सारिका और राजीव दसवीं क्लास में एक साथ पढ़ते थे । वो उम्र इतनी खूबसूरत
थी जिसमें लगभग सभी लोग और विशेष तौर पर सभी लड़कियां खूबसूरत दिखतीं थीं ।
राजीव को कतई अनुमान नहीं था कि प्रेम के अहसास का भी कोई निश्चित पल और नियत उद्दीपन हो सकता है । सबके साथ जो भी होता हो ,उसके साथ कुछ एसा ही हुआ था ।
उसके कॉलेज मेँ लड़के लड़कियां एक साथ पढ़ते थे । उसकी क्लास मेँ कुल चालीस विद्यार्थी थे । उनमें पंद्रह लड़कियां थी। सभी से रोज मिलना होता था । मिलना यानि क्लास मेँ एकसाथ पढ़ना । सारी लड़कियां एक तरफ एक साथ बैठतीं थीं। लड़के अलग बैठते थे ।
उस दिन पहली बार नहीं था कि उसने सारिका को देखा था । वो शायद किसी विषय का होमवर्क पूरा करके नहीं लायी थी। अतः लंच ब्रेक में जब अन्य विद्यार्थी अपना अपना टिफिन खत्म करके मस्ती कर रहे थे वो चुपचाप बैठी अपनी नोटबुक मेँ कुछ लिखने में व्यस्त थी ।
वह अपना लंच खा चुका था। उसका ध्यान यूं ही सारिका की ओर गया । वह उसे देखने लगा । वो उसे अत्यन्त सुंदर और आकर्षक लगी । जब वह उसे देख रहा था तभी सारिका ने नज़रें उठा कर उसकी तरफ देखा । उनकी नज़रें मिलीं । नजरें मिलते ही उसके सीने में धक्क से कुछ हुआ । उसके दिल की धड़कन इतनी तेज हो गयी की वह उन्हें सुन सकता था । पूरे बदन में एक करेंट सी दौड़ गयी । राजीव ने नजरें हटा लीं और दूसरी तरफ देखने लगा । वह तो उसे पहले अनेकों बार देख चुका था लेकिन तन –मन की एसी प्रतिक्रिया पहले कभी नहीं हुई थी ।
उस दिन के बाद ये सिलसिला बन गया । जब भी अवसर मिलता वह उसे देखता रहता । खासतौर से तब जब वो किसी कार्य में व्यस्त होती । अब पहली बार जैसी उग्र प्रतिक्रिया तो नहीं होती परन्तु उसे देखना अच्छा लगता और बार बार देखने का मन करता । वह उसकी ओर आकर्षित था । कभी मन करता कि उससे बात करे लेकिन हिम्मत नहीं होती ।
जब कभी वो क्लास में अनुपस्थित होती वह बेचैन हो जाता । एक बार वो कुछ दिन कालेज नहीं आयी । उसने किसी प्रकार उसके घर का पता किया । उसका घर उसके घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर था । वह साइकिल से प्रतिदिन उसके मोहल्ले में जाकर उसके घर के सामने से कई बार इस उम्मीद में गुजरता कि शायद उसकी एक झलक मिल जाये।
थोड़े दिनों बाद उसने देखा वो भी कभी कभी उसकी ओर देखती थी । वह जब उसे देखता और वो उसे देखती तो वह ही संकोच बस अपनी नजरें हटा लेता । वो जब भी देखती तो बेझिझक देखती।
उसके कुछ खास मित्रों को भी राजीव की इस विशेष रुचि का अंदाजा हो गया । वो उसे आगे बढ़ने के लिए उकसाने लगे । उसे भी एसा लगने लगा था की सारिका भी उसकी ओर आकर्षित थी । अच्छा होता वह उससे बात कर लेता। दोस्तों ने भी बढ़ावा दिया लेकिन उसकी हिम्मत नहीं पड़ी । उसने कुछ और ही किया ।
उसने एक फूलों की डिजाइन वाला रंगीन लिफाफा खरीदा। एक कागज पर एक कविता सहित अपने दिल का हाल लिख कर उस लिफाफे में रखकर एक दिन मौका पाकर चुपके से उसके बस्ते में डाल दिया । नीचे बाकायदा अपना नाम भी लिखा । अब उसे बेसब्री से सारिका के जवाब का इंतजार था । उसने जो किया था शायद गलत नहीं किया था लेकिन ये एक खतरनाक कदम था । इसका उसे अंदाजा था ।
वही हुआ जिसका उसे डर था । दूसरे दिन जब वह कालेज पहुंचा ,कालेज के गेट पर चार दादा टाइप लड़कों ने उसे घेर लिया । उनमें से एक के हाथ में वही लिफाफा था जो उसने सारिका के बस्ते में डाला था । उस लड़के ने पूछा, “तेरा नाम राजीव है ?”
“हाँ,” छिपाने से कोई फायदा नहीं था ।
“क्या ये लैटर तू ने लिखा है ?”
“हाँ,” राजीव ने नजरें नीची कर जवाब दिया।
उसमें से एक ने उसका गिरेवान पकड़कर कहा ,"तेरी हिम्मत कैसे हुई ?"
सवाल उसे बड़ा बेमानी सा लगा । फिर भी स्थिति को नाज़ुक समझते हुए उसने कहा ,"सौरी गलती हो गयी ।"
तभी उसके कुछ दोस्त वहाँ आ गये और बीच बचाव कर उसे उनके चंगुल से आज़ाद किया। वह सीधा क्लास की ओर भागा और वहाँ जाकर अपनी जगह बैठ गया । थोड़ी देर में उसके दोस्त भी आ गए । बताया सब ठीक हो गया । उन्होने उसकी तरफ से सारिका के भाईयोंको आश्वासन दे दिया कि भविष्य में ऐसा दुबारा नहीं होगा और वे वापस चले गये ।
वह क्षुब्ध था और उसे लग रहा था कि सारिका ने उसके साथ धोखा किया है । उसने सारिका की तरफ देखा । वो उसकी तरफ उसी अपने अंदाज में देख रही थी जैसे कुछ हुआ ही न हो । उसकी नाराजगी दूर हो गयी । उसने सोचा शायद वो लिफाफा उसके देखने के पहले ही किसी तरह उसके भाई के हाथों लग गया हो । वह ये सोच कर भी खुश था कि शायद उसके पत्र को लेकर उसे प्रताड़ित नहीं किया गया था । वरना वो इतनी सामान्य न दिखती । वह इस बात से भी खुश था कि उसकी शिकायत टीचरों और उसके घर तक नहीं पहुंची थी ।
वे दोनों बाद में भी एक दूसरे को देखते रहे लेकिन राजीव का नजरिया बदल गया था । उसने देखा सारिका के देखने का अंदाज वही था । वो किसी से नज़रें नहीं चुराती थी। वजह शायद उसका भोलापन और अल्हड़पन शेष था