रेवती
को आज रह -रह कर पुरानी बातें याद आ रही थीं.छोटे से दो कमरों के फ्लैट
में वह अपना सामान रख रही थी .पर मन न जानें कहाँ कहाँ भटक रहा था .उनके
बेटे हरित ने आज उन्हें ये दिन देखने को मज़बूर कर दिया था ....शहर की पॉश
कालोनी में कितना सुन्दर घर था जिसे रेवती और हरीश नें सारी जिंदगी की कमाई
से बनाया था .
दोनों बच्चों को पढ़ा लिखा कर शादी करके अपने कर्तव्य पूरे कर लिए थे.अब बुढ़ापा भी बेटे के साथ कट जायेगा यही उम्मीद थी..बेटे बहू दूसरे शहर में रहते थे .कभी वे मिलने आते तो कभी ये लोग चले जाते .बाद में धीरे धीरे यह क्रम टूटने लगा .बच्चों के स्कूल ..पढाई आदि से समय कम मिलता .
हरित और मालती किराये के घर में रहते थे .एक तो छोटा घर फिर किराया और प्रति वर्ष किराया बढ़ना या मकान बदलना
उन्हें परेशानी में डाल देता .वे चाहते थे कि पिता जी अपने घर को बेच दें तो इस समस्या का हल निकल सकता है .मकान की कीमत तो अच्छी ही मिलेगी ..उससे चाहे तो माँ और पिता जी अपने लिए एक छोटा घर खरीद सकते हैं और हरित भी एक अच्छा घर ले सकता है .या माँ और पिता जी भी उन्हीं के साथ रह सकते हैं ....पर साथ रहने का विकल्प मालती को अच्छा नहीं लगा .
उन्होंने अपना प्रस्ताव हरीश और रेवती के पास कई बार रखा .पर हरीश को आपत्ति थी .उसका कहना था कि हरित चाहे तो मकान खरीद ले .वे जितनी हो सकेगी मदद कर देंगे बाकी किसी भी बैंक से क़र्ज़ लिया जा सकता है .इस घर के साथ उनकी बहुत सी भावनाएँ जुडी हुई हैं .फिर बनी बनाई प्रॉपर्टी तो अपना संचित धन ही है .ये तो सब उसी के लिए है .पहले बातों बातों में ये विषय कई बार उठा फिर ज़िद और बाद में बाप बेटे के बीच यह झगड़े का विषय बन गया .अब तो रिश्ते की डोर मानो मकान से ही बंधी रह सकती थी .फिर भी हरीश ने संतान की ख़ुशी का ध्यान रखने का निर्णय लिया.उन्होंने बेटे से दो एक साल की मोहलत सी माँगी .शायद तब तक वे पुत्र मोह और मकान के मोह में चुनाव कर सकें .इसी भरोसे के साथ उन्होंने सभी कागज़ -पत्र बेटे के हवाले कर दिए .
इस बात को लगभग एक साल बीत गया और कोई बात चीत भी नहीं हुई .हरीश और रेवती को ख़ुशी थी कि चलो बेटे ने उनकी बात रख ली .घर का क्या आज नहीं तो कल होना तो उसी का था .अब जी भर कर रह सकेंगे .
तभी अचानक एक दिन कुछ लोग मकान देखने आये और जाते समय उन्हें तीन दिन का समय दे गए कि मकान खाली होना चाहिए .वे एक महीने पूर्व इसे खरीद चुके हैं और अब यहाँ आना चाहते हैं .उन्होंने बेटे को फोन करने की बहुत कोशिश की .पर मिल नहीं रहा था .तब उसके ऑफिस से पता किया कि वे लोग सपरिवार छुट्टियाँ मनाने विदेश गए हैं ..कहाँ गए या कब आएँगे ? ये सूचना उनके पास भी नहीं थी .
जीवन में पहली बार हरीश को लगा कि वे कितने असहाय से हो गए हैं .बेटे ने पहले उन्हें बता तो दिया होता .अब कहाँ जाएँ और सामान कहाँ ले जाएँ .एक पूरा दिन निकल गया ..दो दिन में कहाँ घर ढूँढें और उनकी जमा पूँजी भी तो वे पहले ही उसे दे चुके थे .उन्होंने अब नए मालिक से दो दिन आउट हाउस में रहने की इज़ाज़त ली .
उनके अड़ोसी -पडोसी भी अचंभित थे पर कैसे मदद करें ?तभी न जाने किसने मीडिया को खबर कर दी .अब अख़बारों और टी.वी.पर ये खबर बन गयी .माँता पिता लोगों के सामने अभी भी बेटे को दोषी मानने को तैयार नहीं थे .
अचानक तीसरे दिन कोई उनसे मिलने आया .उसने कहा कि शहर की नई कॉलोनी में उनके लिए किराये पर मकान ले लिया गया है .वे उनके साथ चलें . छह महीने का किराया दिया जा चुका है .उन्होंने इसकी रसीद भी उन्हें दे दी .सच मकान उन्हीं के नाम से किराये पर दिया गया था ....अब हरित और रेवती फिर से धीरे धीरे अपनी गृहस्थी सँवार रहे थे .पर मन से नहीं.उन्हें बेटे का इंतजार था .
छह महीने बीतने को थे .हरित को किराये की चिंता थी ...मकान मालिक से भी अभी तक परिचय भी नहीं हुआ था .वह दूसरे शहर में रहता था .एक दिन रेवती और हरीश अपनी पुरानी बातों में खोये हुए थे .तभी एक महिला उनसे मिलने आई ...उसने अपना परिचय देते हुए कहा कि उसका नाम सविता है .यह उसी का घर है .वह जानना चाहती है यहाँ कोई कष्ट तो नहीं ?फिर बोली वैसे अब यह घर बेच दिया है मैंने .......बस इतना सुनते ही रेवती तो रोने ही लगी हरीश भी हडबडा उठे .'अरे !कब ? हमें कितना समय मिलेगा ? यूँ अचानक हम कहाँ जायेंगे ?नया मालिक हमें रखे या निकाल दे तो ?
सविता भी अचकचा गयी .उसे ये बात इस तरह नहीं करनी चाहिए थी ....रेवती के हाथ पकड़ कर उन्हें दिलासा देती हुई बोली .''ओह. .नहीं नहीं घबराने वाली कोई बात नहीं .दर असल जिन्होंने ये घर खरीदा है उन्हीं से मिलने आई थी ..लेन-देन पूरा करना था .मन हुआ एक बार अपना घर भी देख लूँ और आपसे मिल भी लूँ .यह आपके लिए ही खरीदा गया है .
हरीश और रेवती असमंजस में थे ....?आगंतुक ने मकान के कागज उन्हें दिए ...उनकी आँखें खुली की खुली ही रह गई सचमुच मकान तो उन्हीं के नाम पर ख़रीदा गया था .........मन में फिर पुत्र के प्रति प्रेम उमड़ने लगा ......रेवती बोली ..``मैं न कहती थी हरित ऐसा कर ही नहीं सकता....".वह एक दम खुश हो गयी .हरीश अभी भी सोच विचार में मग्न थे कागजों को देखकर .....किसने खरीदा और कब ?
तभी सविता उठते हुए बोली ..."चलती हूँ .पर आप लोगों से मिलकर मुझे आज बहुत ख़ुशी हुई ....आप धन्य हैं जिनकी अलका जैसी बेटी है ......उसने मुझे ये सब बताने से मना किया है ,पर मैं अपने मन को अब रोक नहीं सकती .वह मेरी सहेली है बहुत नाराज़ होगी मुझ पर...........बेटी होकर भी आपके प्रति अपना फ़र्ज़ बखूबी निभा रही है .वह जानती है कि सामने से आप यह सब नहीं स्वीकार करेंगे ......इसीलिए जब से मीडिया से पता चला ........वह सदा आप के साथ साए की तरह लगी हुई थी...... पर .....खैर ..अब चलूँ वह मेरी प्रतीक्षा में होगी .और तेज़ी से घर के बाहर दौड़ गयी ....
रेवती और हरीश तो इस बात से किंकर्तव्य विमूढ़ से खड़े रह गए .........आज उन्हें याद आई वह भूली बिसरी बेटी ..जिसे उन्होंने हमेशा दूसरा दर्ज़ा ही दिया ...... खेल -खिलौने ,खाना- पहनना ....पढाई हर जगह पहला हक हरित को ही मिला .बचपन में लडती झगडती भी थी इन बातों के लिए .फिर" बेटी होने यही हश्र होता है" शायद ...यह समझ कर वह निर्लिप्त सी होती चली गई .पढाई के बाद शादी कर दी गयी थी ...उसने भी फिर कभी न कोई शिकायत की न कोई उम्मीद रखी .माँ बाप भी ' बेटी अपने घर चली गई .'सोचकर उसकी ओर से निश्चिन्त हो गए ...कभी- कभार ही उसे याद किया करते .
और आज वही बेटी अपने फ़र्ज़ पे खरी उतरी वह भी बिन बोले... बिना किसी अपेक्षा के ......सविता की बात कि "आप धन्य हैं "उनके अंतर्मन को कुरेदती रही ...क्या वे उससे मिल पायेंगे पर कैसे ?दोनों के आँसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे .अब पुत्र-मोह भंग होने के बाद .