Friday, 10 March 2017

प्यार का साथ

    प्यार का साथ
     मैं सचिनl एम् बी.ए.की पढाई कर रहा हूँlये उन दिनों की बात है,जब मेरा शहर में पहली बार किसी बडे कॉलेज में दाखिला हुआlकॉलेज का पहला दिनlजब सभी को अपना परिचय देना थाlसभी ने अपना परिचय दियाlपर मेरी नज़रे एक ही जगह टिकीlजब मैंने पहली बार प्रिया को देखाlचेहरे पे मासूमियत झलक उठी थीlबेहद खूबसूरत,मानो कोई हसींन परीl मैंने उसे देखा, तो देखता ही रह गयाlवो अपना परिचय दे रही थीl मैं उसकी बाते, गौर से सुन रहा थाl उसके वो मिठास बोल मन में मानो उतर से गये थेlउसे देखते ही जैसे मुझे उससे प्यार हो गयाlउसकी बातेमेरे दिल में एक जगह बना गयीl
    कुछ दिनों बाद हमारी मुलाकात पुस्तकालय में हुईlमुझे किताबें पढने का बड़ा शौक थाlउस दिन मैं उस पुस्तकालय में एक किताब ढूँढ रहा थाlतभी अचानक देखा तो क्या?सामने प्रिया दिखी, शायद वो भी कोई किताब ढूँढ रही थीlतब हम दोनों बिल्कुल एकदूसरे के सामने आयेlमैं उसी की तरफ देख रहा थाlउसकी नजर जैसी ही मुझपे पड़ी, उसनेकहा, "तुम सचिन हो ना?" मैं तो मानो कब से उससे बातचीत करने का एक मौका ढूँढ रहा थाlतभी मैं अपने बारे में उसे बतायाlवो भी मुझसे बाते कर रही थीlमैंने कहा, "आप प्रिया हो ना?आपको भी किताबे पढने का शौक है ?"इसपर वो मुस्कुरायीlऔर कहा हां जी, मुझे बेहत पसंद है, किताबे पढनाlमैंने कहा, मुझे भीlतब से हम बाते करते करते एक दूसरे के कब अच्छे दोस्त बन गये ? पता ही नहीं चला.
    अगले दिन प्रिया मुझसे कॉलेज में मिलीlआज कुछ परेशान सी दिखाई दे रही थीlमैं उसके पास गयाlऔर कहा, प्रिया क्या हुआ? आज कुछ उदास होlकोई परेशानी हैlइस बात पर वो अचानक रो पड़ीlमैंने बोला, "क्या हुआ प्रिया, रो क्यों रही हो ? बताओ मुझे आखिर हुआ क्या है ? तब कुछ सदमे में वो कहने लगी, पापा को अस्पताल ले जाया गया हैlअभी घर से फ़ोन आया थाlसचिन ना जाने पापा को क्या हुआ होगा?पर मैं उसे समझाते हुये,
     "पापा को कुछ नहीं होगा शांत हो जाओ प्रियाlचलो मैं तुम्हें अस्पताल ले चलता हूँl"
     तब वो मान गयीlजैसे ही हम अस्पताल पहुँचे प्रिया दौड़ती हुई, पापा को देखने चली गयीlथोड़ी ही देर के बाद बाहर आ गयीlकुछ उदास,आँखों में आँसू,थरथराते कदम,मैं उसकी तरफ बढ़ाऔर कहा प्रिया क्या हुआ ? पापा की तबियत कैसी है ? तो उसने कहा अभी तब उन्हें होश नहीं आया हैl तभी मैंने उसे पापा को कुछ नहीं होगायह भरोसा दिलायाlउसे किसी तरह समझाता रहाlवो अब थोड़ी शांत थीlजल्द डाँक्टर बाहर आये और बोले,घबराने की जरुरत नही हैl अब वे ठीक है, और खतरे से बाहर हैlतब प्रिया के मन को एक सुकून मिलाl
     पर अचानक देखा, तो क्या ? प्रिया मेरे पास आकर बोल पड़ीlसचिन मुझे तुमसे एक जरुरी बात करनी हैl मैंने कहा, कहो प्रिया, तो वो बोल पड़ीlसचिन जब से तुम्हें पहली बार देखाlतब से मैं तुम्हारे प्यार में पड़ गयी थीlवो तुम्हारी बातें,मुलाकाते मेरे मन को एक अपनापन दे गयीl प्यार क्या होता है ? एक-दूजे का साथ, चाहे स्थिती कोई-भी क्यों न होl और उसपर तुम खरे उतरेlतभी मैंने भी प्रिया को अपने हाल-ए-दिल का हाल बताया और मुझे मेरा प्यार मिल गया. सोचता हूँ, कितना खुशनशीब था, मैं जो मुझे मेरा प्यार मिलाl

खुशनशीब है, वो,
जिन्हें प्यार नसीब होता हैl
प्यार के साथ से,
जिंदगी का सफर सुहावना होता है