"नमस्कार !! मैं आपकी क्या मदद कर सकती हूँ ? " उसके मोबाइल के स्पीकर पर
कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव का मीठा स्वर गूँजा। उसने मोबाइल अपने और करीब कर
लिया।
"जी मै आपकी क्या मदद कर सकती हूँ..?" स्वर पुनः उभरा।
"करने को तो बहुत कुछ कर सकती हैं पर... !" थोड़ी देर के लिए दूसरी तरफ़ सन्नाटा छा गया ।
"जी प्रोडक्ट से सम्बंधित कोई सहायता या शिकायत यदि हो तो दर्ज कराएं ।" स्पीकर पर अब अधिक सधा हुआ स्वर सुनाई दिया ।
"अजी कभी एकान्त में मिलिये तो शिकवे भी हों, शिकायत भी... " उसे शगल करने की सूझी, उसके अंदर का जानवर जैसे जाग उठा।
"जी अवश्य.! आपकी पूरी सहायता की जायेगी। क्या मैं आपका नाम जान सकती हूँ ? " दूसरी तरफ़ का स्वर और अधिक संयत हो गया था, पर उसकी मिठास कम नहीं हुई थी।
"हम तो आशिक हैं ...!!" वह फुसफुसाया ...।
"अच्छा..!! तो फिर उनका भी नाम बता दीजिये जिनके आप आशिक हैं ? उनके बारे में जानकर आपकी इस बहन को अति-प्रसन्नता होगी।"
उस पार के स्वर में सन्तुलन के साथ मानो शहद का जादू था। वह अचानक अर्श से फर्श पर आ गिरा। अनायास ही उसकी आँखें मुँद गयीं।
दो चोटियोँ में पीला रिबन बाँधे, खनकती हँसी लिए एक मासूम छवि उसकी भीग आई आँखों में झलक आई। कटाक्ष था या आत्मीयता ? पर न जानें क्यों उसे इन शब्दों में यह अंतर ढूँढने का मन नही किया ।
"माफ कीजियेगा... " भर्राये गले से यही शब्द निकले। लेकिन तब तक लाइन कट गयी थी।