और मैंने तय कर ही लिया कि क्या करना है !
गर्मियों की सूनी, साँय-साँय दोपहर और अम्मा की गहरी नींद, बाबूजी घर पे हैं नहीं; भईया का पता नहीं। आज तो मौक़ा ही मौक़ा है। तो मैं दबे पाँव खिसका। दरवाज़े तक तो दम साधे, पाँव-पाँव गिनता आया फिर वो दौड़ लगाई कि सीधा गिन्नी के बरामदे में रुका। वो अकेली बैठी गुडि़या का ब्याह रचा रही थी। फूलती साँसों को काबू करते हुये फुसफुसाया,
‘‘पहाड़ पर चलेगी?’’
‘‘हाँ!’’
बड़ी-बड़ी आँखों वाला उसका चेहरा पल भर को खिला; पर अगले ही पल कुम्हला-सा गया,
‘‘पर दादी?’’
वो अपनी दादी से बड़ा डरती थी और वो ही क्या सारे के सारे बच्चे डरते थे (चिढ़ते भी थे।) धनुष जैसी कमर, लटकती खाल, नुची भुजरियों-से बाल, पोपला-काँपता मुँह और वो छड़ी जिससे वे सहारे का काम भी लेती थीं और उठा-उठाकर बच्चों को डराने का भी ...ये थीं गिन्नी की दादी जिनकी कूबड़ी और दौड़ की हद से बाहर खड़ा हर बच्चा उन्हें अपना प्रिय षिकार मानता। कभी हमारी गंेद उछलकर उनकी पूजा की थाली को धूल चटा चुकी थी, कभी हम उनकी छड़ी चुराकर गौषाला में छिपा आये थे और कभी हमने उनके कमरे में खजैला पिल्ला घुसाकर बाहर से कुंडी चढ़ा दी थी। वे हम पर ख़ूब बड़बड़ातीं, कोसतीं, चिल्लातीं; पर हमारे बाबूजियों से हमारी षिकायतें कभी न लगातीं। वे बुरी भी थीं, भली भी।
मैंने गिन्नी को बहलाया-फुसलाया और हम दोनों बच्चे बेआवाज़, बड़ी ही सतर्कता से इधर-उधर ताकते पहाड़ की ओर चल दिये। रास्ते में किसी बड़े ने पूछा भी, ‘‘किधर को?’’ और हम, याद नहीं क्या ऊलजलूल बहाना गढ़कर भागे थे (जिस पर बाद में बहुत इतराये भी थे।) और हमने पहाड़ के ठीक सामने पहुँचकर ही दम भरा।
उसे सब पहाड़ ही कहते थे, सब बड़े भी गोकि वो एक बड़ा पत्थर-भर था। इतना भर बड़ा कि मुझ-से छोटे बच्चे अपनेआप उस पर नहीं चढ़ पाते थे। पहाड़ मुहल्ले के छोर पर बने संतोषी माता के मंदिर की सड़क के इस पार था। आसपास नीम, बेरी, बबूल, झाडि़यों और गाजरघास से भरा, ज़मीन का एक टुकड़ा था जिसे हम बच्चे जंगल कहते थे। जंगल से थोड़ा चलकर नाला था और उसके पार दूसरा मोहल्ला लग जाता था। इस नन्हे-से जंगल और इस छोटे-से पहाड़ पर खेलकर ही इस गाँवनुमा मोहल्ले के बच्चे बड़े होते रहे हैं।
पहाड़ यहाँ कब से है, ठीक-ठीक किसी को नहीं पता। छोटू कहता है कि जब भगवान ने संसार की रचना की थी तभी ये पहाड़ यहाँ रख दिया था ताकि पृथ्वी उड़ न जाये। छोटू ब्राम्हण है और वो ये भी कहता है कि ब्राम्हण जो कहते हैं वही सच होता है। उन्हें देवताओं की बातें पता रहती हैं। मेरे बाबूजी बताते हैं कि जब वे मेरी उमर के थे तब भी पहाड़ यहीं था और गिन्नी की दादी सुनाती हैं कि जब वे ब्याहकर आयी थीं तब भी ये पहाड़ ऐसा ही था। तब पहाड़ और मंदिर के बीच पक्की सड़क नहीं थी। मंदिर के नाम पर संतोषी माता की छोटी-सी मड़ैया भर थी, न हनुमान जी का मंदिर बना था, न पीपल के इर्द-गिर्द पक्का चबूतरा था, न बाउन्ड्री, सीढि़याँ बनी थीं और न ही पुजारी काका का पक्का कमरा। तब मंदिर के बाहर रुई के ये पेड़ भी नहीं हुआ करते थे। पहाड़ के पीछे वाले जंगल में बबूल के बहुत पेड़ थे जिन्हें बाद में बकरियाँ चराने वाले काट ले गये। वे सुनातीं हैं, पहाड़ तब भी ठीक इसी जगह था, न एक रत्ती इधर न एक तिनका उधर; पर हाँ, तब वो इतना चिकना नहीं था। बच्चों के नर्म षरीरों से घिस-घिसकर ही ये मोम-सा चिकना हुआ है वर्ना ये तो निरा पत्थर ही था। बच्चों के प्यार भरे खेलों ने इसे खिलौना बना दिया। अब तो ये इतना चिकना है कि ऊपर से ज़रा कमर रिरकाओ और सर्र से फिसलते हुये नीचे रेत में। सुना, कभी यहाँ रेत नहीं थी तब ऊपर से फिसलकर आ रहे बच्चे को कंकड़-पत्थर चुभ जाते थे; फिर मुहल्ले के बड़ों ने यहाँ बजरी डाल दी। वे जब-तब डालते ही रहते हैं क्योंकि वे कहते हैं, उन्हें पता है कि फिसलपट्टी से नीचे पहुँचने पर रेत न हो तो कंकड-काँटे कैसे छील देते हैं। मोहन के दादाजी तो हर सुबह यहाँ आते रहे हैं और रेत में से बड़े-बड़े कंकड़-काँटे-पत्थर चुन-चुनकर फेंका किये हैं। मोहन इधर को कभी नहीं आता। उसके दोनों पैर ख़राब हैं और उसके पापा नहीं हैं। मोहन के दादाजी को जो भी बच्चा सबेरे-सबेरे इधर को दिख जाता है वे उससे यही दोहराते हैं कि उनका बेटा जब छोटा था, पहाड़ की फिसलपट्टी पे खेलने ज़रूर आता था और तब भी वे इसी तरह रेत में से कंकड़ और बेरी के झड़े काँटे चुनते थे ताकि उनके बेटे को कोई पत्थर या काँटा न चुभ जाये।
मैं बाबूजी का-सा ‘स्टेचू’ चेहरा बनाये, हाथ पीछे किये पहाड़ का मुआयना करने लगा हूँ। पहाड़ पर अकेले चढ़ पाने का मतलब होता है, बड़ा हो जाना। अब जबकि थोड़ी ही देर मे मुझे ‘बड़े’ का खि़ताब मिल जाने वाला है तो बड़ों-सा दिखूँ भी तो ! कुछ अकड़कर सीधा खड़ा हुआ हूँ। देख, गिन्नी मैं ...अरे! ये गिन्नी कहाँ चली गई? ...वो रही बेरी के नीचे! झड़े बेर उठा-उठाकर अपनी फ्राॅक की झोली में भर रही है। मुझे भी बेर खाने हैं; मीठे-खट्टे, रसीले बेर! ...इस बेरी की भी दस कहानियाँ हैं; कुछ कहते हैं ये किसी सिद्ध-तीर्थ से लाकर लगाई गई है। एक बड़ा कह रहा था कि पेड़ लगाने वाले सरकारी लोगों ने उन्नत-बारहमासी पौधा रोपा था और छोटू राज़ बताता है कि इस बेरी पर प्रेत का वास है; तभी ना इसमें हमेषा-हमेषा इत्ते सारे बेर लगे रहते हैं! प्रेत का तो पता नहीं पर बेर बहुत मीठे हैं! ...तो खा लूँ ? नहीं! नहीं! अभी तो मुझे पहाड़ पर चढ़ना है; बेर तो बाद में भी जुटा लूँगा, गिन्नी को पुटिया-धमकाकर। अगर बड़े भईया आ टपके तो सब सत्यानाष हो जायेगा। ख़ुद तो डाँटेंगे ही, और क्या पता षाम को बाबूजी से ही षिकायत लगा दें। बाबूजी के गुस्से को याद करते ही मेरा मुँह सूखने लगा है। क्या फायदा, पहाड़ भी नहीं चढ़ पाऊँगा और मार भी खाऊँगा ! हूँ,हअ, ये बड़े भईया भी ना! समझते हैं कि बस, वे और उनके दोस्त ही पहाड़ पर चढ़ सकते हैं और मैं बिना उनके इस पर कभी चढ़ ही नहीं पाऊँगा। कैसा रोब झाड़ते हैं कि जब तक मैं नौ साल का नहीं हो जाता, पहाड़ पर अकेले नहीं चढ़ सकता क्योंकि वे भी पहाड़ के ऊपर नौ साल के होकर ही पहुँच पाये थे और गिन्नी कहती है कि मैं कुछ-कुछ नौ साल का ही दिखता हूँ क्योंकि मैं उससे आधी उँगली ऊँचा हूँ जबकि वह सात साल की है और अम्मा की एड़ी वाली सैंडिल पहनकर मैं बिल्कुल बड़े भईया जितना ही लम्बा दिखता हूँ। वे नौ से कुछ ज़्यादा के हैं। अम्मा कहती हैं, बड़े भईया छोटे ही थे जब मैं पैदा हुआ तो इस पूरे हिसाब से तो मैं नौ साल का ही हुआ ना; पता नहीं अम्मा क्यों मेरी उम्र का हिसाब लगाने में एक-दो साल भूल ही जाती हैं, हमेषा! मै नौ साल का ही हूँ और आज इस पहाड़ पर अकेले चढ़ कर दिखाऊँगा जिसपर नौ साल के बच्चे ही अकेले चढ़ पाते हैं।
मैंने पहाड़ के दो चक्कर लगाये हैं। देख रहा हूँ, कहाँ से चढूँ? सामने से ये पहाड़ अजगर-सा लंबोतरा है। इतना चिकना कि चढ़ने के लिये कुछ किया ही नहीं जा सकता। मैंने बहुत-बहुत बार इधर से चढ़ने की कोषिष की है और हर बार उलटकर रेत पर आ गिरा हूँ। ऐसे में सड़क से अगर कोई बड़ा गुज़र रहा होता तो हँस देता, ‘‘हम भी छोटे में इस पर इधर से ही चढ़ना चाहते थे !’’
तो फिसलन भरी पट्टी पर नीचे से ऊपर को चला नहीं जा सकता और इस चिकनेपन के अगल-बगल में पत्थर में ऐसी उभरी गोलाई है कि कुछ पकड़ में आता ही नहीं! हाथ रखते ही रिरकन महसूस होती है और पकड़ बन नहीं पाती। तो मैं इस निर्णय पर पहुँचा हूँ कि सामने से तो पहाड़ पर चढ़ा नहीं जा सकता।
अब पहाड़ के इस बगल में आ खड़ा हुआ हूँ। यहाँ से चढ़ जाऊँ तो? जब कोई बहुत बड़ा लड़का ऊपर बैठने जाता है तो इसी तरफ से लपककर चढ़ जाता है। पहाड़ के ऊपरी हिस्से पर बैठने को बैंच जितनी चैड़ी पट्टी है जिस पर हम बच्चे बंदरों की तरह बैठ अपनी बारी का इन्तज़ार किया करते हैं और जो बच्चा जिस दूसरे का हाथ पकड़कर ऊपर आया होता है उसे उसका हुक़्म मानना होता है। कभी-कभी बहुत बड़े लड़के भी यहाँ आ बैठते हैं गोकि वे फिसलने का खेल खेलने नहीं आते। वे आपस में नई और अजीब बातें करते हैं -क्रिकेट, फि़ल्मों और सुन्दर लड़कियों की बातें और हम छोटे बच्चों को सुनने भी नहीं देते। हूँ,हअ! फिसलपट्टी पर नहीं खेलना है तो ये बड़े लड़के इधर आते ही क्यों हैं? पूरी जगह घेर कर बैठ जाते हैं सो अलग! ये पहाड़! ये बहुत सुन्दर पहाड़! भगवान ने इसे बनाया ही इसलिये है कि बच्चे इसकी ख़ूब लम्बी फिसलपट्टी पर डर और ख़ुषी से भरे-भरे, फिसल-फिसलकर रेत में पहुँचें और हर एक बच्चे की इस ख़ुषी में सब ख़ुष हो-होकर तालियाँ पीटें... सब के सब, हर एक के लिये, हर एक बार !
तो मैंने तय किया है कि मैं इधर से चढूँगा। मैं बिल्कुल बहुत बड़े लड़कों की तरह उछला हूँ ...एक ...दो ...तीन ...आठ ...दस ...नहीं यार! वे नुकीला किनारा मेरे हाथ से ज़्यादा ही ऊपर है जिसे बड़े लड़के ज़रा में पकड़ लेते हैं। हाँफने लगा हूँ; पर पहाड़ पर चढूँगा तो ज़रूर! इधर-उधर को ताक रहा हूँ। धूल के छोटे-छोटे भँवर बनाती लू के सिवाय कुछ भी चलता-फिरता नहीं दीख पड़ता। धूल भरी लू का मेरा चेहरा छूना मुझे पसंद है। मैं आँखें मींचकर लू के भँवरों में घुसता रहा हूँ और उसकी गुनगुनी थपकियों को अपनी पीठ, मुँह और बालों में पाता रहा हूँ। जब मेरी दादी जि़न्दा थीं, मैं हर रात उनकी गोद में बैठकर कहानियाँ सुनता था। मैं आँखें मींचे कहानी सुनता रहता था और वे मुझे थपकियाँ देती रहती थीं। लू के भँवर में आँखें मींचना भी दादी की गोद-सा ही लगता है। अम्मा कहती हैं कि दादी दूर आसमान में तारा बनकर रोज़ रात हम सब को देखती हैं और मैं किसी को बताता नहीं हूँ कि दादी गुनगुनी लू बन गयी हैं। लू की उड़ती धूल में दादी की ख़ुषबू है।
लू तो मेरी अपनी दादी है पर धूप? वो मुझे नहीं पसंद! चुभती है। पहाड़ पर धूप नहीं आ पाती, लू आ जाती है। मैं सोचता हूँ कि संतोषी माता कितना प्यार करती हैं बच्चों से जो उन्होंने ऐन पहाड़ के ऊपर घने नीम की छाया कर दी है; पर ये निम्बौरियाँ भी टाँकना ज़रूरी था क्या? ये पच-पच करके कपड़ों से लग जाती हैं और फिर नेकर-बुषषर्ट धोते अम्मा ख़ूब बड़बड़ाती हैं। आज ध्यान रखूँगा। ऊपर पहुँुचकर पहले जगह साफ़ करूँगा, तब बैठूँगा; पर ऊपर पहुँचूगा कैसे?
मैं पहाड़ की दूसरी बगल में आ पहुँचा हूँ। यहाँ बेरी है जिसके तले गिन्नी बड़ी अक्ल से बेर चुन-चुनकर फ्राॅक की झोली में भरती जा रही है और मैंने उसे पुकारा है,
‘‘ ऐ गिन्नी सुन!’’
‘‘ क्या है?’’
‘‘सुन तो!’’
‘‘नहीं, पहले मैं बेर इकट्ठे कर घर रख आऊँ। षाम हो जायेगी तो सब बच्चे आ जायेंगे और एक-एक, दो-दो कर मेरे सब बेर माँग-मूँग कर खा जायेंगे।’’ वो हाथ मटकाकर बोल रही है और अपनी दादी-सी दिख रही है।
‘‘अरे! षाम होने में अभी बड़ी देर है। तू आ तो इधर।’’
‘‘ क्या है?’’ वो आ गई।
‘‘मैं इधर से चढूँ पहाड़ पर?’’
‘‘इधर से! पर इधर से तो कोई नहीं चढ़ता।’’
बात सही थी। सपाट पत्थर पर वाकई नहीं चढ़ा जा सकता था।
‘‘तू पीछे से चढ़ ना जिधर से सब चढ़ते हैं।’’ उसने सुझाया।
और हम पहाड़ के पीछे गये। झाड़-झकूरों के बीच बनी पतली-सी पगडंडी से चढ़ाई का रास्ता बना है। पास में एक बड़ा बिल है। कोई कहता है, इसमें एक बहुत मोटा चूहा रहता है तो कोई बताता है कि इसमें काला, चमकदार साँप रहता है जिसके पास इच्छाधारी मणि है और उसके सौ बच्चे हैं जो पाताल में रहते हैं। वे पतले, काले और बहुत ज़हरीले हैं और मणि से जो माँगो ज़रूर मिल जाता है। अगर कभी साँप की नज़र मुझ पर पड़ गई और ख़ुष होकर उसने मुझे मणि दे दी तो? मैं क्या-क्या माँगूगा ...केक ...चाॅकलेट ...आइस्क्रीम ...नया कम्पास ...और हाँ, ये भी कि ये पहाड़ कुछ नीचा हो जाये ताकि मैं झट से इस पर चढ़ जाया करूँ! पर मणि तो है नहीं और पहाड़ भी नीचा नहीं हो पाया है। बिल की तरफ़ देख रहा हूँ और डर-सा लग रहा है। मैं साँप से नहीं डरता क्योंकि उसे कभी देखा नहीं है; पर इस बिल से मैं डरता हूँ। बड़े भईया कहते हैं कि जब छोटे बच्चे बड़े बच्चों के साथ आते हैं तो ही साँप बिल से बाहर नहीं आता। अगर कोई छोटा बच्चा जो नौ साल का नहीं हुआ है, इधर को अकेला आयेगा तो साँप या मोटा चूहा या नाले वाला नेवला उसे निगल जायेगा और फिर वो उसके पेट में से कभी भी बाहर नहीं निकल पायेगा। मैं नौ साल का तो हूँ ना? मैं अकेला रह गया हूँ। गिन्नी अभी-अभी घर को भाग गई है, उसकी झोली बेरों से भर गई थी। मुझे उस पर गुस्सा आ रहा है। ये लड़कियाँ भी ना ! बड़ी चंट होती हैं; पर अम्मा कहती हैं कि लड़कियों को मारना नहीं चाहिये। पैर छुल जाये तो झट से उनके पैर पड़ लेने चाहिये। वो कन्यायें होती हैं ना! और उन्हें रुलाने से पाप पड़ता है। चलो, माफ़ किया गिन्नी को वर्ना फ़ालतू में पाप पड़ जाता!
पर अब मैं अकेला करूँ क्या? कैसे चढूँ? हमेषा तो होता ऐसा है कि बड़े भईया पहले चढ़ जाते हैं फिर मेरा हाथ पकड़कर ऊपर खींच लेते हैं या यहाँ नीचे खड़े होकर मुझे ऊँचा उठाते हैं और मैं उस किनारे को कसकर पकड़ लेता हूँ फिर कोई भी हाथ के सहारे से मुझे ऊपर कर लेता है।
पर आज मुझे अकेले ही यह रास्ता तय करना है। पीछे की ओर देख रहा हूँ। सूने जंगल को देख भय-सा लगा है। बिल से तो मैं डरता हूँ ही। अब जल्दी से चढ़ ही जाऊँ। मैंने उछलकर नापा है और ...नहीं इस तरह तो नहीं चढ़ पाऊँगा!
पाँच-सात बड़े पत्थर इकट्ठे रख रहा हूँ, एक के ऊपर एक। चेहरे से पसीना टप-टप गिर रहा है। हाथ गीले हो गये हैं। पल भर को दम लेकर मैं पत्थरों पर चढ़ा हूँ ...आऽहऽऽ, मैं गिर गया। कुहनी छिल गई। घुटने में बड़ी ज़ोर से लगी। आँसू आ गये। कितना तेज़ दर्द हुआ है और मैं रोता-सँभलता देख रहा हूँ कहीं बुषषर्ट या नेकर फट तो नहीं गया। अम्मा मारेंगी और बड़े भईया ख़ूब हँसेगे, ‘‘बड़ा चला था पहाड़ पर अकेला चढ़ने! मज़ा चख लिया बच्चू!’’
मैं हाथ-पाँव झाड़ता उठ खड़ा हुआ हूँ। अच्छा हुआ आस-पास कोई नहीं है। सड़क सूनी है, संतोषी माता के मंदिर में परदा है और गिन्नी घर गई हुई है। मुझे गिरते किसी ने नहीं देखा।
अब दूर पड़े एक बड़े खण्डे को देख रहा हूँ। इसे सरकाकर यहाँ तक लाना मुष्किल है क्या? बस, एक बार अगर मैं इसे यहाँ तक ला सकूँ तो इस पर खड़े होकर आराम से पहाड़ पर चढ़ जाऊँगा; पर ये सरकेगा कैसे? काष ! मदद को गिन्नी होती। इसके नीचे से कुछ निकल आया तो? बदला लेने वाली इच्छाधारी नागिन, मोटा चूहा या सफ़ेद बिच्छू! अगर मुझे काट लिया तो क्या मैं मर जाऊँगा? मैं डरा तो हूँ; पर सुना है, डर के आगे जीत होती है। कब से चाहता हूँ कि एक दिन इस पहाड़ पर अकेले चढूँगा।
मैंने पूरी ताक़त लगा दी; खण्डा थोड़ा-सा सरका। मैं ख़ुष हुआ, हिम्मत बँधी और फिर, याद नहीं कितनी देर तक मैं उस खण्डे पर अपना पूरा दमखम लगाता रहा। खण्डा पहाड़ तक आ गया। मैं पसीने, धूल और मिट्टी से लथपथ बुरी तरह हाँफ रहा था। हथेलियाँ लाल हो गयी थीं और कंधों, कलाईयों और छाती में दर्द हो रहा था। साँस लेने में ताक़त लगाती पड़ रही थी; पर मैं ख़ुष था। आखिर ये पल आ ही गया। मैं काँपते पैरों से खण्डे पर खड़ा हुआ, डगमगाया। दिल बड़ी ज़ोर-ज़ोर से धड़कने लगा। मैंने पहाड़ की उभरी नोंक पकड़ी। हथेली गीली थी; रिरकन हुई। मैंने पकड़ छोड़ दी और खण्डे पर उँकडू बैठ गया। उस पल में, मैं कुछ भी नहीं सोच रहा था। बस साँसों और धड़कन को क़ाबू कर रहा था।
फिर खड़ा हुआ। हाथ नेकर से ख़ूब अच्छी तरह पोंछे, सुखाये। पहाड़ के नुकीले किनारे को पूरी ताक़त से पकड़ा और पहला ...दूसरा ...तीसरा ...ये चैथा कदम जमाते ही मैं पहाड़ पर चढ़ आया हूँ।
अरे! ये गिन्नी कब लौट आई! सामने खड़ी ताली पीट रही है,
‘‘ मुन्ना पहाड़ पर ख़ुद चढ़ा! मुन्ना पहाड़ पर ख़ुद चढ़ा!’’
मैं ख़ुष हुआ हूँ। काँप रहा हूँ। हँस रहा हूँ और सोच रहा हूँ कि गिन्नी को भी पहाड़ पर चढ़ा लूँ फिर हम साथ-साथ खेलेंगे। ख़ूब मज़ा आयेगा। आज दोपहर भर को यह पहाड़ मेरा है।
...मैंने इसे जीत लिया है!