बडी़
ही मनहूस सुबह थी राजा बाबू हीरा मंडी के बाहर बेहोश पडे़ मिले |हीरा मंडी
वो जगह जहॉ शहर के कई रईस गम गलत करने आते है उस जगह पर राजा बाबू का
मिलना अनहोनी होने जैसा था |मगर धीरे -धीरे ये उनका रोज का काम हो गया और
लोगो को भी आदत हो गई आखिर वे कब तक बोलते|आज हीरा मंडी बडी़ चमक रही थी नई
लड़की सनम की आज मुंह दिखाई थी यहॉ नथ उतराई की रस्म होती है और लड़की को
दुल्हन की तरह सजाया जाता है जिसने ज्यादा रकम दी दुल्हन उसकी |आज राजा
बाबू इस रस्म में जीत गए सनम आज के लिए उनकी हो गई |राजा बाबू नाम और काम
दोनो तरह.से राजा सो नोटो की बारिश करके चल दिए ऐसा एक नही हर रोज होता सनम
समझ नही पा रही थी कि एेसा क्यों हो रहा है |शराब के नशे में रोज का आना
और जाना होने लगा |
हीरा बाई को पैसो की कमी नही थी मगर नथ उतराई की रस्म ना होने की वजह से दूसरो से पैसा नही आ रहा था उधर सनम भी उकता गई थी रोज -रोज के नाटक से |आखिर एक दिन उसने सच जानने का फैसला कर लिया और सनम के सामने एक अनोखी कहानी सामने आई जो अब आपके सामने है |
राजा बाबू बडें घर के, संस्कारी और बेशुमार दौलत के इकलौते वारिस और जाने माने वकील सब कुछ फिल्मों जैसा और फिल्मों जैसी ही खुबसूरत बीवी |और फिल्मों की ही तरह कहानी में टिवस्ट |लाख जतन करने पर भी मीरा की गोद ना भर सकी |हमारा समाज हर गलती की सजा़ औरत को ही क्यों देता है समझ नही आया मगर अब मीरा की सुबह तानो के साथ ही शुरु होती तो शाम को सास ससुर ऑसूओ की नदियां बहा देते |राजा बाबू को वंश का हवाला तो कभी समाज का हवाला देकर दूसरी शादी के लिए मनाते मगर असलियत वही जानते थे कि कमी मीरा में नही उन्ही में है |अच्छे होते हुए भी मेल ईगो राजा बाबू पर हावी था चाह कर भी घर वालो को नही कह पाए कि मीरा बेकसूर है |इतनी कहानी बताकर वे हीरा मंडी से चले गए |
हर रोज सनम इंतजार करती मगर राजा बाबू नही आए आखिर दस दिन के लंबे इंतजार के बाद हिम्मत करके वो हवेली की तरफ रात के साये में चल दी |हवेली रोशनी से जगमगा रही थी सनम कुछ समझ नही पाई तभी दो मजबूत हाथो ने उसे खींच लिया और कहा कि क्या वो सनम है |उसके हॉ कहते ही उस शख्स ने बताया कि वो राजा बाबू का दोस्त है और उसके बारे में जानता है और आज उनकी शादी है |मगर वो तो मीरा के बिना नही रह सकते फिर ये शादी कैसे ?वो दोस्त उसे हवेली के अंदर ले गया वहॉ का हाल देखकर उसके मुंह से चीख निकलती -निकलती बची ,कलेजा मुंह को आ गया |सफेद कफन में लिपटी एक लाश पडी़ थी और दूसरी तरफ मंडप सजा हुआ था |ये मीरा की लाश थी जिसे जहर देकर मार दिया गया था और राजा बाबू की बेहोशी की हालत में एक गरीब घर की लड़की से वंश की चाह में शादी करवाई जा रही थी |सनम सकते में थी उफ! ये क्या हो गया क्यो राजा बाबू कुछ कर ना सके| मगर उनके दोस्त ने बताया कि रोज उन्हें बेहोशी के इंजेक्शन दिए जा रहे है |अमीरो ने डॉक्टर को खरीद कर मीरा को मार दिया और अब ईसी हवेली में उसे दफना कर कहेगे कि वो किसी के साथ भाग गई |वाह री दुनिया दोष बेटे का और सजा बहू के साथ नई आने वाली लड़की को |क्या वो वंश दे पाएगी ?नही तो क्या उसे भी इसी तरह मरना पडे़गा |
सनम एक कोठे वाली चाह कर भी सच्चाई नही बता पाई और बता भी देती तो कौन उस पर भरोसा करता |सनम को गरीबी और लाचारी ने हीरा बाई के कोठे पर ला पटका |दुनिया की गंदी निगाहो से बचने की यही एक महफूज जगह थी जहॉ अपना हुनर बेचकर वो घर वालो का पेट पाल रही थी मगर ये बडे़ लोग किसलिए इतना नीचे गिर गए एक तमाशा चल रहा था उसके सामने |सोच रही थी जो सच राजा बाबू ने उसे बताया काश घर वालो को बता दिया होता तो तीन जिंदगियॉ खराब न होती |ये बडे़ लोग किस बाजार में बच्चो को लेकर बैठे है |हमारी और इनकी मंडी में ज्यादा अंतर नही है हम पेट की खातिर इस बाजार में बैठे है और ये वंश की खातिर खुद ही बाजार लगा कर बैठे है |सच है समाज को सुधारने का बीडा़ इन्ही लोगो ने उठा रखा है |
इन्ही लोगो ने बाजार लगा दिए एक खुद को बेचने के लिए ओर एक हमको यहॉ बेचकर खुद का मन बहलाने के लिए |ये हीरा मंडी सब जगह है ये बात सनम जान चुकी थी ओर उसके मुजरे का भी वक्त हो चला था आखिर वो अपनी मंडी में महफूज जो थी |