मीनाक्षी
उस दिन बहुत खुश नजर आ रही थी क्योंकि दो महीने बाद विश्वविद्यालय फिर
खुलने वाला था उसने बाटनी में एम.एस.सी. की थी। उसका विश्वविद्यालय में
पांचवां स्थान आया था। बाटनी विभाग के प्रोफेसर राजेश ने उसे आश्वासन दिया
था कि यदि अच्छे नंबर आए तो वह उसे पी.एच.डी कराने के लिए अपनी स्टूडेंट
बना लेंगे। अब विश्वविद्यालय में पांचवां स्थान आने के बाद प्रोफेसर राजेश
के साथ शोध करने का मौका मिलना तय था। यही सब सोचते-सोचते मीनाक्षी बहुत
खुश हो रही थी।
मीनाक्षी के पिता रमाकांत एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर थे परंतु वह अन्य जिम्मेदारियां होने के कारण इतना नहीं बचा पाते थे कि उन्हें अमीरों में गिना जा सके। उधर मीनाक्षी चाहती थी कि वह अच्छी शिक्षा प्राप्त कर एक अच्छी हैसियत वाले व्यक्ति से शादी करके एक शानदार जीवन व्यतीत करे। उसकी इस ऊंची चाह का कारण उसका मन कम उसकी सुंदरता ज्यादा थी। लड़कों के उसकी ओर आकर्षित होने ने,उसे यह एहसास दिलाया कि वह बहुत सुंदर है और अपनी सुंदरता के दम पर जो चाहे पा सकती है। एम.एस.सी. में तो यह हालत थी कि शहर के एक करोड़पति का बेटा उससे शादी को तैयार था परंतु उसमें अन्य कोई गुण न होने के कारण मीनाक्षी उसकी ओर आकर्षित नहीं हुई।
तैयार हो मीनाक्षी रिक्शा पकड़ यूनिवर्सिटी चल दी। रास्ते में वह यही सोचती रही कि कैसा होगा रिसर्च स्टूडेंट के रूप में जीवन। यूनिवर्सिटी तो जाना होगा,मगर समय की पाबंदी बहुत कम हो जाएगी। स्कोलरशिप के रुपए अपने हिसाब से खर्च करने की छूट होगी। कैसा लगेगा जब उसके नाम के आगे डाक्टर लिखा जाएगा। उसके यूनिवर्सिटी पहुंचने तक तो कई सहेलियां और दोस्त आ चुके थे। सभी अपने-अपने भविष्य के बारे में बातें कर रहे थे। मीनाक्षी की दो सहेलियों की शादी तय हो चुकी थी और दो की होने वाली थी केवल रमा ही एक बची थी,जो रिसर्च करने का विचार रखती थी।रमा को लेकर मीनाक्षी बाटनी विभाग की ओर चल दी। मीनाक्षी जब विभाग में पहुंची तो राजेश सर आए नहीं थे। इसलिए वह लाइब्रेरी चली गई। वहां उसका ध्यान बगल में बैठे एक छात्र आनंद की ओर गया,जो अपने अध्ययन में व्यस्त था। वैसे तो आनंद साधारण व्यक्तित्व वाला छात्र था परंतु जिस तनमयता से वह पढ़ रहा था,मीनाक्षी को प्रभावित कर गया। उसने अंदाजा लगाया कि जरूर कोई सीनियर शोध छात्र है और हो सकता है प्रोफेसर राजेश के बारे में कुछ बता सके। यही सोच कर उसने उससे कहा-
"एक्सक्यूज मी,क्या आप प्रोफेसर राजेश के स्टूडेंट हैं?'
"जी हां,बोलिए।'
"क्या आप बता सकते हैं कि वह कब आएंगे?'
"बस आते ही होंगे।'
फिर कुछ क्षण बाद आनंद ने मीनाक्षी से पूछा, "आपको उनसे क्या काम है?'
जवाब में मीनाक्षी ने पूरी बात बता दी। यहीं से दोनों का परिचय हुआ और फिर धीरे-धीरे वे अच्छे दोस्त बन गए।
दोनों लगभग बीस मिनट तक अलग-अलग विषयों पर बातें करते रहे। इस दौरान मीनाक्षी ने राजेश जी के बारे में काफी जानकारी ले ली और दोनों ने अपने बारे में एक-दूसरे को जानकारी दी। तभी चपरासी ने आकर आनंद से कहा कि राजेश साहब बुला रहे हैं। मीनाक्षी भी आनंद के साथ ही राजेश जी से मिलने चल दी।
प्रोफेसर राजेश मीनाक्षी को देखते ही बोले, "आओ-आओ मीनाक्षी,अच्छा किया तुम पहले ही दिन आ गर्इं।" फिर प्रोफेसर साहब ने आनंद को काम समझा कर उसे लैब में जाने को कहा।आनंद के जाने के बाद प्रोफेसर मीनाक्षी की ओर मुड़े। उसकी माक्र्सशीट देखी और बोले, "तुम्हारे मार्कस देख कर बहुत खुशी हुई। इतने अच्छे मार्कस पर तुम्हें स्कालरशिप असानी से मिल जाएगी।मुझे तुम से काफीउम्मीदें हैं। यदि तुम मेहनत करोगी और मेरी बात मानोगी तो चार साल में तुम्हारे नाम से पहले डाक्टर लगना तय है।'
फिर एक सप्ताह में प्रोफेसर ने प्रवेश-पत्र,स्कालरशिप फार्म वगैरह सब भरवा दिए। अब वह उनकी शोध छात्रा हो गई थी। विषय चयन के लिए प्रोफेसर ने मीनाक्षी की रुचियों को जान कर उसका विषय तय किया, "बहुरंगी गुलाबों का विकास।'
मीनाक्षी राजेश जी को गाइड के रूप में पाकर और आनंद को मित्र के रूप में पाकर बहुत खुश थी। लगभग तीन महीने बाद उसकी फेलोशिप का पैसा भी आना शुरू हो गया। अब उसे घर वालों से पैसे मांगने की जरूरत भी नहीं पड़ती थी। आनंद चूंकि उसी लैब में काम करता था और उससे दो साल सीनियर था,इसलिए अब दोनों का रोज ही मिलना होता था। आनंद उसकी शोध कार्य में भी काफी मदद कर देता था। प्रोफेसर भी उसका पूरा खयाल रखते थे। इन सबसे वह बहुत खुश रहती थी,परंतु दिमाग के किसी कोने में यह बात घर करती जा रही थी कि उसको सब का सहयोग रूपवती होने के कारण मिल रहा है।
मीनाक्षी आनंद को पसंद करती थी और दिल के किसी कोने में प्यार भी करने लगी थी।
एक दिन मीनाक्षी और रमा लाइब्रोरी में बैठी थीं। तब रमा ने बताया, "अरे मीनाक्षी,तुझे मालूम है इस बार गर्मी की छुटिटयों में कुछ रिसर्च स्कालर मिल कर गढ़वाल जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं। तुम भी चल रही हो क्या?'
"अभी फैसला नहीं किया है,एक-दो दिन में करूंगी।'
असल में उसे यह मालूम तो था पर वह चाहती थी कि आनंद भी साथ चले ताकि एक-दूसरे को और पास से समझने का मौका मिल सके। अत: वह आनंद के पास पहुंची और बोली, "लगभग दस रिसर्च स्कालर मिलकर इस बार गर्मी की छुटिटयों में एक सप्ताह के लिए गढ़वाल जाएंगे। मैं सोच रही थी कि अगर तुम भी चलो तो मैं भी चलूं वरना मैं बोर हो जाऊंगी।'
मीनाक्षी के इतने प्यार और भावपूर्ण आग्रह को सुन कर आनंद के सामने हां कहने के अलावा और कोई चारा न था।
निश्चित दिन सभी गढ़वाल पहुंच गए। उनके रहने का इंतजाम एक पुराने मकान में किया गया था। मकान बहुत अच्छा तो न था परंतु रसोई की सुविधा होने के कारण सभी खुश थे। इस से पैसे और समय की बचत हो गई।
रात को विश्राम कर सुबह सभी वनस्पति अध्ययन के लिए जंगल की तरफ चल दिए। ऊंची-नीची पहाड़ियों पर चलने का अभ्यास किसी को भी न था,अत: जब थक जाते थे तो थोड़ा विश्राम कर लेते थे। लगभग ग्यारह बजे वे लोग एक ऐसी जगह पहुंचे जहां कई प्रकार के पेड़-पौधे नजर आ रहे थे। उन्होंने वहीं पर अपना सामान रखा और पौधों के नमूने एकत्रित करने के लिए चारों ओर फैल गए। लगभग दो बजे सबने लंच किया। सभी बहुत खुश नजर आ रहे थे।
भोजन के बाद सभी ने तय किया कि इसी मनोरम स्थान पर थोड़ा विश्राम करने के बाद लौट जाएंगे। वे तीन समूहों में बट गए। मीनाक्षी और आनंद अलग एक चट्टान पर बैठ गये।
पहाड़ों की गोद,चारों ओर शांति,घने वृक्षों की छाया,उनसे छनछन कर आती धूप और मंदमंद हवा ने आनंद में एक नशा सा पैदा कर दिया और वह वहीं लेट गया। मीनाक्षी भी और सट कर बैठ गई और उसके बालों में उंगलियां फिराने लगी।
माहौल को पूरी तरह रोमांटिक देख मीनाक्षी ने आनंद से पूछा, "आनंद,तुम्हारा विवाह के बारे में क्या इरादा है?'
आनंद ऐसे प्रश्न के लिए बिल्कुल तैयार न था,इसलिए पहले तो चौंका फिर सोच कर बोला-- "देखो मीनाक्षी,मेरा परिवार एक मध्यमवर्गीय और परंपरावादी परिवार है। मैं शादी के बाद भी माता-पिता के साथ ही रहूंगा। समय पड़ने पर मैं अपने भाई-बहनों की मदद भी करना चाहूंगा इसलिए मुझे ऐसी पत्नी चाहिए जो ज्वाइंट फैमिली में निभा सके। मैं पत्नी के रूप में तुम्हें पाना तो चाहता हूं परंतु तुम्हारी ऊंची इच्छाओं को सुन कर डर लगता है,इसलिए मैंने तुम से कभी शादी की बात नहीं की। हां,इतना तय है कि पी.एच.डी करने के बाद औरनौकरी मिलने के बाद ही शादी करूंगा। यदि तुम मानसिक रूप से तैयार हो तो मैं भी तैयार हूं। तुम्हें हमारे ज्वाइंट परिवार में रहना होगा।'
तभी कुछ दूसरे छात्र वहां आ गए और बातचीत वहीं रुक गई। सभी ने मिलकर सामान उठाया और रैनबसरे की ओर चल दिए। यों ही कभी पहाड़ों पर तो कभी बाजार में घूमते-घूमते एक सप्ताह कब बीत गया,पता ही नहीं चला। सभी अपने-अपने घर लौट आए।
बात इसके लगभग एक वर्ष बाद की है। गर्मी की छुटिटयां चल रही थीं मगर रिसर्च का काम बंद नहीं हुआ था। एक दिन प्रोफेसर राजेश ने मीनाक्षी को अपने कमरे में बुलाया और बरस पड़े-- "आजकल तुम काम पर ध्यान नहीं दे रही हो,इस तरह काम करोगी तो दस साल लग जाएंगे पी.एच.डी करने में...मुझे फेलोशिप देने वालों को जवाब देना पड़ता है...अभी मैं व्यस्त हूं,तुम कल घर पर आओ...तुम से कुछ बातें करनी है।'
अगले दिन मीनाक्षी जब प्रोफेसर के घर पहुंची तो उस समय दोपहर के बारह बज रहे थे। प्रोफेसर साहब कुरते-पाजामे में बैठे बीयर पी रहे थे। मीनाक्षी को देखकर खिल गए और अपने पास बिठा लिया।
मीनाक्षी ने घर में चारों ओर नजर दौड़ाई और पूछा- "सर,घर में कोई नजर नहीं आ रहा है?'
"सब एक महीने के लिए ससुराल गए हैं इसीलिए तो तुम्हें यहां बुलाया है।'
यह सुन कर मीनाक्षी सतर्क हो गई। तभी प्रोफेसर ने बीयर का एक गिलास उसकी ओर बढ़ाया और बोले-- "लो,पी लो गर्मी बहुत है।'
मीनाक्षी ने बहुत विरोध किया पर उन्होंने जबर्दस्ती थोड़ी सी उसे पिला ही दी। जैसे ही मीनाक्षी ने बीयर पी प्रोफेसर ने उसकी कमर में हाथ डाल कर अपनी ओर खींच लिया। फिर एक चुंबन लेते हुए बोले, " -"मीनाक्षी,तुम्हारी जैसी सुंदर लड़की एक बार ही मिलती है,मैं इस मौके का दो साल से इंतजार कर रहा था...मेरे पास आओ और आज मेरी प्यास बुझा दो।'
मीनाक्षी के लिए यह बिल्कुल अप्रत्याशित था। उसने एक झटके में अपने को छुड़ाया और बोली, "सर,मुझे आप से यह उम्मीद न थी,मैं जा रही हूं, "कह वह गेट की तरफ बढ़ी।
तभी प्रोफेसर ने थोड़ा सख्त लहजे में कहा-- "इतनी जल्दी न करो,मेरी बात सुनो। अगर तुम मेरी बात मान लोगी तो मैं तुम्हें अगले साल आनंद के साथ ही पी.एच.डी करा दूंगा। आनंद को यहीं पर लेक्चरार भी बनवा दूंगा,कुछ दिन की बात है किसी को पता भी नहीं चलेगा। दोनों शादी करके आराम से रहना। मौका मिला तो तुम्हें भी कहीं लगवा दूंगा,नहीं तो पी.एच.डी करने में कम से कम छह वर्ष लग जाएंगे।'
प्रोफेसर के फेंके हुए दाने अपना काम कर गए। मीनाक्षी की ऊंची इच्छा उसके विवेक पर भारी पड़ गई और वह ढीली पड़ गई। प्रोफेसर मौका देख कर उसका हाथ पकड़ उसे साफे पर ले गए और बांहों में भर लिया। मीनाक्षी ने विरोध नहीं किया।
परंतु बात उसी दिन खत्म नहीं हुई। मीनाक्षी को उसके बाद भी अक्सर तब तक प्रोफेसर के घर पर जाना पड़ा,जब तक प्रोफेसर की फैमिली वापस नहीं आ गई। उसके बाद सिलसिला थोड़ा कम तो हो गया,मगर फिर भी कभी-कभी वह मीनाक्षी को संडे को लैब में बुला कर अपनी इच्छापूर्ति कर लेते थे।
इधर,आनंद भी नोट कर रहा था कि मीनाक्षी की दिनचर्या में कुछ बदलाव आ गया है,मगर उसका ध्यान इस ओर नहीं गया।
एक दिन प्रोफेसर ने उसको बुलाकर कहा, "मीनाक्षी की इच्छा जल्दी शादी करने की है। इसलिए अगर तुम बुरा न मानो तो तुम्हारा थोड़ा सा रिसर्च का काम उसकी पी.एचडी में लगा दूं ताकि तुम दोनों साथ-साथ पीएचडी कर सको।'आनंद न करने का मतलब जानता था,इसलिए उसने हिचकते हुए हां कर दी। परंतु उसने प्रोफेसर के चरित्र के बारे में सुन रखा था इसलिए उसका माथा ठनका। अत: उसने मीनाक्षी से पूछा कि यह बात तुमने पहले मुझे क्यों नहीं बताई तो वह बोली कि बस यों ही मौका नहीं लगा। मेरी पी.एच.डी भी तुम्हारे साथ हो गई तो शादी भी जल्दी कर सकेंगे इसलिए मैं कभी-कभी रविवार को भी आकर काम कर रही हूं।
आनंद को मीनाक्षी की बातें अजीब सी लग रही थीं। उसने कई तरह से समझने की कोशिश की मगर बात उसके दिमाग में जंच ही नहीं रही थी। अंत में उसने फैसला किया कि इस रविवार को वह खुद आकर देखेगा।
रविवार को बिना मीनाक्षी को बताए आनंद मीनाक्षी के आने के समय से एक घंटा बाद विभाग में पहुंचा।
बाहर उसे चपरासी से पता चला कि प्रोफेसर आधा घंटा पहले ही आ चुके हैं। तब वह दबे पांव लैब की ओर बढ़ा और शीशे से झांक कर देखने की कोशिश की मगर वहां कोई भी नहीं दिखा। वह परेशान सा सोच रहा था कि आखिर मीनाक्षी और प्रोफेसर दिख क्यों नहीं रहे हैं.. तभी उसे लैब की डेस्कों के पीछे कुछ हिलने का आभास हुआ। वह तुरंत भाग कर दूसरी तरफ की खिडकी पर गया तो देखा एक टेबल की आड़ करके मीनाक्षी और प्रोफेसर चिपके हुए हैं। अब उसकी समझ में सारा माजरा आ गया और वह दबे पांव लौट गया।
अगले छह महीने आनंद और मीनाक्षी अपनी-अपनी थीसिस लिखने में व्यस्त रहे। इस दौरान आनंद ने अपने को पूरी तरह सामान्य रखा। दोनों को साथ पी.एच.डी मिल गई। डिगरी लेकर आनंद जब अपने माता-पिता के पास जा रहा था तो मीनाक्षी बार-बार कहती रही कि जल्दी आना,मैं तुम्हारा इंतजार करूंगी...और लेटर तो जाते ही डाल देना। परंतु आनंद के जाने के दो महीने बाद भी जब कोई पत्र नहीं आया तो मीनाक्षी ने गुस्से भरा पत्र लिखा - "यदि इस बार कोई जवाब नहीं आया तो मैं खुद तुम्हारे घर पहुंच जाऊंगी।'
पॉच दिन बाद ही उसे आनंद का लेटर मिला,जिसमें लिखा था।
प्रिय मीनाक्षी,
मैंने पत्र अब तक जान बूझकर नहीं लिखा था। असल में लिखने का मन ही नहीं हुआ। अभी भी बिना मन से लिख रहा हूं। मीनाक्षी मैंने विवाह के लिए शर्त रखी थी कि तुम्हें ज्वाइंट फैमिली में रहना होगा। यह शर्त न थी कि तुम्हारा पी.एच.डी होना जरूरी है या तीन वर्ष में ही पी.एचडी होना जरूरी है। मुझे तुम से पूरी उम्मीद थी कि तुम मेहनत करके अपने शोध के द्वारा अपने रूप के जैसे बहुरंगी और सुंदर गुलाब खिलाओगी। परंतु तुमने ऊंची चाह के चलते जो गुलाब खिलाया है वह काला है,उसकी दुर्गंध चारों ओर फैल चुकी है। मुझ से दुर्गंध के साथ रहने की उम्मीद करना कहां तक उचित है?
तुम्हारा
आनंद।
पत्र समाप्त होते ही मीनाक्षी की हालत यह हो गई कि काटो तो खून नहीं। उसने सपने में भी नही सोचा था कि आनंद को उसके और प्रोफेसर के संबंधों के बारे में मालूम है। उसे अपने ऊपर ग्लानि हो रही थी और साथ में प्रोफेसर पर क्रोध आ रहा था। वह जीवन की इतनी बड़ी क्षति के लिए केवल प्रोफेसर को ही दोषी मान रही थी। इसी क्रोध में उसने पर्स उठाया और प्रोफेसर के कमरे की ओर चल दी।
संयोग से प्रोफेसर उस समय अकेले थे।
मीनाक्षी ने उनके मुंह पर आनंद का लेटर फेंकते हुए कहा - "देख कमीने तूने मेरी जिंदगी का क्या
हाल किया है...कितनी महंगी पड़ी है मुझे तेरी दी हुई पी.एच.डी।'
प्रोफेसर "कमीना'शब्द सुन कर हड़बड़ा गए और जल्दी से पूरा पत्र पढ़ डाला। फिर अपने को संभाल मीनाक्षी को बैठने को कह बोले - "देखो मीनाक्षी,इसमें केवल मेरा दोष नहीं है। स्त्री की सुंदरता ने तो विश्वामित्र जैसों का ईमान भी भ्रष्ट कर दिया फिर मैं तो एक साधारण व्यक्ति हूं। तुम ने भी एक सौदा किया था। इसमें यदि तुम्हें हानि हो गई तो...'
राजेश अपनी बात पूरी करते,इससे पहले ही मीनाक्षी ने चप्पल उतारी और यह कहते हुए, "कमीने इसे अब सौदा कहता है,'तीन-चार चप्पलें उनके मुंह पर जड़ दीं।
प्रोफेसर मीनाक्षी के इस हमले से बुरी तरह घबरा गए। पहले तो उन्होंने वहां से भागने की सोची,मगर फिर हिम्मत करके मीनाक्षी का हाथ पकड़ लिया और एक चांटा मार कर उसे कुरसी पर बैठा दिया और बोले--""मीनाक्षी,तुम्हारी इस बदतमीजी के लिए मैं तुम्हें धक्के मार कर बाहर निकाल सकता हूं। मगर जो हो गया वह इन सब से सुधरने वाला नहीं। गलती हम दोनों की है...मेरी ज्यादा,तुम्हारी कम। पर तुम इतनी छोटी बच्ची भी नहीं हो। शोर मचाने से तुम्हारी बदनामी बच्चे-बच्चे तक पहुंच जाएगी...इसलिए अगर तुम शांत रहो तो मैं आगे के बारे में कुछ सोचूं।'
पर फिर भी मीनाक्षी गुस्से से पैर पटकती हुई बाहर आ गई।
चार-पॉच दिन बाद जब मीनाक्षी का गुस्सा ठंडा हुआ तो उसने महसूस किया कि प्रोफेसर के साथ बदतमीजी करके कोई फायदा नहीं। उसे लगा कि इस समय मामला गरम है। प्रोफेसर के डर से फायदा उठा कर
जीवन की हानि को कुछ कम करने की कोशिश करनी चाहिए। आनंद तो अब मिल नहीं सकता,मगर जीवन तो गुजारना ही है,कुछ प्रबंध होना चाहिए,यही सोचकर वह एक सप्ताह के बाद एक बार फिर प्रोफेसर के कक्ष की ओर बढ़ गई। प्रोफेसर मीनाक्षी को देख कर परेशान हो उठे,परंतु जब मीनाक्षी ने कहा कि सर,परेशान न हों। मुझे उस दिन के बरताव के लिए खेद है,तो वह थोड़े आसवस्त हुए।
प्रोफेसर राजेश ने मीनाक्षी से पूछा, "बोलो क्या कहना चाहती हो?'
इस पर मीनाक्षी बोली, "सर,आपने उस दिन कहा था कि आप मेरे आगे के जीवन के बारे में सोच कर कुछ मदद करना चाहते हैं...तो सर,मेरे लिए आप किसी तरह लेक्चररशिप का प्रबंध कर दीजिए।'
मीनाक्षी की बात सुनकर राजेश बोले, "तुमने जो काम कहा वह बहुत मुश्किल है फिर भी मैं तुम्हारे लिए अगले सत्र से अस्थायी पद पर नियुक्ति की कोशिश करूंगा। दो साल बाद मैं रिटायर हो रहा हूं,उसी वेकेंसी में तुम्हें परमानेंट करा दूंगा। आशा है इससे तुम संतुष्ट हो जाओगी।'
मीनाक्षी धन्यवाद करके बाहर आ गई।
प्रोफेसर राजेश ने अपना वादा निभाते हुए रिटायरमेंट के बाद मीनाक्षी को किसी तरह अपने पास से थोड़े पैसे खर्च करके परमानेंट लेक्चरर बनवा दिया। उधर आनंद को भी एक डिगरी कॉलेज में लेक्चररशिप मिल गई थी और वह शादी कर के दो बच्चों के साथ आराम से रह रहा था। तभी एक दिन उसे मीनाक्षी का पत्र मिला,लिखा था-
प्रिय आनंद
आत्मग्लानि के कारण पिछले दस वर्षों तक पत्र नहीं लिखा। मैं ने जो अपराध किया है,वह क्षम्य नहीं है। फिर भी आशा है कि यह पत्र पढ़ने के बाद तुम मुझे क्षमा करने की कोशिश अवश्य करोगे।
मैंने प्रोफेसर राजेश की मदद से यहां पर लेक्चररशिप ले ली थी जिससे मैं पूरी तरह टूटने से बच गई। तुम्हें याद होगा,जब हम शोध कर रहे थे तब एक नए प्रोध्यापक डाक्टर गौरव ने विभाग में प्रवेश किया था। इनकी पत्नी शादी के छह वर्ष बाद प्रसव के दौरान चल बसीं। उनकी मृत्यु को लगभग एक वर्ष हो चुका है। मैंने और गौरव ने विवाह का फैसला किया है। मैंने गौरव को पूरी बात बता दी है और यह पत्र मैं उनके कहने पर ही लिख रही हूं। शादी पन्द्रह तारीख की है। यदि तुम आओ तो मैं समझूंगी,तुमने मुझे क्षमा कर दिया। गौरव भी तुमसे मिलना चाहते हैं।'
शादी के ठीक तीन दिन पहले मीनाक्षी को आनंद का पत्र मिला,लिखा था-
प्रिय मीनाक्षी,
गलती इनसान से ही होती है। जो हुआ उसका मुझे दुख है। परंतु मैं यह भी चाहता हूं कि जिस तरह मैं यहां पर सुखी हूं,तुम भी एक आनंदमय जीवन पाओ। पर सौरी मैं शादी में नहीं पहुंच पाऊंगा। दो महीने बाद मुझे उधर काम है तब मिलने अवश्य आऊंगा। गौरव को मेरी ओर से नमस्ते और बधाई।
तुम्हारा मित्र,
आनंद।
पत्र पढ़ कर मीनाक्षी की आंखों मं आंसू आ गए। अब वह खुद को हल्का महसूस कर रही थी। ऐसा लगता था कि यह आंसू उसके जीवन का सबसे बड़ा बोझ थे। यह बोझ उतरने के बाद अब वह नए जीवनपथ पर चलने को तैयार थी।