Friday, 10 March 2017

उधार का पूत

  राम  चंदर सिंह अकेले  विक्षिप्त की तरह  बैठे थे. जवान बेटा ने घर छोड़  दिया था . उनके बुढ़ापे की लाठी टूट गयी थी ,पत्नी पहले ही घर छोड़  कर जा चुकी थी...
  जीवन की सांध्य बेला - इतनी निराशा , इतनी कुंठा, इतनी आत्मग्लानि से भरी होगी  सोचा भी ना था.
  सूरज पहाड़ के पीछे डूबने ही वाला था, कोसों तक हरियाली थी .उसके बाद छोटी- सी पहाड़ी.पखेरू  अपने अपने नीड़ में लौट रहे थे .चरवाहे अपने अपने घरों की और लौट रहे थे .सूरज भी क्षितिज के पार शयन करने वाला था . गोधूलि की बेला थी .निशा की अगवानी हो रही  थी.राम चंदर सिंह अपने जीवन यात्रा का लेखा जोखा करने बैठे थे.सांकल लगा दी.पालथी मार कर बैठ गये.उधिग्न मन को शांत करने के लिए संध्या वंदना करने बैठ गये.त्वेम माता ..मन पूजा में भी नहीं लगा .उठ खड़े हुए .आसमान को निहारने लगे.असंख्य  तारे टिमटिमा रहे थे .अमावास की रात थी वो चाँद ढूंढ रहे थे जो घर छोड़  कर चला गया था.चूल्हा भी उदास बैठा था . शाम तेज आंधी  थी.धूल की एक मोटी  परत बैठी थी.खाने के लिए कुछ ढूंढ़  रहे थे, टोर्च की रोशनी  में .चूल्हा भी उदास बैठा था . शाम तेज आंधी आयी थी.धूल की एक मोटी  परत बैठी थी .कुछ  ढूंढ़ ने  के प्रयास में बर्तनों से टकरा बैठे .और जब उन बर्तनों को रखने का प्रयास किया तो कागज एक पुलिंदा मिला .उसको उठाते हुए उनके हाथ काँप रहे थे और दिल फटफटिया की तरह धड़क रहा था. किसकी  चिट्ठी पतरी है. न जाने क्या लिखा है. ख़त का मजमून जान लेते हैं लिफाफा देख कर  .बेटे ने शायद कुछ लिखा हो कुछ संदेसा छोड गया हो. पुलिंदा जब  खोला तो निराशा हाथ आयी .
ये संदेसा पुत्र का , नहीं पत्नी का था.  दम साध कर पढ़ डाला ..और निष्कर्ष निकाला.सब कुछ उधार का था उनके जीवन में .पुरानी  यादें चलचित्र की तरह आँखों के आगे घूमने लगी .जैसे सब कुछ कल ही हुआ हो.

 आज से २५ वर्ष पहले  :-
बाँझ है ये .. ये बच्चा नहीं जनम दे पायेगी माँ लता का बाल खींचते हुए घर के बाहर ले आयी थी .लता माँ के पैरों में लिपट कर रो रही थी .माँ जी मैं बाँझ नहीं हूँ.अगर तू बाँझ नहीं है तो तेरी कोख खाली क्यों है. अगर इस साल बच्चा नहीं हुआ तो अगले साल राम चंदर की दूसरी शादी कर दूंगी .रहना तुम दाई लौड़ी बनकर .तुम्हारे कारण बेटे को ख़राब नहीं करूंगी.वंश चलाने के लिए कोई तो होना चाहिए.
देर क्यों कर रही हो, बहन . राम चंदर की दूसरी शादी कर ही डालो. इसके चक्कर में बेटे को ख़राब करोगी क्या ? राम चंदर की शादी के ५ साल हो गये है अभी तक ये निगोड़ी कुछ नहीं कर पायी. ये सब कुछ राम चंदर के आँखों के सामने हो रहा था .

 रात को शयन कक्ष में -
आओ पास आओ.नहीं आउंगी , आप के पास.आप का मुंह नहीं खुलता हैं.मेरी इतनी बेईजती हुई.और आप ने एक एक शब्द भी नहीं बोला.पट्टी बाँध राखी क्या ?पास नहीं आयेगी तो बच्चा कैसे होगा ?इतने सालों से आप के साथ रह रही हूँ .आज नहीं आउंगी.पास नहीं आयेगी  तो किस  के पास  जायेगी. कौन सा यार है तेरा।नहीं आयेगी। जबरदस्ती खीँच लाया .और अपनी चाह पूरी कर उसे रोने छोड़ दिया. जो कोमल हृदय छलनी छलनी था व्यंग वाणों उसे और भी तार तार कर.
 लता को रात के अँधेरे में सुबकने को छोड़ दिया .

 सुबह
माँ हम लोग डॉक्टर से मिलने शहर जा रहे हैं.वहाँ हमारा एक दोस्त तरुण है वो भी डॉक्टर हैं वो हमारी मदद करेगा।माँ तुम्हारा दुःख देखा नहीं जाता है. तुम एक पोते एक के आस में मारी जा रही हो और ये है की एक बेटा भी जन्म नहीं दे सकी। चल जल्दी तैयार हो ..

 शहर में
भाई पांडेयपुर किधर पडेगा.धोती की एक नोक अपने कमर में बांधते हुए मैं ने (राम चंदर) पूछा .येहाँ से एक तांगा कर  लो . वो पांडेयपुर  छोड़ देगा
ऐ तांगा .. पांडेयपुर चलोगे क्या?
हाँ चलूँगा, ८ आना लूँगा.
अरे औरत को साथ में देख कर भाडा ज्यादा मांग रहे हो.नहीं बाबूजी ये दीदी हैं, इसलिए कम मांग रहा हूँ वरना, १२ आना से एक पैसा भी कम नहीं लेता.
बहुत बातें बनाता है. चल,डॉक्टर तरुण का घर पता है . हाँ आप बेफिक्र बैठे.

 तरुण के घर
आ जा दोस्त, बहुत दिनों बाद हम मिल रहे हैं .भाभी जी आप कैसी हैं .अरे आने से पहले एक चिट्ठी तो लिखा होता.मैं आ जाता स्टेशन तुम्हे लेने के लिए. अच्छा ये बता, आने में कोई दिक्कत तो नहीं हुई न .अरे यार तुम यहाँ के फेमस डॉक्टर.आने में कैसे दिक्कत होती!अरे हाँ, भाभी जी आप की तबियत ठीक नहीं है क्या .बहुत उदास लग रही हो?.नहीं ,नहीं थोड़ी थकान सी हो गयी है .अरे तुमने अभी तक शादी नहीं की.नहीं यार कोई मिली नहीं मन लायक चल छोड़ इन बातों को ..आज हम लोग बाहर खाना खाते हैं.अच्छा क्यों उदास है .क्या बात है बता.यार क्या बताएं मेरी शादी के ५ साल हो गए। संतान सुख की प्राप्ति नहीं हुई है.इसलिए लता का इलाज करवाने आया हूँ.अच्छा ये बता तुम ने अपना चेक अप करवा लिया हैं
नहीं ,बुरा मत मानना ..दोष तुम में भी हो सकता है दोस्त .सिर्फ भाभी में नहीं कैसी बात करता है पुरुषों में कहां दोष होता है ! बाँझ तो औरतें होती हैं.
 दोस्त डॉक्टर हूँ मै.कमियाँ दोनों में हो सकती हैं
 डॉ अरुण इनफर्टिलिटी एक्स्पर्ट है.  उनसे मिलो। वो मेरे दोस्त भी हैं
डॉ अरुण से ४ - ५ महीने इलाज चलता रहा ..
मेरी श्रीमती लता का इलाज चलता रहा और पुत्र रत्न की प्राप्ति हो गयी .

 रात्रि का दूसरा प्रहर  :-
अब बताता हूँ ख़त में क्या लिखा था .जीवन की संध्या बेल में तुम्हे छोड़ना नहीं चाहती थॆ। तुम्हारी मदिरा सेवन और वेश्या गमन की आदत आज तक छूटी नही.और तुम कंगाल हो गए हो.बेटा कपिल के लिए भी कुछ भी नहीं हैं तुम्हारे पास.
 एक राज जो आज तक मेरे सीने में दफ़न था बताती हूँ .तुम नामर्द हो .बेटा कपिल तुम्हारा नहीं है .जब तुम्हारा स्पर्म टेस्ट होना था.तो मैं तुम्हारे मित्र तरुण के पैर पर गिर गयी थी और अपना आँचल पसार कर भीख मांगने लगी थी .भीख माँगी उनके स्पर्म का ...और स्पर्म सैंपल बदलवा दिया था मैं ने.धीरे धीरे मैं तरुण के करीब आती गयी और कपिल तुम्हारा बेटा बन गया .अब मैं डॉक्टर तरुण के पास जा रही हूँ  जिसका पता तुम्हे ज्ञात नहीं है.कुछ दिनों बाद बेटा भी तुम्हे छोड़ देगा और असली पिता के पास आ जायेगा। तरुण पुरुष हैं और तुम कपुरुष.

  रात्रि का तीसरा  प्रहर  :-
साले को गोली मार दूंगा और पिस्टल ले कर दोड़ने लगे.अर्ध विक्षीपित की हालत में ..गोली चली और इहलीला समाप्त

 रात्रि का चौथा प्रहार :-
भीड़ जमा थी .लोग टोर्च की रौशनी में भी वो चिटठी चटकारे लेकर पढ़ रहे थे.और एक नयी कहानी बना रहे थे. मरे का क्या होगा इसकी चिंता किसी को नहीं.