Friday, 10 March 2017

देवपुरुष

वह देवपुरुष था, और बाकी सब देव-दासियां। अब भला यदि आप सोच रहे होंगे कि मैं देवलोक में रहने वाली और देवताओं की सेवा करने वाली उन देवदासियों की बात कर रहा हूं या जिन्हें मंदिरों में देवताओं की सेवा में समर्पित कर दिया गया था, तो आपको बता दूं कि मैं उनकी बात कतई नहीं कर रहा और किसी भी प्रसंगवष उनका जिक्र यहाँ करना मेरा मक़सद भी नहीं है। दरअसल, देव और दासियां दोनों आज ही के समय के हैं, नितांत आधुनिक; कहूं तो उत्तर आधुनिक भी।
मास्टर दीनानाथ, यह नाम तो नहीं था उसका परन्तु मैंने यही नाम रखा था - दीनानाथ...। ‘मीना चली गई!‘ इस खबर ने उसके सीने में भूचाल पैदा कर दिया।
अक्सर जब मेरे पास आता तब मेरे बैडरूम में लगे आईने में, अपनी दाढ़ी में उग आई सफेद घास को देखकर चिन्तित होता और यही कहता.. पता नहीं क्यों, इस हरे-भरे मैदान में झाड़-झंखाड़ उग आए हंै। अब तक तो तीस भी पार नहीं हुआ। क्यूं न आज दाढ़ी मूँडवा ली जाए, पर अब यह सब किसके लिए? मीना भी तो साथ नहीं है। काष, मैं मीना को प्रेम की तमाम ऊँचाइयों से अवगत करा पाता..।
पांच वर्ष बाद शहरों की दुल्हन मुम्बई।
मीना ने बम्बइया स्टाइल में हाथ ऊपर उठाते हुए, वी.टी. फोर्ट के बाहर टैक्सी वाले को आवाज़ लगाई, ओऽऽऽऽऽ....टैक्सी...।
ड्राइवर ने सवारी को देखते ही टैक्सी को यू टर्न में मोड़कर रोड़ के एक तरफ लाकर खड़ा कर दिया। टैक्सी के अन्दर से अपनी गर्दन बाहर निकालते हुए तपाक से बोला- ’कुठे जायच आहे, बाइ्र्र साहेब?’
’ग्रान्ट रोड़।’
’ग्रान्ट रोड़ मधे कुठे?’
’खेतवाडी, कमातीपुरा,बारहवीं गली।’
ड्राइवर ने बैठने का इषारा करते ही टैक्सी का सेल्फ दबाया और मीटर डाउन कर दिया।
टैक्सी पारसी डेयरी से चीरा बाज़ार होते हुए पुरन्दरे रोड़ पर बेलगाम घोड़े की तरह सरपट दौड़ी जा रही थी। खेतवाडी का नाम आया तो ड्राइवर ने बे-झिझक पूछ लिया, ’कुठन आहात, बाई साहेब?’
’गुलमर्ग।’
’खरच! कष्मीर खूपच सुन्दर जागा आहे। मुम्बई मधे नवीनच आला आहात वाटतय...?’
’नहीं, मुम्बई में तो अर्सा हो गया, पर खेतवाडी पहली बार आना हुआ। कितना समय लगेगा?’
’वेळ कषाला, हा पहा समोरच्या टर्नवर।’
इसी बीच ड्राइवर ने अपने मोबाइल नम्बर वाला कार्ड मीना की तरफ करते हुए कहा- ’हे ध्या बाई साहेब, कधी अड़ी-अडचणी वर कामस येईल।’
वह ग्रान्ट रोड़ पर वेष्याओं की चाल में खोली नम्बर 207 में नयी-नयी रहने आई थी, शायद इस पेषे में उसने पैर पसारने की एक नाकाम कोषिष शुरू की थी।
मीना जल्दी ही वेष्याओं के चैबारे में रच-बस गई थी। वेष्याओं की चाल बहुत लम्बी थी। और यदि कोई भद्र पुरुष उधर से गुजर जाए तो, गनीमत होगी; यदि वह मानव सहजात, स्त्री लोलुप स्वभाव के कारण उनके वषीभूत होने से बच जाए। पर मीना के साथ ऐसा नहीं था, वह पैंतीस पार कर रही थी। अब उसके पास कांसे-सा चमकता-दमकता जिस्म भी नहीं था, जिस्म की ऊपरी परत ढ़ीली पड़ रही थी।
दिन उगने के साथ ही मीना साँझ होने का इन्तजार करती। जब कभी कोई ग्राहक उसकी खोली के बाहर से गुजरता तो ’ऊँह’ करके आगे निकल जाता। ग्राहक यदि बड़ी रकम चुका रहा है तो क्यों कमजोर जिस्म को हाथ लगाएगा। और खासकर सर्दी के मौसम में तो हर ग्राहक चाहता था कि उगते सूर्य की तेज खिलती धूप उन्हें नसीब हो, ढलता सूरज गर्माहट नहीं देता। पर इस ’ऊँह’ की ध्वनि से मीना का माथा ठनकता, फिर एक अवसाद उसे घेर लेता था।
कई बार उसके पास सस्ते ग्राहक आ जाते थे, जिससे उसका हाथ खर्च निकल रहा था। परन्तु अब उसके लिए यह पर्याप्त नहीं था। कई मर्तबा जब उसके कान ’ऊँह’ की ध्वनि सुनते तब उसे सहसा दीनानाथ का स्मरण हो आता था। वही दीनानाथ, जिसकी वर्षों पहले मीना पर नज़र थी, और जिसे मीना ने कभी देवपुरुष कहा था।
एक बात जो शुरू से, ख़ासतौर पर दीनानाथ महसूस करता था, वह यह कि मीना को इस बात का क़ामिल एहसास था कि वह एक दिन बहुत बड़ी एक्ट्रेस बनने वाली है।
उन दिनों जब वह तीस वर्ष की थी, और फिल्म इंडस्ट्री की ओर कदम बढ़ा रही थी, तब दीनानाथ ने उसे समझाया कि तुम्हारी उम्र एक्ट्रेस बनने के लिहाज़ से ज्यादा हो चुकी है, पर तब मीना ने दीनानाथ की एक न सुनी। और अपने कदमों का रुख़ कर दिया मायानगरी की चकाचैंध की ओर।
कष्मीर में पिछली बार हुए दंगों के बाद से अबतक लगभग सब ठीक-ठाक चल रहा था, पर दंगों की भयावहता से बढ़कर प्रकृति ने ऐसा तांडव रचा कि कष्मीर को पानी में डूबो दिया...। कई लोग भूख से बेहाल हो गए, कइयों ने पानी में दम तोड़ दिया। मीना का परिवार बाढ़ में बह गया। उसका सब कुछ खत्म हो गया। इस आपदा में हिन्दू-मुसलमान सब का मज़हब एक हो गया था- इंसानियत का। हर एक के हाथ मदद को आगे बढ़ रहे थे। पर मीना के जीवन में एक सन्नाटा पसर गया। वह मुम्बई में बेसहारा खड़ी थी।
अंततः फि़ल्मिस्तान के ग्लैमर में वह अपने लिए जगह नहीं बना पाई। कुछ समय तक उसे छोटी-मोटी भूमिकाएं मिली, पर धीरे-धीरे उसे ’मां’ की भूमिकाएं भी नसीब नहीं हो पा रही थीं। जो पैसे उसके पास थे वो भी खत्म होने आए थे। उसके पास कष्मीर लौट आने का कोई माकूल ज़रिया भी तो नहीं था। और दीनानाथ के विचारों को कभी उसने अपने जीवन में स्थान दिया ही नहीं था। लिहाज़ा उसने खेतवाडी का सफ़र शुरू किया। पर यहां पर भी ऊँट किसी करवट न बैठा।
दीनानाथ और मीना गुलमर्ग के एक ही काॅलेज में साथ पढ़ते थे।
दीनानाथ हैण्डसम था, पढ़ने में भी अव्वल था, कई भाषाओं का उसे ज्ञान था। जब कभी वह लड़कियों के बीच खड़ा होकर, चर्चा करने में मषगूल रहता, तब ऐसा लगता जैसे भगवान कृष्ण महाभारत में गीता का पाठ पढ़ा रहे हो। दीनानाथ के बोलने की इसी शैली के कारण मीना उसे देवपुरुष कहती थी। इतनी लड़कियों में दीनानाथ मीना को चाहता था। अक्सर दीनानाथ और मीना काॅलेज लाइब्रेरी में कैमरे की नज़रों से बचते हुए, किताबें रखने वाली रेक के पीछे, आलिंगन किया करते थे। पर मीना शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहती थी। उसे एक ही लत लगी थी, एक्ट्रेस बनने की।
एक दफ़ा दीनानाथ अपने मित्र की शादी में शरीक होने गया हुआ था, अचानक उसकी नज़रें एक कोमलांगी बाला के चेहरे पर थम र्गइं। कुछ समय पश्चात वह दीनानाथ से मुख़ातिब होती है।
’हैलो! पहचाना मुझे?’
’हां.. क्यों नहीं, तुम रेषमा।’
’तुम्हारी याददास्त वाकई बहुत तेज है। अजीब़ इत्तेफ़ाक है। सोचा न था, कभी आप से फिर मुलाकात होगी।’
रेषमा के साथ उसकी सहेली थी। उसने उससे कहा ’तुम खाना खाकर चलो, मुझे ये महानुभव घर तक छोड़ देंगे।’
रेषमा की सहेली के वहां से चले जाने के बाद दीनानाथ ने उससे बतियाते हुए कहा- ’तुमने कैसे सोच लिया कि मैं तुम्हें घर तक छोड़ दूंगा?’
’काॅलेज में भले ही मैं तुम्हारी जूनियर थी, पर तुम्हारे सहृदय व्यक्तित्व से भली-भांति परिचित हूं। उन दिनों से याद है मुझे, तुम्हारे बोलने के लहज़े से लगता था जैसे तुम देवपुरुष हो और बाकी सब तुम्हारी दासियां।’
’हां..., पर मेरा उनके साथ एक स्वच्छ प्रेम का रिष्ता था।’ दीनानाथ ने तपाक से अपनी सफाई में वाक्य जड़ दिया।’
’चलो, अब यदि तुम्हारा खाना समाप्त हो गया हो तो, वर-वधू को शुभकामनाएं दें और चलें।’ दीनानाथ ने इस वाक्य से काॅलेज की बात को ही टाल दिया।
घर पहुंचते-पहुंचते दस बज आए थे।
’क्या तुम यहां अकेली रहती हो?‘
’हां.. मैं यहां अकेली रहती हूं, नयी-नयी जाॅब लगी है, शादी का ख्याल तो अब आएगा, इससे पहले अकेले रहना जरूरी है। तुम बैठो, मैं काॅफी के लिए दूध लेकर आती हूं।’
’नहीं, तुम रहने दो, अभी-अभी तो खाना खाया है। और रात को लड़की का बाहर जाना ठीक नहीं लगता।’
’लड़कियों की तो तुम्हें शुरू से ही चिन्ता है।’
’हां.. वो सब ठीक है, पर अब मुझे चलना चाहिए, ग्यारह बजने को आए है।’
’अरे! कितने अर्से बाद मिले हो, जाने की जिद्द कर रहे हो, कुछ बातें करें, अपने बारे में बताओ, फिर चले जाना।’
बातों का सिलसिला शुरू हुआ, जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा था। घड़ी की सुई रात के ठीक 12 बजा रही थी। दीनानाथ ने घड़ी को देखते हुए कहा, ’अब वक्त ठहरने की इजाज़त नहीं देता, अब तो चलना ही पड़ेगा, नहीं तो रात में कमीष्नरेट प्रणाली का षिकार बनना पड़ेगा।’
’अरे! इतना परेषान होने की क्या बात है, रात को यहीं रूक जाओ, जाकर सोना ही तो है, यहीं सो जाओ।’
’नहीं, नहीं, मैं वक्त-बे-वक्त कहीं रूकता नहीं हूं, सोने से पहले मुझे नहाने की आदत है।’
’तो नहाने की व्यवस्था है यहां पर भी, इतना बड़ा बाथरूम जो है।’
’पर मेरे कपड़े..!’
’कपड़े! कपड़े तो मेरे पास है, आप उनका इस्तेमाल कर लेना।’
’तो क्या तुम्हारी साड़ी पहनकर सोना पड़ेगा।’
’नहीं जी, साड़ी क्यों! तुम्हारे लिए मेरा ट्राउजर और टी-षर्ट फिट बैठ जाएगा।’
’पर सोने के लिए बिस्तर भी तो चाहिए, जो एक ही है तुम्हारे पास।’
’कोई बात नहीं, आप बिस्तर पर सो जाना, मैं फर्ष पर सो जाऊंगी।’
’नहीं, नहीं,... मैं नहीं चाहता कि मेरे सामने कोई कोमलांगी फर्ष पर सोए।’
’तो ठीक है.., हम बिस्तर को एडजस्ट कर लेंगे, आधा, आधा।’
इतना कहते हुए उसने अंधेर में डूबे हुए गेट की कुण्डी जड़ दी। उसे लगा जैसे अब सूर्य उत्तरायण में आ गया है।
दीनानाथ को अपने पास पाकर रेषमा के पुट्ठों में एक अज़ीब किस्म का तनाव पैदा हो रहा था, ऐसा तनाव कि हड्डियां तक चटखने लगे। पर वह शर्म के मारे खुलकर कह नहीं पा रही थी।
रेषमा के ‘रूकने‘ शब्द को दीनानाथ उसके मन में उठने वाले भावों के रूप में पढ़ चुका था। रात की गहराई में उनके बीच जो नाममात्र की दूरी थी, वह बर्फ की भांति पिघलती गई और उसका वजूद ही मिट गया। उनका रिष्ता पानी की तरह बहता ही गया। हल्की नींद भी उनकी आंखों में न समा पाई होगी कि दिन उग आया।
’वैसे तुमने मेरे यहां रात रूकने की ’हां’ भरने के लिए पूरे दो घण्टे लगा दिए। मेरी ऐसी कौनसी बात थी जिस पर आखिर तुम रूकने पर राजी हो गए।’
’तुम्हारी ऐसी कोई बात नहीं थी, मुझे मेरे शास्त्रों ने रूकने पर मजबूर किया। अन्यथा मैं चला जाता।’
’शास्त्रों ने! वो कैसे?’
‘तुम्हारा बार-बार रूकने के लिए कहना, मुझे शास्त्र ज्ञान का स्मरण करा रहा था। देखो, शास्त्र कहते है कि यदि कोई कोमलांगी, गम्या किसी पुरुष को रमण के लिए कहती है तो उस पुरुष का धर्म है कि वह अपने पुरुषोचित धर्म का निर्वाह कर, शास्त्रों की मर्यादा का पालन करें। मैंने भी वही किया।’
’क्या तुम्हारे मुझसे पहले भी किसी लड़की से ............ था?’
’हां..., एक लड़की थी। उसके साथ बिताए लम्हे तो ऐसे थे, जो शायद फिर कभी लौट कर न आ सकेंगे।
’फिर तुमने उससे शादी क्यों नहीं की?’
’वह शादी नहीं करना चाहती थी, उसे एक्ट्रेस बनना था। मेरे लाख समझाने पर भी उस पर एक्टिंग का भूत सवार था। खबर आई है कि गोरेगांव स्टूडियों से काम छोड़कर खेतवाडी चली गई है। सोच रहा हूं, एक दफ़ा देख आऊं। ख़ैरियत से भी होगी या नहीं।‘ मीना का ख़्याल आया तो दीनानाथ ने अपने बदन पर कपड़े टांगे और बाहर निकल आया .....।
खेतवाडी सेग्राण्ट रोड़ स्टेषन जाने वाली ’सी’ रोड़ आज स्याह अंधेरा होने से पूर्व ही सन्नाटे में तब्दील हो गई थी। पर मीना की खोली का शटर अभी तक नीचे नहीं आया था। अलबता कभी-कभी खेतवाडी से स्टाॅक एक्सचेंज जाने वाली मेन रोड़ पर टैक्सियों के हाॅर्न की रोनी आवाज़ ख़ामोष फि़जा में कम्पन्न पैदा करती हुई आसमान की ओर बिखरी जा रही थी।
रोड़ लाइटों का पीला मद्धम प्रकाष मीना की खोली पर गिर रहा था। मीना खोली के बाहर बने चबूतरे पर मुंह में पान दबाए बैठी थी। पान की पीक को डस्टबीन में थूकने की जगह उसे रोड़ पर ही थूक रही थी। पीक रोड़ पर गिरकर कई देषों के नजरी-नक़्षे बना रही थी। पीक से उसके होंठों पर गाढ़ा लाल रंग जम आया था।
खोली में रखे हुए खाट पर बैठी दो सफेद बिल्लियां उठ कर बाहर भाग आई और पान की पीक चाटने लगी। पीक के इर्द-गिर्द खटमल भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। मीना के जीवन का अकेलापन और उसका अहम् भाव उसे अवसादग्रस्त बना रहा था। आज वह देर तक खोली के बाहर बैठी रही, इस राह में कि किसी ओर से लौट आए मुझे लेने..... देवपुरुष।
खोली नं. 207 पर गिरता पीला प्रकाष किसी स्त्री के अस्तित्व के पराजय की त्रासद दास्तान बयां कर रहा था। वेष्याओं के चैबारों की रौनक भरी चकाचैंध वाली रातों में हर ग्राहक, ढोल के ऊपर मढे हुए चमड़े की तरह तने हुए उनके जिस्म को देखने का आदी हो गया है। पर क्या, उनके उर में सन्न-सन्न करते सन्नाटों और जलती आग को कभी कोई ग्राहक देख पाया है......?
मीना विचारों में उलझी हुई, अज़ीब किस्म की घुटन महसूस कर रही थी कि देर रात एक महंगी कार खोली के बाहर आकर रूकी। मीना ने सोचा, फिर वही ’ऊँह’ की ध्वनि सुनाई पड़ेगी और गाड़ी एक धचके के साथ आगे बढ़ जाएगी। अन्दर बैठे व्यक्ति ने गाड़ी का शीषा नीचे किया, फिर एक टक मीना की ओर देखता रहा।
वह गाड़ी से नीचे उतर आया। धीमे कदमों से मीना की ओर बढ़ रहा था, ........देवपुरुष।