“ ये कैसे हो सकता है ? नहीं ये संभव नहीं , वो भी इतने साल बाद ? अपना
ही प्रतिरूप . क्या ईश्वर से कोई गलती हो गयी ? एक ही उम्र के तो फिर भी एक
जैसे चेहरे देखे जा सकते हैं लेकिन वो भी क्रियाकलाप में एक दूसरे से
भिन्न होते हैं . ऐसे ही अपने बच्चे में ऐसा संभव है कि वो अपने पिता का
आईना हो और आदतों और व्यवहार में काफी कुछ पिता से मिलता हो लेकिन यहाँ तो
दोनों ही संभावनाएं धूमिल होती नज़र आ रही हैं ........ एक अलग देश से , एक
अलग माहौल से सम्बन्ध रखता है वो जिसका मुझसे तो कोई दूर दूर तक सम्बन्ध हो
नहीं सकता फिर क्यों मैं इतना बेचैन हूँ ? सिर्फ इतना देख कि खुद को ही
देख रहा था फ्रेडी के रूप में मेरा इतना हाइपर होना सही नहीं और न ही सोचना
. ईश्वर की कुदरत कब क्या गुल खिलाती है कौन जान सकता है .” खुद को तसल्ली
देता मयंक सोने की कोशिश करने लगा मगर नींद ने तो आज मानो उससे तलाक ले
रखा था .
ख्यालों के भंवर से जितना बचना चाहता , जितना निकलना चाहता उतना ही खुद को घिरा पाता . करवटें लेते लेते जब बेचैनी हद से गुजर गयी तो उठ खड़ा हुआ और इन्टरनेट खोल कर बैठ गया . एक नया वेब एप्प था जिसने उसकी दुनिया ही बदल दी थी वहां हर वो सुविधा थी जो ख्यालों के घोड़ों पर लगाम लगाने को काफी थी . उसकी जीवन के हर पन्ने की कहानी , हर क्रियाकलाप वहां सुरक्षित था . कब सोया , कब जगा , कब काम पर गया , कब नाश्ता किया और कब किस्से कहाँ मिला ........और स्क्रॉल करते करते वो अपनी ज़िन्दगी के तक़रीबन २०-२२ साल पुराने पन्नों को उलटने लगा तो पूरी ज़िन्दगी उसकी आँखों के आगे नाच उठी . लम्हे जो जाने किस ब्लैक होल में समा गए थे उसके सामने चित्रित हो उठे .
उम्र यही तो थी २४ - २५ साल , जब सारी दुनिया फ़तेह करने की चाहत हुआ करती है तो वो भी उसी चाहत के घोड़े पर तो सवार था . अपनी मर्ज़ी से जीना , जो चाहे करना , एक आज़ाद परिंदे से उड़ते जाना बस उड़ते जाना ही उसका मकसद था और वो उड़ रहा था . कहीं कोई कमी नहीं थी , न कोई बंदिश तो फिर मिलना ही था आसमां .’ कर लूं दुनिया मुट्ठी में ’ का ख्वाब ही जीवन का मूलमंत्र था .
जैसे ही दृश्य देखा जीवंत हो गए घटनाएँ और पल जब ऑस्ट्रेलिया की एक कंपनी ने मुझे जॉब ऑफर दी थी जिसमे छह महीने वहीँ रहना था और मैं चल दिया था किला फ़तेह करने . एक नया देश , नया परिवेश बेहद आकर्षक लगा . उस पर मनचाही जॉब तो दिन भर काम और शाम को मस्ती . हमारी चार लड़कों की एक टोली हमेशा इकट्ठे रहती , जो करती इकट्ठे करती , मानो हम चारों चार जिस्म और एक जान हों . वैभव , रितेश , सनी और मैं कभी आउटिंग पर होते तो कभी किसी रेस्तरां में डिनर करते और फिर रात को तो एक एक गिलास व्हिस्की . रोज का नियम था उसके बाद मूवीज देखना कभी थिएटर में तो कभी अपार्टमेंट में जहाँ हम रहते थे . आहा ! क्या दिन थे वो भी , सोचते सोचते एक मुस्कराहट मयंक के चेहरे पर उभर आई और वो पल वहीँ ठिठक कर खड़ा हो गया तभी मुस्कान ने करवट बदली और अपने पास मयंक को लेटा नहीं देखा तो उठ बैठी और मयंक के पीछे आकर गले में बाहें डाल दी .
“ क्या हुआ ? अभी तक क्यों जाग रहे हो ? आज तो वैसे ही इतनी देर हो गई थी सोने में ? और फिर आज तो तुम्हें सुकूँ की नींद आनी चाहिए थी आखिर तुम्हारी बरसों की मुराद जो पूरी हो रही है तब भी जागना समझ नहीं आ रहा मयंक “ , मयंक के गालों पर किस करते हुए मुस्कान ने कहा .
असहज सा हो उठा मयंक . शायद और कोई वक्त होता तो ऐसा नहीं होता बल्कि यदि मुस्कान का खुद आमंत्रण हो तो वो हमेशा उसको आदर देता था मगर आज चिंता की जाने कितनी काली लकीरों से घिरा था और किसी को कुछ कहना भी नहीं चाहता था आखिर एंजेल की ज़िन्दगी का सवाल जो था इसलिए प्यार से मुस्कान का हाथ हटाते हुए बोला , “ मुस्कान , अभी नींद नहीं आ रही , तुम जाओ सो जाओ मैं कुछ काम देख रहा था .” मगर मुस्कान भी कहाँ टलने वाली थी सो चहक उठी , “ न न , कुछ तो बात है , बताओ जल्दी से , इतना वक्त हो गया तुम्हारे साथ रहते , तुम्हारी एक एक आदत से परिचित हूँ . बोलो किस बात की टेंशन है ?“
“ क्या फ्रेडी तुम्हें पसंद नहीं” , सोचते हुए और मयंक के चेहरे पर नज़रें गडाते हुए मुस्कान ने पूछा तो मयंक सकपका उठा और ये बात मुस्कान की अनुभवी निगाहों से छुपी नहीं रह सकीं .
“ मुझे लगा ही था क्योंकि कहाँ तो चार दिन से शोर मचा रखा था तुमने कि सब तयारी ठीक से होनी चाहिए , हमारी बेटी की ज़िन्दगी का सवाल है . देखो ये ऑस्ट्रलियन बहुत नाज़ुक होते हैं . घर का कोना कोना साफ़ होना जरूरी है , इतनी सी भी मिटटी से छींकते फिरेंगे . एक मिनट न खुद चैन से बैठे न किसी को बैठने दिया और जैसे ही फ्रेडी आया उससे मिले उसे देखा तुम्हारे तो चेहरे का रंग ही बिगड़ गया . मयंक मैंने सब देखा और नोटिस भी किया था . तो बताओ सच सच क्या हुआ अचानक तुम्हें ?“
मयंक आश्चर्य से मुस्कान को देखते हुए बोला , " मुस्कान तुम व्यर्थ दिमाग लगा रही हो , ऐसा कुछ नहीं है ".
“ देखो मुझे सब पता है कोई तो ऐसी बात है जिसने तुम्हें झकझोरा है और वो बात भी मैं जानती हूँ “ जैसे ही मुस्कान ने कहा मयंक की आँखें आश्चर्य से फ़ैल गयीं और वो प्रश्नवाचक मुद्रा में उसकी ओर देखने लगा .
“ फ्रेडी का बिलकुल तुम्हारे जैसा चेहरा मोहरा होना यहाँ तक कि चाल ढाल व्यवहार और नेचर सबका मिलना ही तुम्हें बेचैन किये है .........है न ?”
“ हाँ मुस्कान , मुझे समझ नहीं आ रहा ऐसा कैसे संभव है ? एक अजीब सी पहेली बन गया है वो मेरे लिए .”
“अरे ये संसार जानते हो कितना बड़ा है और सुना है यहाँ एक इंसान के एक जैसे चेहरे वाले सात लोग होते हैं तो होगा ये भी उनमे से एक ........इसमें इतना परेशां होने की क्या जरूरत है ?”
“ मानता हूँ मुस्कान एक जैसे सात लोग होते हैं लेकिन उनका व्यवहार उनकी आदतें आदि मिलना महज संयोग नहीं हो सकता . कोई तो कारण होगा . मैं तभी से बेचैन हूँ जब से उससे मिला हूँ , जाने क्यों उसे एक्सेप्ट नहीं कर पा रहा . यूँ लग रहा है मानो कोई भयानक बेबाक सच्चाई है जिससे हम अनभिज्ञ हैं और मैं नहीं चाहता मेरी एंजेल की ज़िन्दगी में कोई विस्फोट हो भविष्य में . बेशक वो उसे पसंद है और उसे एंजेल , दोनों साथ पढ़े हैं और अब साथ ही जॉब भी कर रहे हैं लेकिन फिर भी जाने क्यों मेरे अन्दर एक घबराहट सी बढती जा रही है , कोई अनहोनी हमारे दरवाज़े पर दस्तक देने को खड़ी है , मुस्कान आज के बच्चे तो माता पिता से पूछना तो दूर बताते भी नहीं सीधे शादी करके ही मिलवाते हैं , ये तो एंजेल को जाने क्या सूझी जो उसने ऐसा किया . मैं उससे कारण जानना चाहता हूँ . तुम सो जाओ , मैं भी सोने की कोशिश करता हूँ , सुबह एंजेल से बात करेंगे” , कह मयंक बिस्तर पर आ गया और लाइट ऑफ कर दी .
अगले दिन ब्रेकफास्ट पर एंजेल उत्साहित हो फिर फ्रेडी की बात करने लगी तो मयंक को बात करने में आसानी हो गयी . वैसे भी आपस में काफी खुलापन था तो बात शुरू करने के लिए किसी बहाने की जरूरत नहीं थी फिर भी जब एंजेल ने खुद मौका दिया तो मयंक ने फ़ौरन लपक लिया .
“ एंजेल एक बात बताओ , तुमने जब फ्रेडी को पहली बार देखा तो क्या लगा था तुम्हें ?”
“ डैड , यूँ लगा जैसे आप को यंग ऐज में देख रही होऊं .“
“ तो तुम्हें अजीब सा नहीं लगा ?”
“ हाँ लगा तो मगर धीरे धीरे मैंने नोटिस किया उसमे तो लगभग सारे ही आपके गुण और अवगुण हैं , यहाँ तक कि कई बार मुझे धोखा हो जाता कि कहीं आप तो नहीं आ गए ऑस्ट्रेलिया .“
“ तो तुमने उसे बताया नहीं मेरे बारे में ?”
“ हाँ बताया भी और दिखाया भी सिर्फ थोडा सा आपके और उसके रंग में ही अंतर है बाकि तो सब एक जैसा है उसने कहा था .”
“ तो तुम क्या सोचकर उसकी तरफ बढीं ?”
“ डैड , कैसी बातें कर रहे हैं आप , आई लव हिम .”
“ आई नो माय चाइल्ड , बट , कल जैसे ही मैंने उसे देखा तो मैं कल से ही बहुत अपसेट हूँ इसलिए जानना चाहता हूँ , क्या बताने में भी तुम्हें ऐतराज है ? मैंने कुछ और थोड़े कहा है , अपनी मर्ज़ी थोड़े थोप रहा हूँ तुम पर , इट्स जस्ट ए डिस्कशन “ , समझाते हुए मयंक ने कहा तो एंजेल ने समझते हुए जवाब दिया
“ जानते हो डैड मॉम , आप दोनों को देखकर अक्सर सोचा करती थी कि जोड़ी हो तो आप दोनों जैसी , मेड फॉर इच अदर .........और फिर डैड मैंने हमेशा आपको ही अपना आइडियल माना है , आप कितने केयरिंग हैं और कितने समझदार , हर सिचुएशन को ऐसे हैंडल करते हैं कि लगता है जैसे कहीं कुछ हुआ ही न हो उस पर आप का प्यार मुझे हमेशा बांधे रहा और जानते हो डैड , ये सारे के सारे गुण फ्रेडी में है , अब सोचिये जब मुझे बिलकुल आप जैसा मिला तो बताओ कैसे छोड़ सकती थी “ , खनकती हुई सी एंजेल ने जवाब दिया .
“ ओके बाबा ओके , जस्ट चिल , खुश रहो हमें भी और क्या चाहिए “, कह मयंक वहां से उठा और अपने काम पर चला गया . बाकी सब भी अपने काम पर निकल गए .
मयंक का सारा दिन काम में मन नहीं लगा और वो काम छोड़कर घर आ गया और एक बार फिर इन्टरनेट खोल कर अपनी साईट पर गया जहाँ एक बार फिर अपनी पुरानी यादें और जीवन से खुद को परिचित कराने लगा , एक बार फिर उस दौर को जीने लगा , चलचित्र उसके जीवन का उसके सामने था .
“ हे वैभव , रितेश , मयंक क्या यूँ ही बोरिंग ज़िन्दगी जी रहे हो , आओ तुम्हें सपनो की दुनिया की सैर कराता हूँ “ , कह सनी ने एक पोर्न साईट खोल ली और चारों मिल उसे देखने लगे . तभी वहां उन्होंने एक विज्ञापन देखा जिसमें स्पर्म डोनेट कर और पैसे कमाए जा सकते थे और वैसे भी उन्हें और तो कुछ काम था नहीं सिवाय यूँ ही सर्फिंग करने के तो पैसे की कोई जरूरत नहीं थी .
“ अबे यार , देखा आजकल कहाँ से कहाँ पहुँच गई दुनिया” , रितेश ने कहा
“ हाँ यार , अब तो स्पर्म डोनेट करो और जो चाहे ऐश करो , सारी दुनिया के मज़े लो . यार ये भी आज के लोगों ने धंधा बना लिया और यहाँ की गवर्नमेंट ने इसे कानूनी जामा भी पहना दिया कमाल है” वैभव ने कहा .
“ हाँ यार , इस तरह तो यहाँ कोई बेरोजगार रहेगा ही नहीं , कोई सोच भी नहीं सकता दुनिया कितनी आगे निकलती जा रही है और हमारे भारत में तो जो होता है ऐसे होता है चुपचाप यदि कोई सुन लेगा तो जाने कौन सा तूफ़ान आ जायेगा और यहाँ देखो कितना खुलापन है इसीलिए यहाँ बलात्कार जैसी समस्या बहुत ही रेयर देखने को मिलती है “ , मैंने कहा .
“ वैसे ये है गलत “ , वैभव ने कहा तो सबने चौंक कर उसकी तरफ देखा
“ कैसे गलत है “ , रितेश ने पूछा ?
“ जानते हो इसका लोग दुरूपयोग भी कर सकते हैं .”
“ वो कैसे ?”
“अब देखो कोई भी लड़की जिसे कोई लड़का या आदमी पसंद आ जाए और वो सीधी तरह न माने तो वो माँ बनकर किसी पर भी जबरदस्ती यौन शोषण का आरोप लगा सकती है और डी एन ए टेस्ट से ये साबित भी हो जाएगा कि वो उसी का बच्चा है तो ऐसे में तो जाने कितने बसे बसाए घर बर्बाद हो जायेंगे “ जब वैभव ने कहा तो हम सब हतप्रभ रह गए .
“यार वैभव, बात तो तेरी सही है , जितनी साइंस तरक्की कर रही है उतना ही उसके दुरूपयोग की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं “ सोचते हुए सनी बोला .
“ लेकिन ये भी तो सोचो यदि ऐसा कोई करती भी है तो क्या वो बताएगा नहीं कि उसने डोनेट किये थे स्पर्म तो इसने वहां से लिए होंगे और आर्टिफीसियल तकनीक से गर्भवती हुई है न कि शारीरिक सम्बन्ध या जबरदस्ती से और जब जांच होगी तो सच सामने आ जायेगा क्योंकि जब ऐसी योजना को सरकार अनुमति देगी तो ऐसे प्रावधान भी बनाएगी कि जो भी वहां से स्पर्म लेगा उसकी पूरी डिटेल्स सुरक्षित रखी जाएँ ताकि भविष्य में कोई उसका दुरूपयोग न कर सके “ रितेश ने कहा तो उसकी बात में भी वजन लगा .
“हाँ यार, यहाँ सब फुलप्रूफ होता है हमारे देश की तरह नहीं कि पहले ही इतने लूपहोल छोड़ दिए जाते हैं कि कोई भी दुरूपयोग कर सके” सनी बोल उठा .
“ वैसे ये आजकल बहुत कॉमन होने लगा है , करते हैं हमारे देश में भी स्पर्म डोनेट मगर चोरी छुपे यहाँ की तरह कानूनन मान्यता अभी प्राप्त नहीं हुई है तो हमारे देश में तो ये तरीका ज़िन्दगी को खुलकर जीने के लिए बहुत से लड़के प्रयोग में लाते हैं ताकि एक एक पैसे के लिए तरसना न पड़े और उनका ऐसे हॉस्पिटल्स से गुप्त रूप से अग्रीमेंट होता है जब भी उन्हें जरूरत होती है फ़ोन पर सूचित कर देते हैं” रितेश बोला तो मैंने कहा
“ यार रितेश ,तुझे इतना सब कैसे पता ? हम तो उतना ही जानते हैं जितना न्यूज़ आदि से पता चलता है या कोई मूवी इस पर बन जाती है जैसे वो विक्की डोनर .”
“ उसे छोड़ मयंक, कैसे पता , आजकल ये सब पता करना कोई मुश्किल नहीं इन्टरनेट ने सारे रास्ते खोल दिए हैं “ वैसे मैं सोचता हूँ
“अरे यार , कैसा लगता होगा न डोनेट करके ? क्यों न हम भी आजमायें ?” हम चारों को उत्सुकता से देखते हुए वो बोला
और हम सब सुन कर जो हँसे तो फिर हँसते ही गए.
“ हे यार , आय एम् सीरियस अबाउट दिस . यूँ मजाक में मत लो . मानता हूँ हम में से किसी को कोई जरूरत नहीं फिर भी . वैसे भी हम तो ६ महीने के लिए यहाँ आये हैं फिर वापस चले जायेंगे लेकिन जाने से पहले इस देश को अपनी निशानी क्यों न देकर जाएँ . अच्छा है न , हमारे स्पर्म किसी के काम आयेंगे.”
और अचानक मयंक के दिमाग में एक घंटी सी बज उठी, जाने कितने ही छनछनाते कांच टूट पड़े हों जैसे ही उसने ये देखा और वो सोच में पड़ गया कि कहीं फ्रेडी वो ही तो नहीं जो उसके स्पर्म डोनेशन से हुआ हो और सोचते सोचते पसीने पसीने हो उठा मयंक , घबराहट का एक दौरा सा उसे पड़ा और वो अचेत हो गया .
जाने कितने घंटे वो अचेत पड़ा रहा जब शाम को एंजेल और फ्रेडी आये तो उन्होंने उसकी वो हालत देखी तो हॉस्पिटल ले गए और मुस्कान को भी वहीँ बुला लिया . उसे माइल्ड हार्ट अटैक आया था और जब उसे होश आया तो उसने फ्रेडी को जैसे ही देखा एक बार फिर घबराहट का दौरा उसे पड़ने लगा ये देख मुस्कान चिंतित हो उठी और एक अनजान आशंका से काँप उठी .
किसी तरह खुद को काबू कर उसने कहा , “ मुस्कान मुझे कुछ देर सिर्फ फ्रेडी से बात करनी है प्लीज लीव अस अलोन .“
मुस्कान और एंजेल बाहर आ गए और सोच में पड़ गए आखिर ऐसी किस बात से परेशान है मयंक ?
वहीँ फ्रेडी खुद परेशान था ये सब देखकर . आखिर मयंक ने ही बात शुरू की और उससे पूछा
“ फ्रेडी , आई वांट टू नो अबाउट योर बर्थ ? “ ( मैं तुम्हारे जन्म के बारे में जानना चाहता हूँ )
“ व्हाट डू यू मीन अंकल ? ” ( मतलब )
“ आई मीन ,( सारा संवाद इंग्लिश में होता है ) क्या तुम अपने पेरेंट्स से ही हुए हो या कोई आर्टिफीसियल तरीके से ? “
“ क्यों अंकल ? उसका आपकी तबियत से क्या सम्बन्ध ? “
“ प्लीज बताओ मुझे “ , जैसे पानी की एक बूँद के लिए कोई प्यासा तरसता है ऐसे घबराते हुए मयंक बोला
“अंकल मेरे डैड नहीं हैं , मुझे मेरी मॉम ने ही पाला है . मेरे मॉम डैड का तलाक हो गया था और मेरी मॉम दोबारा शादी नहीं करना चाहती थीं इसलिए उन्होंने अकेले माँ बनने का फैसला लिया और स्पर्म सेंटर से आर्टिफीसियल तरीके से मुझे जन्म दिया”
“ कौन से स्पर्म सेंटर से ? उसका नाम बताओ “
फ्रेडी जो आश्चर्यचकित था अब कुछ कुछ समझने लगा था तो उसने बताया
“ इट्स मी सेंटर , नाम सुनते ही, जिस आशंका से मयंक ग्रस्त था, एक बार फिर पसीने पसीने हो उठा जिसे देख फ्रेडी घबरा गया और डॉक्टर को बुलाया तो एंजेल और मुस्कान भी दौड़ी आयीं .
किसी तरह डॉक्टर्स ने मयंक को स्टेबल किया और जब मयंक होश में आया तो आंसुओं का दरिया उसकी आँख से बहने लगा . जिसे देख मुस्कान और एंजेल परेशान हो उठीं और जब उन्होंने जबरदस्ती पूछा तो जो सत्य आज तक किसी को नहीं पता था जब उससे नकाब उठा तो किसी के भी पैरों के नीचे खड़े होने को जमीन नहीं बची थी .
मयंक रोते हुए हाथ जोड़कर एंजेल की तरफ देखते हुए बोला :
हमनेतो शौकिया एक एडवेंचर की तरह इस बात को लिया और चारों पहुँच गए अपने स्पर्म डोनेट करने और कर आये . बेशक ये न तो हमारा पेशा था न जरूरत लेकिन फन के लिए ऐसा करना हमें गलत नहीं लगा . मेरी एक छोटी सी भूल ने आज मुझे किसी से नज़र मिलाने लायक नहीं छोड़ा , हो सके तो मुझे मेरे इस गुनाह के लिए माफ़ कर देना एंजेल , मगर तुम समझ सकती हो अब ये रिश्ता किसी भी कीमत पर नहीं हो सकता ..........कहते कहते मयंक की गर्दन एक तरफ लुढ़क गयी .