Friday, 10 March 2017

मुझे कुछ नहीं हुआ

  सीढि़यां चढ़ते वक़्त श्रीमती कुलकर्णी की साड़ी का छोर उनकी ऊँची एड़ी की सैंडिल के नीचे आ गया। वे लड़खड़ाईं, मगर तत्काल सम्हल गईं। इसके बाद बाकी सीढि़यां चढ़ते हुए वे ऊपर पहुँचीं तो उन्हंे मम्मी की आवाज़ सुनाई दी, ‘‘बड़ी देर लगा दी शालू!’’
    ‘‘हाँ, मम्मी! छुट्टी की वज़ह से आज सभी लोग घर पर मिल गए। जल्दी.जल्दी करते भी देर हो ही गई।’’ श्रीमती कुलकर्णी का चेहरा उनकी आवाज़ के नकलीपन का सबूत पेश कर रहा है।
    ‘‘यह तो बहुत अच्छा हुआ!’’ मम्मी ने वहीं से कहा, ‘‘चलते.चलते सबसे मुलाकात हो गई। नहीं तो तुम्हारे मन में भी यह कसक रह जाती कि सहेलियों से नहीं मिल पाए। कल तुम यहाँ से जा रही हो। कुछ दिन बाद कनाडा चली जाओगी। पता नहीं कब लौटना हो!’’
    ‘‘हाँ मम्मी!’’ बुझे हुए स्वर में श्रीमती कुलकर्णी ने कहा। इसके बाद वे अपने कमरे में चली गईं। श्री कुलकर्णी कमरे में नहीं थे। कहाँ गए होंगे? हो सकता है कहीं घूमने निकले हों।
    ‘‘सुरेश शाम को बैठे.बैठे बोर हो रहे थे सो किरन उन्हें भगतसिंह पार्क दिखाने ले गई है।’’ मम्मी की आवाज फिर सुनाई दी और श्रीमती कुलकर्णी ने संतोष की सांस ली।
    अपना खूबसूरत पर्स मेज पर रखने के बाद श्रीमती कुलकर्णी पलंग पर बैठ गईं, नीचे झुककर उन्होंने सैंडिलें उतार दीं। ‘कपड़े भी बदल लिए जाएं।’ उन्होंने सोचा। मगर तभी उन्हें लगा कि जो थकान उनका मस्तिष्क बड़ी देर से अनुभव कर रहा है, अचानक वह सारे शरीर में व्याप्त हो गई है। थकान की लहरें उन्मत्त होकर उनसे बार.बार टकराने लगीं। अपनी कीमती साड़ी के बरबाद होने की चिंता छोड़ वह एक टूटे हुए वृक्ष की भांति पलंग पर ढह गईं।
    मगर यह पलंग पर जाने का समय है क्या? उन्होंने घड़ी में देखा। छह बज रहे थे। कोई देखेगा तो क्या कहेगा? मम्मी ही अंदर आ गईं तो क्या सोचेंगी? ऊँह! कोई सोचता है तो सोचता रहे। उन्होंने जोर देकर इस तरह के विचारों को दूसरी ओर धकेल दिया।
    मगर थोड़ी ही देर बाद विचारों की रेल.पेल फिर शुरू हो गई। उन्हें यहाँ आना ही नहीं चाहिए था। और अगर आतीं भी, तो कम से कम दस बरस बाद आतीं। ताकि यहाँ के लोग तरस जाते उनके लिए। कैसे.कैसे अरमान थे उनके! मगर...
   
श्रीमती कुलकर्णी पचीस वर्ष की अत्यंत सुंदर और आकर्षक युवती थीं। जिस वक़्त उनका चेहरा स्वाभाविक स्थिति में होता, वे मुसकुराती हुई प्रतीत होतीं। धूप में जिस समय चश्मा लगा कर वे चलतीं, किसी अभिनेत्री से कम नहीं मालूम देतीं। उनका कद नाटा था, इसलिए ऊँची एड़ी की सैंडिलें पहनना उनका ज़रूरी और व्यावहारिक कदम था।
    पचीस वर्ष की आयु में से जीवन के चैबीस सुनहरे वर्ष उन्होंने इसी शहर में बिताए थे। पिता की कपड़े की एक दुकान थी जो खासी चलती थी। यद्यपि उनके  अधिकांश सगे.संबंधी भी पिछले दस.पन्द्रह वर्षों में अपने.अपने कारणों से यहाँ आ बसे थे- उन्हें अपनेपन की और अधिक प्रतीति कराने, मगर इस शहर से उनका मोह इस कारण अधिक था, क्योंकि यहीं उन्होंने अपना होश सम्हाला था, यहीं जवानी के बेहतरीन दिन बिताए थे और यहीं से गत वर्ष उनकी शादी राजस्थान.स्थित एक फ़र्म के मैनेजर श्री सुरेश कुलकर्णी से हुई थी। इस प्रकार अपने जीवन के सर्वोत्तम दिन इस शहर की आबोहवा में गुज़ारने के बाद यदि उनके मन में इस शहर के प्रति कोई गहरी ललक थी तो उसे अस्वाभाविक नहीं कहा जा सकता था।
    शादी के बाद एक वर्ष किस तरह बीत गया, यह उन्हें पता ही नहीं चला। श्री कुलकर्णी के साथ एक महीने तक उन्होंने कश्मीर में हनीमून मनाया। इसके बाद जब लौटीं तो पति के साथ जीवन के सबसे खूबसूरत और खुशबूदार दिनों में खो गईं। यह उन्हें पता नहीं था कि सुख के दिन बहुत तेज़ उड़ने वाली फाख्ता के समान होते हैं। इसलिए जब एक दिन अचानक श्री कुलकर्णी ने उन्हें बताया कि उनकी कंपनी उन्हें तीन वर्ष के लिए कनाडा भेज रही है और उन्हें अपनी पत्नी को भी साथ ले जाने की अनुमति मिल गई है तो वे खुश.वुश तो जो कुछ होना था सो हुईं, मगर यह जानकर स्तब्ध रह गईं कि उनकी शादी हुए पूरा एक वर्ष बीत चुका है! इस बीच सिवाय थोड़ी.सी ख़तो.किताबत के, अपने मम्मी.डैडी की उन्होंने कोई खोज.ख़बर नहीं ली थी। पंख लगाकर यह वर्ष कितनी तेज़ी से उड़ा, इसे सोचकर वे हैरान होने लगीं।
    घर की याद आते ही श्रीमती कुलकर्णी बेचैन हो गईं। उनकी आंखों के सामने मम्मी और डैडी की प्यार.भरी आकृतियाँ नाचने लगीं। अचानक उनके सामने किरन का चेहरा स्पष्ट होने लगा। वे यह सोचकर घबरा गईं कि यदि किसी वज़ह से वे अपने मायके नहीं जा सकीं तो आने वाले तीन वर्ष तक उन्हें अपना घर देख पाना नसीब नहीं होगा।
    श्री कुलकर्णी से बात करने के बाद उसी दिन उन्होंने मम्मी को तार कर दिया कि दो दिन के भीतर वे लोग कानपुर पहुँच रहे हैं।
 रेल के पहले दजऱ्े में जिस वक़्त श्रीमती कुलकर्णी अपने पति के साथ यात्रा कर रहीं थीं, उनके दिमाग में विचारों का अंधड़ आया हुआ था। घर के प्रति उनका मोह व्यापक होकर शहर के प्रति उनके मोह में तब्दील हो गया था। उस शहर से संबंधित तमाम बातें उनके आसपास चक्कर काटने लगीं।
    सबसे पहले उन्हें किदवई नगर नाम का वह मुहल्ला दिखाई दिया, जहाँ उन्होंने अपना बचपन व्यतीत किया था। वहाँ के तमाम साथी बहुत धुंधली आकृतियों के रूप में उनके सामने आए।
    बी.ए. पास करने तक वे वहीं रही थीं। इसके बाद डैडी की इच्छा देख पूरा परिवार शांतिनगर में हाल में बने अपने शानदार मकान में शिफ़्ट हो गया था।
    बी.ए. में थीं तभी उनका परिचय विजय से हुआ था। विजय से यानी कि विजय कपूर से। विजय उनके साथ पढ़ता था और श्रीमती कुलकर्णी को वह पहली नज़र में ही भा गया था। उनके बीच प्यार की पींगें बहुत जल्द जवान हो गईं थीं।
    विजय को वे क्यों प्यार करने लगी थीं, यह उनकी समझ में नहीं आ सका। क्या खासियत थी आखिर विजय में? कुछ भी तो नहीं। वह एक औसत दर्जे का मामूली लड़का था जिसमें अतिरिक्त स्मार्टनेस थी। बस! जबकि उनकी जैसी सुंदर और योग्य लड़की का साथ पाने की कामना बड़े से बड़ा प्रतिभाशाली लड़का स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हुए कर सकता था। विडंबना ही थी कि इस सबके बावजूद हृदय की संपूर्ण गहराइयों के साथ वे उसे प्यार करने लगी थीं। यदि उस समय उन्हें इस बात का ज्ञान हो जाता कि विजय उनके साथ छल करेगा तो उन्होंने क़दम पहले ही पीछे खींच लिये होते। किंतु आगत को कभी कोई जान सका है क्या?
    विजय और उनके बीच मित्रता एक लंबे अरसे तक चली थी। फिर धीरे.धीरे विजय की सही तसवीर उनके सामने स्पष्ट होने लगी। जिस वक़्त वे विजय के प्रति पूर्ण समर्पित हो चुकीं थीं, तभी यह जानकर उन्हें  गहरा सदमा लगा था कि विजय छाया में दिलचस्पी ले रहा है।
    उन्होंने विजय से अपने को दूर करने की चेष्टा की, मगर सफल नहीं हो सकीं। जब.तब विजय उनके विचारों पर छा जाता था। मिलता वह उनसे बाद में भी उसी प्रकार था, मगर तब वे जानतीं थीं कि अब विजय के मिलने का कोई अर्थ नहीं है।
 नया मुहल्ला उन्हें पसंद आया था। पहले की तुलना में इस मुहल्ले के लोग शरीफ़ और भले कि़स्म के लगते थे। यहाँ वैसा टुच्चापन नहीं था जिसकी गंध उन्हें किदवई नगर में मिली थी। इस मुहल्ले के बारे में सोचते.सोचते यकायक उन्हें दीपू की याद आ गई।
    दीपू उनका पड़ोसी था। भोलाभाला। संकोची स्वभाव का। कभी.कभी जब वे अपने बरांडे में आकर बैठतीं तो पातीं कि दीपू उन्हें देख रहा है। उस समय उन्हें बड़ा अच्छा लगता था। मगर वे सिर को झुका लेतीं और अखबार पढ़ने लगतीं।
    बहुत जल्दी ही दीपू का उनके घर आना.जाना शुरू हो गया था और वे समझ गईं थीं कि इसका कारण वे स्वयं ही हैं।
    फिर उन्हें पता चल गया कि दीपू के जीवन में उनसे पहले कोई और लड़की नहीं आई थी और अनजाने ही वह उन्हें हृदय की समस्त भावनाएं अर्पित कर बैठा है। इसका पता लगते ही उनके मन में एक जबरदस्त टीस उत्पन्न हुई। एक गहरी सहानुभूति दीपू के प्रति उनके भीतर डोलने लगी। ये वे दिन थे जब कि उनका और विजय का साथ अंगड़ाइयां ले रहा था। वे जानती थीं कि वे दीपू को प्यार नहीं दे सकेंगी, मगर पता नहीं क्यों वे उसे निरुत्साहित नहीं कर सकीं। कभी.कभी वे दीपू के साथ घूमने निकल जातीं। कभी.कभी पिक्चर भी। उन्हें याद है कि उस समय दीपू एक ऐसे बच्चे के समान खुश हो जाता था जिसे अपने मनपसंद की चीज़ मिल गई हो।
    इसके बाद किस तरह विजय के साथ संबंधों का उनका एक     अध्याय समाप्त हुआ, किस तरह मम्मी.डैडी ने उनके लिए श्री कुलकर्णी को तलाशा और किस तरह उनकी शादी की बात का पता लगने पर दीपू-वह बिखरे बालों वाला लड़का-उदास.उदास रहने लगा, ये सारी बातें उनके सामने एक.एक कर नाचने लगीं। शादी के एक दिन पहले जब वह उनसे मिलने आया था तो उन्हें ख्ूाब याद है कि उसकी आंखें लाल थीं। उस समय उनके हृदय में कोई गरम चीज़ पिघल कर बहने लगी थी और उन्हें लगा था कि दीपू की तरह सच्चे दिल से उन्हें कभी कोई प्यार नहीं कर सकेगा। क्षणभर के लिए, ठीक उसी समय उन्होंने कल्पना की थी एक ऐसी जोड़ी की-जिसमें वर के स्थान पर दीपू और वधू के स्थान पर वे स्वयं होतीं। मगर वह कल्पना थी। काश! वह यथार्थ होता। उन्होंने सोचा।
    कैसी विचित्र बात थी कि उन्हें ये सारी बातें अब याद आ रही थीं, शादी के एक वर्ष बाद, जब कि वे अपने शहर लौट रही थीं। शादी के बाद उन्हें लगा था कि उन्हें एक अच्छा पति मिल गया है और वे अपने पति के साथ मिलकर आनंद की दुनियां में खो गई थीं। उन दिनों शादी के पूर्व की वे घटनाएं उन्हें बचकाना और लिजलिजी भावुकता से भरी लगने लगीं थीं।
    मगर अब यह उन्हें क्या हो गया था? अचानक एक वर्ष बाद वे ही बचकाना और लिजलिजी भावुकता से भरी बातें उनके ज़ेहन पर क्यों छाती जा रहीं थीं? उस समय जब उनके साथ श्री कुलकर्णी जैसा सुंदर और स्वस्थ पति यात्रा कर रहा था, उनका मस्तिष्क श्री कुलकर्णी की आकृति से शून्य क्यों था और आखिरकार क्यों विजय और दीपू जैसे घटिया, बचकाना और भावुक व्यक्तित्व उनके मस्तिष्क में बार.बार गड्ड-मड्ड हो रहे थे।
    श्रीमती कुलकर्णी असहाय दिखाई देने लगीं। यह सब समझ पाने में वे स्वयं को असमर्थ पा रही थीं। अभी उनका दिमाग इसी उधेड़बुन में फँसा हुआ था कि अचानक एक और आकृति उनके सामने लहराने लगी। एक नारी.आकृति। छाया। छाया मुखर्जी।
    श्रीमती कुलकर्णी के चेहरे पर थोड़ी देर के लिए तनाव आ गया। उनका खूबसूरत चेहरा रबड़ की तरह खिंचा मालूम देने लगा। मगर थोड़ी ही देर में वे सहज स्थिति में आ गईं। ठीक उसी समय उनके सामने नीलिमा का चेहरा आ गया था। नीलिमा का खुशनुमा चेहरा।
 छाया और नीलिमा उनकी सबसे निकट की सहेलियां थीं। छाया उनके साथ पढ़ती थी, और नीलिमा किदवई नगर में रहती थी। उनके पुराने घर के नज़दीक। उन्हें याद आता है कि उन दिनों वे इन दोनों के साथ अपनी मित्रता पर गर्व करती थीं।
    विजय के साथ जिन दिनों श्रीमती कुलकर्णी का रोमांस चल रहा था, उन दिनों मात्र ये दोनों ही उनकी राज़दार थीं। वे एक.एक बात उन्हें बताया करतीं थीं। काॅलेज में साथ पढ़ने के कारण वे छाया को जानती ज़रूर थीं, मगर उसके साथ परिचय औपचारिक ही था। श्रीमती कुलकर्णी को विजय पर और अपने सौंदर्य पर पूरा भरोसा था। इसलिए उन्हें इस बात का पता तक नहीं चला कि कब उनसे ऊबकर विजय छाया की तरफ झुक गया है और उसमें दिलचस्पी लेने लगा है। जब पता लगा तब तक देर हो चुकी थी।
 जिस दिन इस बात का अहसास उन्हें हुआ उस दिन श्रीमती कुलकर्णी पूरे दिन उदास रहीं। उन्हें कुछ भी अच्छा नहीं लगा था। एकंात में बैठ वे फूट.फूटकर रोने लगीं थीं। नीलिमा को पता लगा तो वह देर तक उन्हें सांत्वना देती रही थी।
मगर इस सबके बावजूद वे विजय को अपने हृदय से नहीं निकाल सकीं। उसे पाने की एक सुषुप्त ललक जब.तब उनके मन में सुगबुगा जाती। मगर कोई भी क़दम उठाने की आकांक्षा करते ही उनका स्वाभिमान आहत सर्प की भांति उनके आड़े आ जाता था।
    जीवन का पहला प्यार हृदय में किन गहराइयों तक उतर जाता है, इसका अंदाज़ा उन्हें तभी लग सका था, जबकि पूरा प्रतिदान न मिलने के बावजूद उन्होंने दीपू को अपने से प्यार करते पाया था। यह एक ऐसी विडंबनापूर्ण स्थिति थी जिस पर कभी.कभी एकांत में वे हँस देतीं, मगर ऐसे समय तत्काल उनकी सहानुभूति दीपू के प्रति गहरी हो जाती थी।
    दीपू नाम का वह भोलाभाला और संकोची लड़का जिस तरह अपने हृदय की संपूर्ण भावनाएं उनके ऊपर उँडेल रहा था, उसे देख वे हतप्रभ थीं। कम से कम एक शख़्स तो ऐसा है, जिसके हृदय में मेरा स्थान हमेशा के लिए सुरक्षित है-वे सोचतीं और स्वयं को ढाढस बँधातीं। उन्हें लगता कि उनका जीवन निरर्थक नहीं गया। वे प्रसन्न होने लगतीं।
 श्रीमती कुलकर्णी ने बेचैनी के साथ करवट बदली।
    उन्हें याद आया कि यहाँ आने के बाद तीन दिन तो घर के लोगों के साथ बात की बात में उड़ गए थे। कभी मम्मी से बातें करने लगे तो खतम होने को ही न आएं। कभी किरन के साथ बैठ गए तो उसके हालचाल जानने लगे। कभी जीजा.साली की बातों का लुत्फ़ लेने लगे। किसी दिन पिक्चर के लिए किरन ने जि़द पकड़ ली, तो फिर वही कार्यक्रम बन गया... और कुछ नहीं हुआ तो घर की सजावट में ही रद्दोबदल होने लगी। कभी मन किया तो किरन के साथ खरीददारी करने चल दिए।
    गरज़ यह कि तीन दिन चुटकियां बजाते उड़ गए और तब श्रीमती कुलकर्णी को याद आया कि अब यहाँ उन्हें केवल एक ही दिन और रहना है। उनका मन नीलिमा से मिलने को तड़प उठा। क्या हालचाल हैं उसके? वे छाया से मिलने को उत्सुक हुईं। वह अब भी विजय से रोमांस कर रही होगी क्या? और विजय... अचानक उनकी सांस जैसे कंठ में ही अटक गई। वे यह देखकर आश्चर्य में पड़ गईं कि शादी के एक वर्ष बाद भी उनके भीतर विजय की याद सुरक्षित थी। उन्हें गुस्सा भी लगा। कमीना! नालायक़! मुझसे अधिक प्यार करने वाली लड़की सारी जिं़दगी उसे नहीं मिलेगी, उन्होंने सोचा। मगर विजय के बारे में अपनी उत्सुकताओं को वे दबा नहीं सकीं। वह कैसा होगा? क्या कर रहा होगा? क्या मेरी भी याद उसे कभी आती होगी?
    घर से निकलने के बाद श्रीमती कुलकर्णी ने पहला लक्ष्य विजय के घर चलने का ही तय किया। वे पहले भी उसके घर जा चुकी थीं। इसलिए उन्हें कोई हिचक नहीं थी। फिर अब तो उनकी शादी भी हो चुकी थी।
    उस समय उनके दिल में उमंगें भरी थीं। जिस वक़्त वे अचानक विजय के घर पहुँचेंगी तो वह चकित रह जाएगा। उसे स्वप्न में भी उम्मीद नहीं होगी कि इस तरह वे उससे मिलने जा पहुँचेंगी, और यह स्वभाविक भी था-क्योंकि शादी के बाद स्वयं उन्होंने ही उससे कोई संपर्क रखने की चेष्टा नहीं की थी। यही सब सोचते.सोचते उनका रिक्शा विजय के घर तक जा पहुँचा। और तब अचानक उन्हें लगा जैसे किसी ने उन्हें पहाड़ से नीचे ढकेल दिया हो।
    विजय छाया मुखर्जी के हाथ में हाथ डाले घर से बाहर निकल रहा था। बाहर एक स्कूटर खड़ा था, जो निश्चय ही विजय का था। ‘तो नौबत यहाँ तक आ गई है!’
    श्रीमती कुलकर्णी को देख एकाएक दोनों स्तब्ध रह गए थे। थोड़ी देर शांति रही, फिर चेहरे पर जबरदस्ती की मुसकान लाते हुए विजय बोला, ‘‘हैलो शालू! तुम कब आईं?’’
    ‘‘दो.तीन दिन पहले ही आई थी।’’ श्रीमती कुलकर्णी ने सपाट स्वर में कहा।
    ‘‘दो.तीन दिन पहले! और हमसे मिलने आज आ रही हो।’’ विजय पहले की तरह चहकने लगा, ‘‘वाह, भई वाह! तुमने शादी क्या कर ली, हमको एकदम भुला दिया।’’
    ‘‘सही कहते हो!’’ श्रीमती कुलकर्णी ने ग़ौर से उसकी तरफ़ देखते हुए कहा, ‘‘वक़्त सब कुछ भुलाने के लिए मजबूर कर देता है।’’
    ‘‘ये दार्शनिक बातें कब से करने लगीं?’’ विजय ने हँसते हुए कहा। फिर छाया की तरफ मुड़कर बोला, ‘‘शालू से बात नहीं करोगी छाया? और तुम शालू! तुम्हीं कुछ बात शुरू करो। तुम्हें मालूम तो होगा ही कि छायाजी श्रीमती विजय बन चुकीं हैं?’’
    केवल कुछ सैकंड तक ऐसा हुआ कि श्रीमती कुलकर्णी समझ नहीं सकीं कि विजय क्या कह रहा है? या ऐसा भी संभव है कि चूंकि अचानक उन्हें ऐसा लगा कि किसी ने उनके पेट में एक जोर का घूंसा दे मारा है और उनकी जान मुँह को आ गई है, इसलिए वे विजय के अंतिम वाक्य को न सुन सकीं हों।
    मगर जो कुछ भी हुआ था, केवल कुछ सैकंड तक हुआ था। वक़्त का वह नामालूम वक्फ़ा नज़रों की पकड़ में नहीं आ सकता था। इसलिए विजय, जो कि उस वक़्त टकटकी लगाए श्रीमती कुलकर्णी की तरफ देख रहा था, केवल इतना ही देख सका कि उसकी बातें सुनकर श्रीमती कुलकर्णी का चेहरा खुशी से भर गया और वे खिलखिला कर हँसने लगीं।
    विजय कपूर झेंप कर दूसरी ओर देखने लगा। सुंदर अभिनय! मन ही मन खुश होकर श्रीमती कुलकर्णी ने स्वयं को शाबाशी दी, फिर छाया की ओर देखते हुए बोलीं, ‘‘बधाई हो छाया!’’
    ‘‘धन्यवाद!’’ छाया ने कहा। मगर पता नहीं क्यों वह भी श्रीमती कुलकर्णी से आंखें चुरा रही थी, ‘‘तुम्हारी याद हम लोग अकसर करते रहते थे।’’
    ‘‘अहोभाग्य!’’ वे हँसते हुए बोलीं, ‘‘मगर मेरा खयाल है कि मैं कुछ ग़लत मौके पर आ गई। तुम लोग कहीं जा रहे थे, शायद!’’ कहते.कहते उनकी मुद्रा कुछ ढीठ हो गई।
    ‘‘आज छुट्टी का दिन था न?’’ इस मोर्चे को विजय ने सम्हालना ज़रूरी समझा, ‘‘खरीददारी करने निकल रहे थे। मगर कोई बात नहीं। वह किसी और दिन सही। आज का दिन तुम्हारे साथ! आओ अंदर तो आओ!’’
    बोर! अभिनय की तमीज़ नहीं! एक बार ख्याल आया-चलो, अंदर चले ही चलें। यह भी क्या याद करेगा। फिर उन्हें वहाँ के वातावरण से विरक्ति होने लगी। वे जोरों से हँसीं और बोलीं, ‘‘ऐसा करो! तुम लोग खरीददारी करके आओ। मैं अभी नीलिमा के यहाँ जा रही हूँ। लौटते समय आ जाऊँगी।’’ उन्होंने ध्यान दिया कि उनकी बात सुन छाया ने संतोष की सांस ली है।
    ‘‘लेकिन यह अच्छा नहीं लग रहा कि...’’
    ‘‘अरे तुम भी कैसी बात कर रहे हो विजय! हम लोगों के मध्य औपचारिकता तो कभी रही नहीं।’’ उन्होंने कहा और सोचा-प्रेम का उत्तर देने तक में तो तुमने कोई औपचारिकता बरती नहीं!
    ‘‘अच्छा तो हम लोग चल रहे हैं। लेकिन तुम लौटकर आना ज़रूर।’’ विजय ने स्कूटर की तरफ बढ़ते हुए और आवाज़ में लोच उत्पन्न करते हुए कहा।
    ‘‘ज़रूर! ज़रूर!’’
 इस गहरे झटके को श्रीमती कुलकर्णी चुपचाप झेल गईं थीं। दोबारा इधर लौटने का सवाल ही नहीं था। वहाँ से उन्होंने रिक्शे को नीलिमा के घर की तरफ मुड़वा दिया था। रास्तें में वे सारे परिचित स्थलों को देखती हुई जा रहीं थीं। एक अनजान उदासी उन स्थलों से टपक रही थी, जो दरअसल उनके मन की स्थिति से छनकर आते भाव का ही प्रतिबिंब थी।
    मगर इतना ही काफ़ी नहीं था। नीलिमा के घर पहुँचकर उन्हें एक झटका लगा था। तीन महीने पहले उसकी शादी हो गई थी और इस वक़्त वह ससुराल में थी। मगर झटका किस बात का? क्या नीलिमा की शादी की ख़बर ने उन्हें प्रसन्न नहीं किया था? बिलकुल किया था। मगर उसके बाद ही उन्हें अपनी निरर्थकता महसूस होने लगी थी। हालांकि नीलिमा की मां ने उनका भरपूर स्वागत किया था, मगर वहाँ सारे समय वे उखड़ी.उखड़ी रहीं। बातों का उत्तर वे ‘हाँ.हूँ’ या ‘ना.नहीं’ में देती रहीं। वहाँ उनका मन नहीं लग रहा था। जिस समय वे वहाँ से उठीं उन्होंने छुटकारे की लंबी सांस ली।
    जीवन में दो ही अंतरंग सहेलियां उन्होंने बनाईं थीं, जिनमें से एक की मक्कारी का सबूत वे अभी देखकर आ रही थीं और दूसरी ने अपनी शादी के समय उन्हें निमंत्रण.पत्र तक पोस्ट करना ज़रूरी नहीं समझा था!
    हालांकि नीलिमा की मां बराबर कहती रही थीं कि नीलिमा ने शादी का निमंत्रण.पत्र भेजा था और अंत तक याद करती रही, किंतु श्रीमती कुलकर्णी को वे सारी बातें बिगड़ी.बिगड़ाई को सुधारने के निरर्थक प्रयासों जैसी लगी थीं।
    उनका मन इन्हें कैसे स्वीकार सकता था? मान लो निमंत्रण पत्र डाक में गुम भी हो गया था, तो क्या निमंत्रण.पत्र के अतिरिक्त कोई भी पत्र शादी के संबंध में नीलिमा ने उन्हें नहीं लिखा था? उनकी जैसी अंतरंग सहेली को? संभव है ऐसा ही हुआ हो। जिं़दगी यांत्रिक होती जा रही है, भावनाएं घटती जा रही हैं और दिन.पर.दिन इनसान नए संबंध जोड़ता हुआ और पुराने संबंध छोड़ता हुआ आगे बढ़ रहा है। श्रीमती कुलकर्णी सोचने लगीं।
 नीलिमा के घर से निकलते.निकलते पांच बज गए थे और सूरज अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव पर था।
    श्रीमती कुलकर्णी ने रिक्शा किया और चल दीं। ये सारी बातें मामूली हैं। उन्हें यह सब सहने का अभ्यास करना चाहिए, नहीं तो जिं़दगी काटनी दूभर हो जाएगी। श्रीमती कुलकर्णी सोचती जा रही थीं और आस.पास के दृश्यों को देखती जा रही थीं।
    यह शहर उनका अपना शहर था, जहाँ उन्होंने चैबीस बरस बिताए थे। इस शहर की गली.गली से उन्हें एक परिचित गंध आती मालूम होती थी। समय की छत से लगातार एक अपनापन टपकता महसूस होता था।
    सिर्फ़ सालभर के भीतर शहर के वे सभी दृश्य बदल गए थे। वह उन्हें अजनबी मालूम दे रहा था। प्रत्युत्तर में वे शहर को अजनबी मालूम दे रही थीं।
    एकाएक इतना बड़ा परिवर्तन कैसे हो गया था? उनकी समझ में नहीं आया।
    रिक्शा बाईं तरफ घूमा तो श्रीमती कुलकर्णी चैंक गईं। उनका दिल धक.धक करने लगा। बगल में वही क्रिश्चियन काॅलेज था, जिसमें उन्होंने अपनी जवानी के चार बेहतरीन वर्ष बिताए थे। छाया मुखर्जी और विजय कपूर... दो आकृतियां उनके सामने फिर नाच गईं। बड़ी हसरतों से वे काॅलेज के विशाल गेट की तरफ़ देखने लगीं। हालांकि उनकी यह कार्यवाही किसी मृगतृष्णा से कम नहीं थी, क्योंकि वे जानती थीं कि काॅलेज साढ़े चार बजे बंद हो जाता था। कोई समारोह वग़ैरह न हुआ तो पांच बजते.बजते वहाँ चैकीदार और चपरासी के अतिरिक्त एक चिडि़या भी नज़र नहीं आती थी। फिर भी उन्होंने उधर देखा। वहाँ सन्नाटा ही था। मगर पता नहीं क्यों रिक्शे के काफ़ी आगे निकल आने के बाद भी श्रीमती कुलकर्णी ने दो.तीन बार मुड़.मुड़कर काॅलेज की ओर देखा।
    ऐसा नहीं हो सकता कि किसी तरह वे दिन दोबारा जीने को मिल जाएं? ऐसा हो जाए तो इस बार विजय कपूर को वे ज़रा भी छूट न दें। ऐसा मज़ा चखाएं कि जि़ंदगी भर याद रखे। श्रीमती कुलकर्णी ने सोचा और इसके साथ ही इतनी जोर से खिलखिलाकर हँसीं कि रिक्शे वाला चैंककर उनकी ओर देखने लगा। उन्होंने जल्दी से अगल.बगल देखा। संयोग से आसपास कोई नहीं चल रहा था। संतोष की सांस ली। रिक्शे वाले की तो कोई बात नहीं; मगर कोई और देखता तो ज़रूर पागल समझता। वैसे पागल तो रिक्शे वाला भी समझ रहा होगा।
    इस तरह का विचार आने के बाद श्रीमती कुलकर्णी के चेहरे का तनाव जाता रहा। वे प्रसन्न नज़र आने लगीं। जि़ंदगी को हमेशा इसी ढंग से जीना चाहिए। उन्होंने सोचा।
    सामने परेड का चैराहा था। लालबत्ती जली हुई थी। रिक्शा रुक गया। परेड के चैराहे का ट्रैफि़क कितना तेज़ है इसका अंदाज़ा लाल बत्ती जलने पर ही होता है। देखते.देखते श्रीमती कुलकर्णी के रिक्शे के चारों तरफ तेज़ वाहनों की खासी भीड़ इकट्ठा हो गई।
    श्रीमती कुलकर्णी को इस तरह की परिस्थिति में हमेशा असुविधा होती है। वे रिक्शे पर बैठे.बैठे बेचैनी के साथ पहलू बदलने लगीं। अचानक वे सहम गईं। उन्होंने आहिस्ता.आहिस्ता गरदन दूसरी तरफ घुमाई ओर चोर निग़ाहों से देखा। दीपू ही था। उनके काफ़ी दूर खड़ी कार के दूसरी ओर साइकिल लिए हुए जो लड़का नज़र आ रहा था, वह दीपू के अतिरिक्त कोई दूसरा नहीं हो सकता था। पहले की तरह ही उसके बाल बिखरे थे और लापरवाही के साथ उस भीड़ में वह हरी बत्ती जलने की प्रतीक्षा कर रहा था।
 श्रीमती कुलकर्णी को पहली बार अपने भीतर एक अपराध.भाव जगता महसूस हुआ। इन तीन दिनों में अभी तक उन्हें दीपू की याद क्यों नहीं आई थी? जिस वक़्त वे अपने पति के साथ रेल में आ रही थीं, तब कुछ मिनटों के लिए दीपू ने उनकी स्मृतियों से आँखमिचैली की थी। मगर उसके बाद? विजय कपूर और छाया मुखर्जी जैसे दगाबाज़ तथा नीलिमा बहल जैसे गै़रजि़म्मेदार और नकली व्यक्तित्व उनसे टकरा रहे थे और वे निरंतर उनके बारे में सोचकर उनके महत्त्वपूर्ण होने का परिचय दे रही थीं।
    उन्हें यह अच्छा नहीं लगा। वे स्वयं पर क्रोध करने लगीं। दीपू     ने... हाँ एकमात्र दीपू ने ही उन्हें अपने हृदय की समस्त गहराइयों के साथ प्रेम किया था-यह जानते हुए भी कि उसका प्रेम इकतरफ़ा है-इसे श्रीमती कुलकर्णी समझती थीं और उनके हृदय में दीपू के लिए जो संवेदना थी, उसे कोई नहीं जान सकता था। बाद में वह और भी गहरी होने लगी थी, क्योंकि फिर उनके सामने विजय की सही तसवीर स्पष्ट हो गई थी। जिन परिस्थितियों में दीपू था, उनसे वे गुज़र चुकीं थीं, और वे कितनी दारुण होती हैं-इसे उनसे अधिक और कौन जान सकता था? उन दिनों दीपू के लिए उनका हृदय बहुत तरल हो गया था। अक़सर वे सोचतीं-काश! दीपू उन्हें पहले मिला होता।
    अचानक घंटी की आवाज़ सुन श्रीमती कुलकर्णी चैंक गईं। उन्होंने सामने देखा तो पाया कि रिक्शा परेड का चैराहा पार कर दस क़दम आगे निकल चुका है और भीड़ में रास्ता पाने के लिए लगातार घंटी  बजाए जा रहा है।
    इधर.उधर देखा। कितनी ही जोड़ी आंखें उनके शरीर पर फिसल रहीं थीं। मगर उन्हें दीपू की परिचित आंखें नज़र नहीं आईं। उन्होंने पीछे मुड़कर देखा। दीपू वहाँ भी नहीं था। उन्हें अपने दिल पर एक बोझ.सा गिरता महसूस हुआ।
    तभी उनकी निगाह सामने की तरफ़ गई और उनके हृदय की धड़कनें तेज़ हो गईं। रिक्शे के आगे लगभग बीस कदम की दूरी पर जो साइकिल सवार जा रहा था, वह अपने बिखरे हुए बालों के कारण श्रीमती कुलकर्णी की नज़रों की पकड़ में आ गया था।
    मगर दीपू आगे क्यों निकल गया था? उसने उनसे बात क्यों नहीं की? न जाने कितनी बार ऐसा हुआ था, जब रास्ते में रिक्शे पर वे साइकिल पर जाते दीपू को दिख जातीं थीं और वह उनसे बातें करता हुआ घर तक आता था। क्या दीपू उन्हें देख नहीं सका था? मगर ऐसा कैसे हो सकता है? उनके इर्द.गिर्द चक्कर काटती हुई तमाम नज़रें उन्हें इस बात का पुष्ट प्रमाण दे रहीं थीं कि अभी भी किसी के लिए उन्हें एकदम नज़र.अंदाज़ कर पाना असंभव है। तो? तो क्या उन्हें देखने के बाद भी दीपू जान.बूझकर आगे निकल गया, ताकि वे उसे देख ही न सकें? लेकिन यह संभव नहीं लगता। दीपू ऐसा नहीं कर सकता। कम से कम दीपू तो ऐसा नहीं कर सकता-उन्होंने जोर देकर मन में यह वाक्य दुहराया, फिर बोलीं, ‘‘ज़रा जल्दी चलो।’’
    रिक्शा वाला अपनी ही धुन में था, इसलिए श्रीमती कुलकर्णी की बात को वह ठीक से सुन नहीं सका और रिक्शा चलाते.चलाते मुड़कर उनकी ओर देखने लगा।
    ‘‘क्या सुना नहीं?’’ श्रीमती कुलकर्णी ने गुस्से में कहा, ‘‘रिक्शा तेज़ चलाओ। मुझे जल्दी पहुँचना है।’’
    श्रीमती कुलकर्णी को क्या हो गया था? इस तरह की बचकाना और भावुकतापूर्ण हरक़तें वे क्यों कर रहीं थीं? उनकी बेचैनी किस बात की थी? दीपू से थोड़ी देर के लिए मिलकर उन्हें भला क्या मिल जाता?
    अब जब कि अगले रोज़ सुबह की गाड़ी से वे इस शहर से जा रही थीं, दीपू से राह चलते मिलने का उनका यह प्रयत्न कितना हास्यास्पद था। कितना निरर्थक। मगर कोई बात थी ज़रूर, जिसने अचानक उन्हें दीपू के बहुत नज़दीक ला दिया था और प्रयत्न करके भी वे वहाँ से उठ नहीं पा रही थीं।
    रिक्शे की गति तेज़ हो गई थी, मगर बिखरे बालों वाला साइ्रकिल सवार एक तो रिक्शे से काफ़ी दूर था, दूसरे उसकी चाल में भी तेज़ी थी। इसलिए उनका रिक्शा उस तक पहुँचने में क़ामयाब नहीं हो सकता था। वैसे उनके निर्देश पर रिक्शेवाले की स्पीड तो बढ़ गई थी मगर उसे उनके मन में अचानक उठे तात्कालिक लक्ष्य का ज्ञान कैसे हो सकता था, अन्यथा शायद श्रीमती कुलकर्णी की तात्कालिक मनोकामना की पूर्ति हो ही जाती। मगर यह असंभव था, क्योंकि श्रीमती कुलकर्णी जैसी सुंदर स्त्री अपने रिक्शेवाले को एक बिखरे बालों वाले साइकिल सवार का पीछा करने को नहीं कह सकती थी। यह न तो उनके चरित्र के अनुकूल था, न उनके शहर के।
    देखते.देखते वह बहुत दूर निकल गया। फिर अदृश्य हो गया।
 श्रीमती कुलकर्णी के मन पर दुःख और निराशा की एक.के.बाद.एक कई परतें जमती चली गईं। गहरी मायूसी ने उन्हें अपनी गिरफ़्त में ले लिया। देर में ही सही, उनकी समझ में आ गया था कि दीपू ने जान.बूझकर उन्हें अनदेखा कर दिया था। ज़रूर कोई.न.कोई ऐसी बात हो गई थी, जिसकी वज़ह से वह उनसे मिलने को उत्सुक नहीं था।
    मगर वह बात क्या हो सकती थी? श्रीमती कुलकर्णी सोचने लगीं। यह भी संभव है कि वह संकोची लड़का शादी के साल भर बाद अचानक उन्हें देख हतप्रभ हो गया हो और अपने संकोच या झिझक के कारण राह चलते उनसे बात करने का साहस न जुटा पाया हो। उन्होंने स्वयं को सांत्वना देने की चेष्टा की। मगर फिर उन्हें यह विचार मूर्खतापूर्ण लगा। बात कुछ और ही है। उन्होंने सोचा।
    दीपू ने जिस तरह समर्पित होकर बिना किसी कामना के उनसे प्रेम किया था, उसे पूरी तरह अनुभव करने के बाद दीपू का वर्तमान उन्हें कष्ट दे रहा था। वे भीतर ही भीतर छटपटाने लगीं।
    दीपू का मकान उनके मकान से एक मकान छोड़कर ही था और अकसर वह उन्हें अपने घर में उठता.बैठता चहलक़दमी करता दिख जाता था। ‘आज उसके घर की तरफ़ एक नज़र ज़रूर डालेंगे।’ रिक्शे पर चलते.चलते श्रीमती कुलकर्णी सोच रही थीं। मगर जब वह घर ही जा रहा था, तो उसे इस तरह हमसे अलग जाने की क्या ज़रूरत थी? वह तो हमारे घर का सदस्य जैसा ही माना जाता है।
    उनकी समझ में कुछ नहीं आया।
 श्रीमती कुलकर्णी बेचैनी के साथ पहलू बदलने लगीं।
    कमरे में अंधेरे का एकछत्र साम्राज्य था।
    उन्होंने घड़ी पर नज़र डाली। आठ बजने वाले थे। यानी उन्हें स्वयं से जूझते हुए दो घंटे हो गए थे।
    वे आहिस्ता.आहिस्ता उठीं। पता नहीं क्यों उनका शरीर टूट रहा था।
    कमरे से निकलकर श्रृंगार कक्ष की ओर बढ़ीं। अभी तक उन्होंने कपड़े भी चेंज नहीं किये थे।
    चेंज करते समय उनकी निगाह सामने लगे आदमक़द आईने की ओर गई। उन्हें एक नारी आकृति कपड़े बदलते हुए नज़र आई। वे एकदम नज़दीक चली गईं और गौर से उसे देखने लगीं।
    निश्चय ही वह अतीव सुंदर स्त्री थी। जितनी ग़ौर से वे उसे देखने की चेष्टा करतीं, उतनी ही ग़ौर से वह भी उन्हें देखने लगती। श्रीमती कुलकर्णी उस पर मुग्ध होती हुई नज़र आईं।
    तभी उन्हें लगा कि शीशे में दिखाई देने वाली इस नारी आकृति की सुंदरता का अनुमान लगाने में वे तटस्थ नहीं रह पा रहीं हैं। अब उन्होंने साफ़ देखा कि उस आकृति की देह भरी.भरी है जिस कारण वह कुछ मोटी नज़र आती है। उसका पेट भी कुछ निकल आया है और निश्चय ही वह उतनी सुंदर और आकर्षक नहीं है जितनी कि वे स्वयं हैं!
    सिर्फ़ एक वर्ष के भीतर ऐसा परिवर्तन!
    श्रीमती कुलकर्णी अपने भीतर थकान की नदी अनुभव करने लगीं। कपड़े बदलकर वे फिर शयनकक्ष में पहुँचीं और बिस्तर पर ढह गईं।
    उन्होंने बिजली नहीं जलाई। अंधेरा इस वक़्त उन्हें अच्छा लग रहा था।
    अब वे जल्दी इस शहर में नहीं आएंगी। तीन बरस तक तो कोई सवाल ही नहीं उठता। मगर उसके बाद भी जहाँ तक संभव हो सकेगा,  इस शहर से बचेंगी। यह धोखेबाज़, ग़ैरजिम्मेदार और ऊलजलूल कि़स्म का शहर है। उनके लिए यह किसी तरह से उपयुक्त नहीं रह गया। इस शहर के लिए इससे बेहतर कोई सज़ा नहीं हो सकती कि इसका बहिष्कार किया जाए। मगर फिर मम्मी.डैडी? किरन? श्रीमती कुलकर्णी सोचने लगीं। ठीक है, इनसे मिलने आया जा सकता है। मगर केवल इन्हीं से मिलने। कोई ज़रूरत नहीं है इधर.उधर जाने की। दोस्तों को तलाश करने की। यही समझ लिया जाएगा कि हमारा कोई दोस्त था ही नहीं।
    दरवाजे पर आहट हुई तो उन्होंने देखा कि श्री कुलकर्णी अंदर आ रहे हैं।
    ‘‘क्या बात है शालू?’’ लाइट्स आॅन करते हुए श्री कुलकर्णी ने कहा,     ‘‘अंधेरे कमरे में पड़ी हो। रोशनी भी नहीं की।’’
    रोशनी होते ही श्रीमती कुलकर्णी उठकर बैठ गईं और पलकें झपकाते हुए श्री कुलकर्णी को देखने लगीं।
    ‘‘तबीयत ठीक नहीं है क्या?’’ माथे पर हाथ रखते हुए श्री कुलकर्णी ने प्यार से पूछा।
    ‘‘नहीं, नहीं... तबीयत ठीक है।’’ श्रीमती कुलकर्णी ने कहा। मगर उनकी आवाज़ में जान नहीं थी।
    ‘‘मगर मुझे तो तुम्हारा चेहरा बदला हुआ नज़र आ रहा है।’’ श्री कुलकर्णी ने सहानुभूतिपूर्वक कहा।
    श्रीमती कुलकर्णी कुछ नहीं बोलीं। खामोश निगाहों से उन्हें देखने लगीं। भला श्री कुलकर्णी यह कैसे जान सकते थे कि अनजाने में उनके मुँह से निकली हुई बात उनकी श्रीमती के दिल में किस तरह का प्रभाव उत्पन्न कर रही है।
    ‘‘तुम्हें मैं बदली नज़र आ रही हूँ लेकिन मुझे तो दुनिया बदली हुई नज़र आ रही है।’’ थोड़ी देर बाद श्रीमती कुलकर्णी के मुँह से निकला।
    श्री कुलकर्णी की समझ में नहीं आया कि उनकी खूबसूरत पत्नी को यह अचानक क्या हो गया है और वह इस तरह के दार्शनिक वाक्य क्यों बोल रही है? इसके पहले उन्हें श्रीमती कुलकर्णी कभी इस तरह की नज़र नहीं आईं थीं। उनके लिए यह बात इसलिए और भी चिंतनीय थी, क्योंकि अगले ही सप्ताह उन्हें पत्नी सहित तीन बरस के लिए कनाडा की यात्रा पर रवाना होना था।
    वे हैरत से श्रीमती कुलकर्णी की ओर देखने लगे।
    उन्होंने देखा, श्रीमती कुलकर्णी चुपचाप पलंग से उठीं और खिड़की की ओर मुँह करके खड़ी हो गईं। उनके मकान के बगल वाला मकान एक मंजि़ल का था और उसके बाद वाला मकान उन्हीं की तरह दोमंजि़ला, इसलिए उस मकान के ऊपरी खंड में होने वाली गतिविधियां उनके यहाँ से प्रायः दिखाई पड़ जाती थीं।
    ‘‘डार्लिंग!’’ उन्होंने देखा कि श्रीमती कुलकर्णी खिड़की की तरफ मुँह किए ही उनसे कुछ कह रही हैं।
    अचानक सामने वाले मकान के एक कमरे में बिखरे हुए बालों वाली एक युवा.आकृति दृष्टिगोचर हुई।
    आहिस्ता से खिड़की बंद करते हुए श्रीमती कुलकर्णी ने वाक्य पूरा किया, ‘‘विश्वास करो। मुझे कुछ नहीं हुआ!’’ और भाव.विभोर होकर श्री कुलकर्णी की तरफ बढ़ीं।