अमन
ने सुबह बेड से उठते ही टीवी चालू करके एक हिंदी न्यूज चैनल लगा दिया।
न्यूज चैनल पर उस समय कोई समाचार नहीं आ रहा था। ब्रेक का समय था। विज्ञापन
पर विज्ञापन दिखाए जा रहे थे।
- साले न्यूज चैनल भी न या तो ब्रेक पर रहते हैं या ब्रेकिंग न्यूज दिखाते हैं। भुनभुनाते हुए अमन ने चैनल बदल दिया लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। इस चैनल पर भी ब्रेक का समय था। अमन ने रिमोट को टेबल पर रखते हुए जोरदार जम्हाई के साथ शरीर को तोड़ने वाली अंगड़ाई ली।
रविवार का दिन था। कार्यालय में सप्ताहिक अवकाश था इसलिए अमन और दिन की अपेक्षा थोडी देर से सोकर उठा था। उठते ही उसके मन में आया कि पहले टीवी पर समाचार देख लिया जाए इसके बाद अखबार पढ़ेगा। लेकिन चैनलों पर चल रहे ब्रेक ने उसका मूड खराब कर दिया। वह टीवी चलता छोड़ अखबार उठा लिया। अखबार के पहले पन्ने पर किसी कार कंपनी का विज्ञापन छपा है। अक्षय तृतीया पर विशेष आफर। कई माडलों को विज्ञापन में छाप कर उल्लेख किया गया है कि किस मॉडल पर कितनी छूट चल रही है। विज्ञापन देखकर अमन का मन खिन्न हो गया। उसने खुद से ही कहा कि साले विज्ञापन तो पीछे ही पड़ गए हैं। टीवी देखो तो वहां विज्ञापन और अखबार पढ़ो तो वहां विज्ञापन। ऐसा लगता है जैसे आदमी समाज में नहीं विज्ञापनों के जंगल में रह रहा है, जहां उत्पाद रूपी जानवरों ने उसे अपने पंजे में दबोच रखा है…..।
- विज्ञापनों ने तो जीना हराम कर रखा है। खुद से कहते-कहते अमन जोर से बोल पड़ा।
- किसने जीना हराम कर रखा है। किचन से मिसेज अनु अमन ने ऐसे सवाल किया जैसे अमन ने उन्हें अपशब्द कह दिया हो। दरअसल, अनु के कानों में जीनाहराम शब्द पड़ा तो उन्होंने समझा कि अमन ने उसे ही कहा है। वे पिछले कुछ दिनों से सावन की घटा हुई पड़ी थीं… वह ऐसे मौके की तलाश में थीं कि अमन कोई गलती करे और वह बरस पड़ें….वह अमन को कोई राहत देने के मूड में नहीं थी।
ऐसा तब से हुआ है जब से पड़ोसन नेहा के पति ने उन्हें चालीस हजार रुपये की हीरे की अंगूठी खरीद कर दी है। अंगूठी अनु को दिखाते हुए नेहा जितनी चहक रही थी अनु उतनी ही बुझी जा रही थी। उसके दिमाग में तूफान की तरह यह सवाल उठा था कि अमन उसे ऐसी अंगूठी कब लाकर देगा।
शाम को अमन ने के आफिस से आते ही अनु ने नेहा की अंगूठी की बात बता दी। साथ में यह भी जोड़ दिया कि मुझे भी चाहिए चाहे कुछ भी करो। अनु के इस कथन को अमन ने केवल सुना और अनु की तरफ ध्यान से देखा। इस पर अनु ने कहा कि मुझे ऐेसे मत देखो। मुझे हीरे की अंगूठी चाहिए।
- पहले गांवों में एक कहावत काफी प्रचलित थी कि यदि कोई हाथी की सवारी कर रहा है तो उसकी बराबरी उपले के ढेर पर चढ़कर नहीं की जा सकती। यदि कोई ऐसा प्रयास करता भी है तो हंसी का पात्र बन जाता है।
- मैं कुछ नहीं जानती। अनु ने कहावत के भाव को समझते हुए भी यह बात कही।
- देखो, हर आदमी की प्राथमिकताएं अलग-अलग होती हैं। यही कारण है कि समान आय वाले भी एक जैसा काम नहीं कर पाते। हमें दूसरी की वस्तुओं की नहीं अपनी प्राथमिकताओं को तरजीह देनी चाहिए। जीवन जीने का यही बेहतर तरीका हो सकता है। आज तक कोई किसी की बराबरी नहीं कर पाया है। होड़ बेशक करे लेकिन किसी न किसी क्षेत्र में या तो पिछड़ जाता है या फिर आगे निकल जाता है।
- आप अपने उपदेश अपने पास ही रखें। मैंने जो कह दिया तो कह दिया। कहते हुए अनु वहां से हट गई थी। अमन को लगा कि जैसे वह नदी के तेज बहाव में फंस गया है…।
– मम्मा, पापा कह रहे हैं कि विज्ञापनों ने जीना हराम कर रखा है। यह अमन की बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी सुवि थी।
- अरे हां, विज्ञापन से याद आया कि कल अक्षय तृतीया है। हमें कुछ न कुछ जरूर खरीदना चाहिए। बोलते हुए अनु अमन के पास आ गईं।
- पापा जी मेरे लिए स्कूटी खरीद दो न। सुवि ने मौके की नजाकत को देखते हुए अपनी फरमाइश सामने रख दी। वह कई दिनों से अनु से कह रही थी कि उसके क्लास की सभी लड़कियां स्कूटी से आती हैं। केवल उसी के पास स्कूटी नहीं है। अच्छा नहीं लगता…। सभी पूछती हैं कि तू क्यों नहीं स्कूटी लाती। सुवि जब यह बात अनु से कहती तो वह कह देती कि अपने पापा से कहो। खरीदेंगे तो वही। वैसे उनका हाथ अभी तंग चल रहा है। इस पर सुवि कहती कि मम्मी आप ही कहो न पापा से प्लीज। अनु कई दिनों तक सुवि की बात को टालती ही रही लेकिन एक दिन मौका देखकर अमन से कह ही दिया।
- यार अभी उसकी उम्र नहीं है स्कूटी चलाने की। कम से कम 18 साल की तो हो जाए।
- कहती है कि उसके क्लास की सभी गर्ल्स स्कूटी से आती हैं। अनु ने सुवि के तर्क से अमन को समझाने की कोशिश की।
- ये क्या बात हुई। सभी भांग खाएंगे तो हम भी खा लेंगे क्या!
- क्लास की सभी गर्ल्स स्कूटी से आती हैं और अपनी सुवि के पास नहीं है तो उसे अच्छा नहीं लगता।
- यार हम दूसरों की बराबरी नहीं कर सकते। हर आदमी की जिम्मेदारियां अलग होती हैं। इनकम अलग होती है। लोग उसी हिसाब से अपना काम करते हैं। हम इंससान हैं कोई बंदर नहीं कि देखादेखी करें।
- आप तो हमेशा इनकम को ही रोते रहते हैं। आपके साथ के लोग कहां से कहां पहुंच गए और आप हैं कि…..।
- मैं दूसरों का मुकाबला नहीं कर सकता। जो योग्यता औरों में है जरूरी नहीं कि मुझमे भी हो। वैसे भी किसी शायर ने कहा है कि कभी किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता…। समझी जानेमन। अमन ने बात को मजाक में कह कर टालने का प्रयास किया। वह जानता था कि अनु शुरू हो जाएगी तो जल्दी चुप नहीं होगी। कई बार इस मुद्दे पर बात शुरू होने के बाद मामला झगडे़ में बदल चुका है और घर में कई दिनों तक तनाव व्याप्त रहा है। अमन ने ऐसी स्थिति से बचने के लिए पहले ही पैतरा बदल दिया। लेकिन अनु कहां मानने वाली थी। अमन के इरादे को भांपते हुए उसने भी कह दिया कि कुछ इधर-उधर से भी कमाया करो।
- डार्लिंग जिस काम को हम दूसरों के लिए गलत मानते हैं कम से कम उस काम को हमें तो नहीं करना चाहिए। यदि हम भ्रष्टाचार को गलत मानते हैं तो सबसे पहले खुद को ही उससे दूर रखना होगा।
- हां, मम्मी। अन्ना हजारे के आंदोलन को तो आप भी सही कह रही थीं फिर पापा को किसी ऐसे काम के लिए कैसे कह सकती हैं। सुवि ने कहा।
- तो फिर स्कूटी के लिए क्यों कहती हो! अनु ने सुवि से सीधा सवाल किया। अनु को लगा कि वह तो इसके लिए जुगाड़ भिड़ा रही थी और यह है कि मुझे ही ज्ञान दे रही है। अरे अन्ना हजारे की मुहिम अपनी जगह है और हमारी जरूरतें अपनी जगह हैं। जब हम यहां-वहां रिश्वत देते हैं तो फिर लेने में क्या बुराई है!
- स्कूटी मांगने का मतलब यह नहीं कि पापा गलत तरीके से पैसा कमाएं। आई डोंट लाइक करप्शन। सुवि ने कहा।
- बट आई लाइक दिस। यदि हमारी जरूरतें पापा की इनकम से नहीं पूरी हो रही हैं तो हमारे पास करप्शन के अलावा और आप्शन ही क्या बचता है। कंपनी पापा को जरूरत के हिसाब से पैसे नहीं देगी तो पापा क्या कर सकते हैं। या तो वो करप्शन करें या नहीं करें। करप्शन नहीं करते हैं तो हमारा लिविंग स्टैंडर्ड डाउन होगा। जिगर ने कहा।
- और यदि करते हैं तो लिविंग स्टैंडर्ड इतना अप हो जाएगा कि एक दिन जेल चले जाएंगे और मीडिया के माध्यम से पूरे देश में चर्चित हो जाएंगे। सुवि ने कहा।
- तो क्या हुआ बदनाम हुए तो क्या नाम नहीं होगा! यह अमन का दसवीं में पढ़ने वाला बेटा जिगर था। मम्मी से वह भी कई बार अपने लिए बाइक की फरमाइश कर चुका था। न मिलने की उम्मीद में वह निराश हो चुका था। उसका भी तर्क था कि उसके दोस्तों के पास बाइक है तो उसके पास क्यों नहीं होनी चाहिए। पापा के 18 साल की उम्र वाली बाध्यता को वह मानने के लिए तैयार नहीं था। उसका साफ कहना था कि चूंकि पापा बाइक खरीद नहीं सकते इसलिए कानून का बहाना बनाते हैं। शायद वह गलत भी नहीं था। अमन कानून की आड़ में बच्चों से बचने की कोशिश करता था।
जानता वह भी था कि बच्चे अपने दोस्तों से तुलना करके हर वह चीज हासिल करना चाहते हैं जो उनके दोस्तों के पास होती है। लेकिन हर वस्तु हर किसी के पास तो नहीं हो सकती। अमन के समकक्ष कई लोगों के पास महंगी कारें और हैं अमन ने बड़ी मुश्किल से किस्तों पर सस्ती कार ले पाया है। तीस हजार की मासिक सैलरी में किस तरह से गुजर कर रहा है यह वही जानता है। हालात से कई बार उसने अपने बच्चों और पत्नी को अवगत कराया है, जो उसकी मजबूरी समझते भी हैं और नहीं भी समझते हैं। दोस्तों के पास बाइक या स्कूटी देखकर उनसे रहा नहीं जाता और पापा की मजबूरी का ख्याल आते ही उनसे कहा नहीं जाता।
- जिगर तुम कैसी बकवास कर रहे हो। सुवि ने कहा। अमन तो बेटे का मुंह ही देखते रह गए। वह कभी जिगर को देखते तो कभी अनु को।
- बकवास नहीं रियलिटी कह रहा हूं। एकदम सौ प्रतिशत सच।
- दिमाग खराब हो गया है तेरा। अचानक अनु ने जिगर को डांटा।
- क्या मम्मी…..मैं तो आपके सपोर्ट में बोल रहा था….।
- मुझे तेरी सपोर्ट नहीं चाहिए। तुम्हारे लिए बाइक इतनी महत्वपूर्ण हो गई है कि उसे खरीदवाने के लिए पापा से कुछ भी करने को कहेगा। अनु ने जिगर को डपटते हुए कहा। अनु का यह व्यवहार अमन को अच्छा लगा। उसने सोचा समझती तो यह भी है लेकिन आदमी की इच्छाएं उसे गलत काम तक के लिए उकसाती रहती हैं।
- मानव की इच्छाओं की कोई सीमा नहीं है। ये अनंत हैं। एक पूरी होती नहीं है कि दूसरी कुलाचें मारने लगती हैं। इंसान जब वस्तुओं के पीछे भागता है तो उसका भटकना लाजिमी है। वस्तुएं हमारे लिए बनाई गई हैं, हम वस्तुओं के लिए नहीं बनाए गए हैं। बाजार जिन वस्तुओं को हमारे लिए जरूरी बताता है वह उसकी आवश्यकता होती है। उसे बेचना है इसलिए वह हमें बताता है कि फलां वस्तु हमारे लिए कितनी जरूरी है। यदि बाजार तय करेगा कि कौन सी वस्तु हमारे लिए जरूरी है तो हमारे सामने दिक्कतें पेश आएंगी ही आएंगी। वस्तुएं हमारी सुविधा के लिए होती हैं वह हमारे लिए अनिवार्य नहीं होती। उनमें से हमारे लिए कौन सी जरूरी हैं इसका चयन हमें अपने विवेक से करना चाहिए। यह भावना भी गलत है कि कोई वस्तु यदि उसके पास है तो हमारे पास भी होनी चाहिए। कोई वस्तु किसी के लिए जरूरी हो सकती है लेकिन हर किसी के लिए नहीं।
अमन ने अपने बच्चों को समझाने के मकसद से ये बातें कहीं।
जब वह यह कह रहा था तो अनु सहित दोनों बच्चे मन ही मन कह रहे थे कि अब यह शुरू हो गए। इनको तो संत होना चाहिए था। कहां फंस गए।
एक-एक करके अनु, सुवि और जिगर उठकर अमन के पास से चले गए। अमन फिर से अखबार पढ़ने लगा। अंदर के पेज को पलटा ही था कि कई ज्वेलर्स का विज्ञापन छपा था। बाइक कंपनियों का भी विज्ञापन था। अक्षय तृतीया के महात्म्य को बताती एक खबर भी छपी थी। उसे बडे़ ढंग से प्रस्तुत किया गया था। अमर का मन खिन्न हो गया। उसने अखबार को एक तरफ रख दिया और ध्यान टीवी पर लगा दिया। टीवी पर भी विज्ञापन चल रहा था। एक मैडम हर महीने सोने का एक सिक्का खरीदने की सलाह दे रही थीं। उनका कहना था कि उन्होंने हर माह एक सिक्का खरीदकर समझदारी दिखाई है आप भी ऐसा करें।
- जीना मुश्किल कर रखा है। कहते हुए अमन ने टीवी बंद कर दिया। टीवी से लेकर अखबार तक, रेडियो से लेकर सड़क तक हर जगह उत्पादों के विज्ञापनों ने आदमी को घेर रखा है। वह इनसे बचकर जा ही नहीं सकता। आदमी एक रुपया कमाने का रास्ता किसी तरह से बनाता है लेकिन उससे पहले ही चार रुपये खर्च होने का रास्ता तैयार हो जाता है।
खर्च से अमन को याद आया कि उसकी सैलरी बैंक के खाते में आ गई है। वह डायरी और पेन लेकर खर्च का हिसाब लगाने बैठ गया। हर माह वेतन मिलने पर वह ऐसा ही करता है। जिस माह पहले से बजट तय नहीं कर लेता उसी माह गड़बड़ हो जाती है। जरूरी काम रुक जाता है और दूसरे काम हो जाते हैं। फिर उसे जरूरी काम को करने के लिए दोस्तों से उधार लेना पड़ता है। कई बार तो एक दोस्त का उधार चुकाने के लिए दूसरे दोस्त से उधार लेना पड़ता है। उसे हमेशा ही आश्चर्य होता है कि लोग उससे भी कम कमाकर कैसे गुजारा कर लेते हैं और बचत भी कर लेते हैं। उसके जितने कमाने वाले उसके कई जानने वाले शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं। कई-कई जीवन बीमा पालसियां खरीद रखी हैं। बच्चों के नाम से भी निवेश कर रखा है। सब कैसे प्रबंध करते हैं। उसने यह सवाल खुद से कितनी बार किया होगा याद नहीं। अनु से भी कई बार इस मामले पर चर्चा की है। ले देकर इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि कमाते तो सभी हैं लेकिन खर्च करना किसी-किसी को आता है। उसने यह भी मान लिया कि उसे खर्च करना नहीं आता शायद!
कुल वेतन मिला है 31,000 रुपये।
1-जिगर की स्कूल फीस 2000 रुपये।
2-सुवि की स्कूल फीस 2000 रुपये।
3-दोनों की ट्यूशन फीस 5000।
4-मकान के लोन की किस्त 10,000।
5-कार की किस्त 4000 रुपये।
6-पर्सनल लोन की किस्त 3000
7-मोबाइल फोन का बिल 1500
8-अखबार का बिल 200 रुपये
9- दूध का बिल 2000 रुपये।
10 -जीवन बीमा की किस्त 2000
11- क्रेडिट कार्ड का बिल 5000
12- दोस्त का उधार 5000 रुपये
13- माह भर का पेटोल खर्च 2000
कुल योग —43700 रुपये
योग पर आते ही अमन ने माथा पकड़ लिया। करीब तेरह हजार रुपये कहां से मैनेज किए जाएं। यह सवाल अमन के जेहन में उठा और दिमाग में तूफान सा मच गया। बजट को बैलेंस करने के लिए अकसर होमलोन की किस्त पर गाज गिरती है। इसका परिणाम यह होता है कि मार्च माह में टूटी किस्तों को एकमुश्त जमा करना पड़ता है। ऐसे में दोस्तों से उधार लेना पड़ता है। इसके अलावा अप्रैल में बच्चों का स्कूलों में दाखिले का खर्च आ जाता है। पत्नी की तबीयत अकसर खराब रहती है। कभी बीपी बढ़ जाता है तो कभी गैस बन जाती है। उसके इलाज के लिए भी पैसे चाहिए ही। माता-पिता गांव में रहते हैं। उनके लिए भी हजार दो हजार रुपये भेजने ही पड़ते हैं। माना कि उनका खर्च खेती से चल जाता है लेकिन हारी-बीमारी और खाद-पानी के लिए तो पैसे की दरकार होती ही है। फिर रिश्तेदारों में शादी-ब्याह का खर्च भी पड़ता है। सभी चीजें मैनेज करने में अमन का दिमाग चकरघिन्नी बन जाता है…।
गांव वाले और मां-बाप सोचते हैं कि अमन बहुत कमाता है। उसकी इतनी तनख्वाह है तो खूब पैसा बचाता होगा। अमन ने कितनी बार सोचा कि अम्मा-बाबू को अपनी हर माह की डायरी दिखाए लेकिन ऐसा कर नहीं पाता। वह जानता है कि कोई उसकी बात पर यकीन नहीं करेगा।
- बजट तैयार हो रहा है। टेबल पर चाय रखते हुए अनु ने कहा। प्रत्युत्तर में अमन ने अनु के चेहरे को देखा।
- ऐसे क्या देख रहे हो! गले की चेन तो मुझे इस माह लेनी ही है।
- इस बार तो गुंजाइश नहीं है।
- आपके पास गुंजाइश कब होती है। हमेशा ही हाथ तंग रहता है। दुनिया भर के काम हो जाएंगे लेकिन मेरे लिए पैसे नहीं बचते। पति की कमाई का सुख क्या होता है आज तक जान नहीं पाई। अनु बुरी तरह से तुनक गई।
- क्या बात कर रही हो यार!
- सही कह रही हूं।
- अच्छा! तो दूसरा कर लो। अमन ने मजाक किया लेकिन यह बात अनु को लग गई।
- मेरा दिमाग खराब मत करो नहीं तो कर ही लूंगी। अनु ने गुस्से में कहा।
- मेरे जैसा उल्लू नहीं मिलेगा।
- इस गलतफहमी में मत रहना। पलकों पर बिठाकर रखने वाले एक नहीं छत्तीस मिलेंगे।
- तो देरी किस बात की है।
- देरी कोई नहीं है। इस बार अगर चेन नहीं बनी तो देख लेना।
- चेन तो नहीं बनेगी।
- नहीं बनेगी।
- नहीं।
- ठीक है। न बने लेकिन मैं भी रुकने वाली नहीं हूं। गांव चली जाउंगी और वापस नहीं आउंगी। इतनी बात कहते-कहते अनु का गला भर आया। आंखों में भी आंसू भर गए। अमन ने देखा तो उसे यकीन नहीं हुआ। उसने सोचा यह भी कोई रोने की बात है। लेकिन अनु तो व्यथित हो गई थी। उसका दिल कह रहा था कि जोर-जोर से रोए। लेकिन खुद को जज्ब किए हुए थी। फिर भी आंसू थे कि निकल ही पड़े।
- अपने भाई से कुछ सीखो। अपनी घर वाली को गहनों से लाद दिया है। तुमसे कम पैसा कमाते हैं लेकिन बीवी-बच्चों को गहने से लेकर कपड़े-लत्ते तक लादे रखते हैं। एक आप हो न बच्चों को ढंग से कपड़ा खरीदो न ही बीवी को। इतने साल शादी को गए लेकिन कोई सुख याद नहीं आता है। अनु ने पूरी भड़ास निकाली। इस बीच उसके आंखों के आंसू सूख भी गए।
- इतने सालों में कोई सुख नहीं मिला!
- नहीं।
- फिर तो जीना ही बेकार हो गया यार।
- एकदम जीना बेकार हो गया है। मैं तो मर ही जाउंगी। यह कहते हुए अनु उठी और घर से बाहर चली गई।
अमन ने पहले सोचा कि कोई सामान लेने गई होगी लेकिन जब दस मिनट बीत गया और अनु नहीं लौटी तो उसे चिंता होने लगी। उसे याद आया कि अनु एक चेतावनी देकर गई है। आदमी के दिमाग का क्या भरोसा। वह गुस्से में कोई भी कदम उठा सकता है। यह सोचकर वह सिहर गया। सुवि और जिगर को आवाज लगाई। उन्हें आसपास की दुकानों पर भेजा और खुद भी एक गली में अनु की खोज में निकल गया। वह थोड़ी ही दूर गया था कि सामने से अनु आती दिखाई दी। पास पहुंचने पर अमन ने पूछा कि कहां चली गई थी। जवाब में अनु ने कहा कि मरने गई थी।
- तो पहले हम लोगों को मार जाओ न।
- मैं क्यों मार जाऊं!
- तुम मर जाओगी तो हम लोग तो वैसे ही मर जाएंगे। इससे अच्छा है कि हम लोगों को मार कर मरो।
- अच्छा, बकवास मत करो और घर चलो।
- तुमने तो यार सचमुच में डरा ही दिया था। अमन ने कहा।
- चेन नहीं बनी तो देख लेना।
इस धरती पर किसी मां ने ऐसा लाल पैदा ही नहीं किया है कि वह बीवी की फरमाइश को पूरा करने से इनकार कर दे। मेरी तो औकात ही क्या है।
दोनों कुछ कदम ही चले थे कि वहीं सुवि और जिगर भी आ गए। मम्मी को पापा के पास देखकर दोनों को बड़ी तसल्ली हुई। उन्होंने कहा कुछ नहीं, चुपचाप मम्मी-पापा के पीछे-पीछे चलने लगे।
मई का महीना था। धूप बहुत तेज थी। सुबह के ग्यारह बजे ही सूरज की तपिश को सहन करना मुश्किल हो रहा था। यह लोग अपने घर के पास पहुंचे ही थे कि आसमान में काले घने बादल घिरने लगे। हल्की-हल्की ठंडी हवा चलने लगी। इनके पांव अपने घर के अंदर पड़े तो बाहर बारिश होने लगी….।