बंद कर लेता. जयन्त के आवाज देने पर भी दरवाजा न खोलता. दूसरे दिन भी दिन चढे़ तक सोता रहता.
यह बहुत चिंताजनक स्थिति थी. जयन्त ने मृदुला से इसका जिक्र किया, तो वह लापरवाही से बोली, ”इसमें चिंता करने वाली कौन-सी बात है, प्रमांशु अब जवान हो गया है. अब उसके दिन गुड्डे-गुडि़यों से खेलने के नहीं रहे. वह कुछ अलग ही करेगा.“
और उसने सचमुच बहुत कुछ अलग करके दिखा दिया, ऐसा जिसकी कल्पना जयन्त क्या, मृदुला ने भी नहीं की थी.
प्रमांशु ने हाईस्कूल जैसे-तैसे पास कर लिया, परंतु नंबर इतने कम थे कि किसी अच्छे कालेज में दाखिला मिलना असंभव था. आजकल बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा और कोचिंग आदि की सुविधा होने के कारण वह शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने लगे थे. हाई स्कोरिंग के कारण 90 प्रतिशत अंक प्राप्त बच्चों के एडमिशन भी अच्छे कालेजों में नहीं हो पा रहे थे. जयन्त ने अपने प्रभाव से उसे जैसे-तैसे एक कालेज में एडमिशन दिलवा दिया, परंतु पढ़ाई जैसे प्रमांशु का उद्देश्य ही नहीं था. सतरह-अठारह साल की वयः सन्धि पर था. अब तक यह स्पष्ट हो चुका था कि वह ड्रग्स के साथ-साथ शराब का सेवन भी करने लगा था. जयन्त के पैरों के तले की ज़मीन खिसक गयी. प्यार और ममता से वंचित बच्चे क्या इतना बिगड़ जाते हैं कि ड्रग्स और शराब का सेवन करने लगते हैं? इससे उन्हें कोई सुकून प्राप्त होता है क्या?
अपने बेटे को सुधारने के लिए मां-बाप जो यत्न कर सकते हैं, वह सभी जयन्त और मृदुला ने किए. प्रमांशु के बिगड़ने के बाद मृदुला ने क्लबों में जाना बंद कर दिया था. सोसायटी की किटी पार्टियों में भी नहीं जाती थी.
प्रमांशु की लतों को छुड़वाने के लिए जयन्त और मृदुला ने न जाने कितने डाक्टरों से संपर्क किया, उनके पास लेकर गए, दवाइयां दीं, परंतु प्रमांशु पर इलाज और कौन्सलिंग का कोई असर नहीं हुआ. उल्टे अब उसने घर आना ही बंद कर दिया था. रात वह अपने दोस्तों के घर बिताने लगा था. उसके ये दोस्त भी उसकी तरह ड्रगिस्ट थे और अपने मां-बाप से दूर इस शहर में पढ़ने के लिए आये थे और अकेले रहते थे.
जयन्त के हाथों से सब कुछ फिसल गया था. मृदुला के पास भी अफसोस करने के अलावा और कोई चारा नहीं था. प्रमांशु पहले एकाध रात के लिए दोस्तों के यहां रुकता, फिर धीरे-धीरे इस संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी थी. अब तो कई बार वह हफ्तों घर नहीं आता था. जब आता था, जयन्त और मृदुला उसकी हालत देखकर माथा पीट लेते, कोने में बैठकर दिल के अंदर ही रोते रहते, आंसू नहीं निकलते, परंतु हृदय के अंदर खून के आंसू बहाते रहते. अत्यधिक ड्रग्स के सेवन से प्रमांशु जैसे हर पल नींद में रहता. लुंज-पुंज अवस्था में बिस्तर पर पड़ा रहता, न खाने की सुध, न नहाने-धोने और कपड़े पहनने की. उसकी एक अलग ही दुनिया थी, अंधेरे रास्तों की दुनिया, जिसमें वह आंखें बंद करके टटोल-टटोलकर आगे बढ़ रहा था.
जयन्त के पारिवारिक जीवन में प्रमांशु की हरकतों की वज़ह से दुःखों का पहाड़ खड़ा होता जा रहा था. जयन्त जानते थे, प्रमांशु के भटकने की असली वज़ह क्या थी, परंतु अब उस वज़ह को सुधारकर प्रमांशु के जीवन में सुधार नहीं लाया जा सकता था. मृदुला अब प्रमांशु के ऊपर प्यार-दुलार लुटाने के लिए तैयार थी, इसके लिए उसने अपने शौक त्याग दिए थे; परंतु अब समय उसके हाथों से बहुत दूर जा चुका था, पहुंच से बहुत दूर... इस बात को लेकर किसी को दोष देने का कोई औचित्य नहीं था.
जयन्त और मृदुला परिस्थितियों से समझौता करके किसी तरह जीवन के साथ तालमेल बिठाकर जीने का प्रयास कर रहे थे, कि तभी उन्हें एक और झटका लगा. पता चला कि प्रमांशु समलैंगिक रिश्तों का भी आदी हो चुका था.
जयन्त की समझ में नहीं आ रहा था, यह कैसे जीन्स प्रमांशु के खून में आ गए थे, जो उनके खानदान में किसी को नहीं थे. जहां तक उन्हें याद है, उनके परिवार में ड्रग्स लेने की आदत किसी को नहीं थी. पार्टी आदि में शराब का सेवन करना बुरा नहीं माना जाता था, परंतु दिन-रात पीने की लत किसी को नहीं लगी थी. और अब यह समलैंगिक संबंध...?
जयन्त की लाख कोशिशों के बावजूद प्रमांशु में कोई सुधार नहीं हुआ. घर से उसने अपना नाता पूरी तरह से तोड़ लिया था. उसकी दुनिया उसके ड्रगिस्ट और समलैंगिक दोस्तों तक सिमटकर रह गयी थी. उनके साथ वह यायावरी जीवन व्यतीत कर रहा था.
बेटा चाहे घर-परिवार से नाता तोड़ ले, मां-बाप के प्रति अपनी जिम्मेवारी से विमुख हो जाए; परंतु मां-बाप का दिल अपनी संतान के प्रति कभी खट्टा नहीं होता. जयन्त अच्छी तरह समझ गए थे कि प्रमांशु जिस राह पर चल पड़ा था, उससे लौट पाना असंभव था. ड्रग और शराब की आदत छूट भी जाए तो वह अपने समलैंगिक संबंधों से छूटकारा नहीं पा सकता था. इसके बावजूद वह उसकी खोज-खबर लेते रहते थे, फोन पर बात करते और मिलकर समझाते, मृदुला से भी उसकी बातें करवाते. वह दोनों ही उसे अपनी लतों से छुटकारा पाने की सलाह देते.
जयन्त और मृदुला को नहीं लगता था कि प्रमांशु कभी अपनी लतों से छुटकारा पा सकेगा.
परंतु नहीं, प्रमांशु ने अपनी सारी लतों से एक दिन छुटकारा पा लिया. परंतु उसने जिस तरह से अपनी आदतों से छुटकारा पाया था, इसकी जयन्त और मृदुला को न तो उम्मीद थी, न उन्होंने ऐसा चाहा था.
एक दिन प्रमांशु के किसी मित्र ने जयन्त को फोन करके बताया कि प्रमांशु कहीं चला गया है और उसका पता नहीं चल रहा था. जयन्त तुरंत उस मित्र से मिले. पूछने पर उसने बताया कि इन दिनों वह अपने पुराने दोस्तों को छोड़कर कुछ नये दोस्तों के साथ रहने लगा था. इसी बात पर उनलोगों के बीच में झगड़ा और मारपीट हुई थी. उसके बाद प्रमांशु कहीं गायब हो गया था. उस मित्र से नाम पता लेकर जयन्त उसके नए-पुराने सभी दोस्तों से मिले, खुलकर उनसे बात की; परंतु कुछ पता नहीं चला. जयन्त ने अनुभव किया कि कहीं न कहीं, कुछ बड़ी गड़बड़ है और हो सकता है, प्रमांशु के साथ कोई दुर्घटना हो गयी हो.
दुर्घटना के मद्देनजर जयन्त ने पुलिस थाने में प्रमांशु की गुमशुदगी की रपट दर्ज कर दी. जवान लड़के की गुमशुदगी का मामला था, इसलिए पुलिस ने पहले बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दिया; परंतु जब जयन्त ने प्रमांशु की हत्या की आशंका व्यक्त की और पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात की तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और प्रमांशु के दोस्तों से गहरी पूछताछ की.
जयन्त लगभग रोज पुलिस अधिकारियों से बात करके तफ्तीश की जानकारी लेते रहते थे, स्वयं शाम को थाने जाकर एस.एच.ओ. से मिलकर पता करते. थानेदार ने उनसे कहा भी कि उन्हें रोज-रोज थाने आने की जरूरत नहीं थी. कुछ पता चलने पर वह स्वयं उनको फोन करके या बुलाकर बता देगा, परंतु जयन्त एक पिता थे, उनका दिल न मानता.
और आज पुलिस ने संभावना व्यक्त की थी कि प्रमांशु की हत्या हो चुकी थी. उसके दोस्तों की निशानदेही पर पुलिस ने कुछ हड्डियां भी बरामद की थीं. चूंकि प्रमांशु की देह नहीं मिली थी, उसकी पहचान सिद्ध करने के लिए डी.एन.ए. टेस्ट जरूरी था. जयन्त और मृदुला का खून लेने के लिए पुलिस ने कल उन्हें थाने बुलाया था. वहां से उनको लेकर अस्पताल जाएंगे.
रात में फिर मृदुला ने शंका व्यक्त की, ”पता नहीं पुलिस किसकी हड्डियां उठाकर लाई है और अब उन्हें प्रमांशु की बताकर उसकी मौत साबित करना चाहते हैं. मुझे लगता है, हमारा बेटा अभी जिन्दा है.“
”हो सकता है, जिन्दा हो. भगवान न करे, उसके साथ कुछ बुरा हुआ हो. फिर भी मैं चाहता हूं, एक बार पता तो चले कि हमारे बेटे के साथ क्या हुआ है. वह जिन्दा है या मुर्दा, कुछ तो पता चले.“
”परंतु जंगल से किसी भी व्यक्ति की हड्डियां उठाकर पुलिस कैसे यह साबित कर सकती है कि वह हमारे बेटे की ही हड्डियां है?“
”इसीलिए तो वह डी.एन.ए. परीक्षण करवा रही है.“ उन्होंने मृदुला को आश्वस्त करते हुए कहा.
दूसरे दिन वह दोनो ब्लड सैंपल दे आए.
एक महीने के बाद जयन्त के पास थानेदार का फोन आया, ”डी.एन.ए. परीक्षण की रिर्पोट आ गयी है. आप थाने पर आकर मिल लें.“
”क्या पता चला?“ उन्होंने जिज्ञासा से पूछा.
”आप आकर मिल लें, तो अच्छा रहेगा.“ थानेदार ने गंभीर स्वर में कहा.
जयन्त आफिस में थे. मन में शंका पैदा हुई, थानेदार ने स्पष्ट रूप से क्यों नहीं बताया? उन्होंने मृदुला को फोन करके बताया कि डीएनए की रिपोर्ट आ गयी है. वह घर आ रहे हैं, दोनों साथ-साथ थाने चलेंगे.
घर से मृदुला को लेकर जयन्त थाने पहुंचे. थानेदार ने उनका स्वागत किया. मृदुला कुछ घबरायी हुई थी, परंतु जयन्त ने स्वयं को तटस्थ बना रखा था. किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए वह तैयार थे.
थानेदार ने जयन्त से कहा, ”आप मेरे साथ आइए.“ फिर मैडम से कहा, ”आप यहीं बैठिए.“
जयन्त को एक अलग कमरे में ले जाकर थानेदार ने जयन्त से कहा, ”सर! बात बहुत गंभीर है, इसलिए केवल आपसे बता रहा हूं. हो सकता है, सुनकर आपको सदमा लगे, परंतु सच्चाई से आपको अवगत कराना भी मेरा फर्ज है. डी.एन.ए. परीक्षण के मुताबिक जिस व्यक्ति की हड्डियां हमने बरामद की थीं, वह प्रमांशु की ही हैं.“
जयन्त को यही आशंका थी. उन्होंने अपने हृदय पर पत्थर रखकर पूछा, ”परंतु उसकी हत्या कैसे और क्यों हुई?“
”उसके जिन दोस्तों को हमने पकड़ा था, उनसे पूछताछ में यही पता चला था कि प्रमांशु ने अपने कुछ पुराने दोस्तों से संबध तोड़कर नये दोस्त बना लिए थे. पुराने दोस्तों को यह बर्दाश्त नहीं हुआ. उन्होंने उससे संबंध जारी रखने के लिए कहा, तो प्रमांशु ने मना कर दिया. यही उसकी हत्या का कारण बना.“
”क्या हत्यारे पकड़े गये?“
”हां, वह जेल में है. अगले हफ्ते हम अदालत में आरोप-पत्र दाखिल कर देंगे.“
जयन्त ने एक गहरी सांस ली.
”सर! एक और बात है, जो हम आपसे छिपाना नहीं चाहते, क्योंकि अदालत में जिरह के दौरान आपको पता चलनी ही है.“
‘क्या बात है’ के भाव से जयन्त ने थानेदार के चेहरे को देखा.
”सर, प्रमांशु आपकी पत्नी का बेटा तो है, परंतु वह आपका बेटा नहीं है.“ थानेदार ने जैसे धमाका किया. जयन्त की आंखें फट गयीं और मुंह खुला-का-खुला रह गया. उन्हें चक्कर-सा आया. कुर्सी पर न बैठे होते तो शायद गिर जाते.
जयन्त कई पल तक चुपचाप बैठे रहे. थानेदार भी नहीं बोला, वह जयन्त के दिल की हालत समझ सकता था.
कुछ पल बाद जयन्त ने शान्त स्वर में कहा, ”थानेदार साहब! जो होना था, हो गया. अब प्रमांशु कभी वापस नहीं आ सकता, परंतु जिस झूठ को अनजाने में हम सच्चाई मानकर इतने दिनों से जी रहे थे, वह झूठ सच्चाई ही बना रहे तो अच्छा है. यह हमारे दाम्पत्य-जीवन के लिए अच्छा होगा.“
”क्या मतलब सर!“ थानेदार की समझ में कुछ नहीं आया.
”आप मेरी पत्नी को यह बात मत बताइएगा कि मुझे पता चल गया है कि मैं प्रमांशु का पिता नहीं हूं.“
थानेदार सोच में पड़ गया, फिर बोला, ”जी सर! यही होगा. मैं आपकी पत्नी को गवाह नहीं बनाऊंगा.“
”हां, यही ठीक होगा. बाकी मैं संभाल लूंगा.“
”जी सर!“
जयन्त थके-उदास कदमों से मृदुला को कंधे से पकड़कर थाने के बाहर निकले. मृदुला बार-बार उतावली से पूछ रही थी, ”क्या हुआ? थानेदार ने क्या बताया? डी.एन.ए. परीक्षण से क्या पता चला? क्या वह हमारा प्रमांशु ही था?“
गाड़ी में बैठते हुए जयन्त ने मृदुला के सिर को अपने कंधे पर टिकाते हुए कहा, ”मृदुल, तुम अपने को संभालो, वह हमारा ही बेटा था. अब वह इस दुनिया में नहीं रहा.“
मृदुला हिचकियां भरकर रोने लगी.