"अम्मा" ये रिश्ता मेरे लिए एक विद्यालय था, सही मायने में मेरी
मार्गदर्शक। लेकिन वो बाबूजी की किसी बात का विरोध नहीं करतीं... फिर वो घर
का कोई भी निर्णय हो बाबूजी बिना अम्मा की सहमती के ही लेते थे।वो भईया से
ज्यादा मेरा दुलार करतीं, और मुझसे ज्यादा भाभी का।लेकिन जब वो मेरे साथ
होती तो अपने आपको भूल जातीं। वो ये कभी न कहती कि मुझे क्या करना चाहिए;
वो मात्र अन्तर समझाती सही और गलत का।और अन्तिम निर्णय मुझपे छोड़ देतीं।
बचपन में जब सहेलियाँ अपने ननिहाल से आती तो मैं भी अम्मा से जिद करती कि
""मुझे भी देखना है नानी का घर।"" वो कहती ...तेरी नानी अब नहीं रहीं
पूर्वा...।
बाबूजी ने जानकी नाम रखा था; पर अम्मा अकेले में मुझे इसी नाम से पुकारती थीं।एक दिन भाभी ने पूछा अम्मा आप कहीं पास पड़ोस कहीं भी नहीं जातीं??? अम्मा कुछ देर खामोश थी फिर बोली नहीं सुमन मुझे इतना समय कभी मिलता ही नहीं था घर के काम से जब से तू आ गई है तो राधा किशोरी के दर्शन को चली जाती हूँ।कहीं जाने की बात पर अम्मा यूँ ही अनमनी हो जातीं। हमने उनको बाबूजी के साथ जाते भी कभी नहीं देखा।हाँ ! बाबूजी का एक भी दिन अम्मा को डाँटे बिना न गुजरता।एक दिन बाबूजी अम्मा की अल्मारी में कुछ खोज रहे थे कि अम्मा आ गईं बाबूजी गुस्से में चीजें उठा के फेंकने लगे।मैंने देखा वहाँ अम्मा की स्नातक की डिग्री भी थी। मैंने उन्हें उठा लिया और कहा अरे अम्मा तुम तो ग्रेजुएट हो।तब तक बाबूजी गुस्से से पैर पटकते हुए चले गए।तब अम्मा ने कहा हाँ रे ! और अपनी चीजें समेटने लगीं मैं भी उनकी मदद करने लगी।उनमें एक पोटली थी जो खुल गई थी मैंने देखा उस पोटली में एक डायरी थी मैंने उठाना चाहा तब तक अम्मा ने मेरे हाथ से लेली और कहा जा तू मेरी साड़ी ले आ तह लगा दूँ। अम्मा ने वो पोटली झट से छुपा ली।लेकिन इधर कुछ दिनों से अम्मा चीजें रखकर भूल जाती थीं। वो अक्सर मुझे पूर्वा दी कहतीं जब मैं कहती अम्मा मैं कब से दी हो गई""" तो वो जैसे जाग जातीं।
उस समय मेरा काऊन्सलर की ट्रेनिंग का समापन था। मुझे एक हस्पताल से बुलावा आया था जाॅब के लिए; अम्मा की खुशी तो देखते ही बन रही थी उन्होने कहा अब तू अपनी पसन्द से ब्याह कर... तभी बाबूजी आ गए वो गरज पड़े """तेरी पढ़ाई पूरी हो गई अब जहाँ मैं चाहूँ वहीं तू ब्याह करेगी"""। उस दिन मैंने पहली बार अम्मा की आँखों में विद्रोह देखा।वो बस बाबूजी को तेज़ नज़रों से देख रही थीं।उन नजरों की ताब बाबूजी सह नहीं पाए और चले गए।अम्मा मेरा हाथ पकड़ कर लगभग घसीटते हुए अपने कमरे में ले गईं और वही पोटली निकाल के मुझे दी और कहा तेरे सारे सवालों के जवाब इसमें है आज तू भी जान ले अपने बाबूजी का असली रूप... मैं हतप्रभ थी। मैंने अम्मा को गले लगाया जब वो कुछ संयत हुईं तो मैंने पूछा कुछ बताना चाहोगी।"""हाँ तू ही तो है जिसे मैंने सब कहा है हमेशा...अम्मा ने ठन्डी साँस लेते हुए कहा...
'उस समय मेरी बी ए की परीक्षा चल रही थी। तेरे मामा ने मेरे काॅलेज जाने आने के लिए अपने सबसे तेज लठैत जो उनका ड्राईवर और दाहिना हाथ भी था । को जिम्मा दिया था मैं रास्ते में रोज अपनी सबसे प्यारी सहेली पूर्वा दी को ले लिया करती।कभी-कभी उनके चाचा का लड़का नवेन्दू भी आ जाता। वो आगे की सीट पर ही बैठता लेकिन हम तीनों एक ही क्लास में होने के कारण पढ़ाई के सम्बन्ध में बात कर लेते।उस दिन पूर्वा दी नहीं आई नवेन्दू ने बताया उसे बुखार था।हम रास्ते में उस दिन की परीक्षा की ही बात करते हुए चले गए।वापसी में हमारी गाड़ी आने में देर हो रही थी।मैं और नवेन्दू एक पेड़ के नीचे बैठ के प्रतीक्षा करने लगे।तभी नवेन्दू ने एक डायरी दी और कहा ये तुम्हारे लिए... मैं मन ही मन उसे पसन्द करती थी मुझे लगा उसने मेरे मन को भाँप लिया मैंने डायरी अपने पास रख ली।उस दिन रास्ते भर हम चुप रहे, मुझमें इतनी हिम्मत नहीं थी कि दुबारा उसको निकाल के देखूँ।घर जाने पर तेरे मामा दरवाजे पर ही मिल गए उन्होने गरजते हुए कहा आज घबराई क्यों है पेपर ठीक न हुआ क्या??? "न दादा अच्छा था " कहते हुए अपने कमरे में चली गई।मैंने डायरी खोली उसके पहले पन्ने पर एक गुलाब रखा था और लिखा था..."तुम्हारे लिए" मैंने खुशी से उन शब्दों को चूम लिया... सारी रात सो न सकी सुबह मैंने डायरी में लिखा..."अन्तर्मन के कोष से वो शब्द ढूंढा करती हूँ, जिससे तुम्हें बता सकूँ...मैं तुमको पूजा करती हूँ"।मैंने डायरी बन्द की जल्दी से तैयार हो गई उस दिन पूर्वअ दी आ गई थी।मैं चुपचाप बैठ गई।नवेन्दू की तरफ देखा वो मुझे ही देख रहा था मैंने शरमा के नजरें नीची कर ली।आज फिर गाड़ी आने में देर हो रही थी, मैंने सारा किस्सा पूर्वा दी को सुनाया वो तो जैसे खुशी से पगला गई थी। बोली "तू मेरी जान से प्यारी सहेली अब मेरी भाभी ! ओ ! उर्मी मैं बहुत खुश हूँ तब तक नवेन्दू भी आ गया। पूर्वा ने डायरी मेरे हाथ से लेकर उसे दे दी।मैं शर्म से लाल हुई जा रही थी। नवेन्दू मुझे देखके मुस्कुराए, उनकी आँखों में खुशी चमक रही थी। तब तक मेरा ड्राईवर आ गया उसने हमारी बातें सुन ली थी। डायरी नवेन्दू से झपट ली और मुझे खींच के बैठाया। उन दोनों को वहीं छोड़ के मुझे घर ले आया।मैं रोती रही छटपटाती रही पर उसने मेरी एक न सुनी।घर आ के उसने दादा को सब बता दिया।दादा गुस्से से उबल रहे थे। मेरा कहीं आना जाना बन्द हो गया। एक सप्ताह के भीतर उसी ड्राईवर से मुझे ब्याह दिया, और मुझे विदा करते समय तेरे बाबूजी को रूपए से भरा बैग इस हिदायत के साथ दिया कि... "आज से उर्मी हमारे लिए मर गई, और इस बैग में इतने रूपए हैं कि तुम नई जगह जा के ठाठ से जी सको।उस छोटी जात नवेन्दू से... इतना कह के वो चुप हो गए।
इसके बाद अम्मा कुछ देर शान्त थी।फिर बोली तुझे मैं पूर्वी क्यों बुलाती हूँ समझी? मैंने अम्मा को गले लगा लिया उस दिन वो मुझसे लिपट के खूब रोईं।कुछ देर बाद अम्मा ने कहा "मैं जानती हूँ तू और मुदित शादी करना चाहते हो।और मैं हूँ तेरे साथ" मैंने कहा "अम्मा तुम चिन्ता न करो अभी मुझे अपने कैरियर पे ध्यान देना है।दूसरे ही दिन अम्मा राधा किशोरी मन्दिर गईं और रास्ता भूल गईं वो पिछले सैंतीस वर्ष में मात्र उस मन्दिर ही जाती थी पर रास्ता भूल गईं। किसी तरह वो घर आईं। मुझे बताया।मैं सोच रही थी कि बाबूजी से कहूँ... या खुद ही अम्मा को क्लिनिक ले जाऊँ।तभी अम्मा ने आवाज लगाई... मैं जब पहुँची तो वो बाबूजी की दी हुई फाईलों में उलझी बैठी थीं।और मुझे कुछ दिखा रही थीं।मैंने देखा वो एक चिट्ठी थी लिखा था ...उर्मी नवेन्दू दा का एक बस के नीचे आने से निधन हो गया...।तारीख आज से पैंतीस वर्ष पहले की थी...। अम्मा ने कहा जिसके लिए मैंने अपना जीवन स्वाहा कर दिया वो तो था ही नहीं... अम्मा की आँखों में आँसू नहीं थे वो शान्त थीं। मैं घबरा रही थी उन्हें झकझोरा रूलाना चाहा पर अम्मा न बोलीं।सामान्य रहीं अगली सुबह मैं थोड़ा देर से उठी मैंने सोचा अम्मा को कह दूँ कि आज चल के मेरे साथ डाॅक्टर को दिखा दें। पर भाभी ने बताया कि अम्मा तो रोज की तरह मन्दिर गईं मैं किसी अनहोनी की आशंका से घबरा कर बदहवास सी मन्दिर पहुँची वहाँ पुजारी ने बताया कि """आज तो अम्मा जल्दी आ गई थीं; और बिटिया इतने साल में पहली बार उनको इतने श्रृंगार में देखा"""। मैं और भी बेचैन हो गई, सबसे पूछते हुए आ रही थी कि एक जगह कुछ लोगों की भीड़ देखी, मेरा मन अन्दर से प्रार्थना कर रहा था कि सब अच्छा हो... भीड़ में पूछने पर पता चला कोई बस के नीचे आ गया है।मैंने जाकर देखा वहाँ अम्मा ही थीं, मैं चीख पड़ी पर अम्मा ने धीरे से मुझे पुकारा...पूर्वी...दी ये जो डायरी... तेरे ...तेरे नवेन्दू दा ने दी थी... मेरी चिता... पर रख देना... और अम्मा की साँसें थम गईं......